*रक्षाबंधन से पहले 60 युवतियों को सिलाई मशीनें, स्वरोजगार की दिशा में दक्षिण पन्ना वन विभाग की पहल* _ग्रीन इंडिया मिशन के तहत प्रशिक्षण के बाद मिला स्वरोजगार का साधन, युवतियों और अभिभावकों के संवेदीकरण के साथ महिला आर्थिक सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता के महत्व पर हुई चर्चा_ दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन की आजीविका मद के अंतर्गत स्थानीय ग्रामीण युवतियों एवं महिलाओं को कौशल विकास के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक और पहल की गई है। रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले मोहन्द्रा एवं शाहनगर वन परिक्षेत्र की कुल 60 प्रशिक्षित युवतियों एवं महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। ट्रेनिंग पार्टनर कैरियर पॉइंट लिमिटेड के माध्यम से मोहन्द्रा एवं आसपास के ग्रामों की 30 युवतियों को सैंपलिंग टेलर तथा शाहनगर के रोहनिया एवं आसपास के ग्रामों की 30 युवतियों एवं महिलाओं को सेल्फ एम्प्लॉयड टेलर का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब सिलाई मशीनें उपलब्ध कराकर उन्हें अपने गांव एवं घर से ही आय अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। मोहन्द्रा में आयोजित कार्यक्रम में वनमंडल अधिकारी अनुपम शर्मा, उपवनमंडल अधिकारी रचना शर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी राहुल मिश्रा, प्रशिक्षण पर्यवेक्षक जगदीश अहिरवार, वनपाल जयप्रकाश नारायण दुबे, संगीता अहिरवार वनरक्षक सहित वन विभाग एवं प्रशिक्षण संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं शाहनगर में आयोजित कार्यक्रम में वनमंडल अधिकारी अनुपम शर्मा, उपवनमंडल अधिकारी रचना शर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी राजुल कटारे, उपवन क्षेत्रपाल राम सरोवन पांडे, प्रशिक्षण पर्यवेक्षक सुशील वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। दोनों स्थानों पर प्रशिक्षणार्थियों के माता-पिता एवं अन्य अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि अप्रैल-मई माह में वन विभाग एवं कैरियर पॉइंट के प्रयासों से प्रशिक्षणार्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन भी किया गया था। इसमें प्रतिष्ठित रेनवियर निर्माता कंपनी न्यू ज़ील फैशनवियर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कई प्रशिक्षित युवतियों को लगभग ₹15,000 से ₹16,000 प्रतिमाह वेतन पर रोजगार के अवसर दिए गए थे। हालांकि पारिवारिक, सामाजिक अथवा अन्य व्यक्तिगत कारणों से कई युवतियां इन रोजगार अवसरों को स्वीकार नहीं कर सकीं। इस अनुभव को देखते हुए वन विभाग ने केवल कौशल प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने तक सीमित न रहते हुए युवतियों एवं उनके परिवारों के साथ संवाद को भी आवश्यक माना। इसी उद्देश्य से मशीन वितरण कार्यक्रम के साथ विशेष संवेदीकरण एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें महिला अधिकारी एवं अतिथि प्रेरक वक्ता ने युवतियों और उनके अभिभावकों से चर्चा करते हुए महिला आर्थिक सशक्तिकरण, स्वयं की आय और आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। परिवारों को भी युवतियों एवं महिलाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने और उनका सहयोग करने का संदेश दिया गया। दक्षिण पन्ना वनमंडल की यह पहल कौशल प्रशिक्षण को वास्तविक आजीविका से जोड़ने का प्रयास है। जिन युवतियों के लिए बाहर जाकर नौकरी करना फिलहाल संभव नहीं है, वे सिलाई मशीन के माध्यम से अपने गांव में ही स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं, जबकि भविष्य में इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ने के प्रयास भी जारी रहेंगे। रक्षाबंधन से पहले वितरित ये मशीनें इस प्रकार प्रशिक्षणार्थियों के लिए केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि अपने हुनर को आय और आत्मनिर्भरता में बदलने का माध्यम बनेंगी।
*रक्षाबंधन से पहले 60 युवतियों को सिलाई मशीनें, स्वरोजगार की दिशा में दक्षिण पन्ना वन विभाग की पहल* _ग्रीन इंडिया मिशन के तहत प्रशिक्षण के बाद मिला स्वरोजगार का साधन, युवतियों और अभिभावकों के संवेदीकरण के साथ महिला आर्थिक सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता के महत्व पर हुई चर्चा_ दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन की आजीविका मद के अंतर्गत स्थानीय ग्रामीण युवतियों एवं महिलाओं को कौशल विकास के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक और पहल की गई है। रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले मोहन्द्रा एवं शाहनगर वन परिक्षेत्र की कुल 60 प्रशिक्षित युवतियों एवं महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। ट्रेनिंग पार्टनर कैरियर पॉइंट लिमिटेड के माध्यम से मोहन्द्रा एवं आसपास के ग्रामों की 30 युवतियों को सैंपलिंग टेलर तथा शाहनगर के रोहनिया एवं आसपास के ग्रामों की 30 युवतियों एवं महिलाओं को सेल्फ एम्प्लॉयड टेलर का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब सिलाई मशीनें उपलब्ध कराकर उन्हें अपने गांव एवं घर से ही आय अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। मोहन्द्रा में आयोजित कार्यक्रम
में वनमंडल अधिकारी अनुपम शर्मा, उपवनमंडल अधिकारी रचना शर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी राहुल मिश्रा, प्रशिक्षण पर्यवेक्षक जगदीश अहिरवार, वनपाल जयप्रकाश नारायण दुबे, संगीता अहिरवार वनरक्षक सहित वन विभाग एवं प्रशिक्षण संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं शाहनगर में आयोजित कार्यक्रम में वनमंडल अधिकारी अनुपम शर्मा, उपवनमंडल अधिकारी रचना शर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी राजुल कटारे, उपवन क्षेत्रपाल राम सरोवन पांडे, प्रशिक्षण पर्यवेक्षक सुशील वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। दोनों स्थानों पर प्रशिक्षणार्थियों के माता-पिता एवं अन्य अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि अप्रैल-मई माह में वन विभाग एवं कैरियर पॉइंट के प्रयासों से प्रशिक्षणार्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन भी किया गया था। इसमें प्रतिष्ठित रेनवियर निर्माता कंपनी न्यू ज़ील फैशनवियर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कई प्रशिक्षित युवतियों को लगभग ₹15,000 से ₹16,000 प्रतिमाह वेतन पर रोजगार के अवसर दिए गए थे। हालांकि पारिवारिक, सामाजिक अथवा अन्य व्यक्तिगत कारणों से कई युवतियां इन रोजगार अवसरों को स्वीकार नहीं कर सकीं। इस अनुभव को देखते हुए वन विभाग ने केवल कौशल प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने तक सीमित न रहते हुए युवतियों
एवं उनके परिवारों के साथ संवाद को भी आवश्यक माना। इसी उद्देश्य से मशीन वितरण कार्यक्रम के साथ विशेष संवेदीकरण एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें महिला अधिकारी एवं अतिथि प्रेरक वक्ता ने युवतियों और उनके अभिभावकों से चर्चा करते हुए महिला आर्थिक सशक्तिकरण, स्वयं की आय और आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। परिवारों को भी युवतियों एवं महिलाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने और उनका सहयोग करने का संदेश दिया गया। दक्षिण पन्ना वनमंडल की यह पहल कौशल प्रशिक्षण को वास्तविक आजीविका से जोड़ने का प्रयास है। जिन युवतियों के लिए बाहर जाकर नौकरी करना फिलहाल संभव नहीं है, वे सिलाई मशीन के माध्यम से अपने गांव में ही स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं, जबकि भविष्य में इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ने के प्रयास भी जारी रहेंगे। रक्षाबंधन से पहले वितरित ये मशीनें इस प्रकार प्रशिक्षणार्थियों के लिए केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि अपने हुनर को आय और आत्मनिर्भरता में बदलने का माध्यम बनेंगी।
- इटवा खास में तेंदुए का हमला: बकरी पर झपट्टा मारते ही मचा हड़कंप, चरवाहे और ग्रामीणों ने शोर मचाकर बचाई जान। इटवा खास में तेंदुए का हमला: बकरी पर झपट्टा मारते ही मचा हड़कंप, चरवाहे और ग्रामीणों ने शोर मचाकर बचाई जान।1
- सिंहस्थ से पहले हम एकात्म यात्रा का आयोजन करने जा रहे हैं। यह यात्रा पूरे देश से होकर उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में आकर पूर्ण होगी। मध्यप्रदेश की धरती पर स्थित बाबा श्री महाकालेश्वर और भगवान ओंकारेश्वर, दोनों ज्योतिर्लिंग हमारी आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाले दिव्य केंद्र हैं। ये दोनों देवस्थान केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत और विश्व की आध्यात्मिक धरोहर हैं। एकात्म यात्रा के माध्यम से हम इसी सनातन चेतना, आध्यात्मिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर आप सभी को दिली मुबारकबाद! 🤲🌙 अल्लाह आपकी हर दुआ कुबूल फरमाए और जिंदगी में खुशियां, अमन और बरकत अता करे। ईद-ए-मिलादुन्नबी मुबारक! 🌹 OBC Indrapal Singh Lodhi ओबीसी महासभा जिला मीडिया प्रभारी पन्ना #भाईभाई #भाई_चारा ❤️1
- शुभ गुरूवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन शुभ गुरूवार।।श्रावण मास पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें जय श्री कृष्णा 🚩1
- नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत सरकार नेपाल के साथ, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। पूरी ताकत के साथ हम पीड़ित भाई-बहनों की मदद करेंगे।1
- अमानगंज। ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर अमानगंज नगर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान NUSI जिला महासचिव शिवम सिंह एवं NUSI नगर अध्यक्ष अनिक विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना चौराहा पर कार्यक्रम में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। अमानगंज। ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर अमानगंज नगर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान NUSI जिला महासचिव शिवम सिंह एवं NUSI नगर अध्यक्ष अनिक विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना चौराहा पर कार्यक्रम में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।1
- बड़े दुख के साथ सूचित किया जाता है हमारे ग्राम में जो स्टूडेंट है पढ़ने वाले को बहुत समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं महिलाएं डिलीवरी और पीड़ित परिवारों को जो मरीज को ले जाने में गांव में समस्या बहुत है1
- श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जू सरकार धाम पन्ना दिनांक 26 अगस्त 2026 दिन बुधवार की आज के दर्शन जय जय श्री राधे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम राम हरे जय श्री राधे....... श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जू सरकार धाम पन्ना दिनांक 26 अगस्त 2026 दिन बुधवार की आज के दर्शन जय जय श्री राधे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम राम हरे जय श्री राधे.......1