logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदा जिले में खंडवा से इटारसी की ओर जा रही मेमो ट्रेन के गेट पर बैठे एक युवक को नींद का झोंका आ गया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा टिमरनी और छिदगांव मेल रेलवे स्टेशन के बीच खंभा क्रमांक 688/28 के पास हुआ। घायल युवक की पहचान रामनगर, अरिहंत कॉलोनी (खंडवा) निवासी आकाश कनाडे (पिता संतोष कनाडे) के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह अपने घर से सलकनपुर देवी के दर्शन के लिए निकला था, लेकिन सफर के दौरान नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हो गई। इस हादसे में युवक के दोनों हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को स्ट्रेचर की मदद से उठाकर टिमरनी शासकीय अस्पताल ले गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एएसआई अभय मवासे के अनुसार, सूचना पर 112 के चालक हुसैन और प्रधान आरक्षक बब्बर धुर्वे सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

1 day ago
user_संदीप अग्रवाल Agrawal
संदीप अग्रवाल Agrawal
Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
1 day ago
e6704c78-81c2-48b3-b0a8-cb2d6903a9eb

हरदा जिले में खंडवा से इटारसी की ओर जा रही मेमो ट्रेन के गेट पर बैठे एक युवक को नींद का झोंका आ गया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा टिमरनी और छिदगांव मेल रेलवे स्टेशन के बीच खंभा क्रमांक 688/28 के पास हुआ। घायल युवक की पहचान रामनगर, अरिहंत कॉलोनी (खंडवा) निवासी आकाश कनाडे (पिता संतोष कनाडे) के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह अपने घर से सलकनपुर देवी के दर्शन के लिए निकला था, लेकिन सफर के दौरान नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना

हो गई। इस हादसे में युवक के दोनों हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को स्ट्रेचर की मदद से उठाकर टिमरनी शासकीय अस्पताल ले गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एएसआई अभय मवासे के अनुसार, सूचना पर 112 के चालक हुसैन और प्रधान आरक्षक बब्बर धुर्वे सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। भारतीय किसान संघ के आह्वान पर मध्य प्रदेश के हरदा में कृषि उपज मंडी सहित प्रमुख बाजार बंद रखकर किसान अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
    1
    समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। भारतीय किसान संघ के आह्वान पर मध्य प्रदेश के हरदा में कृषि उपज मंडी सहित प्रमुख बाजार बंद रखकर किसान अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
    user_Mohanlal Nagle
    Mohanlal Nagle
    संवाददाता वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश के हरदा में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला, जहां देर रात बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की नीयत से राहुल गांधी के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरी स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
    4
    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश के हरदा में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला, जहां देर रात बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की नीयत से राहुल गांधी के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरी स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • देवास के खातेगांव स्थित इमली बाजार में साड़ी की एक नई दुकान खुली है। इस शॉप पर फैंसी, सिन्थेटिक और लहरिया साड़ियां बिल्कुल उचित दाम पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाजार से एकदम रीजनेबल रेट में साड़ियों की खरीदारी के लिए खातेगांव के इमली बाजार में खुली इस नई दुकान पर विजिट कर सकते हैं।
    1
    देवास के खातेगांव स्थित इमली बाजार में साड़ी की एक नई दुकान खुली है। इस शॉप पर फैंसी, सिन्थेटिक और लहरिया साड़ियां बिल्कुल उचित दाम पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाजार से एकदम रीजनेबल रेट में साड़ियों की खरीदारी के लिए खातेगांव के इमली बाजार में खुली इस नई दुकान पर विजिट कर सकते हैं।
    user_Arvind gurjar
    Arvind gurjar
    Farmer खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देवास जिले के शिप्रा क्षेत्र में नाले का मल-मिश्रित और दूषित पानी सीधे शिप्रा नदी में मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के नाले की गंदगी बिना किसी रोक-टोक के सीधे नदी में बह रही है। चिंताजनक बात यह है कि इसी नदी के पानी को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शुद्ध करके देवास शहरवासियों को पेयजल के रूप में सप्लाई किया जाता है। यदि यह तथ्य सही है, तो यह सीधे तौर पर नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है और पर्यावरण संरक्षण के दावों पर सवाल खड़े करता है। ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत नदियों और जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने की बात कही जाती है, लेकिन नदी में लगातार गंदा पानी मिलने से इस अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। ऐसी स्थिति में संबंधित विभागों को तत्काल मामले की जांच करके वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और दूषित पानी को नदी में मिलने से रोकने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
    1
    देवास जिले के शिप्रा क्षेत्र में नाले का मल-मिश्रित और दूषित पानी सीधे शिप्रा नदी में मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के नाले की गंदगी बिना किसी रोक-टोक के सीधे नदी में बह रही है। चिंताजनक बात यह है कि इसी नदी के पानी को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शुद्ध करके देवास शहरवासियों को पेयजल के रूप में सप्लाई किया जाता है। यदि यह तथ्य सही है, तो यह सीधे तौर पर नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है और पर्यावरण संरक्षण के दावों पर सवाल खड़े करता है।

‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत नदियों और जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने की बात कही जाती है, लेकिन नदी में लगातार गंदा पानी मिलने से इस अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। ऐसी स्थिति में संबंधित विभागों को तत्काल मामले की जांच करके वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और दूषित पानी को नदी में मिलने से रोकने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रिमझिम बरसात के बीच श्री दादाजी धूनीवाले के पद यात्रियों का जत्था खंडवा जिले के करीब राजूर आशापुर तक पहुंचने लगा है। दादाजी के भजनों की गूंज और बड़े हर्षोल्लास के साथ पद यात्रियों का आवागमन जारी है। वहीं खंडवा जिले के दादा भक्त यात्रियों का सेवा भाव से स्वागत करने के लिए जगह-जगह पंडाल लगाने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में दादा भक्त शिवदिन नरवरे ने बताया कि श्री त्रिवेणी भारती नागा दादाजी समिति भैंसदेही चिचोलीढाना लगातार कई वर्षों से निशान पदयात्रा निकाल रही है। इस बार उनकी पदयात्रा का 11वां वर्ष है, जहाँ श्रद्धालु पूरी शुद्धता के साथ निशान लेकर खंडवा पहुंच रहे हैं और ग्यारस के दिन निशान पेश करेंगे।
    3
    रिमझिम बरसात के बीच श्री दादाजी धूनीवाले के पद यात्रियों का जत्था खंडवा जिले के करीब राजूर आशापुर तक पहुंचने लगा है। दादाजी के भजनों की गूंज और बड़े हर्षोल्लास के साथ पद यात्रियों का आवागमन जारी है। वहीं खंडवा जिले के दादा भक्त यात्रियों का सेवा भाव से स्वागत करने के लिए जगह-जगह पंडाल लगाने में जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में दादा भक्त शिवदिन नरवरे ने बताया कि श्री त्रिवेणी भारती नागा दादाजी समिति भैंसदेही चिचोलीढाना लगातार कई वर्षों से निशान पदयात्रा निकाल रही है। इस बार उनकी पदयात्रा का 11वां वर्ष है, जहाँ श्रद्धालु पूरी शुद्धता के साथ निशान लेकर खंडवा पहुंच रहे हैं और ग्यारस के दिन निशान पेश करेंगे।
    user_श्याम आर्य
    श्याम आर्य
    अनाज थोक विक्रेता Bhimpur, Betul•
    16 hrs ago
  • सीहोर जिले के इछावर अंतर्गत कालापीपल जागीर के सरकारी स्कूल में छत से पानी टपकने की समस्या सामने आने पर शिक्षकों ने एक मिसाल पेश की है। जहाँ प्रशासनिक व्यवस्था रुक गई, वहाँ स्कूल के शिक्षकों ने खुद आगे आकर पूरी जिम्मेदारी निभाई। शिक्षकों ने स्थानीय जनसहयोग जुटाकर टपकती छत की मरम्मत कराई और शिक्षा के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया। शिक्षकों द्वारा किए गए इस कार्य को बेहद सराहनीय माना जा रहा है।
    1
    सीहोर जिले के इछावर अंतर्गत कालापीपल जागीर के सरकारी स्कूल में छत से पानी टपकने की समस्या सामने आने पर शिक्षकों ने एक मिसाल पेश की है। जहाँ प्रशासनिक व्यवस्था रुक गई, वहाँ स्कूल के शिक्षकों ने खुद आगे आकर पूरी जिम्मेदारी निभाई।

शिक्षकों ने स्थानीय जनसहयोग जुटाकर टपकती छत की मरम्मत कराई और शिक्षा के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया। शिक्षकों द्वारा किए गए इस कार्य को बेहद सराहनीय माना जा रहा है।
    user_OMPRAKASH MUKATI
    OMPRAKASH MUKATI
    Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन से 52 वर्षीय माधव थर बहादुर रिसाल लापता हो गए हैं। वे पटना से मुंबई जाने वाली राजेंद्र नगर - लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13201) से यात्रा कर रहे थे। उन्हें अंतिम बार 20 जुलाई को शाम 7:30 बजे इटारसी रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। लापता व्यक्ति का कद 5 फीट 2 इंच है, रंग गोरा है और वे गुलाबी शर्ट व नीली जींस पहने हुए हैं। उनकी विशेष पहचान यह है कि उनके सामने के दो दांत टूटे हुए हैं। यदि किसी व्यक्ति को इनके बारे में कोई जानकारी मिले या ये कहीं दिखाई दें, तो तुरंत 8108009547 पर नेत्र रिसाल से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है। परिजनों की मदद के लिए इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन से 52 वर्षीय माधव थर बहादुर रिसाल लापता हो गए हैं। वे पटना से मुंबई जाने वाली राजेंद्र नगर - लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13201) से यात्रा कर रहे थे। उन्हें अंतिम बार 20 जुलाई को शाम 7:30 बजे इटारसी रेलवे स्टेशन पर देखा गया था।

लापता व्यक्ति का कद 5 फीट 2 इंच है, रंग गोरा है और वे गुलाबी शर्ट व नीली जींस पहने हुए हैं। उनकी विशेष पहचान यह है कि उनके सामने के दो दांत टूटे हुए हैं। यदि किसी व्यक्ति को इनके बारे में कोई जानकारी मिले या ये कहीं दिखाई दें, तो तुरंत 8108009547 पर नेत्र रिसाल से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है। परिजनों की मदद के लिए इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की गई है।
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • खातेगांव क्षेत्र के संदलपुर स्थित डिजिटल कान्वेंट स्कूल में आज साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में संकुल स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्री दादाजी धूनीवाला दरबार, श्यामला हिल्स भोपाल के तत्वाधान में आयोजित गुरु पूर्णिमा सप्ताह की शुरुआत के तहत इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम गुरु पूजन होगा। इसके उपरांत हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया जाएगा तथा छात्र-छात्राएं दादाजी धूनीवाले दरबार संदलपुर में दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत खातेगांव नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन दादाजी नाम संकीर्तन और संकीर्तन फेरी निकाली जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय भजनों से गुंजायमान है। परशुराम कॉलोनी स्थित पंडित नित्यानंद तिवारी शास्त्री के निवास पर आयोजित संकीर्तन में प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित कैलाशचंद तिवारी ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए गुरुगद्दी को राजगद्दी से श्रेष्ठ बताया। दादाजी परहित सेवा संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू ने बताया कि प्रतिदिन संकीर्तन का शुभारंभ कन्या पूजन से हो रहा है और प्रसिद्ध भजन गायक चंद्रमोहन बड़ोदिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। श्रद्धालु हाथों में ध्वज-निशान लेकर जयघोष के साथ नगर भ्रमण कर रहे हैं। संस्थान के अनुसार खातेगांव नगर में 27 जुलाई तक प्रतिदिन दादाजी नाम संकीर्तन आयोजित होगा। इसके बाद 28 जुलाई को खातेगांव का दादाजी सेवा भक्त मंडल भोपाल पहुंचेगा। वहां 29 जुलाई को गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में प्रातः 10 बजे से सत्यनारायण भगवान की कथा, कन्या पूजन, विशाल भंडारा, गुरु पर्व उत्सव एवं आश्रम परिसर में पौधारोपण के साथ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न होगा।
    4
    खातेगांव क्षेत्र के संदलपुर स्थित डिजिटल कान्वेंट स्कूल में आज साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में संकुल स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्री दादाजी धूनीवाला दरबार, श्यामला हिल्स भोपाल के तत्वाधान में आयोजित गुरु पूर्णिमा सप्ताह की शुरुआत के तहत इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम गुरु पूजन होगा। इसके उपरांत हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया जाएगा तथा छात्र-छात्राएं दादाजी धूनीवाले दरबार संदलपुर में दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण करेंगे।

गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत खातेगांव नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन दादाजी नाम संकीर्तन और संकीर्तन फेरी निकाली जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय भजनों से गुंजायमान है। परशुराम कॉलोनी स्थित पंडित नित्यानंद तिवारी शास्त्री के निवास पर आयोजित संकीर्तन में प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित कैलाशचंद तिवारी ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए गुरुगद्दी को राजगद्दी से श्रेष्ठ बताया। दादाजी परहित सेवा संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू ने बताया कि प्रतिदिन संकीर्तन का शुभारंभ कन्या पूजन से हो रहा है और प्रसिद्ध भजन गायक चंद्रमोहन बड़ोदिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। श्रद्धालु हाथों में ध्वज-निशान लेकर जयघोष के साथ नगर भ्रमण कर रहे हैं।

संस्थान के अनुसार खातेगांव नगर में 27 जुलाई तक प्रतिदिन दादाजी नाम संकीर्तन आयोजित होगा। इसके बाद 28 जुलाई को खातेगांव का दादाजी सेवा भक्त मंडल भोपाल पहुंचेगा। वहां 29 जुलाई को गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में प्रातः 10 बजे से सत्यनारायण भगवान की कथा, कन्या पूजन, विशाल भंडारा, गुरु पर्व उत्सव एवं आश्रम परिसर में पौधारोपण के साथ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न होगा।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.