Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैंकों में कामकाज पर सवाल, ‘लंच टाइम’ और ‘सर्वर डाउन’ पर कटाक्ष! बैंकिंग सेवाओं को लेकर परेशानियां चर्चा में हैं। आरोप है कि सोमवार से शनिवार तक बैंक खुले होने के बावजूद कई जगह लंच टाइम, सर्वर डाउन या कारण बताकर ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है। रविवार को बैंकिंग कार्य को लेकर सवाल उठ रहा है कि सामान्य दिनों में बहाने हैं, तो रविवार को कामकाज कैसे होगा? मीम में ‘देख रहा है विनोद’ और ‘ये सारे मिलकर हमको पागल बना रहे हैं’ जैसे संवादों के जरिए नाराजगी को हास्य में दिखाया गया है। स्रोत: सोशल मीडिया पत्रकार: रोहित कुमार उन्नावी / INF न्यूज़ रिमूवल अपील: फोटो/वीडियो हटवाना चाहते हैं, तो DM करें। #banking #ruralbanking #banknews #india #viralnews
Rohit Bhai Hindustani
बैंकों में कामकाज पर सवाल, ‘लंच टाइम’ और ‘सर्वर डाउन’ पर कटाक्ष! बैंकिंग सेवाओं को लेकर परेशानियां चर्चा में हैं। आरोप है कि सोमवार से शनिवार तक बैंक खुले होने के बावजूद कई जगह लंच टाइम, सर्वर डाउन या कारण बताकर ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है। रविवार को बैंकिंग कार्य को लेकर सवाल उठ रहा है कि सामान्य दिनों में बहाने हैं, तो रविवार को कामकाज कैसे होगा? मीम में ‘देख रहा है विनोद’ और ‘ये सारे मिलकर हमको पागल बना रहे हैं’ जैसे संवादों के जरिए नाराजगी को हास्य में दिखाया गया है। स्रोत: सोशल मीडिया पत्रकार: रोहित कुमार उन्नावी / INF न्यूज़ रिमूवल अपील: फोटो/वीडियो हटवाना चाहते हैं, तो DM करें। #banking #ruralbanking #banknews #india #viralnews
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- उक्त पुलिस मुठभेड के सन्दर्भ मे क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह द्वारा दी गई बाईट ।1
- मंदिर में चंदे पर ‘परमिशन’ का सवाल, जामा मस्जिद में बच्ची के लिए उमड़ा सहयोग—आखिर मदद के लिए भी धर्म और दरवाजे क्यों? मंदिर में चंदे पर ‘परमिशन’ का सवाल, जामा मस्जिद में बच्ची के लिए उमड़ा सहयोग—आखिर मदद के लिए भी धर्म और दरवाजे क्यों? नई दिल्ली। एक मासूम बच्ची के इलाज के लिए आर्थिक मदद जुटाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बच्ची की मदद के लिए मंदिर के सामने चंदा जुटाने पहुंचे व्यक्ति को मंदिर के पुजारी ने रोक दिया और कथित तौर पर कहा कि “डीएम से परमिशन लेकर आओ।” इसके बाद उस व्यक्ति को वहां से जाने के लिए कहा गया। दूसरी ओर, इसी बच्ची के इलाज के लिए दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील किए जाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, बच्ची Spinal Muscular Atrophy (SMA) Type-1 से पीड़ित बताई जा रही है और उसके परिवार की ओर से इलाज पर कई करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही गई है। अभियान से लगभग ₹6.33 करोड़ जुटने की रिपोर्ट सामने आई है, हालांकि इस रकम का पूरा हिस्सा सिर्फ जामा मस्जिद परिसर से जुटा, ऐसा स्वतंत्र रूप से प्रमाणित नहीं है। यहीं से सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है—जब सामने एक बच्चे की जिंदगी बचाने की जरूरत हो, तो मदद करने वाले हाथों के सामने सबसे पहले परमिशन की दीवार क्यों खड़ी होती है? मंदिर प्रशासन से सवाल अगर वीडियो में दिखाई गई घटना और बातचीत सही है, तो मंदिर प्रशासन से पूछा जाना चाहिए कि क्या किसी बीमार बच्चे के इलाज के लिए सार्वजनिक रूप से सहयोग मांगने के लिए वास्तव में पूर्व अनुमति जरूरी थी? अगर अनुमति जरूरी थी तो उसका स्पष्ट नियम क्या है और क्या यही नियम हर धार्मिक स्थल पर समान रूप से लागू होता है? प्रशासन से सवाल डीएम से अनुमति लेने की बात कही गई है तो प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि चैरिटी और मेडिकल फंडरेजिंग के लिए लागू नियम क्या हैं? क्या जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए कोई सरल और पारदर्शी व्यवस्था मौजूद है, ताकि मदद मांगने वाले व्यक्ति को एक धार्मिक स्थल से दूसरे स्थान तक भटकना न पड़े? सरकार से बड़ा सवाल यह मामला सिर्फ मंदिर या मस्जिद का नहीं है। सवाल उस व्यवस्था का है जिसमें गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चे के परिवार को करोड़ों रुपये के इलाज के लिए जनता के सामने हाथ फैलाने पड़ते हैं। अगर इलाज की कीमत करोड़ों में है, तो सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था, दुर्लभ बीमारियों के लिए सरकारी सहायता और महंगे उपचार तक गरीब परिवारों की पहुंच पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। और इस पूरे घटनाक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात यही है—बच्चे की पहचान उसका धर्म नहीं, उसकी बीमारी होनी चाहिए। जामा मस्जिद में सामने आई मदद की मुहिम ने यह दिखाया कि धार्मिक पहचान से ऊपर उठकर लोग किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। लेकिन साथ ही यह घटना सरकार और प्रशासन के सामने एक बड़ा सवाल भी रखती है—क्या किसी बच्चे की जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ आम लोगों की चंदा मुहिम पर छोड़ दी जाएगी, या ऐसी परिस्थितियों में राज्य की कोई प्रभावी व्यवस्था भी सामने आएगी? आखिर सवाल मंदिर बनाम मस्जिद का नहीं है। सवाल यह है कि जब जिंदगी बचाने की बात हो, तो इंसानियत के रास्ते में इतनी औपचारिकताएं क्यों?1
- कानपुर बिग ब्रेकिंग न्यूज़ नगर निगम सदन बना अखाड़ा, चुनावी जंग में भिड़े भाजपा पार्षद। ब्रेकिंग न्यूज़, कानपुर, यूपी कानपुर नगर निगम सदन बना अखाड़ा, चुनावी जंग में भिड़े भाजपा पार्षद 6 सीटों के चुनाव पर संग्राम! नगर निगम सदन में विकास जायसवाल-रजत बाजपेई आमने-सामने सदन शुरू होते ही संग्राम! भाजपा पार्षदों की भिड़ंत से नगर निगम में मचा बवाल नगर निगम में चुनावी दंगल! विकास जायसवाल और रजत बाजपेई में तीखी भिड़ंत, सदन या अखाड़ा? पार्षदों की भिड़ंत से नगर निगम में मचा हड़कंप कानपुर नगर निगम में पार्षदों का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू छावनी में तब्दील हुआ नगर निगम सदन | नगर निगम कार्यकारिणी के 6 रिक्त पदों पर चुनाव के लिए सदन की कार्यवाही शुरू महापौर प्रमिला पांडे की अध्यक्षता में सदन की कार्यवाही शुरू की गई | नगर निगम सदन में शहर की खराब खस्ता हाल सड़कों को लेकर बीजेपी पार्षद दल के नेता ने उठाया बड़ा मुद्दा | मंगल भवन की कमेटी भंग करने को लेकर नगर आयुक्त से किये जा रहे सवाल जवाब | सदन शुरू होते ही लगातार चल रहा है पार्षदो का चल रहा ड्रामा, बीच-बीच में हुआ हंगामा |1
- बठिंडा पुलिस वायल वीडियो पर तुरंत कार्रवाई ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर पैसे और ई रिक्शा छीनने से संबंधित2
- थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत केशवपुरम मोहल्ले में विद्युत करंट की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची। _दिनांक 26.09.2026 को थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत केशवपुरम मोहल्ले में विद्युत करंट की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची। मौके पर दो व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतकों के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।_ _*बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर , श्री दिलीप कुमार सिंह ।*_1
- कानपुर नगर निगम में बवाल! विकास जायसवाल और रजत कौशिक के बीच झड़प कानपुर से बड़ी खबर। नगर निगम सदन की बैठक में वार्ड परिसीमन के मुद्दे पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के पार्षद आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला झड़प तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि भाजपा पार्षद विकास जायसवाल और सपा पार्षद रजत कौशिक बाजपेई के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सदन में जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई। अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव किया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही करीब आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसी बैठक में नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव का एजेंडा भी था। कानपुर नगर निगम में सियासी घमासान लगातार चर्चा में है।1
- ‼️केबल लाइन की खुदाई बनी मुसीबत! नाली में फंसी कार, बचाने पहुंची थार भी धंसी—मौके पर मचा हड़कंप!‼️ ➡️ दंतेश्वरी महाविद्यालय और तहसील कार्यालय के सामने केबल लाइन के लिए खोदी गई नाली में कार फंस गई। कार को निकालने पहुंची थार भी धंस गई। दोनों वाहनों को निकालने में जुटी टीम, वहीं स्थानीय लोगों में नाराजगी! सवाल,खुदाई के बाद नाली को बंद क्यों नहीं किया गया!... स्वागत जिंदगी से हेमू साय के साथ संवाददाता कमल साय की रिपोर्ट।1
- *⏭️!!!!!उन्नाव में 36 घंटे की लगातार बारिश के बाद डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण:::::::👈* उन्नाव। जनपद में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने शनिवार को शहर के विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव की स्थिति, जल निकासी की व्यवस्था और नगर क्षेत्र में किए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने ईदगाह-पत्थर कटा कॉलोनी, गांधी नगर, आदर्श नगर और पीडी नगर समेत कई क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके पर जल निकासी की व्यवस्थाएं देखीं। नगर पालिका क्षेत्र में नौ स्थानों पर पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी कराई जा रही है। वहीं दो स्थानों पर मड पंप को जनरेटर सेट के साथ लगाया गया है तथा साकिंग मशीन की भी व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान नालों और नालियों में फ्लोटिंग की स्थिति पर नजर रखते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को जल निकासी की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा एवं चिकित्सा विभाग की टीमें सक्रिय हैं और संबंधित अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डीएम घनश्याम मीना ने जनपदवासियों से अपील की कि अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।2
- लूट की घटना पर तुरंत कार्रवाई बठिंडा पुलिस*****************2