Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर : झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के संजय नगर-नारायणपुरी के पास स्थित एक टायर एवं कैमिकल से भरे गोदाम में अचानक आग लगने की सूचना झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के संजय नगर-नारायणपुरी के पास स्थित एक टायर एवं कैमिकल से भरे गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई
Neha Chaturvedi
जयपुर : झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के संजय नगर-नारायणपुरी के पास स्थित एक टायर एवं कैमिकल से भरे गोदाम में अचानक आग लगने की सूचना झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के संजय नगर-नारायणपुरी के पास स्थित एक टायर एवं कैमिकल से भरे गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🐘 हाथी पर सवार कृषि मंत्री… इटावा में ‘राजसी’ अंदाज में निकला जुलूस सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर जिले के खंडार क्षेत्र के इटावा गांव में रविवार शाम उस वक्त सियासी रंग और गहरा हो गया, जब राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में स्वागत किया। राज्य बजट की घोषणाओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब मंत्री इटावा ग्राम पंचायत में आयोजित पद दंगल कार्यक्रम में पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें हाथी पर सवार करवाकर भव्य जुलूस निकाला। डीजे की धुन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और नाचते-गाते ग्रामीणों के बीच पूरा गांव उत्साह से झूम उठा। सड़कों पर मानो मेले जैसा माहौल था। 🎤 आरक्षण पर दो टूक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मीणा ने आरक्षण के मुद्दे पर स्पष्ट और भावनात्मक बयान दिया— “आरक्षण को बचाने के लिए मैं अपनी जान भी लगा दूंगा।” उन्होंने कहा कि जब-जब आरक्षण पर संकट आया, उन्होंने सत्ता की परवाह नहीं की। पूर्व में कैबिनेट मंत्री पद तक छोड़ने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया था कि आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी, लेकिन भ्रम की राजनीति के कारण सवाई माधोपुर, भरतपुर समेत कई सीटों पर पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा। 👥 जनता से सीधा संवाद मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं। पानी, बिजली, फसल मुआवजा और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान में देरी न हो। ग्रामीणों का कहना था कि मंत्री का गांव में आकर सीधे संवाद करना भरोसा बढ़ाने वाला कदम है। 📌 सियासी संदेश भी साफ इटावा का यह राजसी स्वागत सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है। हाथी पर सवारी और जोशीला जुलूस यह संकेत देता है कि जमीनी स्तर पर मंत्री की पकड़ और समर्थकों का उत्साह अभी भी मजबूत है। ग्रामीण राजनीति में जनसमर्थन की यह तस्वीर बताती है कि जनता का जुड़ाव और सीधा संवाद ही किसी भी नेता की असली ताकत है।1
- हिंदू विराट सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन आगामी 22 फरवरी 2026 को सीता महल मैरिज गार्डन, करतारपुरा में किया जाएगा। इसी क्रम में आज दीपक वाटिका, चौधरी कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, करतारपुरा फाटक एवं विजयनगर सेकंड कॉलोनी से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जय श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी का समापन श्री सीताराम जी मंदिर में विधिवत आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से 22 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है।1
- झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के संजय नगर-नारायणपुरी के पास स्थित एक टायर एवं कैमिकल से भरे गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई1
- बच्चा पकड़ने वाली गैंग अपने बच्चों को साथ ना रखिए1
- jaipur: झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के संजय नगर-नारायणपुरी के पास स्थित एक टायर एवं कैमिकल से भरे गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और घना काला धुआं आसमान तक फैलते देखा गया, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मची। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन गोदाम में रखे ज्वलनशील कैमिकल्स और टायरों के कारण आग जल्दी फैल गई। आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा और प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी।1
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के हमशक्ल मिलने पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने लड्डू खिलाकर मुँह मीठा करवाया1
- ईमानदारी आज भी जिंदा है 🙏🚖 आज हमारे एक ऑटो ड्राइवर भाई की टैक्सी में एक कस्टमर का मोबाइल छूट गया। कस्टमर को जब पता चला तो वह परेशान हो गया, लेकिन हमारे ड्राइवर भाई ने अपनी जिम्मेदारी और इंसानियत दिखाते हुए खुद कस्टमर के घर जाकर उसका मोबाइल सुरक्षित वापस सौंप दिया। 📱✨ आज के दौर में जहां छोटी-सी चीज भी लोग हड़प लेते हैं, वहीं हमारे ड्राइवर भाई ने यह साबित कर दिया कि मेहनतकश लोग दिल के भी सच्चे होते हैं। ऐसे ईमानदार साथियों पर हमें गर्व है। 🙌 सलाम है हमारे ऑटो ड्राइवर भाई की सच्चाई और नेक नियत को। अगर आप भी ऐसे ईमानदार ड्राइवर भाइयों का हौसला बढ़ाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।1
- #महाशिवरात्रि पर जयपुर के #ताड़केश्वर महादेव मंदिर में चमड़े की बेल्ट पहनकर आए #एसआई सुरेश शर्मा को बेल्ट उतार कर भोलेनाथ के दर्शन करने को कहा तो मचाया हंगामा, #पुजारियों_से_की_मारपीट...!!! ...... महाशिवरात्रि के दिन जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में घुसकर पुलिसकर्मी ने पुजारियों से मारपीट की। गर्भगृह से जबरन पुजारियों को बाहर निकाल दिया। इसके विरोध में पुजारियों और भक्तों ने मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया। पुजारियों का कहना है कि थाना माणक चौक में पदस्थ एसआई सुरेश शर्मा ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारियों से मारपीट की और उन्हें जबरन गर्भगृह से बाहर निकाल दिया। पुजारियों का कहना है कि शिवरात्रि पर चार पहर की पूजा होनी थी। इसकी लिखित में सूचना प्रशासन को दी गई थी। रात 11:00 बजे के बाद दूसरे पहर की पूजा हो रही थी। तब एसआई सुरेश शर्मा मंदिर में आए थे। एसआई वर्दी में थे। ऐसे में पुजारियों ने चमड़े की बेल्ट को बाहर उतारने और फिर दर्शन की बात कही। इस पर पुजारियों और एसआई के बीच विवाद हो गया। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि सुबह एक भक्त के साथ भी धक्का-मुक्की की, जिससे उसके दांत में चोट आई। घटना के विरोध में पुजारियों और भक्तों ने मंदिर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। श्रद्धालुओं ने कार्रवाई को धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने निलंबन और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर मंदिर के पट खोले गए।4