Shuru
Apke Nagar Ki App…
कार से 25 पेटी अबैध शराब बन्टी बबली ट्रेटा पैक के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा थाना तरयासुजान क्षेत्र से 01 नफर अभियुक्त 1. जयप्रकाश यादव पुत्र श्रीकिशुन यादव साकिन रामपुर बंगरा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/मौके से एक मारुती सुजुकी स्विफ्ट डिजायर वाहन सं0 UP57BU0335 से ले जायी जा रही 25 पेटी ट्रेट्रा पैक देशी शराब बन्टी बबली की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Abulaish Ansari Kushinagr News
कार से 25 पेटी अबैध शराब बन्टी बबली ट्रेटा पैक के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा थाना तरयासुजान क्षेत्र से 01 नफर अभियुक्त 1. जयप्रकाश यादव पुत्र श्रीकिशुन यादव साकिन रामपुर बंगरा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/मौके से एक मारुती सुजुकी स्विफ्ट डिजायर वाहन सं0 UP57BU0335 से ले जायी जा रही 25 पेटी ट्रेट्रा पैक देशी शराब बन्टी बबली की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्री श्री धूप काली माई मंदिर समिति द्वारा आयोजित प्राण प्रतिष्ठा और कलश यात्रा पडरौना: श्री श्री धूप काली माई मंदिर समिति द्वारा भगवान शिव जी एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनीष बुलबुल जायसवाल जी के नेतृत्व में सभी सम्मानित भक्तगण ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों की भारी संख्या ने भगवान शिव और पंचमुखी हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस यात्रा में नगर के अन्य गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए और धार्मिक उल्लास के साथ यात्रा का हिस्सा बने। इस आयोजन की खास बात यह है कि 20 तारीख को भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री श्री धूप काली माई मंदिर समिति का उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है, और इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय समुदाय को और भी मजबूत किया जाएगा। श्री मनीष बुलबुल जायसवाल जी ने कहा, "यह आयोजन हम सभी के लिए विशेष है और हम सब मिलकर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं। मैं इस पावन अवसर पर सभी भक्तों और आयोजकों को धन्यवाद देता हूं।" इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह रमाशंकर शाह संतोष मिश्रा अजय शाह आशुतोष दीक्षित उग्रर साह दीपक त्रिपाठी शेषनाथ साह आदित्य गुप्ता आलोक गुप्ता साजन शाह कृष्णानंद मिश्रा रेखा देवी कलावती देवी मंजू देवी आराधना त्रिपाठी रेनू दीक्षित आशा देवी कविता सिंह पिंकी चतुर्वेदी सहित स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।4
- **कुशीनगर: छितौनी तटबंध पर करोड़ों के ठोकर पुनर्स्थापना कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश** जिला संवाददाता सागर पाठक की रिपोर्ट कुशीनगर जिले में छितौनी तटबंध पर नारायणी नदी के किनारे चल रहे ठोकर पुनर्स्थापना कार्य पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 12 किलोमीटर क्षेत्र में 21 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। आरोप है कि जिस स्थान पर ठोकर का निर्माण किया जा रहा है, वहीं से बालू और मिट्टी निकालकर दोबारा उसी में भराई की जा रही है। इससे कार्य की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं और भविष्य में तटबंध के सुरक्षित रहने पर भी संदेह पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद बाढ़ के समय तटबंध बह जाता है और फिर उसी कार्य को दोबारा शुरू कर दिया जाता है। ऐसे में सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जिससे कार्य से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पा रही है। इसे विभागीय लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण माना जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार इस मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर यह कार्य भी हर साल की तरह बाढ़ में बह जाने का इंतजार करेगा।4
- Post by धर्मेंद्र गुप्ता1
- इशहाक अली ने कहा डीएम साहब अभी मैं जिंदा हूं मुझे राजस्व रिकॉर्ड में मृत दिखा दिया गया उत्तर प्रदेश- बस्ती में इशहाक अली नामक बुजुर्ग कफन ओढ़कर और गले में माला डालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और चैंबर के सामने लेटकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में उन्हें 2012 में मृत दिखाकर उनकी पैतृक जमीन किसी अन्य के नाम कर दी गई, जबकि वे 2019 में नौकरी से रिटायर होकर पेंशन भी ले रहे हैं। बुजुर्ग का कहना है कि वे पिछले 14 साल से खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रहे हैं। मामले में ADM ने जांच का आश्वासन दिया है।1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- बंदर व मगरमच्छ की कहानी से हमें यह सिख मिलती है कि मित्र के साथ धोखा नहीं करना चाहिए। लालच बहुत बुरा है1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- सीबीएसई बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, श्रुति सिंह 92%अंक अर्जित कर बनीं टॉपर खबर का असर संवाददाता कुशीनगर।पडरौना स्थित एसबीडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष घोषित परीक्षा परिणाम में श्रुति सिंह ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।वहीं अक्सा ने 91.4% तथा आदित्य राज ने 91.2% अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सिफा परवीन ने 87%, प्रियांशी गुप्ता ने 86%, आयुष जायसवाल ने 85.8% तथा सिम्मी कुमारी ने 84.6% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक एन.पी. कुशवाहा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। प्रधानाचार्य प्रदीप चौबे ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन से पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी शत्रुघ्न जायसवाल, इंचार्ज डी.एन. राय, अशोक पांडेय, शिक्षक उमाकांत गुप्ता, इब्राहिम अंसारी, चंदन मद्धेशिया, सच्चिदानंद कुशवाहा, बबलू गुप्ता, कन्हैया कुशवाहा, संदीप कुशवाहा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।4