Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण से राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Narendra lodhi pichhore
शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण से राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें कुछ व्यक्ति एक महिला एवं बच्ची को उसके घर से जबरदस्ती ले जाते दिख रहे है। शिवपुरी :उक्त वीडियो को तत्काल संज्ञान में लिया जाकर थाना कोतवाली पर अपराध पंजीबद्ध कराया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को आज दिनांक 09-05-2026 को गिरफ्तार किया जाकर अपहृता एवं उसकी 03 माह की मासूम बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया।3
- शिवपुरी-थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा मे रात्रि कॉम्बिग गश्त के दौरान अपराध क्र. 148/2019 हत्या का स्थाई वारण्टी दो साल से फरार छोटू उर्फ राजकुमार उर्फ राज ढीमर को गिरफ्तार कर न्यायालय शिवपुरी पेश कर जेल दाखिल किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया एवं संजीव मुले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में स्थाई एवं गिरफ्तारी वारण्टीयो की धर पकड कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रशांत शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर जिला शिवपुरी के मार्गदर्शन में दिनाक 08-09.05.2026 को काम्विग गस्त के दौरान मुखविर द्वारा सूचना मिली कि हत्या का आरोपी छोटू उर्फ राजकुमार उर्फ राज ढिमर अपने घर हरदौल मौहल्ला खनियाधाना पर आया है जो पैरोल जम्प कर फरार चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर हमराही फोर्स के रवाना होकर हरदौल मौहल्ला खनियाधाना पहुंचे तो माननीय न्यायालय के प्रकरण 205/2019 थाना खनियाधाना का अपराध क्र. 148/2019 धारा 302, 201, 34 भा.दा.वि एवं 3(2)5 एसीएसटी एक्ट का स्थाई वारण्टी छोटू उर्फ राजकुमार उर्फ राज ढिमर के घर पहुचे तो घर पर उपस्थित मिला छोटू उर्फ राजकुमार उर्फ राज ढिमर पुत्र नबल ढिमर उम्र 26 साल निवासी हरदौल मौहल्ला खनियाधाना जिला शिवपुरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दिनाक 09.05.2026 को स्थाई बारण्टी छोटू उर्फ राजकुमार उर्फ राज ढिमर पुत्र नबल ढिमर माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश एसी/एसटी एक्ट न्यायालय जिला शिवपुरी मे पेश किया गया जेल वारण्ट प्राप्त होने पर जेल शिवपुरी दाखिल किया गया। सराहनीय भूमिकाः- निरी. केदार सिंह यादव सउनि राम सिंह भिलाला , प्रआर,776 नीतू सिहं , प्र.आर. 661 नेरेन्द्र पाल , प्र.आर. 95 हीरा सिंह , आर. 1073 अनूप कुमार, आर.781 हेमसिहं गुर्जर , आर. 363 जयवीर गुर्जर , आर. 1034 दीपक किरार , आर. 635 आशीष राजपुत , आर. 675 अरुण शर्मा आर. 671 रवि वाथम,आर. 1103 उमेश लोधी , आर.820 अरविन्द्र सिहं कौरव, आर. 937 विकाश चौधरी म.आर. 577 हनीराजा चौहान की सराहनीय भूमिका रही।4
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक वायरल वीडियो ने पुलिस को चौंका दिया, जिसमें एक महिला और उसकी 3 माह की बच्ची को जबरन ले जाया जा रहा था। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर मां-बच्ची को सकुशल बचा लिया।2
- शिवपुरी के कोर्ट रोड स्थित शासकीय कन्या उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्राचार्य प्रेमलता गुप्ता डेढ़ घंटे देरी से पहुंचीं। इस दौरान 40-50 अतिथि शिक्षक इंतजार करते रहे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मीडिया के सवालों पर प्राचार्य भड़क गईं, जिसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।1
- झाँसी में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: 2.72 लाख मामलों का हुआ निस्तारण, हजारों लोगों को मिली त्वरित न्यायिक राहत झाँसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश कच्छल ने सरस्वती देवी माँ की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शरद कुमार चौधरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुमित परासर प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा बैंक अधिकारीगण दीप प्रज्जवलित करते समय मौजूद रहे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, रेलवे कोर्ट, बाह्य न्यायालय मोंठ, गरौठा, मऊरानीपुर समेत विभिन्न तहसील मुख्यालयों में किया गया, जहां बड़ी संख्या में वादकारियों ने आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण कराया। लोक अदालत के माध्यम से करीब 2 लाख 72 हजार 743 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इससे न केवल वर्षों से लंबित मामलों में तेजी आई, बल्कि लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय भी प्राप्त हुआ। न्यायालयों में समझौते के आधार पर विवाद समाप्त होने से पक्षकारों को राहत मिली और न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूती मिली। इस अवसर पर सिविल जज (सी.डी.) एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पाराशर, अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शरद कुमार चौधरी सहित न्यायिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।4
- मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ग्वालियर–कैलारस रेल खंड का निरीक्षण आज दिनांक 09.05.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा ग्वालियर-कैलारस रेलखंड के निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम झांसी से ग्वालियर तक परख यान के माध्यम से विंडो निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक, संरक्षा संबंधी संस्थापनों, स्टेशन परिसरों, स्वच्छता व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। आगे के निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने कैलारस स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन मैनेजर कक्ष, आईपीएस रूम, बैटरी रूम तथा स्टेशन पर उपलब्ध पेयजल, नलों में पानी उपलब्धता का जायजा लिया। साथ ही सर्कुलेटिंग क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्माणाधीन रेलवे आवासों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने पॉइंट मशीनों एवं गेज एलाइनमेंट का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात् जौरा अलापुर स्टेशन का निरीक्षण किया गया, जहां मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन मैनेजर कक्ष की कार्य प्रणाली, विभिन्न डिपो, कैटरिंग स्टॉल तथा यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान लोड मेजरिंग डिवाइस की कार्यप्रणाली की परख करते हुए उसकी सुचारु कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सुमावली एवं बामोरगांव स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्टेशन परिसरों, यात्री सुविधाओं एवं विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान रायरू माल गोदाम का विस्तृत निरीक्षण भी किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, परिचालन प्रक्रिया एवं कार्य प्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यकुशलता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, संरक्षा एवं परिचालन दक्षता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में पेयजल नलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अजय कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा , वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर श्री नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर TRD श्री सतवीर सिंह तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन सहित अन्य अधिकारी निरीक्षक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I4
- झांसी। पंद्रह दिन से पत्नी लापता, पुलिस से पत्नी को सकुशल बरामद करने की गुहार मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र जनपद झांसी का।1
- शिवपुरी-प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे गिनाए सीईओ नरवरिया ने अब मजदूरों को भी मिलेगी पेंशन शनिवार पिछोर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सेमरी में पंचायत भवन रखे गए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना कार्यक्रम (कैंप) में जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन एस नरवरिया पहुंचे उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों असंगठित मजदूरों श्रमिकों को दी जाने वाली इस पेंशन योजना के लाभ गिनाए उन्होंने बताया कि15000 मासिक आय या उससे काम आए वाले आयकर दाता न हो ऐसे 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के श्रमिकों मजदूरों को यह योजना अत्यंत लाभदायक है इसमें 3000 रू उन्हें पेंशन के रूप में 60 साल की उम्र के बाद प्राप्त होंगे 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के श्रमिक असंगठित मजदूर इस योजना का लाभ ले सकते हैं इसमें 55रू से लेकर 200 रू तक आयु के अनुसार हर माह जमा करना होंगे वही इतना ही पैसा अर्थात आधा पैसा सरकार अंशदान की राशि के बराबर जमा करेगी और बाद में उसे पेंशन के रूप में 3000 हर माह दिया जाएगा इस योजना में कचरा उठाने वाले घरेलू कामगार रिक्शा चालक धोबी खेतिहार मजदूरो दैनिक मजदूर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स घरेलू कर्मचारी कारीगर भी शामिल किया गया है इस क्रम में पंचायत सचिव पंचायत सचिव अजब सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंशन पाने के दौरान यदि लाभार्थी की मृत्यु होती है तो उसकी पेंशन की 50% धनराशि उसके जीवन साथी को पेंशन के रूप में दी जाएगी आज आयोजित कैंप में योजना हेतु एक दर्जन से अधिक इच्छुक हितग्राहियों ने पंजीयन कराये इसी मौके पर पंचायत सेमरी की सरपंच श्रीमती ममता अहिरवार, उप सरपंच चंद्रशेखर शर्मा, पीसीओ जवाहर सिंह माथुर सीएचओ जवाहर राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, उक्त पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन करा रहे अभ्यर्थियों का माला पहनकर तथा योजना का पंजीयन कार्ड देकर सम्मान किया, बाद में एक सांकेतिक रैली भी निकाल गई,6