अटैची न खुली मिली और न ही कटी समान मिला गायब। अयोध्या पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या मंडल अयोध्या को दिए गए शिकायत पत्र में गंगाराम तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र मोर्चा द्वारा कहा गया कि २८अप्रैल२०२६ को राजू मिश्र निवासी शाहपुर बेगू तहसील व जिला सिरसा सुबह करीब ६बजे उत्तर प्रदेश रोडवेज बस यूपी ७८ जेटी ४०३१ से सुल्तानपुर से वाराणसी मार्ग पर बदलापुर के लिए परिवार के साथ बैठे थे,अपने गंतव्य पर पहुंचकर जब अटैची को खोला गया तो उसमें रखे ७० हजार रुपए नकद,मोबाइल फोन,फोन का बिल व डिब्बा,अटैची में रखापर्स जिसमें डी एल,३हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक,५ एटीएम कार्ड, व अन्य कई सामान गायब मिले,आश्चर्य की बात ये रही कि न तो अटैची का ताला खुला मिला और न ही अटैची कटी मिली है,संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई है अभी तक न तो रिपोर्ट दर्ज हुई है और न ही गायब सामान ही मिल सका है,घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही कराई जाय,गंगाराम तिवारी द्वारा बताया गया कि डीआईजी अयोध्या द्वारा कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया गया है,पीड़ित अपने घर सिरसा चले गए है।घटना के बारे में गंगाराम तिवारी द्वारा जानकारी दी गई।
अटैची न खुली मिली और न ही कटी समान मिला गायब। अयोध्या पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या मंडल अयोध्या को दिए गए शिकायत पत्र में गंगाराम तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र मोर्चा द्वारा कहा गया कि २८अप्रैल२०२६ को राजू मिश्र निवासी शाहपुर बेगू तहसील व जिला सिरसा सुबह करीब ६बजे उत्तर प्रदेश रोडवेज बस यूपी ७८ जेटी ४०३१ से सुल्तानपुर से वाराणसी मार्ग पर बदलापुर के लिए परिवार के साथ बैठे थे,अपने गंतव्य पर पहुंचकर जब अटैची को खोला गया तो उसमें रखे ७० हजार रुपए नकद,मोबाइल फोन,फोन का बिल व डिब्बा,अटैची में रखापर्स जिसमें डी एल,३हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक,५ एटीएम कार्ड, व अन्य कई सामान गायब मिले,आश्चर्य की बात ये रही कि न तो अटैची का ताला खुला मिला और न ही अटैची कटी मिली है,संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई है अभी तक न तो रिपोर्ट दर्ज हुई है और न ही गायब सामान ही मिल सका है,घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही कराई जाय,गंगाराम तिवारी द्वारा बताया गया कि डीआईजी अयोध्या द्वारा कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया गया है,पीड़ित अपने घर सिरसा चले गए है।घटना के बारे में गंगाराम तिवारी द्वारा जानकारी दी गई।
- अयोध्या जिले में थाना पटरंगा अंतर्गत रौजा गांव चीनी मिल के निकट लखनऊ से अयोध्या की तरफ जा रही यात्रियों से भरी बस के अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में चले जाने से पटरंगा थाना अंतर्गत तीन राहगीर बस की चपेट में आकर हुए घायल,एक महिला राजकुमारी व रामसजीवन की हुई दर्दनाक मौत,एक राहगीर जितेंद्र यादव घायल अवस्था में इलाज हेतु चिकित्सालय भेजा गया,मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दूसरे बस में यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान हेतु भेजा गया और मृतकों के शव पीएम हेतु भेजवाए गए,शिकायत मिलने के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवाकर विधिक कार्यवाही की जा रही है,एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने मामले में जानकारी दी गई।1
- ब्रेकिंग। लखनऊ की तरफ से आ रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर टूरिस्ट बस ने मारा जोरदार टक्कर एक महिला सहित दो की मौके पर मौत, एक व्यक्ति बस के नीचे दबा सीओ रुदौली आशीष निगम सहित चारों थाने की भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद। आनन, फानन में क्रेन मंगाकर पुलिस ने जीवित युवक को निकालकर भेजा अस्पताल, कराया जा रहा हाईवे बहाल। सभी मृतक व घायल पटरंगा थाना क्षेत्र के चौहान पुरवा व मटोली गांव के रहने वाले। अग्निशन कर्मी सद्दाम हुसैन गोपेश रावत फैयाज अहमद की सूझ बूझ और प्रयास से जितेंद्र यादव को जीवित बाहर निकाल लिया गया था Bus no UP65GT 7675 जो नैमिशरण सीतापुर से अयोध्या पर्यटक को लेकर जा रही थी जिसमें जितेंद्र यादव पुत्र रामप्रकाश यादव 30वर्ष निवासी मटौली का पुरवा को जीवित बाहर निकाला गया तथा राम सजीवन व उनकी पत्नी राजकुमारी की मृत्यु हो गई है राम सजीवन अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ साइकिल से थे और जीतेंद्र 30 वर्ष पैदल थे1
- गोण्डा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा में पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। थाना कर्नलगंज पुलिस और एसओजी (SOG)/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बीते दिनों हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। मुठभेड़ और गिरफ्तारी जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार गठित टीमें बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमणशील थीं। दिनांक 4 मई की देर रात्रि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने खाटू श्याम मंदिर मोड़ के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बृजेश शुक्ला नाम का बदमाश घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से उसके साथी अमर शुक्ला उर्फ नन्के को भी दबोच लिया गया, जबकि गिरोह के तीसरे सदस्य बाबूराम को आज मंडी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। क्या था मामला? बीते 28 अप्रैल को राजन सोनी नाम के एक व्यक्ति से खाटू श्याम मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरा बैग लूट लिया था। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई थीं, जिन्होंने लगभग 75 किलोमीटर के दायरे में लगे 500 से अधिक CCTV कैमरों की खाक छानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुँची। बरामदगी का विवरण गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने लूट का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया है: आभूषण: सफेद धातु (पायल, बिछिया, चैन, ब्रेसलेट) एवं पीली धातु (ॐ लॉकेट, नथिया, कील)। नकदी: कुल ₹6,900 नगद। हथियार: एक अवैध तमंचा (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस। वाहन: वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल। अन्य: लूट का एंड्रॉयड मोबाइल और पीड़ित का आर्मी कलर का पिट्ठू बैग (आधार कार्ड सहित)। शातिर लुटेरों का संगठित गिरोह पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह एक संगठित गिरोह है जो पहले रेकी करता है और फिर असलहे के बल पर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही 13 अप्रैल को बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी के साथ भी लूट की थी। पुलिस टीम को पुरस्कार इस सफल अनावरण और त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹25,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। गिरफ्तार अभियुक्त: बृजेश शुक्ला (निवासी बेहडा, गोण्डा) - घायल अमर शुक्ला उर्फ नन्के (निवासी पिपरी मांझा, गोण्डा) बाबूराम (निवासी मनोहरजोत, गोण्डा)2
- Post by Mushahid Hussain Siddiqui 31310
- बस्ती जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर लगभग 11 बजे के बाद आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही रात जैसा घना अंधेरा हो गया।1
- अंबेडकर नगर के रानीपुर गांव में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक शिवम सिंह की मौत हो गई। कार्य के दौरान वह बिजली की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।1
- अयोध्या जिले के तहसील बीकापुर परिसर मेंबंगाल में बीजेपी के बंपर जीत पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष योगेंद्र उपाध्याय गुड्डू द्वारा अपने सहयोगियों के साथ पटाखे दाग कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया,इस मौके पर अधिवक्ता आलोक सिंह , राम सिंह यादव अखिल यादव , पुष्पेंद्र मिश्रा , राहुल शर्मा , सुशील पांडेय ने बंगाल में भगवा परचम लहराई जाने की खुशी में एक दूसरे को बधाई दी।1
- अयोध्या। रुदौली तहसील के पास स्थित भेलसर ग्राम पंचायत में सरकारी सुरक्षित भूमि को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। डामर रोड से सटी जमीन पर कथित अवैध कब्जे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब, बंजर भूमि, खलिहान और घूर गड्डा जैसी सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर ‘विकास’ के नाम पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। जिस भूमि को खेल मैदान और तालाब के रूप में सुरक्षित रखा गया था, वहां हो रही गतिविधियों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की संवेदनशीलता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि ग्राम प्रधान, जो भूमि प्रबंधन समिति का अध्यक्ष होता है, उसी पर उंगलियां उठ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने वाला ही संदेह के घेरे में आ जाए, तो पूरी व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। ग्रामीणों ने तंज कसते हुए कहा, “इतनी तेजी से विकास की गंगा बह रही है कि अगर यही रफ्तार हर जगह होती, तो आज भेलसर भी स्वीटजरलैंड बन गया होता।” हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके, इस पूरे प्रकरण ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा सवाल: क्या यह वास्तव में विकास कार्य है या सरकारी जमीन पर कब्जे की तैयारी? क्या प्रशासन निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा, या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा? फिलहाल, पूरे मामले पर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।1
- गोण्डा जनपद के कर्नलगंज क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। थाना कर्नलगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय और क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावच्या के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया। क्या है पूरा मामला? 28 अप्रैल 2026 की सुबह सर्राफा व्यापारी राजन सोनी से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर बैग लूट लिया था, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और नकदी मौजूद थी। घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए 5 टीमों का गठन किया और करीब 75 किलोमीटर के दायरे में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी 4 मई की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश खाटू श्याम मंदिर मोड़ के पास मौजूद हैं। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बृजेश शुक्ला (गोली लगने से घायल) अमर शुक्ला उर्फ नन्के को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को पहले सीएचसी कर्नलगंज और बाद में जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है। बरामदगी में क्या मिला? पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से— सोने-चांदी के आभूषण ₹5200 नगद लूटा गया मोबाइल फोन पीड़ित का बैग (आधार कार्ड सहित) बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया है। पूछताछ में बड़ा खुलासा पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जो पहले रेकी करता है और फिर लूट की वारदात को अंजाम देता है। इसी गिरोह ने 13 अप्रैल 2026 को बहराइच के कैसरगंज में भी एक सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 🔴 हैशटैग: #GondaPolice #Karnalganj #PoliceEncounter #LootCaseSolved #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #Encounter #LawAndOrder #PoliceAction #GondaNews #UPNews #CrimeUpdate #SOGTeam2