*बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शीघ्र पतारसी व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा सुयश पाण्डेय व बड़वारा पुलिस स्टाफ द्वारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रुपौंद में हुए गेंहू चोरी के आरोपी की पता तलास कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । घटना का संक्षिप्त विवरण: फरियादी रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 23/08/26 को करीब 10/30 बजे, मै अपनी पत्नी व बच्चो के साथ खाना पीना खाकर घर में सो गया था, घर के अंदर हाल में करीब 150 बोरी गेहूं व 02 बोरी उड़द रखा था, दूसरे दिन दिनांक 24/08/26 को सुबह करीब 06/00 बजे उठा, देखा हाल के बाहर कुछ गेहूं गिरा था, फिर मै हाल में रखे बोरियो को चैक किया, जो हाल में रखे अनाज में से 06 बोरी गेहूं व 02 बोरी उड़द का कम था, फिर मै आस पास के लोगो से पता किया जो पता नहीं चला तो मैने थाने में जाकर रिपोर्ट लिखाया था मेरे घर से 06 बोरी गेंहू करीब 03 क्विंटल व 02 बोरी उड़द करीब 01 क्विंटल कुल कीमती 14000 रूपये की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, चोरी करते मैंने किसी को नही देखा है, रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही की जावें कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटना में संलिप्त संदेही शिवकुमार चौधरी पिता अच्छेलाल चौधरी उम्र 26 साल निवासी ग्राम रूपौंद थाना बडवारा जिला कटनी को अभिरक्षा में लेकर पूंछतांछ की गई जो आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार्य किया आरोपी से चोरी गया माल मशरुका बरादम कर जप्त किया गया है । गिरप्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है । विशेष भूमिका - सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय,सहायक उप निरीक्षक मोनेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह की विशेष भूमिका रही

- बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...1
- * * *बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया, स्लीमनाबाद पुलिस ने 16 लीटर कच्ची महुआ शराब की जब्त* कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुभाग विजयराघवगढ़ एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ लाहन एवं कच्ची महुआ शराब का नष्टीकरण/जब्ती की कार्रवाई की गई। *बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन किया नष्ट* अनुभाग विजयराघवगढ़ के थाना बरही अंतर्गत ग्राम खिरहनी के पारधी टोला में एसडीओपी श्री वीरेंद्र धार्वे एवं थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही एवं विजयराघवगढ़ थाना पुलिस बल द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 265 कंटेनरों में भरा करीब 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है, मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही करीब 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 4,000 रुपये, का भी मौके पर नष्टीकरण किया गया। *स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम सिहुड़ी में दी दबिश* थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में ग्राम सिहुड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी मीना बाई सपेरा के कब्जे से 09 लीटर तथा सरस्वती बाई सपेरा के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 6,400 रुपये, जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। एवं मौके पर अवैध शराब निर्माण सामग्री महुआ-लाहन नष्ट किया गया। *सराहनीय भूमिका* बरही की कार्रवाई में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सउनि दिनेश सिंह बघेल, सउनि देवचंद भलावी सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्लीमनाबाद की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, उनि काशीराम झारिया, मथुरा प्रसाद, सउनि जुबेर अली, सउनि मानकी धुर्वे, प्र.आर. तेज प्रकाश सिंह, प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक अभिषेक एवं म.आर. नेहा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।3
- बरही में जाति आधारित आरक्षण और कथित सवर्ण विरोधी नीतियों के खिलाफ GEN-Z युवाओं का प्रदर्शन1
- कटनी नगर//- माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। माँ नर्मदा नदी में बाढ़ माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के कारण नदी किनारे स्थित माता का मंदिर पानी में डूब गया। श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 🙏🌺🙇2
- कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल *छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल* कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में बहने वाली छोटी महानदी इन दिनों अवैध रेत माफियाओं का आसान शिकार बन गई है। प्रशासनिक दावों को ठेंगा दिखाते हुए माफिया नदियों का सीना चीरकर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। मरोठी, संगम, सांधी और विलायत खुर्द घाटों पर दिन-रात पोकलेन मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए भारी मात्रा में रेत का अवैध खनन और परिवहन जारी है। *वायरल वीडियो ने खोली प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल* मंगलवार शाम मरोठी घाट से सामने आए एक ताजा वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में माफिया बिना किसी डर के नदी के बीचों-बीच उतरकर रेत निकालते साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से स्थानीय प्रशासन की निगरानी और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। *ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, मिलीभगत का आरोप* अवैध खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि यह पूरा काला कारोबार खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की शह पर फल-फूल रहा है। तहसील से लेकर जिला स्तर तक कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अफसरों की इसी अनदेखी के चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। *🔶 भारत दिनभर🔶*2
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी नश सिहोरा खितौला में धूमधाम से बनाया गया आमना के लाल आ गए 'सरकार की आमद मरहबा, मेरे सरकार आए हैं' जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आजाद चौक से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी, जमकर हुई आतिशबाजी, बस स्टैंड सहित जगह-जगह तकसीम हुआ लंगर सिहोरा खितौला में विशाल वाहन रैली मुस्लिम समाज ने निकाली है हजारों की तादाद थी सिहोरा/खितौला पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैव वसल्लम की यौमे पैदाईश के मौके पर सिहोरा में बुधवार को जश्न का माहौल रहा। सिहोरा और खितौला में भव्य जुलूस निकाला गया। 'सरकार की आमद मरहबा'की गूंज के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में खासी भीड़ रही। मुस्लिम समाज के लोग हाथों में झंडे लिए नात और दुरूद शरीफ पढ़ते हुए चले। जगह जगह जुलूस का स्वागत भी किया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिहोरा में सुबह मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। दोपहर 4 बजे आजाद चौक से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत आजाद चौक से हुई। जुलूस-ए-मोहम्मदी कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, सरावगी मोहल्ला, मैना कुआं, बाबाताल, सिविल कोर्ट होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा। खितौला मैं भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया अली नगर इमाम चौक से प्रारंभ होकर सकरी मोहल्ला अमन चौक खितौला फाटक खितौला बाजार खितौला मस्जिद रोड खितौला बस स्टैंड से होते हुए इमामबाड़ा में समाप्त हो गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के व्यापारी वर्ग हिंदू भाइयों के साथ साथ सिहोरा की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। जगह-जगह तक्सीम हुआ लंगर, जमकर हुई आतिशबाजी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए -मोहम्मदी के बस स्टैंड पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही अलग-अलग कमेटियों के लोगों ने जुलूस में शामिल और ऐसे देखने आने वाले लोगों को लंगर तकसीम किया। बस स्टैंड के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी गौरी तिराहा होते हुए आजाद चौक पर समाप्त हुआ। शासन प्रशासन रहा चौकन्ना रहा प्रशासन की तरफ से एसडीएम ज्योति परस्ते तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एसडीओपी आदित्य सिंघारिया थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को क्विक रिस्पांस फोर्स का अमला मौजूद रहा पप्पू बाबा इसराइल फल वाले एहसान अंसारी रिजवान मंसूरी पार्षद अरशद खान अकरम अंसारी फ़ैज़ आलम साबिर मंसूरी कादेर मंसूरी पप्पू बाबा एम मंसूर मंसूरी आदि लोग मुस्लिम उपस्थित थे4
- रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है1
- *सोने चांदी के जेवरातों से भरा बैग लेकर अस्पताल पहुंचा आवारा कुत्ता!* जिला चिकित्सालय में कुत्ते का एक हैरान करने वाला सीसीटीवी सामने आया है, अस्पताल के वार्ड में करीब 4 लाख की कीमत के जेवरात से भरा बैग लेकर घूमता दिखाई दिया आवारा कुत्ता, बताया जा रहा है कि जेवरात से भरा बैग अस्पताल परिसर से गायब हुआ था, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग बरामद कर पीडित को सौप दिया!1