Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतरपुर के राजगढ़ में शासकीय भूमि विक्रय करने के आरोप अवैध निर्माण जारी शासकीय जमीन का कथित सौदा क्या है मामला स्टे के बावजूद निर्माण जारी,राजनगर में प्रशासनिक आदेश पर उठे सवाल #Chhatarpur #Rajnagar #GovernmentLand #LandDispute #MPNews GroundReport SameerAwasthi NewsIndia24x7
SAMEER AWASTHI
छतरपुर के राजगढ़ में शासकीय भूमि विक्रय करने के आरोप अवैध निर्माण जारी शासकीय जमीन का कथित सौदा क्या है मामला स्टे के बावजूद निर्माण जारी,राजनगर में प्रशासनिक आदेश पर उठे सवाल #Chhatarpur #Rajnagar #GovernmentLand #LandDispute #MPNews GroundReport SameerAwasthi NewsIndia24x7
More news from Mahoba and nearby areas
- किसान पंचायत में गूंजा किसानों की कर्जमाफी और मुआवजे का मुद्दा राकेश टिकैत बोले- अधिकारों के लिए किसानों को संगठित होकर लड़ना होगा #महोबा। नवीन गल्ला मंडी परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की किसान पंचायत में किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। पंचायत की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने की। पंचायत में बारिश से प्रभावित किसानों को फसल का शत-प्रतिशत मुआवजा दिलाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की पूरी भरपाई कराने और किसानों की कर्जमाफी की मांग रखी गई। किसान नेताओं ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों को जल्द आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। महोबा नवीन गल्ला मंडी में किसानों के लिए बनाए गए शेडों को भी पंचायत में मुद्दा बनाया गया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि शेडों पर कब्जे हैं और इन्हें खाली कराकर किसानों के उपयोग में लाया जाना चाहिए। मंडी में किसानों से कथित अवैध वसूली के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग भी की गई। इस दौरान राकेश टिकैत ने किसानों से संगठन को मजबूत करने और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कृषि और डेयरी क्षेत्र पर संभावित प्रभाव की बात उठाते हुए कहा कि विदेशी कृषि एवं डेयरी उत्पादों के आने से किसानों के बाजार पर असर पड़ सकता है। टिकैत ने महोबा में किसानों की जमीन कंपनियों द्वारा पुराने दामों पर लिए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष की बात कही। साथ ही उन्होंने किसानों से अनावश्यक खर्चों में कटौती करने और नशे से दूर रहने की अपील की। पंचायत में जोनल महासचिव राजपाल सिंह, जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार और राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर राजवीर सिंह जादौन सहित किसान नेताओं ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश नायक एवं महामंत्री ईश्वर प्रसाद तिवारी ने किया। जिला अध्यक्ष रामविलास शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। #mahobainsight #ikvnews #ब्रेकिंग #नितेन्द्रझां1
- यातायात नियमों को तार तार कर दौड़ रही डग्गा मार वाहन। अगर ऐसा ही रवैया चलता रहा तो हो सकती है घटनाएं महोबा। यह ताजा वीडियो जनपद में महोबा शहर के राठ रोड का है।जहां पर डग्गा मार ऑटो ओवरलोड सवारियों को भरकर।। पीछे स्कूल जाने वाले ननिहाल छात्रों को बैठाये व पीछे लटकाए नजर आ रहे हैं। अगर कोई ब्रेकर आदि में वहां स्तंभित असंतुलित हो जाए तो बड़ी घटना हो सकती है।।1
- आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन भाजपा मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा टली कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन भाजपा मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा1
- शुभ सोमवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन शुभ सोमवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन प्राप्त करें।।1
- महोबा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सेवायोजन सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया महोबा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सेवायोजन सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया1
- गुनौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर अवैध शराब और कट्टा-कारतूस सहित 3 गिरफ्तार लोकेशन गुनौर रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा गुनौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर अवैध शराब और कट्टा-कारतूस सहित 3 गिरफ्तार गुनौर। पन्ना पुलिस ने अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुनौर थाना क्षेत्र में एक बलेनो कार से 72 लीटर अवैध देशी शराब, 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति बलेनो कार में अवैध शराब लेकर गुनौर की ओर जा रहे हैं और वाहन चालक के पास अवैध कट्टा भी है। सूचना पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक बलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बराछ रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बलेनो कार क्रमांक MP35ZA-4759 को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 8 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 400 क्वार्टर और करीब 72 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। वहीं वाहन चालक प्रिंस वर्मा की तलाशी लेने पर उसकी कमर से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 307/2026 में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस वर्मा (19), आशीष पटेल (20) और अंकित सिंह यादव (21) शामिल हैं। पुलिस ने शराब, कट्टा-कारतूस के अलावा परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है, भी जब्त की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलबीर सिंह, सउनि कुंजबिहारी कोल, प्रधान आरक्षक राजेश सिंह, मुकेश शर्मा, राजकुमार रजक, आरक्षक नीलेश एवं राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।2
- 🥲💐 श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब… 🙏 🕯️ स्वर्गीय श्री फोई लाल जी की श्रद्धांजलि सभा में उनके चाहने वालों, परिजनों एवं शुभचिंतकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी, हर दिल में उनकी यादें थीं और हर जुबां पर उनके व्यक्तित्व एवं मिलनसार स्वभाव की चर्चा थी। 🥲💐 कुछ लोग दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन अपनी यादों, अपने व्यवहार और अपने संस्कारों के रूप में हमेशा हमारे बीच जीवित रहते हैं। 🙏 आज नम आंखों से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🕯️🙏 💐 भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 💐 — सामाजिक कार्यकर्ता रामभुवन चौधरी जी, पन्ना #जयभीम1
- शराब के नशे में अधेड़ ने तमंचे से खुद को गोली मारकर दी जान सीने को चीरती हुई तख्त के पार निकली गोली शराब के नशे में अधेड़ ने तमंचे से खुद को गोली मारकर दी जान सीने को चीरती हुई तख्त के पार निकली गोली1
- पत्नी और बेटे की मौत के बाद अवसाद में था रज्जन, बारातशाला में गोली मारकर आत्महत्या पत्नी और बेटे की मौत के बाद अवसाद में था रज्जन, बारातशाला में गोली मारकर आत्महत्या महोबा। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के किल्होवा गांव में 28 सितंबर को रज्जन राजपूत ने संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक की पत्नी की बीमारी के चलते पहले मौत हो चुकी थी, जबकि बेटे ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद रज्जन अवसाद में रहने लगा था और नशे का आदी हो गया था। परिजनों के मुताबिक गांव की बारातशाला में उसने खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।4