logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जगदलपुर डोंगाघाट में CM के दौरे पर फूटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा एक घर का जायजा लेकर लौटे मुख्यमंत्री, दूसरे प्रभावित परिवारों ने जताई नाराजगी; नारेबाजी कर बोले- सभी पीड़ितों के घर पहुंचकर देखें हालात जगदलपुर डोंगाघाट में CM के दौरे पर फूटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा एक घर का जायजा लेकर लौटे मुख्यमंत्री, दूसरे प्रभावित परिवारों ने जताई नाराजगी; नारेबाजी कर बोले- सभी पीड़ितों के घर पहुंचकर देखें हालात

2 hrs ago
user_बासकी ठाकुर पत्रकार
बासकी ठाकुर पत्रकार
Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

जगदलपुर डोंगाघाट में CM के दौरे पर फूटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा एक घर का जायजा लेकर लौटे मुख्यमंत्री, दूसरे प्रभावित परिवारों ने जताई नाराजगी; नारेबाजी कर बोले- सभी पीड़ितों के घर पहुंचकर देखें हालात जगदलपुर डोंगाघाट में CM के दौरे पर फूटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा एक घर का जायजा लेकर लौटे मुख्यमंत्री, दूसरे प्रभावित परिवारों ने जताई नाराजगी; नारेबाजी कर बोले- सभी पीड़ितों के घर पहुंचकर देखें हालात

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। पीसीसी मेंबर अवधेश गौतम ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे हैं। गौतम ने चुनाव में धांधली के जरिए सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए संविधान को खतरे में बताया। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता आने तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
    1
    कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। पीसीसी मेंबर अवधेश गौतम ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे हैं। गौतम ने चुनाव में धांधली के जरिए सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए संविधान को खतरे में बताया। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता आने तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • ऊपर निचे रोड के दीवार में घुसा लंबा सांप! पकड़ने पहुंचे युवक का VIDEO वायरल 28 सितंबर शाम लगभग 7 बजे ऊपर-नीचे रोड की दीवार में एक लंबा सांप घुस गया। सांप को बाहर निकालने और पकड़ने पहुंचे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सावधानी से बोरे की मदद से सांप को पकड़ कार ले जाता दिखाई डे रहा हैं. जिसका विडिओ अब सोशल मिडिया में काफ़ी तेजी से वायरल हों रहा हैं सांप को खुद पकड़ने की कोशिश कभी भी न करें। ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग से संपर्क करें।
    1
    ऊपर निचे रोड के दीवार में घुसा लंबा सांप! पकड़ने पहुंचे युवक का VIDEO  वायरल 
28 सितंबर शाम लगभग 7 बजे 
ऊपर-नीचे रोड की दीवार में एक लंबा सांप घुस गया। सांप को बाहर निकालने और पकड़ने पहुंचे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में  युवक सावधानी से बोरे की मदद से सांप को पकड़ कार ले जाता दिखाई डे रहा हैं. जिसका विडिओ अब सोशल मिडिया में काफ़ी तेजी से वायरल हों रहा हैं 
सांप को खुद पकड़ने की कोशिश कभी भी न करें। ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग से संपर्क करें।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • भानुप्रताप ने पूछा- राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई, ओज ने जानना चाहा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई लामकन्हार में मुख्यमंत्री से बच्चों ने पूछे बेबाक सवाल कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में शामिल होने कांकेर जिले के ग्राम लामकन्हार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत से लेकर नक्सलवाद के खात्मे तक को लेकर सीधे और बेबाक सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने भी सहजता से बच्चों के सवालों के जवाब दिए और अपने संघर्ष से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर की जानकारी साझा की। पंच से शुरू हुआ राजनीतिक सफर कक्षा 12वीं के छात्र भानुप्रताप मरकाम ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनका बचपन संघर्ष और जिम्मेदारियों के बीच बीता। कम उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं। परिस्थितियों ने उन्हें समाज और लोगों के बीच काम करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित छोटे से गांव बगिया से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। वे पहली बार पंच के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्रामीणों के आग्रह पर दूसरी बार सरपंच का चुनाव लड़ा और निर्विरोध चुने गए। इसके बाद वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने। वर्ष 1999 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और लगातार चार बार सांसद रहे। उन्होंने बताया कि पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने पर जीत का अंतर करीब 5,800 मतों का था, जबकि अंतिम लोकसभा चुनाव में यह अंतर लाखों मतों तक पहुंच गया। वर्ष 2014 में उन्हें केंद्र में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वर्ष 2023 में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पद संभाला। ओज ने पूछा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई? कक्षा 9वीं के छात्र ओज कुमार ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने क्या योजना बनाई है। मुख्यमंत्री साय ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि पुनर्वास नीति, ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और सुरक्षा रणनीति के समन्वय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ को 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया गया। बच्चों की जिज्ञासा की सराहना मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और जिज्ञासा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा पूछे गए सवाल उनकी जागरूकता और भविष्य के प्रति गंभीर सोच को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    2
    भानुप्रताप ने पूछा- राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई, ओज ने जानना चाहा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई
लामकन्हार में मुख्यमंत्री से बच्चों ने पूछे बेबाक सवाल
कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में शामिल होने कांकेर जिले के ग्राम लामकन्हार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत से लेकर नक्सलवाद के खात्मे तक को लेकर सीधे और बेबाक सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने भी सहजता से बच्चों के सवालों के जवाब दिए और अपने संघर्ष से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर की जानकारी साझा की।
पंच से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
कक्षा 12वीं के छात्र भानुप्रताप मरकाम ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनका बचपन संघर्ष और जिम्मेदारियों के बीच बीता। कम उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं। परिस्थितियों ने उन्हें समाज और लोगों के बीच काम करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित छोटे से गांव बगिया से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। वे पहली बार पंच के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्रामीणों के आग्रह पर दूसरी बार सरपंच का चुनाव लड़ा और निर्विरोध चुने गए। इसके बाद वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने। वर्ष 1999 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और लगातार चार बार सांसद रहे।
उन्होंने बताया कि पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने पर जीत का अंतर करीब 5,800 मतों का था, जबकि अंतिम लोकसभा चुनाव में यह अंतर लाखों मतों तक पहुंच गया। वर्ष 2014 में उन्हें केंद्र में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वर्ष 2023 में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पद संभाला।
ओज ने पूछा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई?
कक्षा 9वीं के छात्र ओज कुमार ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने क्या योजना बनाई है। मुख्यमंत्री साय ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि पुनर्वास नीति, ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और सुरक्षा रणनीति के समन्वय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ को 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया गया।
बच्चों की जिज्ञासा की सराहना
मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और जिज्ञासा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा पूछे गए सवाल उनकी जागरूकता और भविष्य के प्रति गंभीर सोच को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • शिवसेना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर पद से बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा शिवसेना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर पद से बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा बेमेतरा....शिवसेना (U.B.T.) पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने कहा कि हम, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) छत्तीसगढ़ इकाई के प्रतिनिधि, इस ज्ञापन के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, गरिमा और संविधान की रक्षा को लेकर अपनी अत्यंत गंभीर चिंता और रोष प्रकट करने के लिए उपस्थित हुए हैं। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) देश के लोकतंत्र का वह स्तंभ है जिस पर निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव कराने की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। परंतु, अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। प्रमुख बिंदु एवं आपत्तियां: निष्पक्षता का अभाव: चुनाव आयोग की कार्यशैली से यह प्रतीत होता है कि संस्था शासक दल के दबाव में कार्य कर रही है, जिससे निष्पक्ष चुनावों पर संदेह उत्पन्न होता है। संवैधानिक मर्यादा का हनन: निष्पक्ष चुनाव कराना संविधान की मूल भावना है, किंतु वर्तमान नेतृत्व के तहत चुनाव आयोग ने कई स्तरों पर अपनी संवैधानिक गरिमा और तटस्थता से समझौता किया है। कार्रवाई में दोहरा मापदंड: आदर्श आचार संहिता और चुनावी नियमों के उल्लंघन के मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय एकपक्षीय रुख अपनाया गया है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। चौहान ने बताया कि यह प्रदेश प्रमुख डॉ. आनंद मल्होत्रा के आदेशन अनुसार किया गया आगे चौहान ने कहा कि हमारी मांग: उपरोक्त गंभीर परिस्थितियों और देश के करोड़ों नागरिकों का निर्वाचन आयोग पर से विश्वास डगमगाने के कारण, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) छत्तीसगढ़ इकाई पुरजोर मांग करती है कि: 1. मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से उनके पद से बर्खास्त किया जाए। 2. चुनाव आयोग की स्वायत्तता और निष्पक्षता को पुनः स्थापित करने के लिए एक पारदर्शी और स्वतंत्र जांच कराई जाए। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस अतिसंवेदनशील विषय पर त्वरित और उचित कदम उठाएंगे उक्त कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान, जिला सचिव कुलदीप आडील, ग्राम अध्यक्ष हरीश डहरिया, ग्राम सचिव मुन्ना बघेल, सूरज कोशले, संजय आडील, मुकेश बघेल, मनोज बघेल, आदि शिवसैनिक उपस्थित रहा !
    4
    शिवसेना  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर पद से बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति  भारत सरकार नई दिल्ली के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
शिवसेना  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर पद से बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति  भारत सरकार नई दिल्ली के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
बेमेतरा....शिवसेना (U.B.T.) पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने कहा कि 
हम, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) छत्तीसगढ़ इकाई के प्रतिनिधि, इस ज्ञापन के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, गरिमा और संविधान की रक्षा को लेकर अपनी अत्यंत गंभीर चिंता और रोष प्रकट करने के लिए उपस्थित हुए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) देश के लोकतंत्र का वह स्तंभ है जिस पर निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव कराने की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। परंतु, अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
प्रमुख बिंदु एवं आपत्तियां:
निष्पक्षता का अभाव: चुनाव आयोग की कार्यशैली से यह प्रतीत होता है कि संस्था शासक दल के दबाव में कार्य कर रही है, जिससे निष्पक्ष चुनावों पर संदेह उत्पन्न होता है।
संवैधानिक मर्यादा का हनन: निष्पक्ष चुनाव कराना संविधान की मूल भावना है, किंतु वर्तमान नेतृत्व के तहत चुनाव आयोग ने कई स्तरों पर अपनी संवैधानिक गरिमा और तटस्थता से समझौता किया है।
कार्रवाई में दोहरा मापदंड: आदर्श आचार संहिता और चुनावी नियमों के उल्लंघन के मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय एकपक्षीय रुख अपनाया गया है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। चौहान ने बताया कि यह प्रदेश प्रमुख डॉ. आनंद मल्होत्रा के आदेशन अनुसार किया गया आगे चौहान ने कहा कि 
हमारी मांग:
उपरोक्त गंभीर परिस्थितियों और देश के करोड़ों नागरिकों का निर्वाचन आयोग पर से विश्वास डगमगाने के कारण, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) छत्तीसगढ़ इकाई पुरजोर मांग करती है कि:
1. मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से उनके पद से बर्खास्त किया जाए।
2. चुनाव आयोग की स्वायत्तता और निष्पक्षता को पुनः स्थापित करने के लिए एक पारदर्शी और स्वतंत्र जांच कराई जाए।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस अतिसंवेदनशील विषय पर त्वरित और उचित कदम उठाएंगे उक्त कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान, जिला सचिव कुलदीप आडील, ग्राम अध्यक्ष हरीश डहरिया, ग्राम सचिव मुन्ना बघेल, सूरज कोशले, संजय आडील, मुकेश बघेल, मनोज बघेल, आदि शिवसैनिक उपस्थित रहा !
    user_सतनाम तक न्यूज़
    सतनाम तक न्यूज़
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 min ago
  • तिलक नगर थप्पड़ कांड: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR दर्ज, AAP विधायक पर FIR; सियासी घमासान तेज स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली / 29 सितंबर 2026 दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रविवार (27 सितंबर) को हुई सड़क निरीक्षण की घटना अब बड़े राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गई है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा (प्रवेश साहिब सिंह वर्मा) पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को मंत्री के खिलाफ नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज कर ली है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। क्या हुआ था घटना में? रविवार दोपहर तिलक नगर-विकासपुरी इलाके में रिंग रोड के पास गुरुद्वारे के सामने नई बनी सड़क का निरीक्षण करने मंत्री प्रवेश वर्मा पहुंचे थे। मौके पर स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह भी मौजूद थे। विधायक ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ऊपरी परत को हाथ से उखाड़कर दिखाया। इस दौरान विधायक के सहयोगी साहिब सिंह (जो विधायक के सोशल मीडिया हैंडलिंग का काम देखते हैं) घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। वायरल वीडियो में दिखता है कि मंत्री प्रवेश वर्मा युवक का मोबाइल फोन नीचे गिराते हैं और फिर उसे थप्पड़ मारते हैं। युवक साहिब सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें थप्पड़ मारा गया और बाद में धमकी दी गई। पुलिस की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने साहिब सिंह की शिकायत पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में गंभीर चोट का मामला नहीं बनता, इसलिए NCR दर्ज की गई। वहीं, PWD के सहायक अभियंता की शिकायत पर AAP विधायक जरनैल सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने तथा अधिकारियों को डराने-धमकाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में कुल पांच शिकायतें मिली हैं— एक शिकायत साहिब सिंह ने मंत्री के खिलाफ की। दो शिकायतें PWD कर्मचारियों ने जरनैल सिंह और अन्य के खिलाफ कीं। दो शिकायतें BJP कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ कथित बदसलूकी का आरोप लगाते हुए दीं। अभी तक मंत्री के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। जांच जारी है। दोनों सड़कें विकासपुरी थाने के क्षेत्र में आती हैं। AAP का रुख घटना के बाद AAP ने आक्रामक रुख अपनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिलक नगर का दौरा किया और मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। केजरीवाल ने कहा, “यह आपके पिता का देश नहीं है… मंत्री को बर्खास्त करो, गिरफ्तार करो।” दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सोमवार को विकासपुरी थाने में धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने में देरी कर रही है, जबकि विधायक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर दी गई। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मंत्री के खिलाफ FIR नहीं दर्ज होती। मंत्री और BJP का पक्ष मंत्री प्रवेश वर्मा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, लेकिन आरोप लगाया कि AAP विधायक और उनके समर्थक सरकारी काम में बाधा डाल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवक ने उनके परिवार के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद गुस्से में प्रतिक्रिया हुई। मंत्री ने आरोप लगाया कि AAP विधायक ठेकेदार से कमीशन मांग रहे थे और काम में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि युवक साहिब सिंह पर पहले से MCD कर्मचारियों पर हमले का मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर है। दिल्ली BJP ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया, लेकिन परिस्थितियों को समझने की बात कही। स्वतन्त्र न्यूज छत्तीसगढ़ की टिप्पणी यह मामला सिर्फ थप्पड़ का नहीं, बल्कि दिल्ली में सड़क निर्माण की गुणवत्ता, राजनीतिक टकराव और पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्षता का भी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस जांच के नतीजे सामने आने तक तथ्यों के आधार पर ही फैसला होना चाहिए। स्वतन्त्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ आपके साथ है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ स्वतन्त्र न्यूज छत्तीसगढ़ #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    तिलक नगर थप्पड़ कांड: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR दर्ज, AAP विधायक पर FIR; सियासी घमासान तेज
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली / 29 सितंबर 2026
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रविवार (27 सितंबर) को हुई सड़क निरीक्षण की घटना अब बड़े राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गई है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा (प्रवेश साहिब सिंह वर्मा) पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को मंत्री के खिलाफ नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज कर ली है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
क्या हुआ था घटना में?
रविवार दोपहर तिलक नगर-विकासपुरी इलाके में रिंग रोड के पास गुरुद्वारे के सामने नई बनी सड़क का निरीक्षण करने मंत्री प्रवेश वर्मा पहुंचे थे। मौके पर स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह भी मौजूद थे। विधायक ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ऊपरी परत को हाथ से उखाड़कर दिखाया। इस दौरान विधायक के सहयोगी साहिब सिंह (जो विधायक के सोशल मीडिया हैंडलिंग का काम देखते हैं) घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे।
वायरल वीडियो में दिखता है कि मंत्री प्रवेश वर्मा युवक का मोबाइल फोन नीचे गिराते हैं और फिर उसे थप्पड़ मारते हैं। युवक साहिब सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें थप्पड़ मारा गया और बाद में धमकी दी गई।
पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने साहिब सिंह की शिकायत पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में गंभीर चोट का मामला नहीं बनता, इसलिए NCR दर्ज की गई।
वहीं, PWD के सहायक अभियंता की शिकायत पर AAP विधायक जरनैल सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने तथा अधिकारियों को डराने-धमकाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में कुल पांच शिकायतें मिली हैं—
एक शिकायत साहिब सिंह ने मंत्री के खिलाफ की।
दो शिकायतें PWD कर्मचारियों ने जरनैल सिंह और अन्य के खिलाफ कीं।
दो शिकायतें BJP कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ कथित बदसलूकी का आरोप लगाते हुए दीं।
अभी तक मंत्री के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। जांच जारी है। दोनों सड़कें विकासपुरी थाने के क्षेत्र में आती हैं।
AAP का रुख
घटना के बाद AAP ने आक्रामक रुख अपनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिलक नगर का दौरा किया और मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। केजरीवाल ने कहा, “यह आपके पिता का देश नहीं है… मंत्री को बर्खास्त करो, गिरफ्तार करो।”
दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सोमवार को विकासपुरी थाने में धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने में देरी कर रही है, जबकि विधायक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर दी गई। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मंत्री के खिलाफ FIR नहीं दर्ज होती।
मंत्री और BJP का पक्ष
मंत्री प्रवेश वर्मा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, लेकिन आरोप लगाया कि AAP विधायक और उनके समर्थक सरकारी काम में बाधा डाल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवक ने उनके परिवार के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद गुस्से में प्रतिक्रिया हुई। मंत्री ने आरोप लगाया कि AAP विधायक ठेकेदार से कमीशन मांग रहे थे और काम में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि युवक साहिब सिंह पर पहले से MCD कर्मचारियों पर हमले का मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर है।
दिल्ली BJP ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया, लेकिन परिस्थितियों को समझने की बात कही।
स्वतन्त्र न्यूज छत्तीसगढ़ की टिप्पणी
यह मामला सिर्फ थप्पड़ का नहीं, बल्कि दिल्ली में सड़क निर्माण की गुणवत्ता, राजनीतिक टकराव और पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्षता का भी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस जांच के नतीजे सामने आने तक तथ्यों के आधार पर ही फैसला होना चाहिए। स्वतन्त्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ आपके साथ है।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ
स्वतन्त्र न्यूज छत्तीसगढ़
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    13 min ago
  • रसमडा में घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद रसमडा में घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद ▪️ *रसमडा निवासी प्रार्थी के घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।* ▪️ *विवेचना के दौरान संदेही पी. विकास राव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।* ▪️ *आरोपी द्वारा चोरी किए गए सोने के आभूषण अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।* ▪️ *पुलिस ने आरोपी पी. विकास राव को दिनांक 27.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।* ▪️ *प्रकरण में अपराध क्रमांक 845/2026 धारा 305(क) BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।* मुख्य बिंदु दिनांक 25.09.2026 को रसमदा निवासी सरोज निषाद द्वारा घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अंजोरा चौकी पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए संदेही को हिरासत में लेकर चोरी की संपत्ति बरामद की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 25.09.2026 को प्रार्थी सरोज निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी रसमडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके निवास स्थान की अलमारी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने की दो ईयरिंग एवं सोने की एक ठूसी माला चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 845/2026, धारा 305(क) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अंजोरा चौकी पुलिस द्वारा संदेही पी. विकास राव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसमडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए आभूषण अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया। आरोपी के घर से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए गए। आरोपी को दिनांक 27.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा प्रार्थी के निवास स्थान की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा गया था। घटना स्थल रसमडा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. पी. विकास राव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसमदा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. सोने की 02 नग ईयरिंग। 2. सोने की 01 नग ठूसी माला। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर में रखे मूल्यवान आभूषण एवं अन्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। —0000—
    2
    रसमडा में घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद
रसमडा में घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद
▪️ *रसमडा निवासी प्रार्थी के घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।*
▪️ *विवेचना के दौरान संदेही पी. विकास राव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।*
▪️ *आरोपी द्वारा चोरी किए गए सोने के आभूषण अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।*
▪️ *पुलिस ने आरोपी पी. विकास राव को दिनांक 27.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।*
▪️ *प्रकरण में अपराध क्रमांक 845/2026 धारा 305(क) BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 25.09.2026 को रसमदा निवासी सरोज निषाद द्वारा घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अंजोरा चौकी पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए संदेही को हिरासत में लेकर चोरी की संपत्ति बरामद की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25.09.2026 को प्रार्थी सरोज निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी रसमडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके निवास स्थान की अलमारी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने की दो ईयरिंग एवं सोने की एक ठूसी माला चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 845/2026, धारा 305(क) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान अंजोरा चौकी पुलिस द्वारा संदेही पी. विकास राव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसमडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए आभूषण अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया। आरोपी के घर से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए गए।
आरोपी को दिनांक 27.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा प्रार्थी के निवास स्थान की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा गया था।
घटना स्थल
रसमडा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. पी. विकास राव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसमदा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. सोने की 02 नग ईयरिंग।
2. सोने की 01 नग ठूसी माला।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर में रखे मूल्यवान आभूषण एवं अन्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • दंतेवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील रिजवी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है और चुनावों में वोट चोरी हुई है। शकील रिजवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और चुनावी निष्पक्षता व लोकतंत्र के समर्थन में नारे लगाए।
    1
    दंतेवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना
दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील रिजवी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है और चुनावों में वोट चोरी हुई है। शकील रिजवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और चुनावी निष्पक्षता व लोकतंत्र के समर्थन में नारे लगाए।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • पखांजूर थानांतर्गत जहर खाने से महिला की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस कांकेर। पखांजूर थानांतर्गत पीव्ही 117 निवासी 45 वर्षीय दीपाली मण्डल पति रंजीत मण्डल ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया, जिससे उसकी 26 सितंबर को मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतिका दीपाली मण्डल पति रंजीत मण्डल ने जहर सेवन किया था। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।
    1
    पखांजूर थानांतर्गत
जहर खाने से महिला की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस 
कांकेर। पखांजूर थानांतर्गत पीव्ही 117 निवासी 45 वर्षीय दीपाली मण्डल पति रंजीत मण्डल ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया, जिससे उसकी 26 सितंबर को मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतिका दीपाली मण्डल पति रंजीत मण्डल
ने जहर सेवन किया था। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • चारामा कॉलेज में साइबर जागृति और यातायात की पाठशाला 250 विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों की दी जानकारी कांकेर। शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा में सोमवार को “सेवा संकल्प”, “साइबर जागृति कार्यक्रम” एवं “यातायात की पाठशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी दीपक साव, थाना प्रभारी चारामा सुरेश कुमार राठौर सहित थाना स्टाफ की टीम मौजूद रही। ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक और वेबसाइट से बचने तथा सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से सावधानी बरतने की समझाइश दी। विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसी घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना दें। केस स्टडी एवं ऑडियो-विजुअल माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों के सवालों का समाधान किया गया। यातायात नियमों का पालन करने की अपील “यातायात की पाठशाला” के तहत प्रोजेक्टर एवं वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाले जोखिमों के बारे में भी जागरूक किया गया। राहवीर योजना और डायल-112 की दी जानकारी कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राहवीर योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले नागरिक को शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित समाज और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
    3
    चारामा कॉलेज में साइबर जागृति और यातायात की पाठशाला
250 विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों की दी जानकारी
कांकेर। शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा में सोमवार को “सेवा संकल्प”, “साइबर जागृति कार्यक्रम” एवं “यातायात की पाठशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी दीपक साव, थाना प्रभारी चारामा सुरेश कुमार राठौर सहित थाना स्टाफ की टीम मौजूद रही।
ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके
साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक और वेबसाइट से बचने तथा सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से सावधानी बरतने की समझाइश दी।
विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसी घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना दें। केस स्टडी एवं ऑडियो-विजुअल माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों के सवालों का समाधान किया गया।
यातायात नियमों का पालन करने की अपील
“यातायात की पाठशाला” के तहत प्रोजेक्टर एवं वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाले जोखिमों के बारे में भी जागरूक किया गया।
राहवीर योजना और डायल-112 की दी जानकारी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राहवीर योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले नागरिक को शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।
पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित समाज और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.