प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अमरकंटक पहुंचने पर सर्वप्रथम नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के संस्थापक स्वर्गीय भगवत शरण माथुरस्वर्गीय छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया अनूपपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अमरकंटक पहुंचने पर सर्वप्रथम नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के संस्थापक स्वर्गीय भगवत शरण माथुरस्वर्गीय छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, तटपश्चात् पांच कन्याओं का पूजन किया,मंचीय कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का नर्मदे हर सेवा न्यास के अध्यक्ष रामलाल रौतेल व सचिव जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पांडे के द्वारा उनका स्वागत किया गया,कार्यक्रम में “पंच परिवर्तन” विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुये । स्व. माथुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित प्रचारक रहे और उन्होंने देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे भाजपा संगठन में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के द्वारा वर्ष भर सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं,सेवाभावी कार्यक्रमों की मंच के समीप लगाई गई प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया,
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अमरकंटक पहुंचने पर सर्वप्रथम नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के संस्थापक स्वर्गीय भगवत शरण माथुरस्वर्गीय छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया अनूपपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अमरकंटक पहुंचने पर सर्वप्रथम नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के संस्थापक स्वर्गीय भगवत शरण माथुरस्वर्गीय छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, तटपश्चात् पांच कन्याओं का पूजन किया,मंचीय कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का नर्मदे हर सेवा न्यास के अध्यक्ष रामलाल रौतेल व सचिव जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पांडे के द्वारा उनका स्वागत किया गया,कार्यक्रम में “पंच परिवर्तन” विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुये । स्व. माथुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित प्रचारक रहे और उन्होंने देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे भाजपा संगठन में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के द्वारा वर्ष भर सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं,सेवाभावी कार्यक्रमों की मंच के समीप लगाई गई प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया,
- जैतपुर मे तीन युबाओं की कुंए मे डूबने से हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता जैतपुर पुलिस और डायल 112 की भूमिका संदिग्ध शहडोल जिला अन्तर्गत एक हृदयविदाक घटना मे तथाकथित रुप से पुलिस से बचने के लिये भाग रहे तीन युवकों की लाश एक कुंए से मिली है। सोशल मीडिया मे वायरल कहानी के अनुसार गांजा तस्करी कर रहे भाग रहे तीन गांजा तस्कर कुएं में गिरे और तीनों की कुएं में डूबने से मौत हो गयी। शहडोल कल्याणपुर के रहने वाले तनुज शुक्ला , बुढार के रहने वाले सचिन सिंह बघेल और एक अन्य युवक रोहित की लाश कुएं से बरामद हुई है। कहा जा रहा है कि गाजा तस्करी के दौरान कार पलटें से उससे निकल भाग रहे तीनों युवक कुएं में गिर गये। , जैतपुर थाना क्षेत्र के कामता कालेज तिराहे के पास की घटना बतलाई जा रही है। _____ मामले मे बहुत से सवाल हैं। कि जैसे क्या पहले से मौके पर पुलिस थी ? तीनों युवक तस्कर थे तो किससे डर कर भाग रहे थे , उनका पीछा कौन लोग कर रहे थे ? यदि डायल 112 और जैतपुर पुलिस या कोई अन्य लोग उनके पीछे थे , तो युवकों को डूबता देख भाग खडे हुए या उन्हे बचाने की कोई कोशिश भी की गयी ? क्या पुलिस के लिये अपनी वाहवाही तीन युवाओं की जान से अधिक महत्वपूर्ण थी ? सोशल मीडिया मे प्रसारित गाजा तस्करी का मामला है या किसी अन्य कारणों से युवकों को मार कर कुंए मे फेंक दिया गया ? क्या युवकों के पास कोई मोटी रकम और गांजा की बडी खेप थी, जिसके चलते यह वारदात की गयी / हुई ? निष्कर्ष यही है कि ऐसे मामले की उच्चस्तरीय तथ्यात्मक जांच हो ताकि अफवाहों , कयासॊं का मुंह बंद करके दोषियों की जवाबदेही तय की जा सके ।1
- *आज 14 अप्रैल 2026 - बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती* 🙏 आज भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न *डॉ. बी. आर. अंबेडकर* की 135वीं जयंती है। *बाबा साहब के बारे में 3 मुख्य बातें:* - *जन्म*: 14 अप्रैल 1891, महू, मध्य प्रदेश में - *योगदान*: भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, दलितों-वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष - *नारा*: "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" *आज के दिन क्या होता है:* 1. *सार्वजनिक अवकाश* - पूरे भारत में सरकारी छुट्टी 2. *संसद में श्रद्धांजलि* - राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री संसद भवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं 3. *दीक्षा भूमि, नागपुर* और *चैत्य भूमि, मुंबई* में लाखों अनुयायी इकट्ठा होते हैं बाबा साहब ने कहा था - _"मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है"1
- Post by Santosh Kumar1
- सट्टा कारोबार पर शिकंजा: 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई मनेंद्रगढ़ में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। SP रत्ना सिंह के निर्देशन में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन में सख्ती बरतते हुए सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया। इसी कड़ी में 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। रंगे हाथ सट्टा लिखते पकड़े गए आरोपी दबिश के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को सट्टा पट्टी काटते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रवि जायसवाल (39), अशोक बैसवाल (32) और मोहम्मद खलील (22) शामिल हैं। इनके कब्जे से सट्टा पट्टी और नगदी राशि भी बरामद की गई है। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। अभियान जारी रहेगा, पुलिस की सख्त चेतावनी पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई चेतन राम रजवाड़े सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- अनूपपुर जिले के एकलव्य विद्यालय के अडोटोरियम में मनाया गया भव्य तरीके से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती साथ ही संत स्वरोजगार योजना का भी शुभारंभ किया गया3
- शहडोल। उमरिया जिले के पाली थाना के घुनघुटी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदनिया से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों पर गाय को काटने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हलचल मच गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरा मामला आरोपों के आधार पर दर्ज किया जा रहा है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। गौ सेवक सिल्लू रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे कुछ व्यक्ति जिंदा गाय को ग्राम चंदनिया से घुनघुटी की ओर ले जा रहे थे। इस दौरान उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद अन्य गौ सेवकों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी गई। सिल्लू रजक के मुताबिक, वहां पहुंचने पर तीन से चार लोग गाय को काटते हुए नजर आए। इस दृश्य को देखते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे गौ सेवकों में बॉबी पनिका, अमित पनिका, अभय यादव, राज यादव, अंकित यादव, राहुल सिंह, मुकेश द्विवेदी, मुनु द्विवेदी, आशू डिल्लन, करण यादव, पारुल गौतम, आशीष यादव, राहुल यादव, रवि यादव, हर्ष यादव, जतिन यादव, उगांश विश्वकर्मा और उमेश केवट शामिल रहे, जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देने में सहयोग किया। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े आरोपित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गौकशी की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सामने आया है और शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी। घटना के बाद गांव में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोप कितने सही हैं और किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।3
- शहडोल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई1
- Breking....गांजा तस्कर.....भागते भागते अंधेरे कुएं में गिरे_दो की मौत...दो की तलाश जारी...5