logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अयोध्या रामनगरी के श्रीराम अस्पताल में दिखा बवाल, मार पीट का वीडिया दिखा। अयोध्या जिले के श्रीराम अस्पताल अयोध्या में दिखा बवाल! एक्स-रे टेक्नीशियन से श्रीराम अस्पताल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा,डॉक्टर पर एफआईआर; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप घटना के संबंध में पैथोलॉजी विभाग में तैनात डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा के खिलाफ श्रीराम जन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। शिकायतकर्ता एवं एक्स-रे टेक्नीशियन अनिमेश सिंह का आरोप है कि डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा ने 7-8 लोगों के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में उनके साथ मारपीट की। उनका कहना है कि अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से जांच कराने के लिए भेजा जाता था। जब उन्होंने अस्पताल में ही मरीजों का एक्स-रे करना शुरू किया तो इसी बात से नाराज होकर उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। अनिमेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पहले से अस्पताल परिसर में एक्स-रे नहीं करने की चेतावनी दी जाती थी। उनके अनुसार, मरीजों के हित में अस्पताल की उपलब्ध सुविधा का उपयोग करने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। राजकीय श्रीराम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अयज मोहन भास्कर ने बताया कि समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और अस्पताल प्रशासन की जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

6 hrs ago
user_हलचल अयोध्या समाचार
हलचल अयोध्या समाचार
Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

अयोध्या रामनगरी के श्रीराम अस्पताल में दिखा बवाल, मार पीट का वीडिया दिखा। अयोध्या जिले के श्रीराम अस्पताल अयोध्या में दिखा बवाल! एक्स-रे टेक्नीशियन से श्रीराम अस्पताल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा,डॉक्टर पर एफआईआर; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप घटना के संबंध में पैथोलॉजी विभाग में तैनात डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा के खिलाफ श्रीराम जन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। शिकायतकर्ता एवं एक्स-रे टेक्नीशियन अनिमेश सिंह का आरोप है कि डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा ने 7-8 लोगों के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में उनके साथ मारपीट की। उनका कहना है कि अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से जांच कराने के लिए भेजा जाता था। जब उन्होंने अस्पताल में ही मरीजों का एक्स-रे करना शुरू किया तो इसी बात से नाराज होकर उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। अनिमेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पहले से अस्पताल परिसर में एक्स-रे नहीं करने की चेतावनी दी जाती थी। उनके अनुसार, मरीजों के हित में अस्पताल की उपलब्ध सुविधा का उपयोग करने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। राजकीय श्रीराम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अयज मोहन भास्कर ने बताया कि समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और अस्पताल प्रशासन की जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अतिक्रमण हटाओ अभियान या वसूली का धंधा, राम जन्मभूमि–रेलवे स्टेशन मार्ग पर सड़क कब्जा, और जाम से से छुटकारा कब मरेगा अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या लगातार बनी हुई है। प्रशासन और परिवर्तन दल द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाए जाने के बावजूद सड़कों पर दोबारा ठेले, खोमचे, ई-रिक्शा और अस्थायी दुकानें लग जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभियान के दौरान कुछ समय के लिए सड़क अतिक्रमण मुक्त दिखाई देती है, लेकिन कार्रवाई करने वाली टीम के लौटते ही सड़क किनारे फिर से दुकानें सज जाती हैं। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार आपातकालीन वाहनों के निकलने में भी कठिनाई होने की बात सामने आती है। लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाने के अभियान के साथ नियमित निगरानी और स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो समस्या का समाधान संभव नहीं होगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि राम जन्मभूमि जैसे अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थायी अतिक्रमण-मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या पर प्रशासन जागृत होता बुल्डोजर चलता है फिर प्रशासन हो जाता है आखिर क्यों इस बारे में जब संवाददाताओं द्वारा गहन छानबीन किया गया तो पता चला कि स्थानीय पुलिस प्रशासन प्रत्येक ठेले व व ई रिक्शा वालों से से माह वारी धन वसूली करती है। एक ठेले वाले ने बताया कि पुलिस तो माहवारी लेती ही थी अब नगर निगम के परिवर्तन दल वाले वसूली करने आते हैं अगर आनाकानी करो तो यह लोग मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। परिवर्तन दल द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाए जाना केवल दिखावा होता है। अगर सब कुछ ठीक है तो सड़कों पर दोबारा ठेले, खोमचे, ई-रिक्शा और अस्थायी दुकानें क्यों लग जाती है । परिवर्तन दल व पुलिस की खाऊ कमाऊ नीति का प्रतिफल है यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभियान के दौरान कुछ समय के लिए सड़क अतिक्रमण मुक्त दिखाई देती है, लेकिन कार्रवाई करने वाली टीम के लौटते ही सड़क किनारे फिर से दुकानें सज जाती हैं। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार आपातकालीन वाहनों के निकलने में भी कठिनाई होने की बात सामने आती है। लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाने के अभियान के साथ नियमित निगरानी और स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो समस्या का समाधान संभव नहीं होगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि राम जन्मभूमि जैसे अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थायी अतिक्रमण-मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
    1
    अतिक्रमण हटाओ अभियान या वसूली का धंधा, राम जन्मभूमि–रेलवे स्टेशन मार्ग पर सड़क कब्जा, और जाम से से छुटकारा कब मरेगा 

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या लगातार बनी हुई है। प्रशासन और परिवर्तन दल द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाए जाने के बावजूद सड़कों पर दोबारा ठेले, खोमचे, ई-रिक्शा और अस्थायी दुकानें लग जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अभियान के दौरान कुछ समय के लिए सड़क अतिक्रमण मुक्त दिखाई देती है, लेकिन कार्रवाई करने वाली टीम के लौटते ही सड़क किनारे फिर से दुकानें सज जाती हैं। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार आपातकालीन वाहनों के निकलने में भी कठिनाई होने की बात सामने आती है।
लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाने के अभियान के साथ नियमित निगरानी और स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो समस्या का समाधान संभव नहीं होगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि राम जन्मभूमि जैसे अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थायी अतिक्रमण-मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या पर प्रशासन जागृत होता बुल्डोजर चलता है फिर प्रशासन हो जाता है आखिर क्यों इस बारे में जब संवाददाताओं द्वारा गहन छानबीन किया गया तो पता चला कि स्थानीय पुलिस प्रशासन प्रत्येक ठेले व व ई रिक्शा वालों से से माह वारी धन वसूली करती है। एक ठेले वाले ने बताया कि पुलिस तो माहवारी लेती ही थी अब नगर निगम के परिवर्तन दल वाले वसूली करने आते हैं अगर आनाकानी करो तो यह लोग मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। परिवर्तन दल द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाए जाना केवल दिखावा होता है। अगर सब कुछ ठीक है तो सड़कों पर दोबारा ठेले, खोमचे, ई-रिक्शा और अस्थायी दुकानें क्यों लग जाती है । परिवर्तन दल व पुलिस की खाऊ कमाऊ नीति का प्रतिफल है  यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अभियान के दौरान कुछ समय के लिए सड़क अतिक्रमण मुक्त दिखाई देती है, लेकिन कार्रवाई करने वाली टीम के लौटते ही सड़क किनारे फिर से दुकानें सज जाती हैं। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार आपातकालीन वाहनों के निकलने में भी कठिनाई होने की बात सामने आती है।
लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाने के अभियान के साथ नियमित निगरानी और स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो समस्या का समाधान संभव नहीं होगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि राम जन्मभूमि जैसे अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थायी अतिक्रमण-मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
    user_जुर्म की दुनिया समाचार
    जुर्म की दुनिया समाचार
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार सुबह श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव का जन्मदिन अयोध्या। सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, सचिव जयप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।कार्यक्रम में साथी पत्रकारों ने सुबोध श्रीवास्तव को रामनामी पटका पहनाकर तथा केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव 'अज्जू', समीर शाही, आकाश सोनी, रूपेश श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, राजेंद्र कुमार दूबे, प्रशांत शुक्ला, बृजेश तिवारी, मोनू, विपिन, वैभव श्रीवास्तव, पंकज पाठक, कृष्णा यादव, मिक्की सिंह सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।इसके उपरांत पत्रकार चौराहे पर समाजवादी पार्टी की नेत्री सरोज यादव ने भी वरिष्ठ पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव का सम्मान कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
    4
    धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार सुबह श्रीवास्तव का जन्मदिन
धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव का जन्मदिन
अयोध्या। सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, सचिव जयप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।कार्यक्रम में साथी पत्रकारों ने सुबोध श्रीवास्तव को रामनामी पटका पहनाकर तथा केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव 'अज्जू', समीर शाही, आकाश सोनी, रूपेश श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, राजेंद्र कुमार दूबे, प्रशांत शुक्ला, बृजेश तिवारी, मोनू, विपिन, वैभव श्रीवास्तव, पंकज पाठक, कृष्णा यादव, मिक्की सिंह सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।इसके उपरांत पत्रकार चौराहे पर समाजवादी पार्टी की नेत्री सरोज यादव ने भी वरिष्ठ पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव का सम्मान कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अयोध्या बहूबेगम मकबर की संपत्ति बेचने का मामला आया सामने, वीडियो वायरल *ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अयोध्या* बहूबेगम मकबरा वक्फ बोर्ड की संपत्ति बेचने का मामला आया सामने, वीडियो वायरल *धर्मनगरी अयोध्या* में वक्फ संपत्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों की अवैध खरीद-फरोख्त का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बहूबेगम मकबरा ( मकबरा ) और उससे जुड़ी वक्फ संपत्ति को अवैध रूप से बेचने और खरीदने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संपत्ति की खरीदारी करने वाला व्यक्ति साफ तौर पर यह कबूल करता नजर आ रहा है कि उसने इस संपत्ति के लिए बड़ी रकम चुकाई है। वीडियो में व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है: "जब तक मेरा पैसा वापस नहीं होगा, तब तक मैं संपत्ति से कब्जा नहीं छोडूंगा मेरा पैसा वापस कर दे और वो दुकान वापस ले जाए " क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहूबेगम मकबरा की वक्फ जमीन को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। आरोप है कि कुछ भू-माफियाओ के जरिए वक्फ की इस बेसकीमती संपत्ति का सौदा कर दिया गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सरकारी/वक्फ अभिलेखों में दर्ज संपत्ति पर अवैध कब्जा और खरीद-फरोख्त का खेल धड़ल्ले से चल रहा था। प्रशासनिक महकमे में हड़कंप वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और वक्फ संपत्ति के संरक्षकों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि जब वक्फ संपत्ति की बिक्री कानूनन अपराध है, तो इस तरह का सौदा कैसे हो गया? मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आता दिख रहा है। हालांकि, अभी तक इस मामले में अधिकृत बयान आना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि वीडियो के आधार पर जांच बैठाकर दोषियों और अवैध खरीदार-बिक्रीदार दोनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
    1
    अयोध्या बहूबेगम मकबर की संपत्ति बेचने का मामला आया सामने, वीडियो वायरल 
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या*
*अयोध्या* बहूबेगम मकबरा वक्फ बोर्ड की संपत्ति बेचने का मामला आया सामने, वीडियो वायरल 
*धर्मनगरी अयोध्या* में वक्फ संपत्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों की अवैध खरीद-फरोख्त का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बहूबेगम मकबरा ( मकबरा ) और उससे जुड़ी वक्फ संपत्ति को अवैध रूप से बेचने और खरीदने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में संपत्ति की खरीदारी करने वाला व्यक्ति साफ तौर पर यह कबूल करता नजर आ रहा है कि उसने इस संपत्ति के लिए बड़ी रकम चुकाई है। वीडियो में व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है:
"जब तक मेरा पैसा वापस नहीं होगा, तब तक मैं संपत्ति से कब्जा नहीं छोडूंगा मेरा पैसा वापस कर दे और वो दुकान वापस ले जाए "
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार,  बहूबेगम मकबरा की वक्फ जमीन को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। आरोप है कि कुछ भू-माफियाओ के जरिए वक्फ की इस बेसकीमती संपत्ति का सौदा कर दिया गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सरकारी/वक्फ अभिलेखों में दर्ज संपत्ति पर अवैध कब्जा और खरीद-फरोख्त का खेल धड़ल्ले से चल रहा था।
प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और वक्फ संपत्ति के संरक्षकों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि जब वक्फ संपत्ति की बिक्री कानूनन अपराध है, तो इस तरह का सौदा कैसे हो गया?
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आता दिख रहा है। हालांकि, अभी तक इस मामले में अधिकृत बयान आना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि वीडियो के आधार पर जांच बैठाकर दोषियों और अवैध खरीदार-बिक्रीदार दोनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
    user_Patrkar Anoop kumar
    Patrkar Anoop kumar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार का बयान तमाम सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का किया खंडन अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार का बयान तमाम सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का किया खंडन उन्होंने बताया चल रही खबरें व लगाया गया अरोप तथ्यहीन और निराधार है
    1
    अपर नगर आयुक्त  सुमित कुमार का बयान 
तमाम सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का किया खंडन
अपर नगर आयुक्त  सुमित कुमार का बयान 
तमाम सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का किया खंडन
उन्होंने बताया चल रही खबरें व लगाया गया अरोप तथ्यहीन और  निराधार है
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    8 hrs ago
  • भगवान हनुमान जी के अपमान पर कांग्रेस ने की एफआईआर की मांग, निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन अयोध्या में भगवान हनुमान जी के अपमान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध दर्ज कराया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नगर को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 4 जुलाई 2026 को लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान निकले रोड शो में भगवान हनुमान के स्वरूप का अनुचित ढंग से प्रदर्शन किया गया, जिससे करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि कार्यक्रम के आयोजकों और संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चढ़ावे की कथित चोरी और अन्य मामलों में भी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
    1
    भगवान हनुमान जी के अपमान पर कांग्रेस ने की एफआईआर की मांग, निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या में भगवान हनुमान जी के  अपमान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध दर्ज कराया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नगर को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 4 जुलाई 2026 को लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान निकले रोड शो में भगवान हनुमान के स्वरूप का अनुचित ढंग से प्रदर्शन किया गया, जिससे करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
कांग्रेस ने मांग की है कि कार्यक्रम के आयोजकों और संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चढ़ावे की कथित चोरी और अन्य मामलों में भी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
    user_Arvind Kumar yadav
    Arvind Kumar yadav
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या रामनगरी के श्रीराम अस्पताल में दिखा बवाल, मार पीट का वीडिया दिखा। अयोध्या जिले के श्रीराम अस्पताल अयोध्या में दिखा बवाल! एक्स-रे टेक्नीशियन से श्रीराम अस्पताल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा,डॉक्टर पर एफआईआर; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप घटना के संबंध में पैथोलॉजी विभाग में तैनात डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा के खिलाफ श्रीराम जन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। शिकायतकर्ता एवं एक्स-रे टेक्नीशियन अनिमेश सिंह का आरोप है कि डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा ने 7-8 लोगों के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में उनके साथ मारपीट की। उनका कहना है कि अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से जांच कराने के लिए भेजा जाता था। जब उन्होंने अस्पताल में ही मरीजों का एक्स-रे करना शुरू किया तो इसी बात से नाराज होकर उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। अनिमेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पहले से अस्पताल परिसर में एक्स-रे नहीं करने की चेतावनी दी जाती थी। उनके अनुसार, मरीजों के हित में अस्पताल की उपलब्ध सुविधा का उपयोग करने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। राजकीय श्रीराम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अयज मोहन भास्कर ने बताया कि समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और अस्पताल प्रशासन की जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं।
    1
    अयोध्या रामनगरी के श्रीराम अस्पताल में दिखा बवाल, मार पीट का वीडिया दिखा।
अयोध्या जिले के श्रीराम अस्पताल अयोध्या में दिखा बवाल! एक्स-रे टेक्नीशियन से श्रीराम अस्पताल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा,डॉक्टर पर एफआईआर; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप घटना के संबंध में पैथोलॉजी विभाग में तैनात डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा के खिलाफ श्रीराम जन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
शिकायतकर्ता एवं एक्स-रे टेक्नीशियन अनिमेश सिंह का आरोप है कि डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा ने 7-8 लोगों के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में उनके साथ मारपीट की। उनका कहना है कि अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से जांच कराने के लिए भेजा जाता था। जब उन्होंने अस्पताल में ही मरीजों का एक्स-रे करना शुरू किया तो इसी बात से नाराज होकर उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।
अनिमेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पहले से अस्पताल परिसर में एक्स-रे नहीं करने की चेतावनी दी जाती थी। उनके अनुसार, मरीजों के हित में अस्पताल की उपलब्ध सुविधा का उपयोग करने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
राजकीय श्रीराम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अयज मोहन भास्कर ने बताया कि समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और अस्पताल प्रशासन की जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.