सिमरी बख्तियारपुर में बड़े पर्दे पर देखा गया भारत - न्यूजीलैंड फाइनल, जीत पर जश् भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.नगर के मुख्य बाजार में बड़े पर्दे पर मैच के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग जुटकर रोमांचक मुकाबले का आनंद लेते नजर आए.रविवार की शाम से ही मुख्य बाजार में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. युवाओं के साथ - साथ बच्चे और बुजुर्ग भी भारतीय टीम को समर्थन देने के लिए बड़े पर्दे के सामने डटे रहे.जैसे - जैसे मैच रोमांचक होता गया, वैसे - वैसे दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया.जैसे ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की, पूरे बाजार क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई.लोगों ने एक - दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और जमकर पटाखे फोड़े.युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए.देर रात तक बाजार क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा.स्थानीय युवाओं ने बताया कि फाइनल मुकाबले को लेकर काफी उत्साह था और बड़े पर्दे पर मैच देख मन खुश हो गया.इस दौरान अधिक से अधिक लोग एक साथ इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने.इस मौके पर बाजार के कई दुकानदार और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.सभी ने भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि टीम की यह जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है.

- 📍सहरसा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत चंदौर पूर्वी के डाक विभाग में कार्यालय सहायक आयुष्मान बबन कुमार एवं रूपम कुमारी (डाक सहायक) के शुभ विवाह समारोह सहरसा के मैरेज गार्डेन में सम्मिलित होकर Advocate of Jsd Council की ओर से नवदम्पत्ति को सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित जोड़े का दाम्पत्य जीवन प्रेम,विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा दोनों का जीवन सदैव उन्नति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हो। Dr.Sumant Rao✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि, #बिहार🇮🇳1
- नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 3 आरा मिल रोड में लोगों के लापरवाही के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर हर घर नल योजना का पानी लग जाता है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदार ने बताया की कई बार बोला भी गया है मगर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे अब तक कई दो पहिया वाहन चालक फिसल कर हादसे की शिकार भी हो चुका है। सौर बाजार का मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण दिन भर वाहन चालक एवं लोगों का आना जाना लगा रहता है। फिल हाल गर्मी का मौसम शुरू हो गया है इसके बाबजूद भी सड़क मार्ग पर ज्यादा पानी लग जाता है और जब बारिश का मौसम आता है तब इस सड़क मार्ग से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ ये भी देखा जा रहा है की सड़क मार्ग गहरा है जिससे भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है ऐसे में सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी जरूरी है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।1
- चांदपुर खुर्द आई पुरानी लड़की दुकान पर लेकर जाइए और प्लस किराना दुकान 👍🏾👍🏾👍🏾👍🏾1
- जमीन निबंधन नहीं करने पर मारपीट और लुटपात खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल बिंदटोली गांव में मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार पकरैल बिंदटोली निवासी 65 वर्षीय अवध किशोर दास ने बताया कि सुबह करीब छह बजे प्रवीण कुमार उर्फ प्रणव कुमार अपने कुछ सहयोगियों के साथ उनके घर पर पहुंच गया। आरोप है कि सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे जमीन अपने नाम लिख देने की मांग की। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं लाठी से हमला करने पर उनकी आंख के पास चोट लग गई। उनकी पतोहू के कान का सोने का बाली भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, तब सभी आरोपित वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपितों ने पीड़ित और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उक्त लोगों के खिलाफ उन्होंने गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के यहां 2 मार्च 2026 को सनहा दर्ज कराया था। मारपीट में घायल होने के बाद उन्होंने अपना इलाज गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में कराया पीड़ित ने मंगलवार की दोपहर दो बजे बताया कि अब तक मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी कारण उनके द्वारा एसपी और गोगरी एसडीपीओ को आवेदन दिया हैं।1
- Post by Pintu Bihari1
- मुश्कीपुर महताब नगर में नगर परिषद गोगरी जमालपुर के जदयू नगर अध्यक्ष इम्तियाज़ खान के आवास परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया1
- परबता विधायक बाबू लाल शौर्य ने मगलवार की दोपहर गोगरी रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। वहाँ उपस्थित मरीजों से पुछताछ की तथा मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए मरीज के लिए तत्काल मच्छरदानी की व्यवस्था करने की बात कहीसाथ मे मौजूद रहे अस्पताल प्रभारी, तथा जदयू नेता माया राम,1
- 📍मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत परमानपुर ग्राम में पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पवन कुमार के पूज्य पिताश्री स्व. सियाशरण प्रसाद यादव (पूर्व प्रमुख) के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में Advocate of Jsd Council (N.P.O.) के तरफ से उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित आर.एम.कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ.गुलरेज रौशन रहमान, प्रोफेसर डॉ.ललित नारायण मिश्रा एंव पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश यादव ने स्व.सियाशरण प्रसाद यादव के सामाजिक सरोकार, जनसेवा और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🤝 जेएसडी काउंसिल की ओर से भी दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। Dr.Sumant Rao ✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि #बिहार 🇮🇳1