Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में संभावित आतंकी खतरे के इनपुट के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीजेपी मुख्यालय सहित कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों और जनता की सतर्कता को बेहद ज़रूरी बताया गया है।
Amarjeet Panday
दिल्ली में संभावित आतंकी खतरे के इनपुट के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीजेपी मुख्यालय सहित कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों और जनता की सतर्कता को बेहद ज़रूरी बताया गया है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- थाना जयसिंहपुर के ग्राम माधवपुर प्रधान के द्वारा सूचना दी गई है कि ,उनके गांव के बाहर अकबरपुर सुलतानपुर स्टेट हाईवे के बगल में निर्जन आज प्रातः 7 बजे थाना जयसिंहपुर के ग्राम माधवपुर प्रधान के द्वारा सूचना दी गई है कि ,उनके गांव के बाहर अकबरपुर सुलतानपुर स्टेट हाईवे के बगल में निर्जन सुनसान रास्ते पर कुछ मृत व जीवित गौवंश मिले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मृत गौवंशों को वाहन से यहाँ डम्प किया गया है। घटना ट्रांजिट यानी लाने ले जाते समय घटित हुई है या आस पास कहीं गौवंशों की तबियत ख़राब हुई है और कोई इन्हें यहाँ पर डाल गया है। सभी जीवित गौवंशों का उपचार एवं मृत गौवंशों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आस पास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। टीम गठित कर दी गई हैं, सर्विलांस के माध्यम से घटना में प्रयुक्त वाहन तथा अपराधियों की तलाश कर शीघ्र कार्यवाही के लिए 4 टीमें एसओजी और पूरे सर्किल जयसिंहपुर की फोर्स लगायी गई है। ससम्मान मृत गौ वंशों के डिस्पोजल की कार्यवाही की जा रही है। किसी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। घटना को वर्कआउट कर गंभीरतम धाराओं में कार्यवाही की जायेगी। *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायण सिंह की बाइटः-*1
- Post by Raju.u.p.441
- सुलतानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र में अकेली रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, लेकिन मौके पर लूटपाट के कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत कई टीमें गठित की हैं।1
- मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजय थलापति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।1
- सुल्तानपुर: अमहट मंडी में पेयजल संकट से व्यापारी बेहाल, गर्मी में बढी परेशानी सुल्तानपुर: अमहट मंडी में पेयजल संकट से व्यापारी बेहाल, गर्मी में बढ़ी परेशानी सुल्तानपुर की अमहट मंडी में पेयजल व्यवस्था चरमराने से आढ़ती, व्यापारी और मंडी आने वाले किसान भारी परेशानी झेल रहे हैं। मंडी परिसर में केवल एक नल के सहारे पानी की व्यवस्था चल रही है, जबकि लगा हुआ वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच यह समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है, जिससे दैनिक व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होने लगी हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मंडी में पीने के स्वच्छ पानी के साथ-साथ हाथ-मुंह धोने जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। खराब पड़े वाटर कूलर की मरम्मत और अतिरिक्त पानी की व्यवस्था को लेकर कई बार मांग उठाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों ने बताया कि मंडी सचिव को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं। हर बार जल्द समाधान का आश्वासन मिला, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। गर्मी के मौसम में पानी की कमी का असर केवल व्यापारियों पर ही नहीं, बल्कि मंडी आने वाले किसानों, खरीदारों और आम लोगों पर भी पड़ रहा है। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अमहट मंडी में पेयजल की समुचित व्यवस्था, खराब वाटर कूलर की मरम्मत और अतिरिक्त नलों की स्थापना कराने की मांग की1
- *शो पीस बना नगर पंचायत लम्भुआ का वाटर कूलर* चिल चिलाती धूप में नगर पंचायत लम्भुआ के वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित वॉटर कूलर जो नगर पंचायत द्वारा लगाया गया है। आए दिन खराब रहता है। आने जाने वाले राहगीरों एवं दुकानदारों को पानी की बडी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी समझने का कष्ट करे। जिससे इस गर्मी में पानी की परेशानी दूर हो सके।1
- अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 22 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार 👉अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामपुर और थाना शिवरतनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 22 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 👉पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 👉 इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र और क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना संग्रामपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 16 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें विभिन्न गांवों के आरोपी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट जारी थे। वहीं थाना शिवरतनगंज पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की है। 👉पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक के एक छात्र सचिन वर्मा ने आत्महत्या कर ली। 13 मई को होने वाली परीक्षा के तनाव को प्रथम दृष्टया इस घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।1