logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांडू प्रखंड कार्यालय में हर शनिवार होगा जन समाधान,बीडीओ रणवीर कुमार ने की घोषणा पांडू:जिले के पांडू प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड सह अंचल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रणवीर कुमार ने की।बैठक में उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अब प्रत्येक शनिवार को प्रखंड कार्यालय में जन समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी योजना, प्रमाण पत्र, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, मनरेगा अथवा अन्य प्रशासनिक कार्यों से संबंधित समस्या होने पर सीधे प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।संबंधित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।बीडीओ ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान करें,ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।बैठक में अप प्रमुख प्रतिनिधि बीरेंद्र चौधरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रितेश दुबे, प्रभारी प्रधान सहायक अधिकारी, झामुमो किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हरिवंश सिंह, शफीक अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार तथा पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Mohammad Safi
Mohammad Safi
संवाददाता पांडु, पलामू, झारखंड•
8 hrs ago
978ce5a5-3d82-4c8d-b484-16ba4d0a4335

पांडू प्रखंड कार्यालय में हर शनिवार होगा जन समाधान,बीडीओ रणवीर कुमार ने की घोषणा पांडू:जिले के पांडू प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड सह अंचल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रणवीर कुमार ने की।बैठक में उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अब प्रत्येक शनिवार को प्रखंड कार्यालय में जन समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी योजना, प्रमाण पत्र, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, मनरेगा अथवा अन्य प्रशासनिक कार्यों से संबंधित समस्या होने पर सीधे प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।संबंधित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।बीडीओ ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान करें,ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।बैठक में अप प्रमुख प्रतिनिधि बीरेंद्र चौधरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रितेश दुबे, प्रभारी प्रधान सहायक अधिकारी, झामुमो किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हरिवंश सिंह, शफीक अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार तथा पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • 12 जुलाई को घर से काम करने जाने के दौरान लापता। बोल कर गुड़गांव के लिए निकले हैं , सिंगरौली से गुम हुए हैं।क्रशर प्लांट में काम करते हैं, अगर कहीं भी किसी को जानकारी मिले तो 7070591209 ,9931446599पर कॉल करें। नाम: नन्दू चौधरी ग्राम: सोहबरिया पोस्ट लातदाग थाना मेराल जिला गढ़वा राज्य झारखंड 12 जुलाई को घर से काम करने के लिए बोल कर गुड़गांव के लिए निकले हैं , सिंगरौली से गुम हुए हैं।क्रशर प्लांट में काम करते हैं, अगर कहीं भी किसी को जानकारी मिले तो 7070591209 ,पर कॉल करें।
    1
    12 जुलाई को घर से काम करने जाने के दौरान लापता। बोल कर गुड़गांव   के लिए निकले हैं , सिंगरौली से गुम हुए हैं।क्रशर प्लांट में काम करते हैं, अगर कहीं भी किसी को जानकारी मिले तो 7070591209 ,9931446599पर कॉल करें।
नाम: नन्दू चौधरी 
ग्राम: सोहबरिया 
पोस्ट लातदाग 
थाना मेराल 
जिला गढ़वा 
राज्य झारखंड 
12 जुलाई को घर से काम करने के लिए बोल कर गुड़गांव   के लिए निकले हैं , सिंगरौली से गुम हुए हैं।क्रशर प्लांट में काम करते हैं, अगर कहीं भी किसी को जानकारी मिले तो 7070591209 ,पर कॉल करें।
    user_Shuru app reporter
    Shuru app reporter
    Press reporter उनतरी रोड, पलामू, झारखंड•
    6 hrs ago
  • JLKM नेत्री बेबी महतो (बेबी देवी) ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने व्यवस्था और नीतियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। सरकार और व्यवस्था पर प्रहार सिस्टम हिलाने की चेतावनी: एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक 'टीजर' है, जरूरत पड़ने पर वे पूरा सिस्टम हिला देंगी। नियम और शिक्षा नीति: उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग सरकारी पैसे और आवास का लाभ लेते हैं, उनके बच्चों को भी अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में ही पढ़ना चाहिए। सख्त सजा की मांग: उन्होंने भ्रष्टाचार और गलत कामों को लेकर मंत्री या मुख्यमंत्री, सभी के लिए कड़ी सजा (फांसी) का प्रावधान किए जाने की बात कही है। पूर्व विरोध: इससे पहले उन्होंने सरकार की शराब नीति और छात्रों के मुद्दों को लेकर भी हेमंत सरकार की नीतियों की आलोचना की थी।
    1
    JLKM नेत्री बेबी महतो (बेबी देवी) ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने व्यवस्था और नीतियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। 
सरकार और व्यवस्था पर प्रहार
सिस्टम हिलाने की चेतावनी: एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक 'टीजर' है, जरूरत पड़ने पर वे पूरा सिस्टम हिला देंगी। 
नियम और शिक्षा नीति: उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग सरकारी पैसे और आवास का लाभ लेते हैं, उनके बच्चों को भी अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में ही पढ़ना चाहिए। 
सख्त सजा की मांग: उन्होंने भ्रष्टाचार और गलत कामों को लेकर मंत्री या मुख्यमंत्री, सभी के लिए कड़ी सजा (फांसी) का प्रावधान किए जाने की बात कही है। 
पूर्व विरोध: इससे पहले उन्होंने सरकार की शराब नीति और छात्रों के मुद्दों को लेकर भी हेमंत सरकार की नीतियों की आलोचना की थी।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए
    1
    प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए
प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • गढ़वा शहर में सुबह शाम मच्छरों का प्रकोप नगर परिषद गहरी नींद में डेंगू मलेरिया के लिये रहिये तैयार बारिश में बढ़ा मच्छरों का वार सुबह उठते ही मच्छरों के दर्शन बिना मच्छरदानी नींद असंभव
    1
    गढ़वा शहर में सुबह शाम मच्छरों का प्रकोप नगर परिषद गहरी नींद में 
डेंगू मलेरिया के लिये रहिये तैयार 
बारिश में बढ़ा मच्छरों का वार
सुबह उठते ही मच्छरों के दर्शन 
बिना मच्छरदानी नींद असंभव
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    19 hrs ago
  • स्थाई समिति सदस्यों को मिला ग्राम सभा सशक्तीकरण का प्रशिक्षण हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंडके खुरी पंचायत के ग्राम मसरा एवं रणपुरा क्लस्टर में शनिवार ग्राम सभा स्थाई समिति सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह खरवार ने समिति सदस्यों को उनके अधिकार, कर्तव्य, सामाजिक निगरानी, ग्राम सभा की प्रभावी बैठक, विकास योजनाओं की पारदर्शिता एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने गांव की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए ग्राम सभा के माध्यम से सामूहिक निर्णय लेने और योजनाओं की नियमित निगरानी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत फैसिलिटेटर रमाकांत सिंह तथा सीआरपी सीमा देवी एवं संगीता देवी का सहयोग रहा।
    1
    स्थाई समिति सदस्यों को मिला ग्राम सभा सशक्तीकरण का प्रशिक्षण
हेमंत कुमार की रिपोर्ट
चिनियां प्रखंडके खुरी पंचायत के ग्राम मसरा एवं रणपुरा क्लस्टर में शनिवार  ग्राम सभा स्थाई समिति सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह खरवार ने समिति सदस्यों को उनके अधिकार, कर्तव्य, सामाजिक निगरानी, ग्राम सभा की प्रभावी बैठक, विकास योजनाओं की पारदर्शिता एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने गांव की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए ग्राम सभा के माध्यम से सामूहिक निर्णय लेने और योजनाओं की नियमित निगरानी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत फैसिलिटेटर रमाकांत सिंह तथा सीआरपी सीमा देवी एवं संगीता देवी का सहयोग रहा।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • रंका रक्तवीर समूह के सदस्य राहुल कुमार ने तीसरी बार रक्तदान कर बचाई जरूरतमंद की जान इस संबंध में आज शनिवार सुबह सात बजे मोहित चौधरी ने बताया की रंका के चौधरी मोहल्ला निवासी प्रेम चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी रक्त की कमी से जूझ रहे थे। इस कठिन परिस्थिति में उन्होंने मेरा युवा भारत (माय भारत) गढ़वा के युवा स्वयंसेवक मोहित चौधरी से संपर्क किया। सूचना मिलते ही मोहित चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए रंका रक्तवीर समूह के सक्रिय सदस्य राहुल कुमार से संपर्क किया। मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहुल कुमार बिना किसी संकोच के गढ़वा सदर ब्लड बैंक पहुंचे और अपना तीसरी बार स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद की सहायता की। इस मानवीय कार्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मिलन प्रमुख सोनू मधेसिया एवं युवा समाजसेवी अनिल कुमार मधेसिया का भी सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत) गढ़वा के युवा स्वयंसेवक मोहित चौधरी ने कहा, "रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। समय पर किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को
    1
    रंका रक्तवीर समूह के सदस्य राहुल कुमार ने तीसरी बार रक्तदान कर बचाई जरूरतमंद की जान

इस संबंध में आज शनिवार सुबह सात बजे मोहित चौधरी ने बताया की
रंका के चौधरी मोहल्ला निवासी प्रेम चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी रक्त की कमी से जूझ रहे थे। इस कठिन परिस्थिति में उन्होंने मेरा युवा भारत (माय भारत) गढ़वा के युवा स्वयंसेवक मोहित चौधरी से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही मोहित चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए रंका रक्तवीर समूह के सक्रिय सदस्य राहुल कुमार से संपर्क किया। मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहुल कुमार बिना किसी संकोच के गढ़वा सदर ब्लड बैंक पहुंचे और अपना तीसरी बार स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद की सहायता की।
इस मानवीय कार्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मिलन प्रमुख सोनू मधेसिया एवं युवा समाजसेवी अनिल कुमार मधेसिया का भी सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत) गढ़वा के युवा स्वयंसेवक मोहित चौधरी ने कहा, "रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। समय पर किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • बरवाडीह में भाजपा के कार्यकताओं ने एक बार फिर छात्राओं की ताकत बनकर सामने नजर आएं। बरवाडीह से रिपोर्ट अर्चना कुमारी। बरवाडीह में शुक्रवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने JPSC में कथित धांधली और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने किया। जुलूस भाजपा कार्यालय से शुरू होकर अंबेडकर चौक बस स्टैंड पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।‌ भाजपा नेताओं ने JPSC की कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग की। साथ ही सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में प्रमुख सुशिला देवी, उपप्रमुख विरेंद्र जयसवाल, पूर्वी जिला प्रसिद्ध कन्हाई सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिपक राज, पंचायत समिति अध्यक्ष सह युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री हेमंत कश्यप, SC मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान, सागर कुमार, धीरेंद्र सोनी, रुपतेश्वर सिंह, ओम प्रकाश लाल, कृष्णा कसेरा, विष्णु राम,नन्दलाल प्रसाद, जुगेश्वर सिंह, रितिक सोनी, मनोज सिंह और विरेंद्र सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड में युवाएं परीक्षा तो पुरी मेहनत और लगन से दें है परंतु झारखंड सरकार छन्न रुपएं में बिक कर परीक्षा का प्रश्न पत्र लिक कर देतें है। भाजपा कार्यकर्ता विनय चंडेल ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन चलेगा। और विधार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
    4
    बरवाडीह में भाजपा के कार्यकताओं ने एक बार फिर छात्राओं की ताकत बनकर सामने नजर आएं।
बरवाडीह से रिपोर्ट अर्चना कुमारी।
बरवाडीह में शुक्रवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने JPSC में कथित धांधली और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने किया। जुलूस भाजपा कार्यालय से शुरू होकर अंबेडकर चौक बस स्टैंड पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।‌ भाजपा नेताओं ने JPSC की कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग की। साथ ही सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में प्रमुख सुशिला देवी, उपप्रमुख विरेंद्र जयसवाल, पूर्वी जिला प्रसिद्ध कन्हाई सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिपक राज, पंचायत समिति अध्यक्ष सह युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री हेमंत कश्यप, SC मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान,  सागर कुमार, धीरेंद्र सोनी, रुपतेश्वर सिंह, ओम प्रकाश लाल, कृष्णा कसेरा, विष्णु राम,नन्दलाल प्रसाद, जुगेश्वर सिंह, रितिक सोनी, मनोज सिंह और विरेंद्र सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड में युवाएं परीक्षा तो पुरी मेहनत और लगन से दें है परंतु झारखंड सरकार छन्न रुपएं में बिक कर परीक्षा का प्रश्न पत्र लिक कर देतें है। 
भाजपा कार्यकर्ता विनय चंडेल ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन चलेगा। और विधार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
    user_Archana Kumari
    Archana Kumari
    Local News Reporter बरवाडीह, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.