Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल
Bihar darpan 24
पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल
More news from बिहार and nearby areas
- PK ने MLC चुनाव में शिक्षकों को दिया 3 चीजें पूरा करने का आश्वासन, बोले- सभी श्रेणी के शिक्षकों को सम्मान और 7वां वेतनमान, वित्तरहित-वित्तपोषित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान व बचे शिक्षकों का समायोजन, गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए मानक तय करेंगे प्रशांत किशोर ने स्नातक मतदाताओं से जाति, धर्म से ऊपर उठ बदलाव के लिए मतदान की अपील की, बोले- जिस स्नातक क्षेत्र में जन सुराज का उम्मीदवार जीतेगा, वहां बांकीपुर की तरह 10,000 पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी देंगे। #PrashantKishor #JanSuraaj #MLCElection #Teachers #BiharPolitics #BiharNews #Muzaffarpur #GraduateVoters1
- PM आवास योजना को लेकर मदुदाबाद पंचायत में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन। PM आवास योजना को लेकर मदुदाबाद पंचायत में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन। 1250 लाभुकों के नाम का हुआ अनुमोदन, मिलना तय। इस खुशी में लाभुकों ने सरकार समेत मुखिया को किया सराहना। जी हां आपने सही सुना पीएम आवास योजना को लेकर आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत भवन परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने की। इस दौरान पंचायत में PM आवास योजना के तहत पंजीकृत लाभुकों की सूची को ग्राम सभा के समक्ष रखा गया, जिस पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के बीच विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि पंचायत में लगभग कुल 1250 लाभुकों को PM आवास योजना के तहत पंजीकृत लाभुकों की सूची का प्रकाशन किया गया है , जिसमें उक्त सभी लाभुकों को PM आवास मिलना तय है, वही इस सूची की प्रकाशन सुनकर लाभुकों ने मुखिया अनीता देवी को सराहना करते हुए ऐतिहासिक कदम बताया। जो हर पंचायत की अपेक्षा मदुदाबाद पंचायत के लाभुकों को PM आवास स्वीकृत की गई है, जो मुखिया अनीता देवी, एवं प्रतिनिधि अमरनाथ राय के अथक प्रयासों का परिणाम है, जो सभी वर्गों के प्रति अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अमरनाथ राय ने कहा कि हमने अपने पंचायत के समाज और विकास के प्रति बचनबद्ध है और आगे भी इसी तरह का विकास करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पात्र लाभुकों के नामों का अनुमोदन किया जा चुका है । ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया अनीता देवी ने कही कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आवास विहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ताकि वैसे पात्र परिवारों को PM आवास योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कही कि लाभुकों के चयन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए ग्राम सभा के माध्यम से सूची की पारदर्शिता के साथ चर्चा करते हुए अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मौके पर आवास सहायक मुकेश कुमार, उपमुखिया उमेश शर्मा, अमरनाथ राय,, पंचायत समिति सदस्या शाहनवाज बेगम, विकास मित्र रिंकू देवी, पीआरएस पप्पू कुमार सहित सभी वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1
- पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने करपुरीग्राम की घटना पर प्रेस ब्रीफिंग कर दी जानकारी समस्तीपुर जिला के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक छात्रा के साथ चार लोगों के द्वारा कथित छेड़छाड़ के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो के बारे में संज्ञान लेते हुए समस्तीपुर पुलिस के द्वारा कर्पूरी ग्राम थाना में स्वत प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई एवं जांच के दौरान घटना को सत्य पाए जाने के कारण पास्को एक्ट के तहत चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है सुनिए इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविंद प्रताप सिंह को।1
- वाहन की ठोकर लगने से एक महिला की निधन पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि। आज मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मदूदाबाद पंचायत के भुइया स्थान पासवान टोला निवासी स्व हरिचरण पासवान की पत्नी 72 वर्षीय जगिया देवी का घर से नाथो पासवान की पत्नी रजमुनिया देवी के साथ हनुमान नगर दवाई लाने जा रही थी इस बीच तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने अंदौर कॉलेज गेट के निकट ठोकर मार दी जिसमें जगिया देवी बुरी तरह घायल हो गई एवं रजमुनिया देवी को भी काफी गम्भीर चोटें आई,ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जगिया देवी को मृत घोषित किया एवं रजमुनिया देवी का इलाज चल रहा है,सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन पहुंचकर स्थानीय थाना अध्यक्ष को सूचित किया एवं शव को पोस्टमार्टम में भिजवाया और मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया और स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह जी के निजी कोष से मृतक के परिजन को आर्थिक सहयोग किया।मौके पर थाना अध्यक्ष श्री विनय कुमार,SI राम कुमार,कुंदन कुमार,गनौर पासवान,विशेश्वर पासवान,राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।1
- वैशाली एसएसपी ने किया SC/ST थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश1
- पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई :- कुल 10 अभियुक्त गिरफ्ता कंकड़बाग थानांतर्गत बाइक सवार लड़का-लड़की द्वारा झपट्टा मारकर महिला से सोने की चेन छीन लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त लड़का एवं लड़की को छीनी गई सोने की चेन के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पूछताछ के क्रम में दोनों के बंटी-बबली गैंग से जुड़े होने तथा छीनी गई सोने की चेन को एक सुनार की दुकान पर बेचने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान से 03 अन्य सोने की चेन बरामद कर दुकान मालिक को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर छापेमारी के क्रम में बंटी-बबली गैंग से संबंधित 08 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार पुलिस कार्रवाई में कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं 01 विधि-विरुद्ध बालिका को निरुद्ध किया गया है। साथ ही 04 सोने की चेन, 02 मोटरसाइकिल एवं 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उक्त गिरोह के विरुद्ध इस माह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 17 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में सुश्री शैलजा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा दी गई बाइट. ...1
- फतुहा में एसबीआई के सीएसपी सेंटर से 3.63 लाख रुपये की चोरी फतुहा में एसबीआई के सीएसपी सेंटर से 3.63 लाख रुपये की चोरी फतुहा। शहर के स्टेशन रोड स्थित देवीचक हाईस्कूल के सामने एसबीआई के सीएसपी सेंटर में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सेंटर के गल्ले में रखे करीब 3 लाख 63 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी संचालक कुंदन कुमार ने फतुहा थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन और सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में स्थित सीएसपी सेंटर में चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों तक पहुंचने के लिए संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है। फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीएसपी संचालक के स्टाफ राहुल से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।1
- पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल1
- सड़क से गुजर रही महिला को वाहन के टोकर लगने से हुई निधन। पसरा मातम। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मदूदाबाद पंचायत के भुइया स्थान पासवान टोला निवासी स्व हरिचरण पासवान की पत्नी 72 वर्षीय जगिया देवी का घर से नाथो पासवान की पत्नी रजमुनिया देवी के साथ हनुमान नगर दवाई लाने जा रही थी इस बीच तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने अंदौर कॉलेज गेट के निकट ठोकर मार दी जिसमें जगिया देवी बुरी तरह घायल हो गई एवं रजमुनिया देवी को भी काफी गम्भीर चोटें आई,ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जगिया देवी को मृत घोषित किया एवं रजमुनिया देवी का इलाज चल रहा है,सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन पहुंचकर स्थानीय थाना अध्यक्ष को सूचित किया एवं शव को पोस्टमार्टम में भिजवाया और मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया और स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह जी के निजी कोष से मृतक के परिजन को आर्थिक सहयोग किया।मौके पर थाना अध्यक्ष श्री विनय कुमार,SI राम कुमार,कुंदन कुमार,गनौर पासवान,विशेश्वर पासवान,राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।1