बरेली में ट्रिपल स्टैबिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान मौत इज्जतनगर थाना क्षेत्र में तीन लोगों को चाकू मारकर घायल करने की सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में अनुराग आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने हाल ही में तीन लोगों पर चाकू से हमला किया था, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में अभियान चलाया और मुठभेड़ के दौरान उसे पकड़ने का प्रयास किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मौके से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विधिक कार्यवाही कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के छजलैट क्षेत्र में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एक जवान के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है, जहां वीडियो में कुछ लोगों द्वारा जवान को गाड़ी से उतारकर बुरी तरह पीटते हुए दिखाया गया है, जबकि आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है। सोशल मीडिया यूजर्स और स्थानीय लोग @Uppolice और @moradabadpolice को टैग कर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि एक सैनिक पर हमला देश के सम्मान के खिलाफ माना जा रहा है और ऐसी घटनाओं में त्वरित न्याय जरूरी है।1
- Post by वसीम खान संपादक1
- सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका: सरकार ने लॉन्च किया ‘बैंकनेट’ पोर्टल नई दिल्ली: सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सपना अब और आसान हो गया है। वित्त मंत्रालय ने ‘BAANKNET’ नाम का नया पोर्टल लॉन्च किया है, जो ई-ऑक्शन वाली प्रॉपर्टीज के लिए एक सिंगल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इस पोर्टल पर देश के सभी सरकारी बैंकों द्वारा जब्त की गई प्रॉपर्टीज की जानकारी एक जगह मिलेगी। इनमें कमर्शियल शॉप्स, इंडस्ट्रियल प्लॉट, कृषि और गैर-कृषि भूमि जैसी कई कैटेगरी शामिल हैं। खास बात यह है कि ये प्रॉपर्टीज अक्सर बाजार भाव से कम कीमत पर नीलाम होती हैं। ‘बैंकनेट’ पोर्टल संभावित खरीदारों और निवेशकों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन की तरह काम करेगा, जहां वे अलग-अलग बैंकों की ई-नीलामी प्रॉपर्टीज को आसानी से खोज और तुलना कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि आम लोगों को सस्ती दरों पर प्रॉपर्टी खरीदने का बेहतर मौका भी मिलेगा।1
- रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी पेट्रोल पंप पर आज 19 तारीख शाम 5 बजे भव्य लकी ड्रा का आयोजन किया गया। हर 6 महीने में होने वाले इस लकी ड्रा में इस बार कुल 10 इनाम निकाले गए। ज्वाला नगर निवासी खूबचंद को HF डीलक्स मोटरसाइकिल मिली, जबकि अजीतपुर लाल मस्जिद निवासी इकराम को वॉशिंग मशीन का इनाम मिला। महालक्ष्मी पेट्रोल पंप अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं और सर्विस देने के लिए जाना जाता है। यहां पेट्रोल भरवाने वाले ग्राहकों को लकी ड्रा में भाग लेने का मौका मिलता है, जिससे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है।1
- रोड रोडवेज आमसब नेअपने गर्दा को बताया है किरामपुर रोडवेज की बसेंअंदर ही रोडवेज के परिसर में आनी चाहिएकोई भी बाहररोडवेज की बसना लगेजितनी भी बसे हैंरोडवेज परिसर में ही खड़ी होगीऔर यात्री भीअंदर ही से बैठकर सफर कर पाएंगेदेखें किस तरह सेरोडवेज के पद अधिकारी बता रहे हैं4
- Post by India News1
- यह R.K.Rockstar का बहुत ही बेहतरीन लव सॉन्ग है सॉन्ग में लव और रोमांटिक स्टोरी दिखाई है लेकिन यह है सॉन्ग जाट बिरादरी को न मानते हुए बनाया गया है क्योंकि जब प्यार दिल से हो तो जात बिरादरी नहीं देखी जाती स्टोरी में एक हिंदू मुस्लिम का प्यार और अमीर गरीब का प्यार की स्टोरी दिखाई गई है यह सॉन्ग बेबी रोंगटे खड़े कर देखा और इस सॉन्ग का फूल देखने के लिए R.K.Rockstar यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं1
- महोबा के सीएमओ कार्यालय में परिवार कल्याण (फैमिली प्लानिंग) विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर जीतेश सोनी ने एक संविदा कर्मचारी से ट्रांसफर कराने के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। झांसी से आई विजिलेंस टीम ने होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया, जहां पहली किस्त के 2 लाख रुपये लेते हुए वह घिर गए। पकड़े जाने के बाद जीतेश सोनी फूट-फूटकर रोने लगे, हाथ-पैर झटकते हुए माफी मांगते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।1