बिलासपुर के बिल्हा अंतर्गत बोदरी चकरभाठा स्थित दानवीर भामाशाह साहू भवन में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत लगाए गए 251 पौधों की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इसके साथ ही यहाँ सत्यनारायण बाबा का जन्मोत्सव और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भी संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक ने अपने हाथों से सभी उपस्थित लोगों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक धरमलाल कौशिक ने सर्व साहू समाज बोदरी के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प है। उन्होंने हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की अपील की। समाज के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बोदरी में पिछले तीन वर्षों से लगातार पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी किया जा रहा है, जिससे पौधे सुरक्षित रूप से वृक्ष बन सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस गरिमामयी अवसर पर नगर पालिका बोदरी की उपाध्यक्ष शिमला वर्मा, जिला पंचायत बिलासपुर के सभापति अंबिका विनोद साहू, संरक्षक रामलाल साहू, नगर पालिका बोदरी अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पेंगन वर्मा, बोदरी मंडल अध्यक्ष लव श्रीवास, दिनेश पांडे, कृष्ण कुमार कौशिक, एम एल साहू, विनोद साहू, ललित साहू, महेंद्र बंटी साहू, पार्षद रोहित साहू, राजा साहू, श्रीमती लता विष्णु साहू, पूर्व उपाध्यक्ष कुशल पांडे, प्रहलाद साहू, अध्यक्ष दिनेश साहू, अधिवक्ता ओ पी साहू, दिना प्रसाद साहू, श्रीमती सोनिया साहू, धन्नू साहू, सुरेश साहू, श्रीमती अनीता साहू, नरेश साहू, वार्ड पार्षद सुरेश केवट, विष्णु साहू, अशोक जोतवानी, मुकेश वाधवानी, घासी श्रीवास, अजय शर्मा, भरत लाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य योगेश साहू, राजकमल साहू, शांतनु साहू, माखन साहू और अमर साहू सहित नगर पालिका परिषद बोदरी के वर्तमान एवं पूर्व पार्षद, सभी एल्डरमैन और नगर के गणमान्य व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

- बेमेतरा का दाढ़ी गांव अब एक और नकटी गांव बनने की कगार पर है। इस विषय को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की ओर से ध्यान खींचा जा रहा है, जिसमें रायपुर के नकटी गांव की स्थिति का संदर्भ देते हुए दाढ़ी गांव के हालात की ओर इशारा किया गया है।1
- बिलासपुर के कोटा में औरापानी जलाशय में सोमवार सुबह पिकनिक मनाने गए एक 32 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक सुबह अपने दोस्तों के साथ हंसी-खुशी पिकनिक मनाने के लिए निकला था, लेकिन नहाने की जिद ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त जलाशय में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान देखते ही देखते युवक गहरे पानी में चला गया और अपने दोस्तों की आंखों के सामने ही लापता हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।1
- बलौदाबाजार की राधा विहार कॉलोनी में सोमवार को बीमारी से पीड़ित एक गौवंश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी और कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने तत्काल नगर पालिका प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृत गौवंश को नियमानुसार वहां से हटाकर उसका अंतिम संस्कार कराया। समय पर हुई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनी रही और संभावित संक्रमण की आशंका भी टल गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है। वहीं कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपना मानवीय दायित्व निभाते हुए तुरंत इसकी जानकारी नगर पालिका को दी, जिसके बाद प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए।1
- बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजार चौक हिर्री माइंस के पास एक कार और स्कूटी के बीच हुए एक्सीडेंट का विवाद शांत कराने गए दो लोगों की गैरेज संचालक और उसके साथियों ने मिलकर पिटाई कर दी। घटना 12 जुलाई 2026 की रात करीब 9:00 बजे की है, जब इंद्रपुरी हिर्री माइंस निवासी और होंडा शोरूम में काम करने वाले संजय सिंह बाजार चौक के पास राशन दुकान के पास खड़े थे। सड़क पर हुए हादसे के बाद दोनों पक्षों को आपस में विवाद करते देख जब संजय सिंह उन्हें समझाने पहुंचे, तो मोटरसाइकिल गैरेज संचालक नरेश साहू ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गैरेज में मौजूद शौर्य साहू और प्रत्युत साहू ने भी आकर संजय सिंह पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए रामचंद्र यादव को भी तीनों आरोपियों ने मिलकर पीटा और जमीन पर ढकेल दिया। इस मारपीट में संजय सिंह की दाहिनी आंख, दाढ़ी और गले के नीचे चोट व खरोच आने से खून बहने लगा, वहीं रामचंद्र यादव के दोनों घुटनों में भी गंभीर चोटें आईं और खून निकला। घटना को संजय सिंह की पत्नी निशा कौर, उनके भाई अजय सिंह, संदीप ध्रुव और अनुज ध्रुव ने देखा और बीच-बचाव कराया। पीड़ित संजय सिंह ने रविवार की रात 11:00 बजे चकरभाठा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरेश साहू, शौर्य साहू और प्रत्युत साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।1