बदलापुर CHC के दोनों कर्मचारी बर्खास्तआपत्तिजनक वायरल वीडियो पर हुई कार्यवाई बदलापुर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में तैनात दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों अमरजीत गौतम और कुलदीप गौतम द्वारा देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा क्षत्रिय ब्राह्मणों के खिलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जौनपुर ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से पद से कार्यमुक्त कर दिया है।बताया गया कि वायरल वीडियो में कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में स्थानीय निवासी रामकृष्ण उपाध्याय की शिकायत पर बदलापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई। समिति ने वायरल वीडियो की जांच की और बदलापुर अस्पताल अधीक्षक डां संजय दूबे का बयान दर्ज किया। अधीक्षक ने पुष्टि की कि वीडियो अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में बनाया गया था।जांच में कर्मचारियों का आचरण सेवा नियमों के विपरीत पाया गया तथा इसे अस्पताल परिसर में सामाजिक विद्वेष फैलाने का प्रयास माना गया। इसके चलते स्वीपर/चौकीदार अमरजीत गौतम निवासी हकारपुर और वार्ड बॉय कुलदीप गौतम निवासी मुरादपुर कोटिला को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
बदलापुर CHC के दोनों कर्मचारी बर्खास्तआपत्तिजनक वायरल वीडियो पर हुई कार्यवाई बदलापुर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में तैनात दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों अमरजीत गौतम और कुलदीप गौतम द्वारा देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा क्षत्रिय ब्राह्मणों के खिलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जौनपुर ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से पद से कार्यमुक्त कर दिया है।बताया गया कि वायरल वीडियो में कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में स्थानीय निवासी रामकृष्ण उपाध्याय की शिकायत पर बदलापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई
गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई। समिति ने वायरल वीडियो की जांच की और बदलापुर अस्पताल अधीक्षक डां संजय दूबे का बयान दर्ज किया। अधीक्षक ने पुष्टि की कि वीडियो अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में बनाया गया था।जांच में कर्मचारियों का आचरण सेवा नियमों के विपरीत पाया गया तथा इसे अस्पताल परिसर में सामाजिक विद्वेष फैलाने का प्रयास माना गया। इसके चलते स्वीपर/चौकीदार अमरजीत गौतम निवासी हकारपुर और वार्ड बॉय कुलदीप गौतम निवासी मुरादपुर कोटिला को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- “प्रतापगढ़ में पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनैका के पास बंद कोल्ड स्टोर के नजदीक से रामसुन्दर नाम के अभियुक्त को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि साल 2021 में करीब साढ़े सात कुंतल गोवंशीय मांस बरामदगी के मामले में यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”1
- मोबाइल कवर के पीछे नोट रखना खतरनाक हो सकता है। फोन इस्तेमाल या चार्जिंग के दौरान गर्म होता है और कवर में नोट होने से गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इससे फोन ओवरहीट होकर बैटरी खराब होने या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। अपनी सुरक्षा के लिए फोन कवर में नोट न रखें।1
- Post by अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️1
- Post by Dharmendra Mishra1
- प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चौखड़ा जंगल के पास एक बाइक सवार युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौखड़ा जंगल के रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को बाइक के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। शरीर पर गोली लगने के निशान होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिलीपपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मृतक की पहचान आशिक अली निवासी अचलपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह, उपनिरीक्षक रमिल कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शाम करीब 6:00 बजे एसपी प्रतापगढ़ दीपक होकर भी पहुंचे हुए हैं मृतक आर्टिका कार चालक था उसके भाई सद्दाम से पूछताछ की जा रही है।1
- प्रतापगढ़ :- मदद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी वाली युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के द्वारा आज जिला अस्पताल प्रयागराज में मानवता और सेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली कल प्रतापगढ़ युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत को वरिष्ठ पत्रकार अंकित पांडे के द्वारा दो यूनिट ब्लड की जरूरत को लेकर जानकारी मिली मामले को प्रतापगढ़ के संगठन ग्रुप में डाला गया जिस को संज्ञान में लेते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय सदस्य विकास सिंह चौहान (एडवोकेट)एवं विवेक शुक्ला (एडवोकेट) ने जरूरत मंद महिला शशि सिंह के लिए प्रयागराज पहुंचकर हंसते मुस्कराते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया बताया जा रहा है कि महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी ऑपरेशन होना था रक्त की व्यस्था न होने पर एक बार हॉस्पिटल से वापस चली गई थी संगठन को जैसे ही सूचना मिली संगठन के कार्यकर्ता तुरंत अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान कर पीड़ित महिला की सहायता की। इस सराहनीय कार्य की अस्पताल में मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी ने कहा कि युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है। *संगठन के इस मानवीय कार्य से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और बल मिला है* राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया यह पुनीत कार्य हर जिले में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा,,1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1