भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर “एक दौड़ बाबा साहब के नाम” का भव्य आयोजन धाम चेतना अभियान के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस संबंध में कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह प्रेरणादायी दौड़ अंबेडकर पुस्तकालय, मीनाक्षी रोड से प्रारंभ होकर गढ़ चुंगी, पक्का बाग, अतरपुरा चौराहा तथा तहसील चौराहा से होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करने के पश्चात मेरठ रोड और आदर्श नगर कॉलोनी से गुजरते हुए हापुड़ ब्लॉक पर संपन्न होगी। इसी क्रम में सायं लगभग 7:00 बजे “एक शाम बाबा साहब के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। साथ ही, समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के गणमान्य व्यक्ति वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे।उपाध्यक्ष नरेश भाटी ने बताया कि क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन बाबा साहब के महान विचारों—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर जोगिंदर दास, सुभाष चन्द गौतम, सुनील LCD, दीपक कुमार , सोनू जाटव, साहिल, सन्नी,तरुण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजक: धाम चेतना अभियान कार्यक्रम संयोजक: श्री बलराम नागवंशी
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर “एक दौड़ बाबा साहब के नाम” का भव्य आयोजन धाम चेतना अभियान के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस संबंध में कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह प्रेरणादायी दौड़ अंबेडकर पुस्तकालय, मीनाक्षी रोड से प्रारंभ होकर गढ़ चुंगी, पक्का बाग, अतरपुरा चौराहा तथा तहसील चौराहा से होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करने के पश्चात मेरठ रोड और आदर्श नगर कॉलोनी से गुजरते हुए हापुड़ ब्लॉक पर संपन्न होगी। इसी क्रम में सायं लगभग 7:00 बजे “एक शाम बाबा
साहब के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। साथ ही, समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के गणमान्य व्यक्ति वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे।उपाध्यक्ष नरेश भाटी ने बताया कि क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन बाबा साहब के महान विचारों—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर जोगिंदर दास, सुभाष चन्द गौतम, सुनील LCD, दीपक कुमार , सोनू जाटव, साहिल, सन्नी,तरुण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजक: धाम चेतना अभियान कार्यक्रम संयोजक: श्री बलराम नागवंशी
- Post by Ashish Chauhan1
- जानकारी के अनुसार बुलंदशहर नगर क्षेत्र के एक निजी डेंटल चिकित्सालय में एक युवती के साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया गया है, मामले में परिजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की गुहार लगाई गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपशहर तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुलंदशहर नगर के एक मोहल्ला में अपनी बहन और जीजा के घर रह कर नगर के ही एक निजी डेंटल चिकित्सालय में पिछले 3 वर्षों से नौकरी करती है, आरोप है की बीती रात्रि डॉक्टर द्वारा युवती को काम के बहाने लड़की को चिकित्सालय में रोक लिया गया, और बाद में डॉक्टर द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म किया , परिजन के साथ युवती पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।1
- यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश। मिशन 2027 बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने का आह्वान। जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान ने कहा-युवाओं और किसानों के मुद्दों को लेकर घर-घर जाएगी कांग्रेस। राहुल-प्रियंका गांधी के संदेश के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हुए कार्यकर्ता। खुर्जा के मुंडाखेड़ा चौराहा समीप अमन मैरिज हॉल में किया गया संगठन सृजन समीक्षा बैठक एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम।1
- सीतापुर के रामपुर मथुरा ब्लॉक के ग्राम बिलासपुर के मजरा बनियनपुरवा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में चार भाइयों के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में बेटी की शादी के लिए रखी गई ₹1,60,000 की नकदी, घरेलू सामान और बंधे मवेशी भी जल गए। इस हादसे में पांच मवेशी बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही राजस्व टीम, तहसीलदार महमूदाबाद, नायब तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।1
- Post by Naiimuddinkhan Naiimuddinkhan1
- gram bhopur dadari Gautam Buddh Nagar Ban Rahe nale ka pul low quality per kaarvayi honi chahie1
- बुलंदशहर: डेंटिस्ट पर नर्स ने लगाया रेप का आरोप, चाय बनाने के बहाने घर बुलाकर की दरिंदगी बुलंदशहर: जनपद के काला आम क्षेत्र में एक डॉक्टर द्वारा मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक डेंटल क्लिनिक के डॉक्टर पर उसी के पास काम करने वाली नर्स ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। मामला दो अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़िता पिछले तीन वर्षों से आरोपी डॉक्टर के डेंटल क्लिनिक पर नर्स के रूप में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने विश्वास का फायदा उठाते हुए युवती को चाय बनाने के बहाने अपने घर बुलाया। आरोप है कि जैसे ही वह घर पहुँची, डॉक्टर ने उसे बेडरूम में बंधक बनाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए भी कार्रवाई करने में देरी कर रही है। परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तुरंत सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय खबरों के लिए फॉलो करें "बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़'1
- Post by Ashish Chauhan1
- तीन वर्षो से नर्स डाक्टर के क्लिनिक पर है कार्यरत पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में दी डाक्टर के ख़िलाफ तहरीर परिजन पुलिस पर कार्यवाही देर से करने का लगा रहे आरोप दो समुदायों के बीच का है मामला, पीड़िता भूड़ शांति नगर की है निवासी कोतवाली नगर के काला आम पेट्रोल पम्प के पास स्थित डेंटल क्लिनिक का मामला।3