सुखपुरा पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 09.05.2026 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 जयदीप यादव मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 68/26 धारा 137(2),87 बीएनएस में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त धीरज राजभर पुत्र कबिलास राजभर निवासी ग्राम पकड़ी थाना पकड़ी बलिया उम्र करीब 19 वर्ष को आसन मोड़ के पास से समय लगभग 10.05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तारी करने वाली टीम- 1.उ0नि0 जयदीप यादव थाना सुखपुरा बलिया 2 . का0 गणेश चौधरी थाना सुखपुरा बलिया

- बलिया: रेवती थाना क्षेत्र के डाकघर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी (CO) बांसडीह के निर्देशन में रेवती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक लाठी भी बरामद की है। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि शेष अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। #BalliaPolice #UPPolice #Revati #LawAndOrder #ActionTaken #Arrested #UPCrime #BalliaNews #PoliceAction1
- बलिया में स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन। बलिया जनपद में व्याप्त स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा। सीएमओ की अनुपस्थिति में ज्ञापन स्वीकार किया गया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अंकित ठाकुर, रंजीत, अंकित तिवारी, आदित्य और सौरभ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने समेत विभिन्न मांगों का उल्लेख किया गया।2
- बिहार के आंदर प्रखंड में 21 निजी विद्यालय बिना किसी सरकारी मान्यता के धड़ल्ले से चल रहे हैं। अधिकारियों की जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी विद्यालय तय मानकों और विभागीय अनुमति के बिना ही संचालित हो रहे हैं। यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का एक गंभीर मामला है।1
- मां की ममता को बच्चों ने दिया शब्दों का सुंदर रूप, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर डे क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर डे के एक दिन पूर्व विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं को आकर्षक स्लोगन, कविता, संदेश और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया। विद्यालय परिसर बच्चों की भावनाओं, उत्साह और तालियों की गूंज से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर बच्चों ने “मां से बढ़कर कोई नहीं”, “मां भगवान का दूसरा रूप है” जैसे प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रबंधक रईस अख्तर ने कहा कि मां का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल और पवित्र रिश्ता होता है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, संवेदनशीलता, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मक सोच और मां के प्रति उनकी भावनाएं बेहद प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्टाफ मौजूद रहे1
- सिसवन के महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सिसवन के महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विधायक कर्णजीत सिंह व पूर्व विधायक रमेश सिंह ने माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने प्रताप के त्याग-स्वाभिमान को प्रेरणा बताया। महाराणा संघ ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। चंदन दुबे ने संचालन किया, हजारों लोग शामिल हुए। (50 शब्द)3
- उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय आजमगढ़ में शिक्षकों के बकाया एरियर भुगतान के लिए 1% कमीशन मांगे जाने का गंभीर आरोप लगा है। शिक्षक संघ का कहना है कि बिना 'सुविधा शुल्क' कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती, जिससे कई शिक्षक EMI और बेटियों की शादी तक में कठिनाई झेल रहे हैं। संघ ने इस भ्रष्टाचार पर प्रशासन से पारदर्शिता की मांग की है।1
- भीषण सड़क हादसा: बाइक और DCM की जोरदार टक्कर, 1 की मौत की खबर बलियाा जिले के उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरसाटार में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बाइक और DCM (मिनी ट्रक) के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है।1
- आंदर प्रखंड के रकौली स्थित मध्य विद्यालय में 'हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी' विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त भूमिका को मजबूत करना है।1
- सीवान जिले के चैनपुर में एक बारात के दौरान फरमाइशी गीत बजाने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि चाकूबाजी तक पहुंच गई, जिससे बारात में हड़कंप मच गया।1