Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोले बाबा जल अभिषेक | कावड यात्रा | शालीमार गांव से सिंगलपुर शिव मंदिर,,, भोले बाबा जल अभिषेक | कावड यात्रा | शालीमार गांव से सिंगलपुर शिव मंदिर,,, #viralvideos #latestvideo #newvideo @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
जय बजनी बाबा खडोवरा
भोले बाबा जल अभिषेक | कावड यात्रा | शालीमार गांव से सिंगलपुर शिव मंदिर,,, भोले बाबा जल अभिषेक | कावड यात्रा | शालीमार गांव से सिंगलपुर शिव मंदिर,,, #viralvideos #latestvideo #newvideo @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाबा साहब बोधिसत्व भारत रत्न डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी के सम्मान समारोह आयोजित किया गया नारी मुक्ति दाता समाज सुधारक नौ भाषाओ के ज्ञाता बत्तीस डिग्रीयो के बिद्यमान संविधान निर्माता बहुजन के भगवान बाबा साहब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी क कोटी कोटी नमन जय भीम जय संविधान जय भारत1
- देशी जुगाड से 5 मिनट में रस्सी तैयार बुंदेली कमाल की रस्सी बनाने की मशीन जखौरा 5 मिनट में साड़ी से रस्सी तैयार देखे वीडियो जाने मशीन कैसे काम करती है खास वीडियो जरूर देखे1
- छात्रावास में निकला गोयरा, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्नैक कैचर ने पकड़ा दिगौड़ा 11 अगस्त टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर के कन्या छात्रावास में आज मंगलवार को गोयरा निकला था, जिससे छात्रावास में रहने वाली छात्राओं व स्टाफ कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया। छात्रावास की अधिक्षिका रामदेवी अहिरवार व पूजा पांडे ने इसकी सूचना स्नैक कैचर को दी। सूचना मिलने पर स्नैक कैचर विष्णु सिंह घोष अपनी टीम के संग्राम सिंह घोष के साथ छात्रावास में पहुंचे। वहां पर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोयरा को पकड़कर उसका रेस्क्यू किया। स्नैक कैचर ने गोयरा से संबंधित जानकारी छात्राओं व कर्मचारियों को दी। इसके बाद गोयरे को सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।1
- आरोपी पर उचित कार्यवाही को लेकर महिला शिक्षकों ने एस पी से जताई उम्मीद,सोसल मिडिया पर किया जा रहा बदनाम आरोपी पर उचित कार्यवाही को लेकर महिला शिक्षकों ने एस पी से जताई उम्मीद,सोसल मिडिया पर किया जा रहा बदनाम देहात थाना एक फिर सवालों के घेरे नज़र आ रहा है मामला दर्ज होने के तक़रीबन दस दिन बाद भी उचित कार्यवाही न होने पर महिला टीचर ने नवागत टीकमगढ़ एस पी सुधीर अग्रवाल से न्याय की उम्मीद लगाई है और ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया गया है जिसमें मुख्य विन्दु यह है की जी इंस्टाग्राम आईडी से उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही है वह मामला दर्ज होने के दस दिन बाद भी बंद नहीं हुई और न ही आरोपी पर उचित कार्यवाही अब टीकमगढ़ एस पी से गुहार लगाई है आपको बता दे की यह मामला क्या है इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर स्कूल और महिला शिक्षिकाओं को किया जा रहा बदनाम: फर्जी ऑडियो और वीडियो से मानसिक प्रताड़ना का आरोप, देहात थाने में शिकायत हुई दर्ज,शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित गुरु हरिकिशन स्कूल को बदनाम करने और महिला शिक्षकों की साख धूमिल करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर "एक्सपोज हरिकिशन स्कूल" (Expose Harkishan School) नाम से एक फर्जी आईडी चलाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से लिखित शिकायत कर साइबर क्राइम और आईटी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्कूल संचालक हरमिंदर कौर, प्राचार्य वर्षा झांम एवं उप-प्राचार्य रितु परमार ने आरोप लगाया है कि स्कूल में पूर्व में कार्यरत शिक्षक—चंद्रमौली तिवारी, पीयूष चतुर्वेदी, सलमान खान, आशीष बघेल, विश्वजीत नरवाडे, अनिल केशरवानी और साहिल साहू—एग्रीमेंट के बावजूद सत्र के बीच में ही काम छोड़कर चले गए थे। नौकरी छोड़ने के बाद ये शिक्षक कथित तौर पर पूरे साल के वेतन की अनुचित मांग कर रहे थे। प्रबंधन का कहना है कि जितने दिन कार्य किया गया, उतने दिन का वेतन दिया जा चुका है और कोई कानूनी बकाया होने पर नियम अनुसार भुगतान के लिए भी वे तैयार हैं। रंजिशवश इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फर्जी ऑडियो-वीडियो तैयार कर स्कूल प्रबंधन और महिला स्टाफ के खिलाफ अभद्र सामग्री डाली जा रही है। महिला शिक्षिकाएं मानसिक तनाव में प्रबंधक के अनुसार, फर्जी आईडी से प्रसारित की जा रही भ्रामक और अशोभनीय सामग्री से विद्यालय की साख तो प्रभावित हो ही रही है, साथ ही स्कूल की महिला शिक्षिकाओं को भारी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। *पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग* स्कूल प्रबंधन ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मांग की है कि इस फर्जी इंस्टाग्राम आईडी को संचालित करने वाले गिरोह/पूर्व शिक्षकों की पहचान कर आईटी एक्ट और साइबर अपराध की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है लेकिन उचित कार्यवाही नहीं जिसको लेकर आज टीकमगढ़ एस पी उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है ताकि महिला सुरक्षा व संस्थान की प्रतिष्ठा की रक्षा हो सके।2
- *बल्देवगढ़ में लगाया गया राजस्व अभिलेख सुधार कैंप* *कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की उपस्थिति में 115 अभिलेख त्रुटियों का मौके पर किया गया सुधार* *बल्देवगढ़ में लगाया गया राजस्व अभिलेख सुधार कैंप* *कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की उपस्थिति में 115 अभिलेख त्रुटियों का मौके पर किया गया सुधार* *टीकमगढ़, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज बल्देवगढ़ तहसील में नागरिकों के राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों का परीक्षण कर नियमानुसार सुधार की कार्रवाई करने हेतु राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार शिविर का आयोजन किया गया। अभिलेख सुधार के लिए एक साथ कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर कैंप में प्राप्त एवं पूर्व से दर्ज प्रकरणों में नाम, पिता के नाम, जाति एवं अन्य राजस्व अभिलेखों में दर्ज विवरण में पाई गई विसंगतियों को दस्तावेजों के आधार पर सुधारा गया। शिविर में आवेदकों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों की जांच संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा की गई। जांच के दौरान खसरा एवं कंप्यूटर रिकॉर्ड में दर्ज नामों में अंतर, नाम व पिता के नाम की त्रुटि तथा पूर्व में विलोपित प्रविष्टियों से संबंधित मामलों का परीक्षण किया गया। पात्र प्रकरणों में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर अभिलेखों में सुधार किया गया। इस दौरान आवेदक मुकेश यादव जिनके पिता का नाम खसरे में हरदयाल के स्थान पर हरिवल्लभ यादव दर्ज था , आवेदक देवीलाल जिनका नाम खसरे में रामलाल दर्ज था , धर्मू निवासी सरकनपुर खास का नाम त्रुटिवश खसरे से विलोपित था जिनको पुनः खसरे ने दर्ज किया गया, आवेदक मानबाई लोधी के खसरे में त्रुटिवश किसी अन्य का नाम दर्ज था, आवेदक जगदीश सिंह का हिस्सा गलत दर्ज था ,आवेदक बालकिशन का हिस्सा रकबे में गलत दर्ज था , सहित अन्य आवेदकों के राजस्व अभिलेखों से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में खसरा रिकॉर्ड में दर्ज गलत नामों को हटाकर सही नाम दर्ज किए गए, कुछ प्रकरणों में खसरे के क्षेत्रफल को संशोधित किया गया कहीं कहीं विलोपित प्रविष्टियों को नियमानुसार पुनः जोड़ा गया। राजस्व रिकॉर्ड सुधार कैंप के माध्यम से नागरिकों को अपने राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों के सुधार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर बलदेवगढ़ एसडीएम निशांत भूरिया,तहसीलदार श्रीमती प्राची जैन, संबंधित पटवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों से गूंजा ललितपुर, जगह-जगह की गई पुष्पवर्षा शासन द्वारा व देशभर में चलाये जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्र की एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ करने तथा प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना को पल्लवित करने के मकसद से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में मंगलवार को प्रातः 9 बजे से पुलिस लाइन प्रांगण में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री प्रतिनिधि चन्द्रशेखर पंथ, सांसद प्रतिनिधि अनिल पटैरिया, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी व अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडिट, स्काउट गाइड आदि ने हाथों में तिरंगा थामकर यात्रा का शुभारंभ किया और पुलिस लाइन से शुरू करते हुए तुवन चौराहा, घण्टाघर, वर्णी कॉलेस से वापस पुलिस लाइन पर यात्रा का समापन किया। यात्रा में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं भारत माता की जयकारों से सड़कें व गलियां गूजांयमान हो रही थीं, जिससे तिरंगा यात्रा की भव्यता और अधिक निखकर आकर्षण का केन्द्र बन रही थी। तिरंगा यात्रा से उत्साहित होकर लोग जगह-जगह पुष्पवर्षा करते दिखाई दिये, साथ ही भारतमाता की जयकारों से शहर की गलियां गूॅज उठीं। तिरंगा यात्रा के दौरान अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे।3
- नो-एंट्री जोन में घुसा ट्रक, शराब के नशे में चालक ने मकान में मारी टक्कर नो-एंट्री जोन में घुसा ट्रक, शराब के नशे में चालक ने मकान में मारी टक्कर टीकमगढ़। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का एक और मामला मंगलवार शाम पुरानी टिहरी क्षेत्र में सामने आया। नो-एंट्री जोन होने के बावजूद एक ट्रक चालक वाहन लेकर क्षेत्र में पहुंच गया और कथित तौर पर शराब के नशे में ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जनहानि का मामला सामने नहीं आया। बताया गया कि जिस मकान में ट्रक टकराया, वह पुरानी टिहरी निवासी अनिल सेन का है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शहर में नो-एंट्री व्यवस्था के पालन और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि यदि नो-एंट्री क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाई जाए तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइवटीकमगढ़ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ 📍 जतारा विधानसभा 🔴 स्टेप 1️⃣ — जन आक्रोश आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में चंदेरा थाना के विरुद्ध जन आक्रोश आंदोलन। 🔴 स्टेप 2️⃣ — ज्ञापन सौंपा जनसमस्याओं और न्याय की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन। 🔴 स्टेप 3️⃣ — बाबा साहब मामला डॉ. भीमराव अंबेडकर जी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग। 🔴 स्टेप 4️⃣ — निष्पक्ष जांच प्रहलाद अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग। 🔴 स्टेप 5️⃣ — परिवार की सुरक्षा अंकित अहिरवार के परिवार को कथित प्रताड़ना से राहत दिलाने की मांग। 🔴 स्टेप 6️⃣ — अवैध उत्खनन जतारा क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन पर रोक की मांग। ✊ आजाद समाज पार्टी का ऐलान—न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। 🎤 मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ रिपोर्टर — प्रभु दयाल गौतम #BreakingNews #Tikamgarh #Jatara #Chandera #AzadSamajParty1
- #टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ मैं पदस्थ सुशील यादव बाड बाय निवासी मऊ चुंगी चित्रांश कॉलोनी ने अशोक साहू एमपी डब्लू के खिलाफ कोतवाली प्रभारी को आवेदन दिया है सुशील ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मैं और अशोक साहू एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं कुछ दिन पूर्व उन्होंने ट्रांसफर के नाम से गुमराह कर मेरे से 50 हजार रूपए की मांग की तो मैंने उनको पचास हजार रुपए दिए लेकिन जब मेरा ट्रान्सफर नहीं हुआ तो मैंने उनसे अपने पेसै बापस मांगे तो उन्होंने मुझे अभद भाषा में मुझे और मेरी मां का नाम लेकर बुरी बुरी गालियों का पृयोग करते हुए बोले इधर आऔ कोन यादव हो जिसकी आडियो रिकॉर्डिंग उनके पास हैं आप भी सुनिए इस आडियो को SP Tikamgarh Sourav Gangele Sanskar Shrivastava Rudransh हमाओ टीकमगढ़ #टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ मैं पदस्थ सुशील यादव बाड बाय निवासी मऊ चुंगी चित्रांश कॉलोनी ने अशोक साहू एमपी डब्लू के खिलाफ कोतवाली प्रभारी को आवेदन दिया है सुशील ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मैं और अशोक साहू एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं कुछ दिन पूर्व उन्होंने ट्रांसफर के नाम से गुमराह कर मेरे से 50 हजार रूपए की मांग की तो मैंने उनको पचास हजार रुपए दिए लेकिन जब मेरा ट्रान्सफर नहीं हुआ तो मैंने उनसे अपने पेसै बापस मांगे तो उन्होंने मुझे अभद भाषा में मुझे और मेरी मां का नाम लेकर बुरी बुरी गालियों का पृयोग करते हुए बोले इधर आऔ कोन यादव हो जिसकी आडियो रिकॉर्डिंग उनके पास हैं आप भी सुनिए इस आडियो को SP Tikamgarh Sourav Gangele Sanskar Shrivastava Rudransh हमाओ टीकमगढ़1