जल निकासी अवरुद्ध होने से परेशान वार्डवासियों ने एसडीएम को सोंपा ज्ञापन, समस्या से निजात दिलाने की मांग करी जल निकासी अवरुद्ध होने से परेशान वार्डवासियों ने एसडीएम को सोंपा ज्ञापन, समस्या से निजात दिलाने की मांग करी हरदा-टिमरनी- टिमरनी नगर के छिदगांव रोड स्थित वार्ड क्रमांक 3 के रहवासी लंबे समय से जल निकासी मार्ग निर्माण की मांग करते आ रहे क्योंकि आसपास के खेतों से होता हुआ सिंचाई एवं बारिश का पानी वार्ड तीन स्थित नाले में आता है जो आगे चलकर छोटी पुलिया में से अवरुद्ध होकर वार्ड में भराता है । विगत दिनों भी महज 1 घंटे की बारिश में घरों में पानी भरा गया था । वार्डवासियों ने आज एसडीऐम शैलेंद्र बडोनिया को ज्ञापन देते हुए बताया की रेलवे ब्रिज निर्माण कंपनी के द्वारा जो पुलिया बनाई गई है उसमें छोटे पाइप डाले गए हैं जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है जल निकासी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है ,इस पुलिया को तोड़कर बड़ी पुलिया बनाई जाए ,एप्रोच मार्ग शीघ्र निर्माण किया जाए ताकि घरों में पानी ना भराये,एवं नाले से होता हुआ पानी आगे निकल जाए ।एसडीएम बडोनिया ने ज्ञापन लेकर वार्ड में जाकर सर्वे करने की बात कही ,समस्या निराकरण कराने का दिया आश्वासन।
जल निकासी अवरुद्ध होने से परेशान वार्डवासियों ने एसडीएम को सोंपा ज्ञापन, समस्या से निजात दिलाने की मांग करी जल निकासी अवरुद्ध होने से परेशान वार्डवासियों ने एसडीएम को सोंपा ज्ञापन, समस्या से निजात दिलाने की मांग करी हरदा-टिमरनी- टिमरनी नगर के छिदगांव रोड स्थित वार्ड क्रमांक 3 के रहवासी लंबे समय से जल
निकासी मार्ग निर्माण की मांग करते आ रहे क्योंकि आसपास के खेतों से होता हुआ सिंचाई एवं बारिश का पानी वार्ड तीन स्थित नाले में आता है जो आगे चलकर छोटी पुलिया में से अवरुद्ध होकर वार्ड में भराता है । विगत दिनों भी महज 1 घंटे की बारिश में घरों
में पानी भरा गया था । वार्डवासियों ने आज एसडीऐम शैलेंद्र बडोनिया को ज्ञापन देते हुए बताया की रेलवे ब्रिज निर्माण कंपनी के द्वारा जो पुलिया बनाई गई है उसमें छोटे पाइप डाले गए हैं जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है जल निकासी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही
है ,इस पुलिया को तोड़कर बड़ी पुलिया बनाई जाए ,एप्रोच मार्ग शीघ्र निर्माण किया जाए ताकि घरों में पानी ना भराये,एवं नाले से होता हुआ पानी आगे निकल जाए ।एसडीएम बडोनिया ने ज्ञापन लेकर वार्ड में जाकर सर्वे करने की बात कही ,समस्या निराकरण कराने का दिया आश्वासन।
- पुलिस के अनुसार, बाउंड ओवर अवधि के दौरान यदि संबंधित व्यक्ति दोबारा शांति भंग करता है तो उसे बाउंड राशि जमा करनी होगी, अन्यथा जेल भेजा जाएगा। देवास पुलिस का ‘ऑपरेशन पवित्र’ जारी, 20 आदतन अपराधी ₹9.10 लाख से बाउंड ओवर देवास पुलिस ने “ऑपरेशन पवित्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक इतिहास रखने वाले 20 आदतन अपराधियों को कुल ₹9.10 लाख की राशि से फाइनल बाउंड ओवर कराया है। यह कार्रवाई हाटपीपल्या, सतवास और कन्नौद थाना पुलिस द्वारा बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत की गई। जिला पुलिस अधिक्षक कार्यालय से बताया कि ऑपरेशन पवित्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक इतिहास रखने वाले 20 आदतन अपराधियों को कुल ₹9.10 लाख की राशि से फाइनल बाउंड ओवर कराया है पुलिस के अनुसार, बाउंड ओवर अवधि के दौरान यदि संबंधित व्यक्ति दोबारा शांति भंग करता है तो उसे बाउंड राशि जमा करनी होगी, अन्यथा जेल भेजा जाएगा। कार्रवाई के तहत: * हाटपीपल्या थाना के 7 आरोपियों को 6 माह के लिए ₹50-50 हजार के बाउंड पर रखा गया। * सतवास थाना के 1 आरोपी को 6 माह के लिए ₹10 हजार से बाउंड ओवर किया गया। * कन्नौद थाना के 10 आरोपियों को 1 वर्ष के लिए कुल ₹4.50 लाख की राशि से बाउंड ओवर कराया गया। पुलिस का कहना है कि इन व्यक्तियों पर आए दिन मारपीट, झगड़ा और शांति भंग करने के आरोप रहे हैं। ऑपरेशन का उद्देश्य जिले में आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाकर आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाना है। अब तक का आंकड़ा: 1 नवंबर 2024 से शुरू हुए ‘ऑपरेशन पवित्र’ के तहत अब तक 10,230 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें कुल ₹60.65 करोड़ से अधिक की राशि से फाइनल बाउंड ओवर कराया जा चुका है।1
- इटारसी में दर्दनाक हादसा: टीन शेड के कमरे पर गिरी दीवार, महिला मलबे में दबी, लाखों का सामान तबाह। 5 हैशटैग: #ItarsiNews #ItarsiUpdate #BreakingNewsMP #Itarsi #AccidentNews इटारसी में दर्दनाक हादसा: टीन शेड के कमरे पर गिरी दीवार, महिला मलबे में दबी, लाखों का सामान तबाह। 5 हैशटैग: #ItarsiNews #ItarsiUpdate #BreakingNewsMP #Itarsi #AccidentNews1
- Sivani Malwa Hastinapur Se lekar Kurla Nanpara road yah samasya Hai road ki1
- नशा मुक्ति अभियान में उत्कृष्ट जनजागरूकता के लिए खालवा ब्लॉक से मोहन रोकड़े, प्रियांशी रोकड़े और धर्मेंद्र लौवंशी सम्मानित खंडवा। मध्य प्रदेश शासन के “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति को लेकर उत्कृष्ट जनजागरूकता कार्य करने वाले खालवा ब्लॉक के सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। खंडवा के किशोर कुमार सभागृह में आयोजित समापन एवं सम्मान समारोह में खालवा ब्लॉक से समाजसेवी मोहन रोकड़े, प्रियांशी रोकड़े एवं क्रिएटर धर्मेंद्र लौवंशी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अमन जैन, जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन बी. गोंडा सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान तैयार किए गए जागरूकता वीडियो के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाजहित के ऐसे अभियानों में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। सम्मान प्राप्त करने पर मोहन रोकड़े ने कहा कि यह सम्मान सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों और अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान है। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने की बात कही।4
- हज-2027 के लिए मध्य प्रदेश के आज़मीने-हज (हज आवेदकों) की चयन प्रक्रिया (कुर्रा-अंदाज़ी) सफलतापूर्वक संपन्न हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई में आयोजित इस मुख्य डिजिटल रैंडम सिलेक्शन प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग राज्य हज कमेटी कार्यालय, हज हाउस भोपाल में की गई थी, जहाँ कई गणमान्य नागरिक और आवेदक मौजूद रहे। इस चयन प्रक्रिया और सीटों के आवंटन से जुड़े मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:मध्य प्रदेश हज-2027 चयन के मुख्य आंकड़ेकुल आवंटित सीटें: मध्य प्रदेश को इस वर्ष 5,998 हज सीटें मिली हैं।कुल वैध आवेदन: प्रदेश से कुल 10,058 वैध आवेदन प्राप्त हुए थे। बिना लॉटरी (कुर्रा) के चयन: आरक्षित श्रेणियों (जैसे 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और बिना मेहरम महिलाओं) के 1,300 आवेदकों का चयन सीधे किया गया। कुर्रा (लॉटरी) से चयन: सामान्य श्रेणी की बची हुई 4,698 सीटों के लिए कुल 8,758 आवेदकों के बीच ऑनलाइन डिजिटल कुर्रा निकाला गया। प्रतीक्षा सूची: बाकी बचे सभी सामान्य श्रेणी के आवेदकों को वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षासूची) में रखा गया है।1
- वीर शासन जयंती पर श्री जिनवाणी स्थापना, कलश यात्रा, ध्वजा रोहण (चातुर्मास) की यात्रा तारण तरण श्री संघ के सघन साधक चैतन्य रत्नाकर बाल ब्रह्मचारी श्रद्धेय वैराग्यानंद जी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ की गईं4
- शुक्रवारिया हाट में हाथ ठेला दुकानदारों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवारिया हाट में ठेला दुकानदारों से मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घटनास्थल पर कराया मौका मुआयना देवास। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शुक्रवारिया हाट में हाथ ठेला दुकानदारों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सिटी कोतवाली पुलिस शुक्रवारिया हाट स्थित घटनास्थल पर आरोपियों को लेकर पहुंची, जहां घटना का मौका मुआयना कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि हाथ ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दुकानदारों के साथ मारपीट की थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।2
- धर्म, आस्था और जनहित की हर बड़ी खबर सबसे पहले। 🔴 सीहोर में सावन की धूम | 3, 10, 17 और 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा | 11 किमी पैदल चलकर कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु | जगह-जगह लगेंगे सेवा शिविर सावन में शिवभक्ति की धूम: 3, 10, 17 और 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, तैयारियों में जुटा सीहोर सीहोर। सावन माह में इस बार सीहोर शहर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगने जा रहा है। 3, 10, 17 और 25 अगस्त को शहर में चार भव्य कांवड़ यात्राओं का आयोजन होगा, जिनमें मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे। विटलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित के अनुसार, पहली कांवड़ यात्रा 3 अगस्त को शाम 4 बजे सीवन नदी तट से प्रारंभ होगी। इसके बाद 10, 17 और 25 अगस्त को भी इसी तरह भव्य यात्राएं निकाली जाएंगी। श्रद्धालु सीवन नदी से पवित्र जल भरकर करीब 11 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्राओं से पहले ही सीवन नदी तट पर मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। पूजा सामग्री, कांवड़ और धार्मिक वस्तुओं की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर-हर महादेव और शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा है। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विटलेश सेवा समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में चाय, ठंडा पानी, फलाहार, खिचड़ी और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। वहीं कुबेरेश्वर धाम पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान भी किया जाएगा।1
- किसानों के आंदोलन से भोपाल थमा, सरकार ने मानी प्रमुख मांगें राजधानी भोपाल में किसानों के बड़े आंदोलन ने पूरे शहर की रफ्तार रोक दी। हजारों किसान बैरिकेड्स पार करते हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। देर रात तक चली बातचीत के बाद सरकार ने किसानों की कई प्रमुख मांगों पर सहमति जताई। इसके बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई। प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। कई स्थानों पर पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति बाद में नियंत्रण में आ गई।2