उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मी बने ‘कानिस्टेबल ऑफ द मंथ’ जयपुर, 17 फरवरी। जयपुर पुलिस में आयोजित एक सम्मान समारोह में पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने उत्कृष्ट, सराहनीय और समर्पित सेवा देने वाले छह पुलिसकर्मियों को ‘कानिस्टेबल ऑफ द मंथ’ अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस का ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” को साकार करने के लिए जयपुर पुलिस निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस तरह के सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। जनवरी 2026 के ‘कानिस्टेबल ऑफ द मंथ’ सम्मानित पुलिसकर्मी: 1. रामवतार (कांस्टेबल), थाना बजाज नगर – जिला पूर्व नौकर द्वारा मालिक के घर से लाखों रुपये की नकदी चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी मोन्टू उर्फ रामू उर्फ मनोज ठाकुर को बिहार से गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई। आरोपी के कब्जे से 22 लाख रुपये सहित कुल 27.50 लाख रुपये बरामद करवाए। 2. मोतीलाल (कांस्टेबल), थाना सेज – जिला पश्चिम अज्ञात मृतक की शिनाख्त कर तकनीकी व अन्य स्रोतों से जानकारी जुटाते हुए आरोपियों सूरज सैन उर्फ दिलावर उर्फ दिल्लों और रोहित बैरवा को गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 3. गिर्राज प्रसाद (कांस्टेबल), थाना आमेर – जिला उत्तर वांछित अपराधियों के विरुद्ध जारी सम्मन और वारंटों की प्रभावी तामील कर 28 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 4. जीत सिंह (कांस्टेबल), थाना सांगानेर सदर – जिला दक्षिण राजस्थान डिजीपेस्ट 2026 के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट पुलिस प्रबंधन किया। साथ ही लंबे समय से लंबित स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण कराया। 5. राजपाल (कांस्टेबल), यातायात प्रशासन जयपुर इंटरसेप्टर वाहन पर तैनात रहकर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। एमवी एक्ट के तहत 5060 चालान कर यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराई। 6. चेतन प्रकाश (कांस्टेबल), कार्यालय अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अन्वेषण), पुलिस आयुक्तालय जयपुर चिटफंड से जुड़े धोखाधड़ी मामलों के रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों के निस्तारण और 3 माह से अधिक लंबित एफआर व 6 माह से अधिक लंबित चालानों को न्यायालय में प्रस्तुत करवाने हेतु प्रभावी पत्राचार कर सराहनीय कार्य किया।

- हिंगोनिया टोल प्लाजा रिंग रोड पर RTO को ट्रक ने टक्कर माली मौजूद जगह पर मौत हो गई है1
- झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के संजय नगर-नारायणपुरी के पास स्थित एक टायर एवं कैमिकल से भरे गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई1
- बच्चा पकड़ने वाली गैंग अपने बच्चों को साथ ना रखिए1
- jaipur: झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के संजय नगर-नारायणपुरी के पास स्थित एक टायर एवं कैमिकल से भरे गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और घना काला धुआं आसमान तक फैलते देखा गया, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मची। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन गोदाम में रखे ज्वलनशील कैमिकल्स और टायरों के कारण आग जल्दी फैल गई। आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा और प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी।1
- ईमानदारी आज भी जिंदा है 🙏🚖 आज हमारे एक ऑटो ड्राइवर भाई की टैक्सी में एक कस्टमर का मोबाइल छूट गया। कस्टमर को जब पता चला तो वह परेशान हो गया, लेकिन हमारे ड्राइवर भाई ने अपनी जिम्मेदारी और इंसानियत दिखाते हुए खुद कस्टमर के घर जाकर उसका मोबाइल सुरक्षित वापस सौंप दिया। 📱✨ आज के दौर में जहां छोटी-सी चीज भी लोग हड़प लेते हैं, वहीं हमारे ड्राइवर भाई ने यह साबित कर दिया कि मेहनतकश लोग दिल के भी सच्चे होते हैं। ऐसे ईमानदार साथियों पर हमें गर्व है। 🙌 सलाम है हमारे ऑटो ड्राइवर भाई की सच्चाई और नेक नियत को। अगर आप भी ऐसे ईमानदार ड्राइवर भाइयों का हौसला बढ़ाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।1
- Post by Sana khan1
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के हमशक्ल मिलने पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने लड्डू खिलाकर मुँह मीठा करवाया1
- जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध ताड़केश्वर महादेव मंदिर में हुए मारपीट प्रकरण ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर मंदिर परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया गया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अमीन कागजी मौके पर पहुंचे और पुजारी परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। विधायक कागजी ने पुजारी परिवार की सभी मांगों को समर्थन देने की बात कही और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। धरने की घोषणा के बाद मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल पूरे मामले ने राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया है, जिससे आने वाले दिनों में माहौल और गरमा सकता है।2
- Post by Neha Chaturvedi1