Shuru
Apke Nagar Ki App…
UPI Transaction में बदलाव किए जाने के बाद लोगों में भारी नाराजगी! UPI Transaction में बदलाव किए जाने के बाद लोगों में भारी नाराजगी! CHARGE लगाए जाने पर गुस्से में व्यापारी; सुनिए
ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
UPI Transaction में बदलाव किए जाने के बाद लोगों में भारी नाराजगी! UPI Transaction में बदलाव किए जाने के बाद लोगों में भारी नाराजगी! CHARGE लगाए जाने पर गुस्से में व्यापारी; सुनिए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- UPI Transaction में बदलाव किए जाने के बाद लोगों में भारी नाराजगी! UPI Transaction में बदलाव किए जाने के बाद लोगों में भारी नाराजगी! CHARGE लगाए जाने पर गुस्से में व्यापारी; सुनिए1
- ताल रतलाम मध्यप्रदेश से गड़बोर में विराजित श्री चारभुजा नाथ पैदल यात्रा अष्टम दिवस सांवलिया जी पहुंची ताल:- ताल रतलाम से राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित गड़बोर में विराजित श्री चारभुजा नाथ की 350 किलोमीटर की पैदल यात्रा के आठवें दिन पैदल यात्री आवरी माता मंदिर से प्रारंभ कर सेठों के सेठ श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर अपने गंतव्य की और आलि शनि महाराज के लिए निकले ज्ञातव्य है कि उक्त यात्रा माहेश्वरी बंधु रतलाम और श्री चारभुजा नाथ की कृपा से अपने 41 वर्ष पूर्ण कर रही है।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को उज्जैन में होगा भव्य दीपोत्सव सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को उज्जैन में होगा भव्य दीपोत्सव शिप्रा तट और श्री महाकाल महालोक क्षेत्र में एक साथ प्रज्वलित होंगे 25 लाख से अधिक दीप, राष्ट्रीय स्तर पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कलेक्टर श्री सिंह ने दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं अनुशासित आयोजन के निर्देश1
- बड़ोद 15 सितंबर 2025 खरीफ का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग, खराब सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगl बड़ौद (आगर)। भारतीय किसान संघ बड़ौद द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया। किसान संघ ने मांग की कि 2025 खरीफ फसल का बकाया भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराया जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल में फैल रहे ‘पीला मोजेक’ रोग से फसल को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजे की राशि दिलाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य स्थानीय किसान समस्याओं से भी तहसीलदार को अवगत कराया गया। 23 सितंबर को आगर मालवा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना ने किसानों से 23 सितंबर 2026 को धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह अंजना रामचंद्र उदयपुर मागु सिंह शिवनारायण जी गोवर्धन सिंह अंजना श्याम सिंह लक्ष्मण सिंह कालू सिंह नारायण सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे4
- बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त मंदसौर पुलिस -//प्रेस नोट//- दिंनाक –16.09.2026 · पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली सफलता । · सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 16.09.26 को एक सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध डोडाचुरा किया जप्त कार्य का विवरण - दिंनाक 16.09.2026 को थाना शामगढ के सउनि रुप सिँह झाला के द्वारा मुखबिर सुचना पर हतई फन्टे के पास एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 को रोका गया जो पिकअप चालक के द्वारा पिकअप को वापस मोड कर भगाने लगा जो पुलिस बल द्वारा वाहन का पीछा कर करते पिकअप वाहन चालक द्वारा वाहन को ग्राम एरी के पास छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया । जो सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त किये गये जाकर थाना शामगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जो पुलिस द्वारा दोराने विवेचना पता करते पाया कि पिकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 का वाहन स्वामी विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर का होना पाया गया जिसकी तलाश जारी है नाम आरोपी - विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर जप्त मश्रुका - 01- अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 100 किलो ग्राम कीमती 200000 रुपये 02 - एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 कीमती 8000000 रुपये सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , उनि मनोज महाजन , सउनि रुप सिँह झाला , आर विशाल सिँह सोलंकी , आर प्रेम कुमार रावत , आरक्षक धर्मेश बैरागी , का सराहनीय योगदान रहा।1
- सालमगढ़ में 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सालमगढ़ में 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सालमगढ़। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। समारोह की शुरुआत ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मीणा की अध्यक्षता तथा सरपंच चंद्रिका मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति समारोह में लैम्प्स अध्यक्ष अशोक चौधरी, करणी सेना अध्यक्ष अनूप सिंह राव, पूर्व सरपंच प्रकाश मीणा, भगवती विद्या मंदिर के संचालक दिनेशचंद्र शर्मा, शिक्षक संघ के सत्यनारायण भट्ट, राहुल बैरागी, कालूराम मीणा तथा कल्पेश अहारी , प्रधानाचार्य बालूराम मीणा, महेश जाड़ावत, गोपाल मीणा, कन्हैयालाल मीणा, उदयलाल आंजना एवं भगवान लाल मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मोजूद रहे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन उद्घाटन सत्र के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। दो दिवसीय इस आयोजन में जिले भर के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखा रहे हैं। आभार प्रधानाचार्य दिपक राठोर ने किया संचालन प्रेमसिंह राजपूत ने कि1
- पश्चिम बंगाल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोलकाता पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोलकाता पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।1
- गांव रूगनाथ गड़ में कच्चे मकान की दीवार गिरने से 9 साल की बच्ची यशिका कि मौत महिला ओर किशोरी घायल *कच्चे मकान की दीवार गिरने से 9 साल की बच्ची की मौत, महिला और किशोरी घायल* रतलाम। नामली क्षेत्र के ग्राम रू गनाथ गड़ में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 9 वर्षीय बच्ची यशिका की मौत हो गई। हादसे में एक महिला और एक किशोरी भी घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पड़ोस में चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां कच्चे मकान की दीवार गिरी हुई थी और मलबे में लोग दबे हुए थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 65 वर्षीय मांगूबाई भी घायल हुईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दीवार गिरने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मलबे में दबने से 9 वर्षीय यशिका की मौत हो गई, जबकि महिला और किशोरी घायल हो गईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना ने कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।2