logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर के कोटा में औरापानी जलाशय में सोमवार सुबह पिकनिक मनाने गए एक 32 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक सुबह अपने दोस्तों के साथ हंसी-खुशी पिकनिक मनाने के लिए निकला था, लेकिन नहाने की जिद ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त जलाशय में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान देखते ही देखते युवक गहरे पानी में चला गया और अपने दोस्तों की आंखों के सामने ही लापता हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

6 hrs ago
user_Ziya khan
Ziya khan
Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

बिलासपुर के कोटा में औरापानी जलाशय में सोमवार सुबह पिकनिक मनाने गए एक 32 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक सुबह अपने दोस्तों के साथ हंसी-खुशी पिकनिक मनाने के लिए निकला था, लेकिन नहाने की जिद ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त जलाशय में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान देखते ही देखते युवक गहरे पानी में चला गया और अपने दोस्तों की आंखों के सामने ही लापता हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बिलासपुर के कोटा में औरापानी जलाशय में सोमवार सुबह पिकनिक मनाने गए एक 32 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक सुबह अपने दोस्तों के साथ हंसी-खुशी पिकनिक मनाने के लिए निकला था, लेकिन नहाने की जिद ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त जलाशय में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान देखते ही देखते युवक गहरे पानी में चला गया और अपने दोस्तों की आंखों के सामने ही लापता हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    1
    बिलासपुर के कोटा में औरापानी जलाशय में सोमवार सुबह पिकनिक मनाने गए एक 32 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक सुबह अपने दोस्तों के साथ हंसी-खुशी पिकनिक मनाने के लिए निकला था, लेकिन नहाने की जिद ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त जलाशय में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान देखते ही देखते युवक गहरे पानी में चला गया और अपने दोस्तों की आंखों के सामने ही लापता हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बेमेतरा का दाढ़ी गांव अब एक और नकटी गांव बनने की कगार पर है। इस विषय को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की ओर से ध्यान खींचा जा रहा है, जिसमें रायपुर के नकटी गांव की स्थिति का संदर्भ देते हुए दाढ़ी गांव के हालात की ओर इशारा किया गया है।
    1
    बेमेतरा का दाढ़ी गांव अब एक और नकटी गांव बनने की कगार पर है। इस विषय को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की ओर से ध्यान खींचा जा रहा है, जिसमें रायपुर के नकटी गांव की स्थिति का संदर्भ देते हुए दाढ़ी गांव के हालात की ओर इशारा किया गया है।
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    23 hrs ago
  • बलौदाबाजार की राधा विहार कॉलोनी में सोमवार को बीमारी से पीड़ित एक गौवंश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी और कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने तत्काल नगर पालिका प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृत गौवंश को नियमानुसार वहां से हटाकर उसका अंतिम संस्कार कराया। समय पर हुई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनी रही और संभावित संक्रमण की आशंका भी टल गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है। वहीं कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपना मानवीय दायित्व निभाते हुए तुरंत इसकी जानकारी नगर पालिका को दी, जिसके बाद प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए।
    1
    बलौदाबाजार की राधा विहार कॉलोनी में सोमवार को बीमारी से पीड़ित एक गौवंश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी और कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने तत्काल नगर पालिका प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृत गौवंश को नियमानुसार वहां से हटाकर उसका अंतिम संस्कार कराया।

समय पर हुई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनी रही और संभावित संक्रमण की आशंका भी टल गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है। वहीं कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपना मानवीय दायित्व निभाते हुए तुरंत इसकी जानकारी नगर पालिका को दी, जिसके बाद प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • बिलासपुर के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेषण गृह में देर रात ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा प्रहरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सेंट्रल जेल में हुई चर्चित हत्या के बाद हुई इस नई सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के ठीक बाद संस्थान से गंभीर अपराधों में निरुद्ध चार नाबालिग बंदी फरार हो गए हैं, जिसने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान 42 वर्षीय नरेंद्र कुमार खाण्डे (पिता फेंकूलाल खाण्डे) के रूप में हुई है, जो बाल संप्रेषण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात हुई इस वारदात को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र कुमार के हाथ-पैर बांध दिए गए थे, उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, गला दबाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। इसके साथ ही परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है कि नरेंद्र लंबे समय से अपने तबादले की गुहार लगा रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। फरार हुए चार नाबालिग बंदियों में से तीन रायगढ़ और एक कोरबा जिले का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस फरार बंदियों की तलाश में व्यापक सर्च अभियान चला रही है और अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बिलासपुर के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेषण गृह में देर रात ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा प्रहरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सेंट्रल जेल में हुई चर्चित हत्या के बाद हुई इस नई सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के ठीक बाद संस्थान से गंभीर अपराधों में निरुद्ध चार नाबालिग बंदी फरार हो गए हैं, जिसने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय नरेंद्र कुमार खाण्डे (पिता फेंकूलाल खाण्डे) के रूप में हुई है, जो बाल संप्रेषण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात हुई इस वारदात को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र कुमार के हाथ-पैर बांध दिए गए थे, उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, गला दबाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। इसके साथ ही परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है कि नरेंद्र लंबे समय से अपने तबादले की गुहार लगा रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। फरार हुए चार नाबालिग बंदियों में से तीन रायगढ़ और एक कोरबा जिले का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस फरार बंदियों की तलाश में व्यापक सर्च अभियान चला रही है और अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.