Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी के कोर्ट रोड स्थित शासकीय कन्या उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्राचार्य प्रेमलता गुप्ता डेढ़ घंटे देरी से पहुंचीं। इस दौरान 40-50 अतिथि शिक्षक इंतजार करते रहे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मीडिया के सवालों पर प्राचार्य भड़क गईं, जिसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।
Ram Manohar Mishra
शिवपुरी के कोर्ट रोड स्थित शासकीय कन्या उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्राचार्य प्रेमलता गुप्ता डेढ़ घंटे देरी से पहुंचीं। इस दौरान 40-50 अतिथि शिक्षक इंतजार करते रहे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मीडिया के सवालों पर प्राचार्य भड़क गईं, जिसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिवपुरी-प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे गिनाए सीईओ नरवरिया ने अब मजदूरों को भी मिलेगी पेंशन शनिवार पिछोर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सेमरी में पंचायत भवन रखे गए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना कार्यक्रम (कैंप) में जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन एस नरवरिया पहुंचे उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों असंगठित मजदूरों श्रमिकों को दी जाने वाली इस पेंशन योजना के लाभ गिनाए उन्होंने बताया कि15000 मासिक आय या उससे काम आए वाले आयकर दाता न हो ऐसे 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के श्रमिकों मजदूरों को यह योजना अत्यंत लाभदायक है इसमें 3000 रू उन्हें पेंशन के रूप में 60 साल की उम्र के बाद प्राप्त होंगे 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के श्रमिक असंगठित मजदूर इस योजना का लाभ ले सकते हैं इसमें 55रू से लेकर 200 रू तक आयु के अनुसार हर माह जमा करना होंगे वही इतना ही पैसा अर्थात आधा पैसा सरकार अंशदान की राशि के बराबर जमा करेगी और बाद में उसे पेंशन के रूप में 3000 हर माह दिया जाएगा इस योजना में कचरा उठाने वाले घरेलू कामगार रिक्शा चालक धोबी खेतिहार मजदूरो दैनिक मजदूर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स घरेलू कर्मचारी कारीगर भी शामिल किया गया है इस क्रम में पंचायत सचिव पंचायत सचिव अजब सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंशन पाने के दौरान यदि लाभार्थी की मृत्यु होती है तो उसकी पेंशन की 50% धनराशि उसके जीवन साथी को पेंशन के रूप में दी जाएगी आज आयोजित कैंप में योजना हेतु एक दर्जन से अधिक इच्छुक हितग्राहियों ने पंजीयन कराये इसी मौके पर पंचायत सेमरी की सरपंच श्रीमती ममता अहिरवार, उप सरपंच चंद्रशेखर शर्मा, पीसीओ जवाहर सिंह माथुर सीएचओ जवाहर राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, उक्त पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन करा रहे अभ्यर्थियों का माला पहनकर तथा योजना का पंजीयन कार्ड देकर सम्मान किया, बाद में एक सांकेतिक रैली भी निकाल गई,6
- हत्या के मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, मगरौनी चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई खबर मगरौनी/नरवर, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) सेजितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट थाना नरवर अंतर्गत पुलिस चौकी मगरौनी ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में की। जानकारी के अनुसार फरियादी रामेश्वर रावत डोंगरपुर निवासी ने थाना नरवर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही विकेंद्र रावत, रामकिशन रावत, संतोष रावत, देवीसिंह रावत एवं गयावती रावत ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों एवं लात-घूसों से मारपीट की। इस घटना में उसके पिता करन सिंह रावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 82/26 धारा 103(1), 296(a), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू की। दिनांक 08 मई 2026 को पुलिस ने आरोपी रामकिशन रावत, संतोष रावत, देवीसिंह रावत एवं विकेंद्र रावत निवासी डोंगरपुर को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव, चौकी प्रभारी मगरौनी उनि. अभिमन्यु सिंह राजावत, सउनि. दिनेश यादव सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।1
- शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण से राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।1
- दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: होटल रतन रॉयल में कोर कमेटी बैठक और प्रशिक्षण वर्ग आयोजित दतिया। शहर के होटल रतन रॉयल में शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। बैठक दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई, जिसमें संगठन को और मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दतिया के प्रभारी मंत्री इंदल सिंह कंसाना, विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी नजर आया।1
- शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया। युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो.... पुलिस ने बहुत मदद की..... शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया। युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो.... पुलिस ने बहुत मदद की.....1
- झाँसी में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: 2.72 लाख मामलों का हुआ निस्तारण, हजारों लोगों को मिली त्वरित न्यायिक राहत झाँसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश कच्छल ने सरस्वती देवी माँ की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शरद कुमार चौधरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुमित परासर प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा बैंक अधिकारीगण दीप प्रज्जवलित करते समय मौजूद रहे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, रेलवे कोर्ट, बाह्य न्यायालय मोंठ, गरौठा, मऊरानीपुर समेत विभिन्न तहसील मुख्यालयों में किया गया, जहां बड़ी संख्या में वादकारियों ने आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण कराया। लोक अदालत के माध्यम से करीब 2 लाख 72 हजार 743 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इससे न केवल वर्षों से लंबित मामलों में तेजी आई, बल्कि लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय भी प्राप्त हुआ। न्यायालयों में समझौते के आधार पर विवाद समाप्त होने से पक्षकारों को राहत मिली और न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूती मिली। इस अवसर पर सिविल जज (सी.डी.) एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पाराशर, अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शरद कुमार चौधरी सहित न्यायिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।4
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर से एक युवती को अगवा कर लिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर युवती की तलाश शुरू कर दी है।1
- उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर ग्राहक ने किया हमला सिविल लाइन थाना में हुए मामला दर्ज। दतिया। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरोल में उधारी के पैसे मांगने पर किराना दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाईन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उक्त घटना में चालू घायलो को उपचार के लिए आज शनिवार 1:00 के आसपास जिला चिकित्सालय लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिरोल निवासी चमनलाल अहिरवार अपनी किराना दुकान पर बैठे थे। तभी गांव का सुन्दर जाटव सामान लेने दुकान पर पहुंचा। दुकानदार ने उससे पुरानी उधारी के पैसे मांगे, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सुन्दर जाटव गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पास में पड़ा डंडा उठाकर रामलाल अहिरवार पर हमला कर दिया था और उनके परिवार पर पत्थरों से हमला किया गया घटना के दौरान मौके पर मौजूद रामलाल के भाई अतर सिंह अहिरवार और भतीजे अर्जुन सिंह अहिरवार ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते-जाते आरोपी ने दोबारा उधारी मांगने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घायल दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है1
- मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ग्वालियर–कैलारस रेल खंड का निरीक्षण आज दिनांक 09.05.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा ग्वालियर-कैलारस रेलखंड के निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम झांसी से ग्वालियर तक परख यान के माध्यम से विंडो निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक, संरक्षा संबंधी संस्थापनों, स्टेशन परिसरों, स्वच्छता व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। आगे के निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने कैलारस स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन मैनेजर कक्ष, आईपीएस रूम, बैटरी रूम तथा स्टेशन पर उपलब्ध पेयजल, नलों में पानी उपलब्धता का जायजा लिया। साथ ही सर्कुलेटिंग क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्माणाधीन रेलवे आवासों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने पॉइंट मशीनों एवं गेज एलाइनमेंट का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात् जौरा अलापुर स्टेशन का निरीक्षण किया गया, जहां मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन मैनेजर कक्ष की कार्य प्रणाली, विभिन्न डिपो, कैटरिंग स्टॉल तथा यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान लोड मेजरिंग डिवाइस की कार्यप्रणाली की परख करते हुए उसकी सुचारु कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सुमावली एवं बामोरगांव स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्टेशन परिसरों, यात्री सुविधाओं एवं विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान रायरू माल गोदाम का विस्तृत निरीक्षण भी किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, परिचालन प्रक्रिया एवं कार्य प्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यकुशलता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, संरक्षा एवं परिचालन दक्षता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में पेयजल नलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अजय कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा , वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर श्री नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर TRD श्री सतवीर सिंह तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन सहित अन्य अधिकारी निरीक्षक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I4