Shuru
Apke Nagar Ki App…
शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण -- तहसीलदार अशोकनगर के प्रकरण क्रमांक 0068/अ.68/2025-26 में पारित आदेश के क्रम में ग्राम टकनेरी स्थित शासकीय सर्वे क्रमांक 23 रकबा 0.251 हेक्टेयर भूमि पर से अतिक्रामक बृजमोहन पुत्र नारायणसिंह जाति कुशवाह द्वारा कॉलोनी का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था जिसे आज मौके से हटाया गया। उक्त शासकीय भूमि का बाजार मूल्य लगभग 13500000 ( एक करोड़ पैंतीस लाख) रुपए हैl #ashoknagar
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण -- तहसीलदार अशोकनगर के प्रकरण क्रमांक 0068/अ.68/2025-26 में पारित आदेश के क्रम में ग्राम टकनेरी स्थित शासकीय सर्वे क्रमांक 23 रकबा 0.251 हेक्टेयर भूमि पर से अतिक्रामक बृजमोहन पुत्र नारायणसिंह जाति कुशवाह द्वारा कॉलोनी का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था जिसे आज मौके से हटाया गया। उक्त शासकीय भूमि का बाजार मूल्य लगभग 13500000 ( एक करोड़ पैंतीस लाख) रुपए हैl #ashoknagar
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी1
- भोपाल में 'युवा विधायक सम्मेलन' का दूसरा दिन मध्य प्रदेश विधानसभा के तत्वावधान में भोपाल में आयोजित 'युवा विधायक सम्मेलन' का आज दूसरा और अंतिम दिन है। इस सम्मेलन में प्रदेश के युवा प्रतिनिधि विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय गरिमा और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। आज के सत्रों में अनुभवी राजनीतिज्ञ युवा विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली के गुर सिखाएंगे।1
- अशोकनगर। तहसीलदार अशोकनगर के प्रकरण क्रमांक 0068/अ.68/2025-26 में पारित आदेश के क्रम में ग्राम टकनेरी स्थित शासकीय सर्वे क्रमांक 23 रकबा 0.251 हेक्टेयर भूमि पर से अतिक्रामक बृजमोहन पुत्र नारायणसिंह जाति कुशवाह द्वारा कॉलोनी का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था। जिसे आज मौके से हटाया गया। उक्त शासकीय भूमि का बाजार मूल्य लगभग 13500000 ( एक करोड़ पैंतीस लाख) रुपए है l3
- वृद्ध,जरूरतमंद एवं मरीजो के सहयोगी अटेंडरों को भोजन कराकर सादगी से मनाया गुना जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ का जन्मदिन। गुना भारती जनता पार्टी के युवा नेता एवं जिला पंचायत गुना के अध्यक्ष अरविंद राधेश्याम धाकड़ का जन्मदिन उनके परिवार जनों एवं अरविंद भैया मित्र मंडल द्वारा सर्वप्रथम आनंद धाम वृद्धाश्रम कैंट पहुंचकर भगवान श्री नारायण एवं माता अन्नपूर्णा पूजन कर वृद्भो को भोजन कराकर मनाया उपस्थित वृद्धि जनों ने जिला पंचायत अध्यक्ष धाकड़ के लंबी आयु की कामना की उसके पश्चात जिला चिकित्सालय में संचालित सेवा भारती के भोजनालय में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजो के सहयोगियों को भोजन कराया और मां अन्नपूर्णा की पूजा की इसी क्रम में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के समीप कर्तव्य सेवा समिति के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर जिला पंचायत अध्यक्ष का जन्मदिन सादगी से मनाया और उनकी सभी लोगों ने लंबी आयु की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की उन्हें आम गरीब जन एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संभल प्रदान करें1
- पिछोर (शिवपुरी) - मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे "स्कूल चले हम" कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल को पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामोर डामरोंन में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और साइकिलें वितरित कीं। विधायक लोधी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और बच्चों को तिलक लगाकर उनका विद्यालय में स्वागत किया। बच्चों के आग्रह पर उन्होंने वाटर कूलर देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जो हमें आगे बढ़ने में मदद करता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्राचार्य ने किया।1
- लोकल न्यूज़ बीना *हाईकोर्ट में बोलीं बीना विधायक निर्मला सप्रे—“मैं कांग्रेस में हूं”, सिंघार से मांगे गए सबूत* *दल-बदल मामले में सुनवाई • 20 अप्रैल को अगली तारीख • सोशल मीडिया पोस्ट को कोर्ट ने नहीं माना पुख्ता आधार* सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे से जुड़े दल-बदल मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान विधायक ने कोर्ट के समक्ष स्पष्ट कहा कि वे अब भी कांग्रेस पार्टी में हैं। इस पर कोर्ट ने बयान को रिकॉर्ड में लेते हुए याचिकाकर्ता एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को अपने आरोपों के समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय की गई है। क्या है मामला दरअसल, बीना से विधायक निर्मला सप्रे ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। आरोप है कि 5 मई 2024 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इसको लेकर उमंग सिंघार ने विधानसभा स्पीकर के समक्ष याचिका दायर कर उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी। जब इस पर निर्णय नहीं हुआ, तो मामला हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट में क्या हुआ 31 मार्च 2026 को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान विधायक पक्ष के वकील ने दावा किया कि निर्मला सप्रे अभी भी कांग्रेस की सदस्य हैं, इसलिए उनकी सदस्यता समाप्त करने का प्रश्न ही नहीं उठता। वहीं, शासन की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट को बताया कि सोशल मीडिया पर मौजूद सामग्री को पुख्ता साक्ष्य नहीं माना जा सकता। कोर्ट की अहम टिप्पणी: हाईकोर्ट ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट या दावों के आधार पर किसी व्यक्ति की राजनीतिक स्थिति तय नहीं की जा सकती। याचिकाकर्ता को ठोस और प्रमाणिक साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। कोर्ट ने उमंग सिंघार को 9 अप्रैल तक पार्टी व्हिप सहित अन्य दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसी दिन विधानसभा स्पीकर के समक्ष भी मामले में अहम सुनवाई प्रस्तावित है। यह मामला अब कानूनी और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण हो गया है। अगली सुनवाई में पेश किए जाने वाले साक्ष्य पर ही विधायक की सदस्यता का भविष्य निर्भर करेगा।1
- बीना रिफाइनरी में कार्यरत प्राइवेट कंपनियों के मजदूरों ने आज सुबह एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे जबरन 12-12 घंटे काम कराया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार 8 घंटे की ड्यूटी निर्धारित है।1
- 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम: बैंक क्लोजिंग आज वित्त वर्ष का आज आखिरी दिन (31 मार्च) होने के कारण प्रदेश के सभी सरकारी और निजी बैंकों में क्लोजिंग का काम चल रहा है। कल 1 अप्रैल से कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लागू होंगे। आज बैंक शाखाएं सार्वजनिक लेनदेन के लिए सीमित रह सकती हैं, इसलिए सरकार ने डिजिटल लेन-देन का उपयोग करने की सलाह दी है। टैक्स और बजट से जुड़ी कई नई नीतियां कल से प्रभावी होंगी।1