बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटाघाट बांध में मछली चोरी की पुरानी रंजिश के कारण शनिवार रात एक चौकीदार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पहले चौकीदार की बाइक को स्कॉर्पियो से टक्कर मारी और फिर खेत में दौड़ाकर लाठी-डंडों से वार किए। रतनपुर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, कर्रा निवासी तिरिथ राम यादव और उनके साथी श्याम सिंह पोर्ते खुटाघाट बांध में चौकीदारी का काम करते थे। 11 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे, जब दोनों मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए खुटाघाट जा रहे थे, तभी नवागांव के पास स्कॉर्पियो सवार कान्हा धीवर उर्फ गोलू, अनिश धीवर उर्फ छोटू और उनके साथियों ने उनकी बाइक को जानबूझकर टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह पोर्ते के अनुसार, बाइक से गिरते ही आरोपियों ने हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए तिरिथ राम खेत की ओर भागे, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा कर बेरहमी से पीटकर उन्हें मार डाला। श्याम सिंह किसी तरह हमलावरों के चंगुल से बचकर गांव पहुंचे और परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी। जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले तिरिथ राम ने कान्हा धीवर और अनिश धीवर को मछली चोरी करते पकड़ा था और उसका वीडियो बना लिया था। आरोपियों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया था, जिसकी शिकायत भी दर्ज हुई थी और बाद में समझौता हो गया था। हालांकि, मोबाइल की भरपाई और पुराने विवाद को लेकर तनाव बना हुआ था, जिसके चलते आरोपियों ने चौकीदार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर नवागांव निवासी कान्हा धीवर उर्फ गोलू (34 वर्ष), अनिश धीवर उर्फ छोटू (22 वर्ष) और शुभम प्रधान उर्फ शोभू (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विष्णु यादव, आरक्षक आकाश डोंगरे, पवन सिंह और धीरज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटाघाट बांध में मछली चोरी की पुरानी रंजिश के कारण शनिवार रात एक चौकीदार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पहले चौकीदार की बाइक को स्कॉर्पियो से टक्कर मारी और फिर खेत में दौड़ाकर लाठी-डंडों से वार किए। रतनपुर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, कर्रा निवासी तिरिथ राम यादव और उनके साथी श्याम सिंह पोर्ते खुटाघाट बांध में चौकीदारी का काम करते थे। 11 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे, जब दोनों मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए खुटाघाट जा रहे थे, तभी नवागांव के पास स्कॉर्पियो सवार कान्हा धीवर उर्फ गोलू, अनिश धीवर उर्फ छोटू और उनके साथियों ने उनकी बाइक को जानबूझकर टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह पोर्ते के अनुसार, बाइक से गिरते ही आरोपियों ने हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए तिरिथ
राम खेत की ओर भागे, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा कर बेरहमी से पीटकर उन्हें मार डाला। श्याम सिंह किसी तरह हमलावरों के चंगुल से बचकर गांव पहुंचे और परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी। जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले तिरिथ राम ने कान्हा धीवर और अनिश धीवर को मछली चोरी करते पकड़ा था और उसका वीडियो बना लिया था। आरोपियों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया था, जिसकी शिकायत भी दर्ज हुई थी और बाद में समझौता हो गया था। हालांकि, मोबाइल की भरपाई और पुराने विवाद को लेकर तनाव बना हुआ था, जिसके चलते आरोपियों ने चौकीदार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर नवागांव निवासी कान्हा धीवर उर्फ गोलू (34 वर्ष), अनिश धीवर उर्फ छोटू (22 वर्ष) और शुभम प्रधान उर्फ शोभू (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विष्णु यादव, आरक्षक आकाश डोंगरे, पवन सिंह और धीरज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- शक्ति में पिछले 14 दिनों से लापता प्रांशु साहू का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में ऐश्वर्य CG 24 न्यूज़ ने जनता से एक भावुक अपील की है ताकि लापता प्रांशु का पता लगाया जा सके।1
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में एक लापता छात्र का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्र का शव मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।1
- अयोध्या के प्रभु श्री राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े इस मामले ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने "चौकीदार चोर है" सहित कई अन्य तीखे नारे भी लगाए। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से बलौदाबाजार के छाया विधायक शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व सिंधी एकेडमी अध्यक्ष राम गिडलानी, शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, राहुल तेजवानी, लक्ष्मीनारायण वर्मा, ओम ठाकुर, सुनील सोनी, होलेराम पोरते, जितेंद्र सेन और पार्षद पति नानक छबड़िया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- बिलासपुर के बिल्हा अंतर्गत बोदरी चकरभाठा स्थित दानवीर भामाशाह साहू भवन में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत लगाए गए 251 पौधों की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इसके साथ ही यहाँ सत्यनारायण बाबा का जन्मोत्सव और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भी संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक ने अपने हाथों से सभी उपस्थित लोगों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक धरमलाल कौशिक ने सर्व साहू समाज बोदरी के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प है। उन्होंने हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की अपील की। समाज के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बोदरी में पिछले तीन वर्षों से लगातार पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी किया जा रहा है, जिससे पौधे सुरक्षित रूप से वृक्ष बन सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस गरिमामयी अवसर पर नगर पालिका बोदरी की उपाध्यक्ष शिमला वर्मा, जिला पंचायत बिलासपुर के सभापति अंबिका विनोद साहू, संरक्षक रामलाल साहू, नगर पालिका बोदरी अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पेंगन वर्मा, बोदरी मंडल अध्यक्ष लव श्रीवास, दिनेश पांडे, कृष्ण कुमार कौशिक, एम एल साहू, विनोद साहू, ललित साहू, महेंद्र बंटी साहू, पार्षद रोहित साहू, राजा साहू, श्रीमती लता विष्णु साहू, पूर्व उपाध्यक्ष कुशल पांडे, प्रहलाद साहू, अध्यक्ष दिनेश साहू, अधिवक्ता ओ पी साहू, दिना प्रसाद साहू, श्रीमती सोनिया साहू, धन्नू साहू, सुरेश साहू, श्रीमती अनीता साहू, नरेश साहू, वार्ड पार्षद सुरेश केवट, विष्णु साहू, अशोक जोतवानी, मुकेश वाधवानी, घासी श्रीवास, अजय शर्मा, भरत लाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य योगेश साहू, राजकमल साहू, शांतनु साहू, माखन साहू और अमर साहू सहित नगर पालिका परिषद बोदरी के वर्तमान एवं पूर्व पार्षद, सभी एल्डरमैन और नगर के गणमान्य व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।1
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बेकाबू कार ने स्कूटी सवार को रौंद दिया, जिससे एक छात्र की बेहद दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे को अंजाम देने वाली कार का आरोपी चालक एक नाबालिग है। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।1