logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#BolBam #BolBam2026 #BabaDham #Deoghar #Sawan #Sawan2026 #Kanwariya #KanwarYatra #Mahadev #HarHarMahadev #Bholenath #ShivBhakti #BhaktiGeet #BolBamSong #ViralVideo #ViralShorts #TrendingVideo #YouTubeShorts #Shorts #BiharNews #DevgharRoad #KanwariyaViral #महादेव #बोलबम #कांवड़यात्रा #सावन #भक्तिगीत #वायरलवीडियो

1 hr ago
user_Nandan Kumar Paswan
Nandan Kumar Paswan
जमुई, जमुई, बिहार•
1 hr ago

#BolBam #BolBam2026 #BabaDham #Deoghar #Sawan #Sawan2026 #Kanwariya #KanwarYatra #Mahadev #HarHarMahadev #Bholenath #ShivBhakti #BhaktiGeet #BolBamSong #ViralVideo #ViralShorts #TrendingVideo #YouTubeShorts #Shorts #BiharNews #DevgharRoad #KanwariyaViral #महादेव #बोलबम #कांवड़यात्रा #सावन #भक्तिगीत #वायरलवीडियो

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार दिनभर: 2028 तक बनेगा भव्य जानकी मंदिर | तेजस्वी का CM पर बड़ा हमला | अफेयर में प्रेमी ने दी बिहार की 10 बड़ी खबरें एक ही वीडियो में। आज की प्रमुख खबरों में सीतामढ़ी के पुनौराधाम में भव्य मां जानकी मंदिर के निर्माण को लेकर 2028 की समय-सीमा, तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री पर राजनीतिक हमला और अफेयर से जुड़ी दुखद घटना प्रमुख हैं। पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर परियोजना का भूमिपूजन पहले ही हो चुका है। इस वीडियो में बिहार के अलग-अलग जिलों से जुड़ी राजनीति, अपराध, प्रशासन और सामाजिक घटनाओं की 10 बड़ी और ताजा खबरें संक्षेप में जानिए। 📌 आज की प्रमुख खबरें: • 2028 तक पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर पूरा करने का लक्ष्य • तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना • अफेयर के मामले में प्रेमी ने दी जान • बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरें • अपराध और प्रशासन से जुड़े अहम अपडेट • राज्य के अलग-अलग जिलों की अन्य बड़ी खबरें 📍 बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 Like करें | 🔄 Share करें | 💬 Comment में अपनी राय बताएं।
    1
    बिहार दिनभर: 2028 तक बनेगा भव्य जानकी मंदिर | तेजस्वी का CM पर बड़ा हमला | अफेयर में प्रेमी ने दी 
बिहार की 10 बड़ी खबरें एक ही वीडियो में। आज की प्रमुख खबरों में सीतामढ़ी के पुनौराधाम में भव्य मां जानकी मंदिर के निर्माण को लेकर 2028 की समय-सीमा, तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री पर राजनीतिक हमला और अफेयर से जुड़ी दुखद घटना प्रमुख हैं। पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर परियोजना का भूमिपूजन पहले ही हो चुका है। 
इस वीडियो में बिहार के अलग-अलग जिलों से जुड़ी राजनीति, अपराध, प्रशासन और सामाजिक घटनाओं की 10 बड़ी और ताजा खबरें संक्षेप में जानिए।
📌 आज की प्रमुख खबरें:
• 2028 तक पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर पूरा करने का लक्ष्य
• तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
• अफेयर के मामले में प्रेमी ने दी जान
• बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरें
• अपराध और प्रशासन से जुड़े अहम अपडेट
• राज्य के अलग-अलग जिलों की अन्य बड़ी खबरें
📍 बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
👍 Like करें | 🔄 Share करें | 💬 Comment में अपनी राय बताएं।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    15 hrs ago
  • 🌱 प्राकृतिक विधि से उगे खीरे की तुड़ाई हो रही है—बिना रसायनों के ताज़ा, स्वस्थ खीरे। 🥒🌿 🌱 प्राकृतिक विधि से उगे खीरे की तुड़ाई हो रही है—बिना रसायनों के ताज़ा, स्वस्थ खीरे। 🥒🌿
    1
    🌱 प्राकृतिक विधि से उगे खीरे की तुड़ाई हो रही है—बिना रसायनों के ताज़ा, स्वस्थ खीरे। 🥒🌿
🌱 प्राकृतिक विधि से उगे खीरे की तुड़ाई हो रही है—बिना रसायनों के ताज़ा, स्वस्थ खीरे। 🥒🌿
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    3 hrs ago
  • लखीसराय । भाजपा प्रधान कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री लखीसराय। बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कृषि मंत्री बीजेपी प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खाद की कालाबाजारी के मुद्दे पर कहा कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि उन्हें पहले नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अच्छी तरह निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
    1
    लखीसराय । भाजपा प्रधान कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री 
लखीसराय। बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कृषि मंत्री बीजेपी प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खाद की कालाबाजारी के मुद्दे पर कहा कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि उन्हें पहले नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अच्छी तरह निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ @sauravjbt
    1
    भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ
@sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर, अगली बैठक में होगा अध्यक्ष-सचिव का चुनाव शेखपुरा। शहर के जंगली रसोई परिसर में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, एकजुटता और पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। पत्रकारों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों का आपसी समन्वय और एकजुटता जरूरी है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आगामी बैठक में जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में पत्रकारों ने निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के साथ-साथ संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। आगामी बैठक को लेकर पत्रकारों में उत्साह देखा गया।
    3
    राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर, अगली बैठक में होगा अध्यक्ष-सचिव का चुनाव
शेखपुरा। शहर के जंगली रसोई परिसर में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, एकजुटता और पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। पत्रकारों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों का आपसी समन्वय और एकजुटता जरूरी है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आगामी बैठक में जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में पत्रकारों ने निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के साथ-साथ संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। आगामी बैठक को लेकर पत्रकारों में उत्साह देखा गया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    31 min ago
  • बाबा बुलाते हैं तो दर्द भी भूल जाती हैं कृष्णा बम, 43वीं बार कांवर लेकर देवघर रवाना मुजफ्फरपुर की कृष्णा बम 1982 से लगातार हर सावन सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने देवघर जा रही हैं। रविवार को उन्होंने अजगैबीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाया और अपने जत्थे के साथ 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की। बोल बम के जयकारों और भजन-कीर्तन के बीच कांवरियों का जत्था आगे बढ़ रहा है। तारापुर-तेघड़ा स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कृष्णा बम का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। महिला कांवरियों ने भी उनसे मिलकर हौसला पाया। बढ़ती उम्र के बावजूद उनका उत्साह कायम है। उन्होंने कहा, “मेरे दोनों घुटने टूट गए थे। इस बार बाबा ने थोड़ा सही किया है, इसलिए मैं आ रही हूं। बाबा सब सही रखते हैं।” सुरक्षा को लेकर तारापुर पुलिस ने उनके जत्थे को सीमा तक पहुंचाया। कृष्णा बम ने प्रधानमंत्री से बाबा बैद्यनाथ धाम की सुविधाएं बेहतर करने की अपील की।
    1
    बाबा बुलाते हैं तो दर्द भी भूल जाती हैं कृष्णा बम, 43वीं बार कांवर लेकर देवघर रवाना
मुजफ्फरपुर की कृष्णा बम 1982 से लगातार हर सावन सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने देवघर जा रही हैं। रविवार को उन्होंने अजगैबीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाया और अपने जत्थे के साथ 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की। बोल बम के जयकारों और भजन-कीर्तन के बीच कांवरियों का जत्था आगे बढ़ रहा है।
तारापुर-तेघड़ा स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कृष्णा बम का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। महिला कांवरियों ने भी उनसे मिलकर हौसला पाया। बढ़ती उम्र के बावजूद उनका उत्साह कायम है। उन्होंने कहा, “मेरे दोनों घुटने टूट गए थे। इस बार बाबा ने थोड़ा सही किया है, इसलिए मैं आ रही हूं। बाबा सब सही रखते हैं।”
सुरक्षा को लेकर तारापुर पुलिस ने उनके जत्थे को सीमा तक पहुंचाया। कृष्णा बम ने प्रधानमंत्री से बाबा बैद्यनाथ धाम की सुविधाएं बेहतर करने की अपील की।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • पूर्व विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में घंघरीकुरा से भंडारी तक निकली 12 किमी की पैदल यात्रा पूर्व विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में घंघरीकुरा से भंडारी तक निकली 12 किमी की पैदल यात्रा ​ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन और अखिल भारतीय किसान महासभा के संयुक्त तत्वावधान में तय कार्यक्रम के अनुसार 9 अगस्त 2026 रविवार को तीसरी प्रखंड में पदयात्रा का आयोजन किया गया। धनवार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कॉमरेड राजकुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों ने घंघरीकुरा चौक से भंडारी तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा की। ​पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों, बदहाल स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की एवं गढ़े में धनरोपनी भी किया । पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, लेकिन प्रशासन और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। घंघरीकुरा से तीसरी, किसुटांड से कुंजलपुर जैसी जर्जर सड़कों का निर्माण कराने तथा सकरी नदी पर पुल बनाने की मांग की गई। बंद पड़े तीसरी डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य तुरंत चालू करने, अस्पतालों में डॉक्टरों और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त तैनाती की मांग रखी गई। तिसरी प्रखंड को अविलंब सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने, मुफ़्त खाद-बीज देने और 200 दिनों के काम की गारंटी देने की मांग शामिल रही।इस मौके पर जिला कमिटी सदस्य जयनारायण यादव ,प्रखण्ड सचिव मुन्ना राणा ,मंटू शर्मा ,मुन्ना गुप्ता ,पिंकेश सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे ।
    4
    पूर्व विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में घंघरीकुरा से भंडारी तक निकली 12 किमी की पैदल यात्रा
पूर्व विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में घंघरीकुरा से भंडारी तक निकली 12 किमी की पैदल यात्रा
​ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन और अखिल भारतीय किसान महासभा के संयुक्त तत्वावधान में तय कार्यक्रम के अनुसार 9 अगस्त 2026 रविवार को तीसरी प्रखंड में पदयात्रा का आयोजन किया गया। धनवार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कॉमरेड राजकुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों ने घंघरीकुरा चौक से भंडारी तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा की।
​पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों, बदहाल स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की एवं गढ़े में धनरोपनी भी किया । पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, लेकिन प्रशासन और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। घंघरीकुरा से तीसरी, किसुटांड से कुंजलपुर जैसी जर्जर सड़कों का निर्माण कराने तथा सकरी नदी पर पुल बनाने की मांग की गई। बंद पड़े तीसरी डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य तुरंत चालू करने, अस्पतालों में डॉक्टरों और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त तैनाती की मांग रखी गई। तिसरी प्रखंड को अविलंब सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने, मुफ़्त खाद-बीज देने और 200 दिनों के काम की गारंटी देने की मांग शामिल रही।इस मौके पर जिला कमिटी सदस्य जयनारायण यादव ,प्रखण्ड सचिव मुन्ना राणा ,मंटू शर्मा ,मुन्ना गुप्ता ,पिंकेश सिंह  समेत दर्जनों लोग शामिल थे ।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    4 hrs ago
  • 10 वर्षों से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा बाबा नायक साहू सेवा ट्रस्ट शेखपुरा। बाबा नायक साहू सेवा ट्रस्ट के बैनर तले शेखपुरा शहर के बुधौली बाजार से श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला पिछले आठ वर्षों से लगातार जारी है। ट्रस्ट से जुड़े सैकड़ों लोग देवघर जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की मदद के लिए रास्ते में सेवा शिविर लगाकर अपना योगदान दे रहे हैं। सेवा भाव से जुड़े लोग श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी हरसंभव सहायता करते हैं। इस दौरान कांवरियों के लिए भोजन, पानी, विश्राम सहित अन्य जरूरी सेवाओं की व्यवस्था की जाती है। ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पिछले आठ वर्षों से लगातार चल रहे इस सेवा कार्य ने शेखपुरा में सामाजिक सेवा की एक अलग पहचान बनाई है। बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़कर श्रद्धालुओं की सेवा में अपना सहयोग दे रहे हैं।
    1
    10 वर्षों से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा बाबा नायक साहू सेवा ट्रस्ट

शेखपुरा। बाबा नायक साहू सेवा ट्रस्ट के बैनर तले शेखपुरा शहर के बुधौली बाजार से श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला पिछले आठ वर्षों से लगातार जारी है। ट्रस्ट से जुड़े सैकड़ों लोग देवघर जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की मदद के लिए रास्ते में सेवा शिविर लगाकर अपना योगदान दे रहे हैं।
सेवा भाव से जुड़े लोग श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी हरसंभव सहायता करते हैं। इस दौरान कांवरियों के लिए भोजन, पानी, विश्राम सहित अन्य जरूरी सेवाओं की व्यवस्था की जाती है। ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
पिछले आठ वर्षों से लगातार चल रहे इस सेवा कार्य ने शेखपुरा में सामाजिक सेवा की एक अलग पहचान बनाई है। बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़कर श्रद्धालुओं की सेवा में अपना सहयोग दे रहे हैं।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    10 hrs ago
  • लखीसराय। खेत की यारी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष आधा दर्जन लोग घायल नगर थाना क्षेत्र की घटना लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव स्थित बहियार में रविवार को खेत की आरी देने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान कुदाल, लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे पर भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में एक पक्ष से भोला यादव, लोचन यादव एवं महेश यादव शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से कृष्ण यादव, नथुनी यादव एवं बिरजू यादव के घायल होने की जानकारी सामने आई है।बताया जाता है कि गढ़ी बिशनपुर गांव के बहियार स्थित खेत में आरी देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान कुदाल एवं लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों के घायल सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मारपीट शुरू करने और हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लखीसराय। खेत की यारी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष आधा दर्जन लोग घायल नगर थाना क्षेत्र की घटना
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव स्थित बहियार में रविवार को खेत की आरी देने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान कुदाल, लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए  सदर अस्पताल मे पर भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों में एक पक्ष से भोला यादव, लोचन यादव एवं महेश यादव शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से कृष्ण यादव, नथुनी यादव एवं बिरजू यादव के घायल होने की जानकारी सामने आई है।बताया जाता है कि गढ़ी बिशनपुर गांव के बहियार स्थित खेत में आरी देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान कुदाल एवं लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों पक्षों के घायल सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मारपीट शुरू करने और हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.