Shuru
Apke Nagar Ki App…
जीवनी
Sheetal prajapat
जीवनी
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | AVA/RJ/BAR/260221/01 📍 सेंदड़ा (ब्यावर) से बड़ी खबर श्री बाबा रामदेव मंदिर में आयोजित जडूला मुंडन कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गेहलोत पहुंचे। ➡️ इस दौरान ग्रामीणों ने रायपुर तहसील में 1956 से लंबित भूमि सेटलमेंट और पुरानी आबादी की जमीनों के नियमितीकरण की मांग रखी। ➡️ मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया। ➡️ कार्यक्रम में विधायक शंकर सिंह रावत, कमांडो मोहन सिंह रावत और सरपंच गोपाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 📡 राजू आपकी आवाज – लोकल न्यूज़ #BreakingNews #RajasthanNews #Beawar #Sendra #AvinashGehlot1
- जीवनी2
- Post by Super News1
- रायपुर मारवाड़ में विकास को नई दिशा और रफ्तार मिलती नजर आ रही है। नगरपालिका बनने के बाद अब ज़मीनी स्तर पर बदलाव साफ दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में सोजत विधायक शोभा चौहान ने आज रायपुर में कई महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजनाओं की सौगात दी। मेला चौक पर आयोजित भव्य समारोह में विधायक शोभा चौहान ने 105 फीट ऊंचे पिलर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। यह तिरंगा अब क्षेत्र की पहचान और गौरव का प्रतीक बन गया है। इसके साथ ही आमजन, खासकर जरूरतमंद लोगों को राहत देने के उद्देश्य से अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ किया गया, जहां सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं कस्बे के मुख्य प्रवेश मार्ग पर बने भव्य नगरपालिका गेट का लोकार्पण भी किया गया, जिससे रायपुर को एक नई पहचान और आकर्षक स्वरूप मिला है। पशुओं के उपचार को ध्यान में रखते हुए गोसेवा एंबुलेंस को भी सेवा के लिए समर्पित किया गया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से तैयार यह एंबुलेंस इंडियन ओवरसीज बैंक के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई गई है, जिसे वीर बालाजी गौशाला सेवा समिति को सौंपा गया। कार्यक्रम में कृषि विपणन बोर्ड के निदेशक राजेश चौहान, समाजसेवी कुंवर मानवजीत सिंह, उपखंड अधिकारी सुमित्रा विश्नोई, तहसीलदार नरेंद्र बापेडिया, वृताधिकारी बंशीलाल पांडेर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। नगरपालिका रायपुर मारवाड़ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने इन विकास कार्यों को रायपुर के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम बताया है।1
- सोजत विधायक शोभा चौहान ने रायपुर में विकास की बड़ी सौगात दी: 105 फीट तिरंगा, अन्नपूर्णा रसोई, एंबुलेंस और नगर गेट का लोकार्पण शुक्रवार शाम 5: बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर कस्बे में नगरपालिका बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मेला चौक पर आयोजित भव्य समारोह में सोजत विधायक शोभा चौहान ने विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान 105 फीट ऊंचे पिलर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया, जो क्षेत्र के लिए गौरव का प्रतीक बना। इसके साथ ही आमजन के लिए अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ किया गया, जिससे जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध होगा। कस्बे के प्रवेश मार्ग पर बने भव्य नगरपालिका गेट का भी लोकार्पण किया गया, जिससे शहर की पहचान को नया स्वरूप मिला। वहीं पशुओं के उपचार की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोसेवा एंबुलेंस को सेवा हेतु समर्पित किया गया। यह एंबुलेंस इंडियन ओवरसीज बैंक के सीएसआर फंड से करीब 25 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई है, जिसे वीर बालाजी गौशाला सेवा समिति, रायपुर को सौंपा गया। समारोह में राजेश चौहान (निदेशक, कृषि विपणन बोर्ड, राजस्थान सरकार), कुंवर मानवजीत सिंह (समाजसेवी, ठिकाना रायपुर), सुमित्रा विश्नोई (उपखंड अधिकारी, रायपुर), नरेंद्र बापेडिया (तहसीलदार, रायपुर) एवं बंशीलाल पांडेर (वृताधिकारी, वृत्त रायपुर) सहित कालूराम छिपा, मदनलाल कुमावत, वीर गजेंद्र सिंह, गुलाब सांखला, राकेश वैष्णव, रमेश सैनी, मुकेश सांखला, रायपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कृष्ण पाल सिंह, चेनाराम माली, हरीश माली एवं देवराज भी उपस्थित रहे। नगरपालिका रायपुर मारवाड़ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला तथा स्थानीय लोगों ने इन विकास कार्यों को रायपुर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।1
- *भीलवाड़ा शहर के अति व्यस्ततम भीड़भाड़ वाले मार्केट नागौरी गार्डन एरिया दिनदहाड़े महिला के गले से मोटरसाइकिल पर आए दो लुटेरों ने सोने की चेन लूटी*1
- रायपुर (ब्यावर) बर में हिंदू मुक्तिधाम में बन रहा पक्षी घर, पुण्यतिथि पर की जा रही अनूठी पहल बर ग्राम के जोधपुर रोड़ स्थित हिंदू मुक्तिधाम में पक्षियों के लिए विशेष “पक्षी घर” का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह सराहनीय पहल भामाशाह धर्मीचंद तातेड की प्रेरणा से स्वर्गीय सीतादेवी पत्नी स्व. जगाराम भाटी की पुण्यतिथि की स्मृति में की जा रही है। पक्षी घर का निर्माण पुत्र बाबूलाल भाटी एवं रामेश्वर भाटी निवासी धागला (हाल बर) द्वारा करवाया जा रहा है। लगभग 6 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह पक्षी घर जल्द ही पूर्ण होकर पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बनेगा। इस नेक कार्य को लेकर हिंदू मुक्तिधाम समिति के सदस्यों ने भामाशाह परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पाबूजी राठौड़ 36 कौम सेवा समिति के सदस्य किशोर मेवाड़ा, मांगीलाल बागड़ी, गणपतलाल जलवानियां, सुनील शर्मा, ओमप्रकाश गहलोत सहित अन्य मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की।1
- गिरी GSS मे विधुत आपूर्ति बाधित l लोगो को हो रही है परेशानिया1