logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजार चौक हिर्री माइंस के पास एक कार और स्कूटी के बीच हुए एक्सीडेंट का विवाद शांत कराने गए दो लोगों की गैरेज संचालक और उसके साथियों ने मिलकर पिटाई कर दी। घटना 12 जुलाई 2026 की रात करीब 9:00 बजे की है, जब इंद्रपुरी हिर्री माइंस निवासी और होंडा शोरूम में काम करने वाले संजय सिंह बाजार चौक के पास राशन दुकान के पास खड़े थे। सड़क पर हुए हादसे के बाद दोनों पक्षों को आपस में विवाद करते देख जब संजय सिंह उन्हें समझाने पहुंचे, तो मोटरसाइकिल गैरेज संचालक नरेश साहू ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गैरेज में मौजूद शौर्य साहू और प्रत्युत साहू ने भी आकर संजय सिंह पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए रामचंद्र यादव को भी तीनों आरोपियों ने मिलकर पीटा और जमीन पर ढकेल दिया। इस मारपीट में संजय सिंह की दाहिनी आंख, दाढ़ी और गले के नीचे चोट व खरोच आने से खून बहने लगा, वहीं रामचंद्र यादव के दोनों घुटनों में भी गंभीर चोटें आईं और खून निकला। घटना को संजय सिंह की पत्नी निशा कौर, उनके भाई अजय सिंह, संदीप ध्रुव और अनुज ध्रुव ने देखा और बीच-बचाव कराया। पीड़ित संजय सिंह ने रविवार की रात 11:00 बजे चकरभाठा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरेश साहू, शौर्य साहू और प्रत्युत साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

1 hr ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
1 hr ago

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजार चौक हिर्री माइंस के पास एक कार और स्कूटी के बीच हुए एक्सीडेंट का विवाद शांत कराने गए दो लोगों की गैरेज संचालक और उसके साथियों ने मिलकर पिटाई कर दी। घटना 12 जुलाई 2026 की रात करीब 9:00 बजे की है, जब इंद्रपुरी हिर्री माइंस निवासी और होंडा शोरूम में काम करने वाले संजय सिंह बाजार चौक के पास राशन दुकान के पास खड़े थे। सड़क पर हुए हादसे के बाद दोनों पक्षों को आपस में विवाद करते देख जब संजय सिंह उन्हें समझाने पहुंचे, तो मोटरसाइकिल गैरेज संचालक नरेश साहू ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गैरेज में मौजूद शौर्य साहू और प्रत्युत साहू ने भी आकर संजय सिंह पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए रामचंद्र यादव को भी तीनों आरोपियों ने मिलकर पीटा और जमीन पर ढकेल दिया। इस मारपीट में संजय सिंह की दाहिनी आंख, दाढ़ी और गले के नीचे चोट व खरोच आने से खून बहने लगा, वहीं रामचंद्र यादव के दोनों घुटनों में भी गंभीर चोटें आईं और खून निकला। घटना को संजय सिंह की पत्नी निशा कौर, उनके भाई अजय सिंह, संदीप ध्रुव और अनुज ध्रुव ने देखा और बीच-बचाव कराया। पीड़ित संजय सिंह ने रविवार की रात 11:00 बजे चकरभाठा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरेश साहू, शौर्य साहू और प्रत्युत साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • बेमेतरा का दाढ़ी गांव अब एक और नकटी गांव बनने की कगार पर है। इस विषय को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की ओर से ध्यान खींचा जा रहा है, जिसमें रायपुर के नकटी गांव की स्थिति का संदर्भ देते हुए दाढ़ी गांव के हालात की ओर इशारा किया गया है।
    1
    बेमेतरा का दाढ़ी गांव अब एक और नकटी गांव बनने की कगार पर है। इस विषय को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की ओर से ध्यान खींचा जा रहा है, जिसमें रायपुर के नकटी गांव की स्थिति का संदर्भ देते हुए दाढ़ी गांव के हालात की ओर इशारा किया गया है।
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    17 hrs ago
  • बिलासपुर के अकलतरा में अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन के दौरान लोगों के लिए फुल बॉडी हेल्थ चेकअप, रक्त जांच और चिकित्सकीय परामर्श जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही, शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का सम्मान किया गया और बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भी बांटी गई। इस मौके पर पहली बार रक्तदान करने वाली एक महिला ने भी अन्य लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया, जिससे यह पूरा आयोजन स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आया।
    1
    बिलासपुर के अकलतरा में अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन के दौरान लोगों के लिए फुल बॉडी हेल्थ चेकअप, रक्त जांच और चिकित्सकीय परामर्श जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही, शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का सम्मान किया गया और बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भी बांटी गई। इस मौके पर पहली बार रक्तदान करने वाली एक महिला ने भी अन्य लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया, जिससे यह पूरा आयोजन स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आया।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • बलौदाबाजार की राधा विहार कॉलोनी में सोमवार को बीमारी से पीड़ित एक गौवंश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी और कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने तत्काल नगर पालिका प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृत गौवंश को नियमानुसार वहां से हटाकर उसका अंतिम संस्कार कराया। समय पर हुई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनी रही और संभावित संक्रमण की आशंका भी टल गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है। वहीं कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपना मानवीय दायित्व निभाते हुए तुरंत इसकी जानकारी नगर पालिका को दी, जिसके बाद प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए।
    1
    बलौदाबाजार की राधा विहार कॉलोनी में सोमवार को बीमारी से पीड़ित एक गौवंश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी और कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने तत्काल नगर पालिका प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृत गौवंश को नियमानुसार वहां से हटाकर उसका अंतिम संस्कार कराया।

समय पर हुई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनी रही और संभावित संक्रमण की आशंका भी टल गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है। वहीं कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपना मानवीय दायित्व निभाते हुए तुरंत इसकी जानकारी नगर पालिका को दी, जिसके बाद प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजार चौक हिर्री माइंस के पास एक कार और स्कूटी के बीच हुए एक्सीडेंट का विवाद शांत कराने गए दो लोगों की गैरेज संचालक और उसके साथियों ने मिलकर पिटाई कर दी। घटना 12 जुलाई 2026 की रात करीब 9:00 बजे की है, जब इंद्रपुरी हिर्री माइंस निवासी और होंडा शोरूम में काम करने वाले संजय सिंह बाजार चौक के पास राशन दुकान के पास खड़े थे। सड़क पर हुए हादसे के बाद दोनों पक्षों को आपस में विवाद करते देख जब संजय सिंह उन्हें समझाने पहुंचे, तो मोटरसाइकिल गैरेज संचालक नरेश साहू ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गैरेज में मौजूद शौर्य साहू और प्रत्युत साहू ने भी आकर संजय सिंह पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए रामचंद्र यादव को भी तीनों आरोपियों ने मिलकर पीटा और जमीन पर ढकेल दिया। इस मारपीट में संजय सिंह की दाहिनी आंख, दाढ़ी और गले के नीचे चोट व खरोच आने से खून बहने लगा, वहीं रामचंद्र यादव के दोनों घुटनों में भी गंभीर चोटें आईं और खून निकला। घटना को संजय सिंह की पत्नी निशा कौर, उनके भाई अजय सिंह, संदीप ध्रुव और अनुज ध्रुव ने देखा और बीच-बचाव कराया। पीड़ित संजय सिंह ने रविवार की रात 11:00 बजे चकरभाठा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरेश साहू, शौर्य साहू और प्रत्युत साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
    1
    बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजार चौक हिर्री माइंस के पास एक कार और स्कूटी के बीच हुए एक्सीडेंट का विवाद शांत कराने गए दो लोगों की गैरेज संचालक और उसके साथियों ने मिलकर पिटाई कर दी। घटना 12 जुलाई 2026 की रात करीब 9:00 बजे की है, जब इंद्रपुरी हिर्री माइंस निवासी और होंडा शोरूम में काम करने वाले संजय सिंह बाजार चौक के पास राशन दुकान के पास खड़े थे। सड़क पर हुए हादसे के बाद दोनों पक्षों को आपस में विवाद करते देख जब संजय सिंह उन्हें समझाने पहुंचे, तो मोटरसाइकिल गैरेज संचालक नरेश साहू ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान गैरेज में मौजूद शौर्य साहू और प्रत्युत साहू ने भी आकर संजय सिंह पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए रामचंद्र यादव को भी तीनों आरोपियों ने मिलकर पीटा और जमीन पर ढकेल दिया। इस मारपीट में संजय सिंह की दाहिनी आंख, दाढ़ी और गले के नीचे चोट व खरोच आने से खून बहने लगा, वहीं रामचंद्र यादव के दोनों घुटनों में भी गंभीर चोटें आईं और खून निकला। घटना को संजय सिंह की पत्नी निशा कौर, उनके भाई अजय सिंह, संदीप ध्रुव और अनुज ध्रुव ने देखा और बीच-बचाव कराया।

पीड़ित संजय सिंह ने रविवार की रात 11:00 बजे चकरभाठा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरेश साहू, शौर्य साहू और प्रत्युत साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.