कटरा बाजार में अनियंत्रित होकर पलटी बैटरी वाली टमटम गाड़ी, चालक घायल खबर मगरौनी कटरा बाजार, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट कटरा बाजार में अनियंत्रित होकर पलटी बैटरी वाली टमटम गाड़ी, चालक घायल मगरौनी के कटरा बाजार क्षेत्र में आज एक बैटरी संचालित टमटम गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ब्रेकर के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में जरूरत से ज्यादा सामान भरा हुआ था, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टमटम पलट गई। हादसे में चालक को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की। स्थानीय निवासी दीपक गोयल ने मानवता का परिचय देते हुए घायल चालक की देखरेख की तथा उसे पानी और ग्लूकोज पिलाकर प्राथमिक सहायता दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टमटम गाड़ी तेज रफ्तार में थी और ब्रेकर के पास पहुंचते ही अनबैलेंस होकर पलट गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

- हैरिटेज होटल में क्राइम ब्रांच का छापा, पाकिस्तान से जुड़े तार; 4 युवक गिरफ्तार.............. ग्वालियर: हैरिटेज होटल में क्राइम ब्रांच का छापा, पाकिस्तान से जुड़े तार; 4 युवक गिरफ्तार शहर के एक प्रतिष्ठित हैरिटेज होटल में क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया है। प्राथमिक जांच में इन युवकों के तार सीमा पार यानी पाकिस्तान से जुड़े होने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस 'नेटवर्क' की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। #Gwalior #CrimeBranch #police #freud #NewsUpdate Pakistan हैरिटेज होटल में क्राइम ब्रांच का छापा, पाकिस्तान से जुड़े तार; 4 युवक गिरफ्तार.............. ग्वालियर: हैरिटेज होटल में क्राइम ब्रांच का छापा, पाकिस्तान से जुड़े तार; 4 युवक गिरफ्तार शहर के एक प्रतिष्ठित हैरिटेज होटल में क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया है। प्राथमिक जांच में इन युवकों के तार सीमा पार यानी पाकिस्तान से जुड़े होने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस 'नेटवर्क' की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। #Gwalior #CrimeBranch #police #freud #NewsUpdate Pakistan1
- खनियाधाना पुलिस द्वारा मे रात्रि कॉम्बिग गश्त के दौरान अपराध क्र. 148/2019 हत्या का स्थाई वारण्टी दो साल से फरार छोटू उर्फ राजकुमार उर्फ राज ढीमर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश कर जेल दाखिल किया गया।* पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं संजीव मुले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में स्थाई एवं गिरफ्तारी वारण्टीयो की धर पकड कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रशांत शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर जिला शिवपुरी के मार्गदर्शन में दिनाक 08-09.05.2026 को काम्विग गस्त के दौरान मुखविर द्वारा सूचना मिली कि हत्या का आरोपी छोटू उर्फ राजकुमार उर्फ राज ढिमर अपने घर हरदौल मौहल्ला खनियाधाना पर आया है जो पैरोल जम्प कर फरार चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर हमराही फोर्स के रवाना होकर हरदौल मौहल्ला खनियाधाना पहुंचे तो माननीय न्यायालय के प्रकरण 205/2019 थाना खनियाधाना का अपराध क्र. 148/2019 धारा 302, 201, 34 भा.दा.वि एवं 3(2)5 एसीएसटी एक्ट का स्थाई वारण्टी छोटू उर्फ राजकुमार उर्फ राज ढिमर के घर पहुचे तो घर पर उपस्थित मिला छोटू उर्फ राजकुमार उर्फ राज ढिमर पुत्र नबल ढिमर उम्र 26 साल निवासी हरदौल मौहल्ला खनियाधाना जिला शिवपुरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दिनाक 09.05.2026 को स्थाई बारण्टी छोटू उर्फ राजकुमार उर्फ राज ढिमर पुत्र नबल ढिमर माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश एसी/एसटी एक्ट न्यायालय जिला शिवपुरी मे पेश किया गया जेल वारण्ट प्राप्त होने पर जेल शिवपुरी दाखिल किया गया।1
- शिवपुरी- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें कुछ आरोपी एक महिला एवं बच्ची को उसके घर से जबरदस्ती ले जाते दिख रहे है उक्त वीडियो को तत्काल संज्ञान में लिया जाकर थाना कोतवाली पर अपराध पंजीबद्ध कराया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को आज गिरफ्तार किया जाकर अपहृता एवं उसकी 03 माह की मासूम बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया। शिवपुरी- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें कुछ आरोपी एक महिला एवं बच्ची को उसके घर से जबरदस्ती ले जाते दिख रहे है उक्त वीडियो को तत्काल संज्ञान में लिया जाकर थाना कोतवाली पर अपराध पंजीबद्ध कराया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को आज गिरफ्तार किया जाकर अपहृता एवं उसकी 03 माह की मासूम बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया।1
- शिवपुरी,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें कुछ आरोपी एक महिला एवं बच्ची को उसके घर से जबरदस्ती ले जा रहे है। उक्त वीडियो को तत्काल संज्ञान में लिया जाकर थाना कोतवाली पर अपराध पंजीबद्ध कराया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को आज दिनांक 09.08.2026 को गिरफ्तार किया जाकर अपहृता एवं उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया है।2
- शिवपुरी के कोर्ट रोड स्थित शासकीय कन्या उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्राचार्य प्रेमलता गुप्ता डेढ़ घंटे देरी से पहुंचीं। इस दौरान 40-50 अतिथि शिक्षक इंतजार करते रहे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मीडिया के सवालों पर प्राचार्य भड़क गईं, जिसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।1
- शिवपुरी के सिरसौद थाने में न्याय की आस लेकर पहुंचे गंभीर रूप से घायल युवक के परिजनों को निराशा हाथ लगी। पुलिसकर्मियों ने FIR दर्ज करने की बजाय उन्हें 'पहले इलाज कराओ' कहकर भगा दिया। इस अमानवीय घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर को जल्द ही एक नया और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मिलेगा। यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और शहर की पहचान को नई ऊँचाई देगा। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस परियोजना का श्रेय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिया है।1
- शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक बच्चे के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ गया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला को फिल्मी स्टाइल में उसके घर से उठा लिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और सूत्रों के अनुसार यह मामला पति-पत्नी से जुड़ा हो सकता है।1