अमरोहा विधायक फार्म हाउस कांड में नया खुलासा, गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर खुलवाए गए कमरे! अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में फार्म हाउस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास का बयान सामने आने के बाद घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। केयरटेकर के मुताबिक, रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा के फोन के बाद फार्म हाउस के दो कमरे खुलवाए गए थे। फोन पर युवती को गृह मंत्रालय की अधिकारी बताया गया और उसके साथ सुरक्षाकर्मी होने की बात कही गई।अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में अब फार्म हाउस से जुड़ी एक अहम कड़ी सामने आई है। अतरासी-हसनपुर रोड स्थित विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है।केयरटेकर के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा का फोन आया था। दरोगा ने फोन पर बताया कि गृह मंत्रालय की एक अधिकारी जांच के सिलसिले में फार्म हाउस पर आई हैं और उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।केयरटेकर का दावा है कि दरोगा के फोन के बाद उससे फार्म हाउस के दो कमरे खोलने के लिए कहा गया।रामनिवास के मुताबिक, उसने जब विधायक उमेश शर्मा से बात कराने की बात कही तो दरोगा ने बताया कि विधायक से उसकी पहले ही बात हो चुकी है।इसके बाद फार्म हाउस में पांच लोगों के ठहरने की बात कही गई। केयरटेकर के अनुसार, इसके बाद वह वहां से चला गया।फार्म हाउस पर उस समय केवल चौकीदार मंगली उर्फ रुस्तम मौजूद था।इसके बाद घटनाक्रम ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब करीब साढ़े तीन बजे हसनपुर और रजबपुर पुलिस फार्म हाउस पर पहुंची। चौकीदार ने फोन कर केयरटेकर को मामले की जानकारी दी।अब युवती की शिकायत, पुलिस कार्रवाई और फार्म हाउस के केयरटेकर के बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर फार्म हाउस में कमरे किसके कहने पर खुलवाए गए थे। मामले में पुलिस और CRPF से जुड़े लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और केयरटेकर के इस बयान ने फार्म हाउस कांड की जांच में एक नई कड़ी जोड़ दी है। बाइट:- रामनिवास, केयरटेकर WKT
अमरोहा विधायक फार्म हाउस कांड में नया खुलासा, गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर खुलवाए गए कमरे! अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में फार्म हाउस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास का बयान सामने आने के बाद घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। केयरटेकर के मुताबिक, रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा के फोन के बाद फार्म हाउस के दो कमरे खुलवाए गए थे। फोन पर युवती को गृह मंत्रालय की अधिकारी बताया गया और उसके साथ सुरक्षाकर्मी होने की बात
कही गई।अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में अब फार्म हाउस से जुड़ी एक अहम कड़ी सामने आई है। अतरासी-हसनपुर रोड स्थित विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है।केयरटेकर के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा का फोन आया था। दरोगा ने फोन पर बताया कि गृह मंत्रालय की एक अधिकारी जांच के सिलसिले में फार्म हाउस पर आई हैं और उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।केयरटेकर का दावा है कि
दरोगा के फोन के बाद उससे फार्म हाउस के दो कमरे खोलने के लिए कहा गया।रामनिवास के मुताबिक, उसने जब विधायक उमेश शर्मा से बात कराने की बात कही तो दरोगा ने बताया कि विधायक से उसकी पहले ही बात हो चुकी है।इसके बाद फार्म हाउस में पांच लोगों के ठहरने की बात कही गई। केयरटेकर के अनुसार, इसके बाद वह वहां से चला गया।फार्म हाउस पर उस समय केवल चौकीदार मंगली उर्फ रुस्तम मौजूद था।इसके बाद घटनाक्रम ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब करीब साढ़े तीन बजे हसनपुर और रजबपुर पुलिस
फार्म हाउस पर पहुंची। चौकीदार ने फोन कर केयरटेकर को मामले की जानकारी दी।अब युवती की शिकायत, पुलिस कार्रवाई और फार्म हाउस के केयरटेकर के बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर फार्म हाउस में कमरे किसके कहने पर खुलवाए गए थे। मामले में पुलिस और CRPF से जुड़े लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और केयरटेकर के इस बयान ने फार्म हाउस कांड की जांच में एक नई कड़ी जोड़ दी है। बाइट:- रामनिवास, केयरटेकर WKT
- NHAI और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दुकानों के बाहर लगे टीन शेड और अवैध कब्जे किए ध्वस्त लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे चौपला चौराहे पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाकर कराया गया रास्ता साफ, वाहन चालकों और राहगीरों को मिलेगी राहत। अब सवाल—कार्रवाई के बाद क्या चौपला चौराहा हमेशा के लिए अतिक्रमण मुक्त रहेगा? अमरोहा जनपद के गजरौला चौपला चौराहे पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!1
- सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त सेवा संकल्प भाव से आज सातवें दिन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त सेवा संकल्प भाव से आज सातवें दिन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव फरीदपुर इम्मा स्थित गौशाला में पहुंचकर नामित सदस्य नौगांव नगरपंचायत पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा ,सेवा संकल्प, मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया स्वच्छता के अंतर्गत गोबर उठाकर साफ सफाई का कार्य क्या।और गाय माता को गुड व हरा चारा खिलाकर सेवा भाव से गौ माता की सेवा की इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक ग्राम सैफी, इरफान मलिक,नामित सदस्य, सैयद जिया अब्बास , मोनू सैनी, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे ।1
- Free Fire.....................,...................... f1
- मेरठ कमिश्नर पार्क में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेत्र में हर जिले में डीएम कार्यालय पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के नाम ज्ञापन सोपा गया आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक आवाहन पर जिलाधिकारी को ज्ञापन वह धरना प्रदर्शन आरक्षण बचाओ के लिए किया गया1
- *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद की विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर में नाटक नुक्कड़ के माध्यम से सरकार की योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई* *हापुड़। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके तहत आज विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम कन्या कल्याणपुर, मतनोरा व सिंभावली में नाटक नुक्कड़ के कार्यक्रम किए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनपद की सभी ग्राम पंचायत में आम जन को दी जा रही है जिससे कि सरकार की लाभार्थी परख योजनाओं का लाभ लिया जा सके। नुक्कड़ नाटक की टीम जनपद की तीनों विधानसभाओं में अलग-अलग तिथियां के दौरान सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं ग्राम वासियों के द्वार/चौपाल के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराएगी। सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल किया जाएगा।1
- संभल में आरक्षण और सामाजिक न्याय को लेकर एक पार्टी ने 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कई अहम मांगें उठाई हैं। संभल में आरक्षण और सामाजिक न्याय को लेकर एक पार्टी ने 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कई अहम मांगें उठाई हैं। ज्ञापन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए कोटे में अलग हिस्सेदारी, जाति जनगणना और सरकारी नौकरियों में आरक्षित पदों को भरने की मांग की गई है। इसके अलावा न्यायपालिका और शिक्षा में एससी, एसटी और ओबीसी के प्रतिनिधित्व को लेकर भी मांगें रखी गई हैं। VO संभल में दिए गए 24 सूत्रीय ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और आरक्षित वर्गों के खाली पदों को भरने की मांग की गई। महिला आरक्षण को 50 प्रतिशत करने और एससी, एसटी व ओबीसी महिलाओं के लिए कोटे के अंदर कोटा देने की मांग उठाई गई। स्थानीय निकायों में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई। ज्ञापन में ओबीसी की वास्तविक आबादी का आकलन करने के लिए जाति जनगणना में अलग कॉलम जोड़ने, लोकसभा और विधानसभाओं में ओबीसी को प्रभावी प्रतिनिधित्व देने तथा न्यायपालिका में एससी, एसटी और ओबीसी की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई। सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग के पदों को भरने और आउटसोर्सिंग की जगह स्थायी नियुक्तियां करने की मांग भी शामिल है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए आरक्षण व्यवस्था को दोबारा लागू करने और छात्रावासों की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई।3
- तहसील परिसर नौगावां सादात में बुधवार को किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमील ने की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती समेत किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। भाकियू टिकैत ने किसानों की आवाज की बुलंद नौगावां सादात। तहसील परिसर नौगावां सादात में बुधवार को किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमील ने की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती समेत किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण किसानों और आम ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने चेतावनी दी कि यदि विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो गुलड़िया बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव डॉ० सतपाल यादव ने पशुपालन विभाग से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए क्षेत्र में पशुओं में फैल रही बीमारी पर तत्काल ध्यान देने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में बिना अधिकृत व्यवस्था के घूमकर इलाज करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय सचिव त्रिलोक चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि धनौरा क्षेत्र की सीएचसी पर किसानों और ग्रामीणों को अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि यदि भविष्य में गन्ने के अगोले को पशुओं के चारे के रूप में इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। बैठक में संबंधित विभागों से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की गई। इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष वसीम, राष्ट्रीय संरक्षक धर्मवीर चौधरी, पंकज सैनी, कार्तिक सैनी, राष्ट्रीय सचिव त्रिलोक चौधरी, प्रदेश महासचिव अनुज यादव, चरण पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा सैजर, अरुण गुर्जर, लोकेश यादव, सूरज सैनी, शमशाद अंसारी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।1
- i love you................................... .......... i love you................................... ..........1
- आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नियम अनुसार आज मेरठ कमिश्नर पार्क पर धरना प्रदर्शन व राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के नाम ज्ञापन शोपा गया 24 सितंबर दिल्ली जंतर मंतर पर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाना था जिसकी सरकार द्वारा परमिशन कैंसल कर दी थी उसी को लेकर आज हर जिले में जिले अधिकारी को आरक्षण बचाओ विज्ञापन और धरना प्रदर्शन किया गया1