Shuru
Apke Nagar Ki App…
दोस्तों आज के स्कूलों की कुछ अनसुनी कहानी पता सबको है लेकिन चुप रहना मजबूरी है
Ashish Chauhan
दोस्तों आज के स्कूलों की कुछ अनसुनी कहानी पता सबको है लेकिन चुप रहना मजबूरी है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चेन्नई: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने संजू सैमसन के धमाकेदार नाबाद शतक की बदौलत 20 ओवर में 212/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 189 रनों पर सिमट गई। चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। उन्होंने महज 56 गेंदों में 115 रनों* की नाबाद पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वह चेन्नई के इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने भी प्रभावित किया और 36 गेंदों में 59 रन बनाकर 'रिटायर्ड आउट' हुए। अंत में शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 20* रन बनाकर स्कोर 200 के पार पहुँचाया। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तेज रही। पाथुम निसांका (41 रन) और केएल राहुल (18 रन) ने पहले 4 ओवरों में ही 50 रन जोड़ लिए थे। लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की: जेमी ओवरटन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने डेविड मिलर और समीर रिज़वी जैसे बड़े विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी। अंतिम ओवर में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी की और कुलदीप यादव व लुंगी एनगिडी को आउट कर दिल्ली की पारी 189 पर समाप्त की। उन्होंने कुल 3 विकेट लिए। दिल्ली के लिए स्टब्स ने अकेले संघर्ष करते हुए 38 गेंदों में 60 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से समर्थन न मिलने के कारण वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। परिणाम: चेन्नई सुपर किंग्स 23 रनों से जीता। प्लेयर ऑफ द मैच: संजू सैमसन 1
- धाम चेतना अभियान के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस संबंध में कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह प्रेरणादायी दौड़ अंबेडकर पुस्तकालय, मीनाक्षी रोड से प्रारंभ होकर गढ़ चुंगी, पक्का बाग, अतरपुरा चौराहा तथा तहसील चौराहा से होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करने के पश्चात मेरठ रोड और आदर्श नगर कॉलोनी से गुजरते हुए हापुड़ ब्लॉक पर संपन्न होगी। इसी क्रम में सायं लगभग 7:00 बजे “एक शाम बाबा साहब के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। साथ ही, समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के गणमान्य व्यक्ति वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे।उपाध्यक्ष नरेश भाटी ने बताया कि क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन बाबा साहब के महान विचारों—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर जोगिंदर दास, सुभाष चन्द गौतम, सुनील LCD, दीपक कुमार , सोनू जाटव, साहिल, सन्नी,तरुण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजक: धाम चेतना अभियान कार्यक्रम संयोजक: श्री बलराम नागवंशी2
- बसी खानपुर रोड पर गुल (माइनर) के पुल के पास ईंट भट्ठे के नजदीक शाम को 7:00 के आसपास ट्रैक्टर पलटने से नरेंद्र पुत्र लक्ष्मण प्रधान जी निवासी निजामपुर बांगर की दर्दनाक मृत्यु हो गई किसान आज ही कहीं रिश्तेदारी से एस्कॉर्ट ट्रैक्टर खरीद कर लाया था जिसे लाते समय आशंका जताई जा रही है कि सामने की लाइट में कुछ दिखाई नहीं दिया जिससे कि ट्रैक्टर एक खेत में पलट गया और किसान की दर्दनाक मौत हो गई। एकत्र हुए लोगों का कहना है कि शायद अंधेरे की वजह से किसी का नहीं गया उसे तरफ ध्यान अगर ध्यान चला जाता तो शायद मृतक की बस सकती थी जान। मृतक की शादी को लगभग 5 वर्ष हुए हैं वहीं मृतक को एक पुत्र है जिसकी उम्र लगभग एक वर्ष है मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था तीन बहने बड़ी हैं और एक भाई बड़ा है जो बाहर रहकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है मृतक की उम्र लगभग 27 28 वर्ष बताई जा रही है परिवार के सदस्य की मृत्यु की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक का पथिक शरीर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का सही पता लग पाएगा पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा4
- Post by Upkar chauhan Reporter1
- बुलन्दशहर : खुर्जा में वृद्ध महिला की दिन दहाड़े हत्या से सनसनी लूट के बाद हत्या की आशंका घटना के समय घर में अकेली थी 70 वर्षीय बिमला रस्सी से गला घोंटकर की गई वृद्धा की हत्या, घटना के दौरान महिला के पांव भी बांधे गए घर में रखे बक्से का ताला भी टूटा मिला, कई पहलुओं पर जांच में जुटी खुर्जा पुलिस बुलन्दशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव सेहडा फरीदपुर में हुई सनसनीखेज वारदात ।1
- हरदोई के कस्बा पाली में शनिवार को थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार देशराज भारती ने की। इस दौरान आए सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और समय से निस्तारण के निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग की कुल 6 शिकायतें आईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 4 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। नायब तहसीलदार ने लेखपाल और कानूनगो को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने भी भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर जरूरत पर साथ खड़ा रहेगा।1
- जनपद बुलन्दशहर में काला आम क्षेत्र की घटना एक नर्स ने डॉक्टर पर लगाया रेप का आरोप #barahbastitv #वायरल #बुलन्दशहर #रेप #trending #क्राइम #news1
- खुर्जा (बुलंदशहर): जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव सेंमड़ा फरीदपुर में आज दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। क्या है पूरा मामला? 70 वर्षीय वृद्ध महिला बिमला घर में अकेली थीं, तभी अज्ञात बदमाशों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से घर में प्रवेश किया और विरोध करने पर वृद्धा की हत्या कर दी। बदमाशों ने रस्सी से गला घोंटकर बिमला जी की जान ली। क्रूरता की हद पार करते हुए मृतका के पांव भी बंधे हुए मिले। घर के अंदर रखे बक्से का ताला टूटा हुआ मिला है, जो लूट की ओर इशारा कर रहा है। सूचना मिलते ही खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लूट समेत कई अन्य पहलुओं पर भी पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट ✍️1