स्वालंबन की ओर एक कदम — महिला सशक्तिकरण की सार्थक पहल 8982850063 पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार शहडोल संभाग आज विप्र संघ महिला समिति द्वारा समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पुरानी बस्ती निवासी गोलू कोरी को स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु एक ठेला भेंट किया गया। इस पुनीत कार्य में समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा द्विवेदी जी, श्रीमती नीलम चतुर्वेदी जी, श्रीमती मंजू पांडे जी, श्रीमती सुनीता मिश्रा जी एवं श्रीमती सरोज तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही। समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। यह पहल न केवल आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है। "जब समाज मिलकर किसी एक परिवार को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देता है, तब वास्तव में सशक्त और समृद्ध समाज की नींव मजबूत होती है।"
स्वालंबन की ओर एक कदम — महिला सशक्तिकरण की सार्थक पहल 8982850063 पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार शहडोल संभाग आज विप्र संघ महिला समिति द्वारा समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पुरानी बस्ती निवासी गोलू कोरी को स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु एक ठेला भेंट किया गया। इस पुनीत कार्य में समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा द्विवेदी जी, श्रीमती नीलम चतुर्वेदी जी, श्रीमती मंजू पांडे जी, श्रीमती सुनीता मिश्रा जी एवं श्रीमती सरोज तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही। समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। यह पहल न केवल आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है। "जब समाज मिलकर किसी एक परिवार को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देता है, तब वास्तव में सशक्त और समृद्ध समाज की नींव मजबूत होती है।"
- स्वालंबन की ओर एक कदम — महिला सशक्तिकरण की सार्थक पहल 8982850063 पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार शहडोल संभाग आज विप्र संघ महिला समिति द्वारा समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पुरानी बस्ती निवासी गोलू कोरी को स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु एक ठेला भेंट किया गया। इस पुनीत कार्य में समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा द्विवेदी जी, श्रीमती नीलम चतुर्वेदी जी, श्रीमती मंजू पांडे जी, श्रीमती सुनीता मिश्रा जी एवं श्रीमती सरोज तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही। समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। यह पहल न केवल आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है। "जब समाज मिलकर किसी एक परिवार को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देता है, तब वास्तव में सशक्त और समृद्ध समाज की नींव मजबूत होती है।"1
- भिम्माडोगरी में वेस्ट ऑफ शहडोल कोल माइन की जनसुनवाई संपन्न, 'शून्य विस्थापन और 20 गुना वृक्षारोपण' का दावा उमरिया | रिपोर्टर श्याम गुप्ता ग्राम पंचायत भिम्माडोगरी में 31 जुलाई 2026 को मेसर्स जेके सीमेंट लिमिटेड को आवंटित वेस्ट ऑफ शहडोल (साउथ) कोल माइन की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर पी.के. सेन गुप्ता ने की। जनसुनवाई के दौरान जेके सीमेंट लिमिटेड के महाप्रबंधक अनुज राज गौतम ने परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि यह पूरी तरह भूमिगत (अंडरग्राउंड) खदान होगी, जिससे किसी भी परिवार का विस्थापन नहीं होगा और वन्यजीवों पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए लगभग 3,500 पेड़ काटे जाएंगे, लेकिन इसके बदले 20 गुना से अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा। सड़क किनारे छायादार एवं फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। कंपनी ने स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत कई घोषणाएं कीं। कंपनी के अनुसार क्षेत्र में चलित स्वास्थ्य सेवा, एम्बुलेंस सुविधा, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार तथा गांवों में सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी का दावा है कि सरकार के नियमों के अनुसार 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाएगा। पर्यावरण सलाहकार मृणाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित जल छिड़काव, 90 हेक्टेयर हरित पट्टी तथा 51,813 पौधों का रोपण किया जाएगा। यह प्रस्तावित परियोजना 1,481.19 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है, जिसमें 965 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है। इससे अमिलिहा, भिम्माडोगरी, महरोई, बंधवा वारा, कत्राबहरा, देवगवां, चंदनिया, बंधवा खुर्द एवं बरगवां सहित 9 गांव प्रभावित होंगे। परियोजना में 153 मिलियन टन कोयला भंडार, 0.70 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता, 600 करोड़ रुपये की लागत, 34 वर्षों तक खनन तथा 641 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का दावा किया गया है। जनसुनवाई में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परियोजना का समर्थन करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। जनपद अध्यक्ष मनीष सिंह ने भूमि धंसाव की स्थिति में पुनर्वास, पेयजल पाइपलाइन, स्थानीय लोगों को सीधा रोजगार और CSR में महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। जनपद उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि उद्योग से क्षेत्र का विकास होगा, लेकिन जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है तथा खदान के पानी का उपयोग सिंचाई में किया जाना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य हेमनाथ बैगा ने बैगा समुदाय के हितों की रक्षा, वनोपज आधारित वृक्षारोपण, जल स्तर की सुरक्षा तथा विशेष जनजातीय विकास योजना बनाने की मांग रखी। जनसुनवाई के अंत में अतिरिक्त जिला कलेक्टर पी.के. सेन गुप्ता ने कहा कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों का संकलन कर पर्यावरण मंत्रालय एवं संबंधित समिति को भेजा जाएगा। अब अंतिम निर्णय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद लिया जाएगा।4
- ☑️कमिश्नर ने मणिबाग में भगवान आशुतोष के किए दर्शन मणिबाग को पर्यटन एवं इको-टूरिज्म का केंद्र बनाने के दिए निर्देश उमरिया//शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उमरिया जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मणिबाग पहुंचकर प्राचीन शिवलिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन कर मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व तथा यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। ☑️ निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने मणिबाग क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को इस स्थल के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे स्थलों को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। ☑️ कमिश्नर ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं, मार्ग संकेतक, बैठने की व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित रखते हुए इको-फ्रेंडली उपाय अपनाए जाएं, ताकि क्षेत्र की धार्मिक एवं प्राकृतिक पहचान बनी रहे और अधिक से अधिक पर्यटक यहां आकर्षित हो सकें। निरीक्षण के समय कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, अनुविभागीय बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।1
- विधानसभा में गूंजी पुष्पराजगढ़ की आवाज़,विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने IGNTU से जुड़े मुद्दे उठाए 📍 अनूपपुर | पुष्पराजगढ़ अनूपपुर पुष्पराजगढ़/ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। विधायक ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ट्राइबल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मान्यताओं की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और वे कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।विधायक मार्को ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार को लेकर विधायक की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।1
- jila anuppur thana Jaithari post lapta me sadak nahi bana hai ane our jane badi samsya hoti hai Anuppur jila Thana jaithari gaon post lapata Se hamare gaon mein sadak nahin banaa hai aane jaane mein badi samasya hoti hai aur hamare gaon ke Jo mukhya sarpanch ji hai unko humne Kai bar bol chuka hai yah log kahate Hain ki yah jila ka kam hai sadak Yojana ke dwara banaya jaega dhanyvad hamare gaon mein sadak banvaen kripya Anya jaane bahut samasya hoti hai1
- निर्माणाधीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करें : कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया डिंडौरी, - जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन, जनमन योजना अंतर्गत जनमन आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन तथा स्मार्ट फिश पार्लर सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं उपयंत्रियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्यों में मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि भवन लंबे समय तक सुरक्षित एवं उपयोगी बने रहें। कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत भवन सहित सभी निर्माणाधीन परिसरों के आसपास फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कराया जाए। इसके साथ ही वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक निर्माण स्थल पर सोकपिट तथा जैविक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नाडेप निर्माण भी अनिवार्य रूप से कराया जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पंकज जैन, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपयंत्री तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- हाथियों ने किसान का घर तोड़ा फसलों को रौंदा लगातार हाथी का उत्पात जारी है जनकपुर पार्क परिक्षेत्र के ग्राम ढाब में 12 हाथियों का उत्पात, एक मकान क्षतिग्रस्त, कई किसानों की फसल बर्बाद एमसीबी --- जिले के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाब में बुधवार, 30 जुलाई 2026 की रात लगभग 2 बजे 12 हाथियों के दल ने गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता प्राप्त की। हाथियों के हमले में ग्राम ढाब निवासी विशाले सिंह, पिता जयदीन सिंह का एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गांव के कई किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को भी हाथियों ने रौंद दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान ग्रामीण पूरी रात भय और सतर्कता के बीच रहे। पार्क परिक्षेत्र अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 12 हाथियों का दल रात के समय जंगल से निकलकर गांव की ओर आ गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सतर्कता एवं सुरक्षा के साथ हाथियों को पुनः जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधियों की सूचना मिलते ही उनके निकट जाने का प्रयास न करें, न ही उन्हें उकसाएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे भविष्य में जन-धन की हानि को रोका जा सके।3
- ब्यौहारी पुलिस की बड़ी सफलता चोरी गये 07 नग भैस की बरामदगी सहित आरोपी को किया गया गिरफ्तार मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 30.07.2026 को फरियादी जयपाल सिह गोड पिता मनीराम सिंह गोड उम्र 45 वर्ष निवासी बहेरहा थाना जयसिंहनगर हाल पाही घर ग्राम आमडीड थाना ब्यौहारी जिला शहडोल का लेख कराया कि दिनांक 29.07.26 को रात्रि करीबन 10.00 बजे खाना पीना खाकर सो गया था दिनांक 30.07.26 के सुबह करीबन 05.00 बजे उठ कर देखा तो मेरे सार मे बंधी चार नग पडा एवं तीन नग भैस सार मे नही थी तब मै आपसपास जंगल मे पता तलास किया किन्तु कोई पता नही चला मेरी चार नग पडा एवं तीन नग भैस कीमत करीबन 140000 रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि मे चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस.पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना अज्ञात आरोपी का पता तलास किया गया जो मूखबिर की सूचना प्राप्त होने पर संदेही राकेश पटेल पिता रमेश पटेल एव पवन कुमरा यादव पिता कोदूलाल दोनो निवासी आमडीह थाना ब्यौहारी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किया गया जिनका मेमोरण्डम लेख किया गया, जो 04 नग पडा एवं 03 नग भैस कुल 07 नग मवेशी का चोरी करना बताया, जो आखेटपुर की जंगल से आरोपी गण के कब्जे से 07 नग मवेशी बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपी गणो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया । उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शहडोल डां. श्री संजय अग्रवाल एव अति0 पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान के मार्गदर्शन एसडीओपी श्री ऋषभ छारी के दिशा निर्देशन मे थाना ब्यौहारी पुलिस व्दारा की गयी है कार्यवाही मे थाना ब्यौहारी निरी. जियाउल हक हमराह स्टाफ सउनि गया प्रसाद कन्नौजे प्र.आर. महेन्द्र पाल शुक्ला, आर. 762 गंगा सागर गुप्ता एव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । //प्रेस विज्ञप्ति // ब्यौहारी पुलिस की बड़ी सफलता चोरी गये 07 नग भैस की बरामदगी सहित आरोपी को किया गया गिरफ्तार मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 30.07.2026 को फरियादी जयपाल सिह गोड पिता मनीराम सिंह गोड उम्र 45 वर्ष निवासी बहेरहा थाना जयसिंहनगर हाल पाही घर ग्राम आमडीड थाना ब्यौहारी जिला शहडोल का लेख कराया कि दिनांक 29.07.26 को रात्रि करीबन 10.00 बजे खाना पीना खाकर सो गया था दिनांक 30.07.26 के सुबह करीबन 05.00 बजे उठ कर देखा तो मेरे सार मे बंधी चार नग पडा एवं तीन नग भैस सार मे नही थी तब मै आपसपास जंगल मे पता तलास किया किन्तु कोई पता नही चला मेरी चार नग पडा एवं तीन नग भैस कीमत करीबन 140000 रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि मे चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस.पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना अज्ञात आरोपी का पता तलास किया गया जो मूखबिर की सूचना प्राप्त होने पर संदेही राकेश पटेल पिता रमेश पटेल एव पवन कुमरा यादव पिता कोदूलाल दोनो निवासी आमडीह थाना ब्यौहारी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किया गया जिनका मेमोरण्डम लेख किया गया, जो 04 नग पडा एवं 03 नग भैस कुल 07 नग मवेशी का चोरी करना बताया, जो आखेटपुर की जंगल से आरोपी गण के कब्जे से 07 नग मवेशी बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपी गणो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया । उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शहडोल डां. श्री संजय अग्रवाल एव अति0 पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान के मार्गदर्शन एसडीओपी श्री ऋषभ छारी के दिशा निर्देशन मे थाना ब्यौहारी पुलिस व्दारा की गयी है कार्यवाही मे थाना ब्यौहारी निरी. जियाउल हक हमराह स्टाफ सउनि गया प्रसाद कन्नौजे प्र.आर. महेन्द्र पाल शुक्ला, आर. 762 गंगा सागर गुप्ता एव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।1