खातेगांव क्षेत्र के संदलपुर स्थित डिजिटल कान्वेंट स्कूल में आज साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में संकुल स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्री दादाजी धूनीवाला दरबार, श्यामला हिल्स भोपाल के तत्वाधान में आयोजित गुरु पूर्णिमा सप्ताह की शुरुआत के तहत इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम गुरु पूजन होगा। इसके उपरांत हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया जाएगा तथा छात्र-छात्राएं दादाजी धूनीवाले दरबार संदलपुर में दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत खातेगांव नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन दादाजी नाम संकीर्तन और संकीर्तन फेरी निकाली जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय भजनों से गुंजायमान है। परशुराम कॉलोनी स्थित पंडित नित्यानंद तिवारी शास्त्री के निवास पर आयोजित संकीर्तन में प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित कैलाशचंद तिवारी ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए गुरुगद्दी को राजगद्दी से श्रेष्ठ बताया। दादाजी परहित सेवा संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू ने बताया कि प्रतिदिन संकीर्तन का शुभारंभ कन्या पूजन से हो रहा है और प्रसिद्ध भजन गायक चंद्रमोहन बड़ोदिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। श्रद्धालु हाथों में ध्वज-निशान लेकर जयघोष के साथ नगर भ्रमण कर रहे हैं। संस्थान के अनुसार खातेगांव नगर में 27 जुलाई तक प्रतिदिन दादाजी नाम संकीर्तन आयोजित होगा। इसके बाद 28 जुलाई को खातेगांव का दादाजी सेवा भक्त मंडल भोपाल पहुंचेगा। वहां 29 जुलाई को गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में प्रातः 10 बजे से सत्यनारायण भगवान की कथा, कन्या पूजन, विशाल भंडारा, गुरु पर्व उत्सव एवं आश्रम परिसर में पौधारोपण के साथ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न होगा।
खातेगांव क्षेत्र के संदलपुर स्थित डिजिटल कान्वेंट स्कूल में आज साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में संकुल स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्री दादाजी धूनीवाला दरबार, श्यामला हिल्स भोपाल के तत्वाधान में आयोजित गुरु पूर्णिमा सप्ताह की शुरुआत के तहत इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम गुरु पूजन होगा। इसके उपरांत हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने
वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया जाएगा तथा छात्र-छात्राएं दादाजी धूनीवाले दरबार संदलपुर में दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत खातेगांव नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन दादाजी नाम संकीर्तन और संकीर्तन फेरी निकाली जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय भजनों से गुंजायमान है। परशुराम कॉलोनी स्थित पंडित नित्यानंद तिवारी शास्त्री के निवास पर आयोजित
संकीर्तन में प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित कैलाशचंद तिवारी ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए गुरुगद्दी को राजगद्दी से श्रेष्ठ बताया। दादाजी परहित सेवा संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू ने बताया कि प्रतिदिन संकीर्तन का शुभारंभ कन्या पूजन से हो रहा है और प्रसिद्ध भजन गायक चंद्रमोहन बड़ोदिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। श्रद्धालु हाथों में ध्वज-निशान लेकर जयघोष के साथ नगर भ्रमण कर रहे
हैं। संस्थान के अनुसार खातेगांव नगर में 27 जुलाई तक प्रतिदिन दादाजी नाम संकीर्तन आयोजित होगा। इसके बाद 28 जुलाई को खातेगांव का दादाजी सेवा भक्त मंडल भोपाल पहुंचेगा। वहां 29 जुलाई को गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में प्रातः 10 बजे से सत्यनारायण भगवान की कथा, कन्या पूजन, विशाल भंडारा, गुरु पर्व उत्सव एवं आश्रम परिसर में पौधारोपण के साथ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न होगा।
- जन जागरूकता अभियान 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' के संदर्भ में पूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी ने समाज के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। अपने संदेश में उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को कमजोर बनाता है। उन्होंने एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी से आगे आने और योगदान देने का आग्रह किया है। पूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी ने सभी लोगों से यह संकल्प लेने का आह्वान किया है कि वे स्वयं नशे से पूरी तरह दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने आम जनता से 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जन अभियान का हिस्सा बनने और इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की है।1
- सीहोर के खेरी–इछावर मार्ग की स्थिति बेहद बदहाल हो चुकी है और 3.70 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। करोड़ों की लागत वाला यह मार्ग अब जानलेवा साबित हो रहा है और मौत का रास्ता बन चुका है, जिससे इस पर चलने वालों के लिए हर दिन हादसों का खतरा बना रहता है। सड़क की इस दुर्दशा को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।1
- राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश के हरदा में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला, जहां देर रात बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की नीयत से राहुल गांधी के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरी स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।4
- पुनासा और मुंदी में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के युवा नेता ने अपनी बात रखी है। इस प्रदर्शन के दौरान युवा नेता ने क्या कहा, सुनिए।1
- सीहोर और आसपास के पूरे क्षेत्र में 25 दिनों के लंबे अंतराल के बाद लौटे मानसून ने पूरे इलाके को बारिश से तर-बतर कर दिया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले पूरी तरह उफान पर आ गए हैं। इस बारिश से खेतों में मुरझा रही सोयाबीन की फसल को एक बार फिर से नई जिंदगी मिल गई है। लंबे समय बाद हुई इस राहत की बारिश से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।2
- मध्य प्रदेश में 'नामद के प्रदेश-मध्य प्रदेश' लिखी हुई एक टी-शर्ट वायरल हो रही है। यह पूरा मामला 'कॉकरोचों' के एक प्रदर्शन के दौरान सामने आया है, जिसमें भागीरथपुरा-सिरप कांड का जिक्र किया गया है। इस घटनाक्रम के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट है या फिर राज्य का अपमान।1
- देवास में देवास सोया कंपनी और नापतौल विभाग की कथित मिलीभगत से वर्षों से कम वजन तोलने का खेल चलने का गंभीर आरोप सामने आया है। वायरल वीडियो में टैंकर चालक लगातार शिकायत कर रहे हैं कि वजन में गड़बड़ी होने पर जब भी वे आवाज उठाते हैं, उन्हें कंपनी के गार्ड्स द्वारा धमकाया जाता है। इतना ही नहीं, शिकायत दर्ज कराने वाले चालकों के वाहनों को कंपनी परिसर में प्रवेश तक नहीं दिया जा रहा है। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल परिवहनकर्ताओं के साथ सरासर अन्याय है, बल्कि शासन की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठ रही है, ताकि पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित किया जा सके।1
- कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने आष्टा स्थित सात्विक एग्रो आटा प्लांट तथा रेलिश फ़ूड दलिया एवं सॉर्टेक्स प्लांट का निरीक्षण कर वहां की उत्पादन प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों और आधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया। उन्होंने प्लांट में उपयोग की जा रही मशीनरी, उत्पादन क्षमता तथा गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में गुणवत्ता और स्वच्छता बनी रहनी चाहिए, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर उत्पाद मिल सकें और जिले की औद्योगिक पहचान मजबूत हो। कलेक्टर ने इकाई संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने और कर्मचारियों को समय-समय पर आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय किसानों से अधिक से अधिक कृषि उत्पाद खरीदकर उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। इसके साथ ही उन्होंने प्लांट परिसर में स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने आधुनिक उद्योगों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर विस्तार करने और स्थानीय युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट के संचालकों ने कलेक्टर को उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता नियंत्रण, आधुनिक मशीनरी तथा किसानों एवं स्थानीय रोजगार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा, श्री मनोज जैन, श्री विकास जैन, श्री संजय जैन, श्री विजय जैन तथा श्री अभिनव जैन उपस्थित रहे।1
- पूर्वी निमाड़ के पुनासा और मुंदी क्षेत्र में राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला है। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देर रात बस स्टैंड पर पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की।1