logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाइसेंसी बंदूक लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जशपुर के कसाबेल से बरामद हुई बंदूक अंबिकापुर जिला सरगुजा पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई बंदूक बरामद कर ली है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली एवं थाना गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मामला 08 फरवरी 2026 का है, जब पंजाब एंड सिंध बैंक अंबिकापुर में पदस्थ सुरक्षा गार्ड अमोद कुमार एक्का, निवासी ग्राम टेडापहाड़ (जिला जशपुर), अपने पुराने किराये के मकान नवापारा से नए किराये के कमरे प्रतापपुर नाका की ओर पैदल जा रहे थे। उनके परिवार के सदस्य ऑटो में सामान लेकर आगे निकल चुके थे। इसी दौरान नवापारा-कुम्हारपारा ढलान के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठने को कहा और मौका पाकर प्रार्थी की डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 72/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी को कसाबेल, जिला जशपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जयपाल लकड़ा (45 वर्ष) निवासी महादेवडांड, थाना बगीचा, जिला जशपुर, हाल मुकाम गोधनपुर, थाना गांधीनगर बताया। आरोपी ने लूट की घटना स्वीकार करते हुए अपने कब्जे से लूटी गई बंदूक भी बरामद कराई।

7 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago

लाइसेंसी बंदूक लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जशपुर के कसाबेल से बरामद हुई बंदूक अंबिकापुर जिला सरगुजा पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई बंदूक बरामद कर ली है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली एवं थाना गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मामला 08 फरवरी 2026 का है, जब पंजाब एंड सिंध बैंक अंबिकापुर में पदस्थ सुरक्षा गार्ड अमोद कुमार एक्का, निवासी ग्राम टेडापहाड़ (जिला जशपुर), अपने पुराने किराये के मकान नवापारा से नए किराये के कमरे प्रतापपुर नाका की ओर पैदल जा रहे थे। उनके परिवार के सदस्य ऑटो में सामान लेकर आगे निकल चुके थे। इसी दौरान नवापारा-कुम्हारपारा ढलान के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठने को कहा और मौका पाकर प्रार्थी की डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 72/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी को कसाबेल, जिला जशपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जयपाल लकड़ा (45 वर्ष) निवासी महादेवडांड, थाना बगीचा, जिला जशपुर, हाल मुकाम गोधनपुर, थाना गांधीनगर बताया। आरोपी ने लूट की घटना स्वीकार करते हुए अपने कब्जे से लूटी गई बंदूक भी बरामद कराई।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जशपुर का ऐतेहासिक महीनों चलने वाला जतरा मेला मनोरंजन और व्यंजन का सुंदर तालमेल
    1
    जशपुर का ऐतेहासिक महीनों चलने वाला जतरा मेला मनोरंजन और व्यंजन का सुंदर तालमेल
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • ♦️जशपुर जिले के खुड़िया क्षेत्र में हो रहे अन्याय एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ दहाड़ते जनपद सदस्य बगीचा राकेश गुप्ता। ♦️जनपद सदस्य ने कहा केंद्र से तो केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार भेजती है गांव की विकास के लिए पैसा लेकिन वे पैसा केंद्र से जिला पहुंचते पहुंचते कहा चला जाता है,इसका जवाब देही कौन हो सकता है। ♦️जनपद सदस्य ने कहा सन्ना खुड़िया क्षेत्र में #नल_जल_योजना के नाम पर भारी भ्रष्टाचार। ♦️जनपद सदस्य कहा सरकार की छवि को धूमैल करने वाले कोई और नहीं जिले में बैठे बड़े बड़े अधिकारी है। ♦️जनपद सदस्य राकेश गुप्ता एवं ग्रामीणों ने कहा अगर हमारी मांगे पूरा नहीं होगा तो अभी तो छोटा रूप में प्रदर्शन दिखाए है,आगे विशाल प्रदर्शन करेंगे। आगे खबर वीडियो देखें क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ.
    1
    ♦️जशपुर जिले के खुड़िया क्षेत्र में हो रहे अन्याय एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ दहाड़ते जनपद सदस्य बगीचा राकेश गुप्ता।
♦️जनपद सदस्य ने कहा केंद्र से तो केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार भेजती है गांव की विकास के लिए पैसा लेकिन वे पैसा केंद्र से जिला पहुंचते पहुंचते कहा चला जाता है,इसका जवाब देही कौन हो सकता है।
♦️जनपद सदस्य ने कहा सन्ना खुड़िया क्षेत्र में #नल_जल_योजना के नाम पर भारी भ्रष्टाचार।
♦️जनपद सदस्य कहा सरकार की छवि को धूमैल करने वाले कोई और नहीं जिले में बैठे बड़े बड़े अधिकारी है।
♦️जनपद सदस्य राकेश गुप्ता एवं ग्रामीणों ने कहा अगर हमारी मांगे पूरा नहीं होगा तो अभी तो छोटा रूप में प्रदर्शन दिखाए है,आगे विशाल प्रदर्शन करेंगे।
आगे खबर वीडियो देखें
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ.
    user_Indian Crime News
    Indian Crime News
    Media company Sanna, Jashpur•
    16 hrs ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत  फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Ambikapur, Surguja•
    18 hrs ago
  • आज इस खेल को देखकर हमारी बचपन की याद ताज़ा हो गई
    1
    आज इस खेल को देखकर हमारी बचपन की याद ताज़ा हो गई
    user_SAMBHU RAVI
    SAMBHU RAVI
    पत्रकार Jashpur, Chhattisgarh•
    16 hrs ago
  • जशपुर शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। रविवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार कथा का समापन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य कथा और आकर्षक झांकी के साथ हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वृंदावन से पधारे कथावाचक करुणा शंकर महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का संगीतमय और भावपूर्ण वर्णन करते हुए अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। कृष्ण जन्म की झांकी में कारागार में वासुदेव-देवकी, बालकृष्ण का प्राकट्य और नंदगोकुल का आनंद सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। भजनों और कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, कृष्ण जन्म के अवसर पर पुष्प वर्षा कर भक्तों ने उल्लास प्रकट किया। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक जारी रहेगी और नगरवासियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
    1
    जशपुर शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। रविवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार कथा का समापन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य कथा और आकर्षक झांकी के साथ हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
वृंदावन से पधारे कथावाचक करुणा शंकर महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का संगीतमय और भावपूर्ण वर्णन करते हुए अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। कृष्ण जन्म की झांकी में कारागार में वासुदेव-देवकी, बालकृष्ण का प्राकट्य और नंदगोकुल का आनंद सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
भजनों और कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, कृष्ण जन्म के अवसर पर पुष्प वर्षा कर भक्तों ने उल्लास प्रकट किया। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक जारी रहेगी और नगरवासियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • जारी :- ग्रामीण भारत की छिपी हुई प्रतिभा, पारंपरिक उपचार पद्धतियों और स्थानीय नवाचारों को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से सृष्टि संस्था द्वारा आयोजित 'शोधयात्रा' मंगलवार को जारी प्रखंड के श्रीनगर और तोगो गाँव पहुँची।इस विशेष दल का नेतृत्व पद्मश्री डॉ. अनिल कुमार गुप्ता आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व प्रोफेसर कर रहे हैं, जिन्हें नवाचार और जमीनी स्तर के उद्यमियों का मार्गदर्शक माना जाता है।ग्राम सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को उनकी अपनी संपदा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा गाँवों में मौजूद जड़ी-बूटियाँ और प्राकृतिक संसाधन केवल सदियों पुरानी परंपरा नहीं हैं, बल्कि ये आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के सबसे सशक्त माध्यम हैं। यदि हम इनका सही उपयोग करना सीखें, तो गाँव आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। डॉ. गुप्ता ने स्थानीय नवाचारों और पारंपरिक औषधीय ज्ञान को लिखित रूप में दर्ज करने की आवश्यकता बताई, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ और व्यापक समाज इसका लाभ उठा सके। हरिहरपुर में सफल चर्चा के बाद, शोधयात्रा दल ने श्रीनगर और तोगो के ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उनके अनुभवों को साझा किया। श्रीनगर और तोगो में ग्राम सभाएं संपन्न करने के बाद, यह शोधकर्ता दल अब चैनपुर के लिए प्रस्थान करेगा।इस यात्रा का मूल उद्देश्य उन 'अनसंग हीरोज' की खोज करना है, जिन्होंने अभावों के बीच रहकर खेती, स्वास्थ्य या दैनिक जीवन की समस्याओं के लिए अपने स्तर पर अनोखे समाधान विकसित किए हैं। डॉ. गुप्ता की यह पहल इन नवाचारों को बाजार और वैश्विक पहचान दिलाने का एक सेतु है।
    3
    जारी :- ग्रामीण भारत की छिपी हुई प्रतिभा, पारंपरिक उपचार पद्धतियों और स्थानीय नवाचारों को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से सृष्टि संस्था द्वारा आयोजित 'शोधयात्रा' मंगलवार को जारी प्रखंड के श्रीनगर और तोगो गाँव पहुँची।इस विशेष दल का नेतृत्व पद्मश्री डॉ. अनिल कुमार गुप्ता आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व प्रोफेसर कर रहे हैं, जिन्हें नवाचार और जमीनी स्तर के उद्यमियों का मार्गदर्शक माना जाता है।ग्राम सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को उनकी अपनी संपदा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा गाँवों में मौजूद जड़ी-बूटियाँ और प्राकृतिक संसाधन केवल सदियों पुरानी परंपरा नहीं हैं, बल्कि ये आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के सबसे सशक्त माध्यम हैं। यदि हम इनका सही उपयोग करना सीखें, तो गाँव आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। डॉ. गुप्ता ने स्थानीय नवाचारों और पारंपरिक औषधीय ज्ञान को लिखित रूप में दर्ज  करने की आवश्यकता बताई, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ और व्यापक समाज इसका लाभ उठा सके। हरिहरपुर में सफल चर्चा के बाद, शोधयात्रा दल ने श्रीनगर और तोगो के ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उनके अनुभवों को साझा किया। श्रीनगर और तोगो में ग्राम सभाएं संपन्न करने के बाद, यह शोधकर्ता दल अब चैनपुर के लिए प्रस्थान करेगा।इस यात्रा का मूल उद्देश्य उन 'अनसंग हीरोज'  की खोज करना है, जिन्होंने अभावों के बीच रहकर खेती, स्वास्थ्य या दैनिक जीवन की समस्याओं के लिए अपने स्तर पर अनोखे समाधान विकसित किए हैं। डॉ. गुप्ता की यह पहल इन नवाचारों को बाजार और वैश्विक पहचान दिलाने का एक सेतु है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • अम्बिकापुर भीषण अग्निकांड: भोर में लपटों से घिरा बनारस चौक, दर्जनों ई-रिक्शा और फर्नीचर शोरूम स्वाहा। अम्बिकापुर: शहर के बनारस चौक स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आज तड़के भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह हादसा भोर लगभग 3:30 बजे घटित हुआ, जिसकी सूचना सबसे पहले बनारस चौक के एक फल विक्रेता को फोन के माध्यम से मिली। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते राकेश अग्रवाल के फर्नीचर शोरूम और बगल में स्थित सक्षम ई-रिक्शा (मारुति ऑटो) के शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारुति इलेक्ट्रॉनिक्स के समीप स्थित इन दुकानों से उठती लपटों ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे शोरूम के भीतर खड़ी दर्जनों ई-रिक्शा और फर्नीचर का बेशकीमती स्टॉक जलकर पूरी तरह खाक हो गया। ​इस अग्निकांड की चपेट में आने से फर्नीचर शोरूम से लगे ऑटो पार्ट्स की दुकान और सैलून को भी भारी क्षति पहुँची है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस हृदयविदारक घटना में करोड़ों रुपये के माल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।
    1
    अम्बिकापुर
भीषण अग्निकांड: भोर में लपटों से घिरा बनारस चौक, दर्जनों ई-रिक्शा और फर्नीचर शोरूम स्वाहा।
अम्बिकापुर: शहर के बनारस चौक स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आज तड़के भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह हादसा भोर लगभग 3:30 बजे घटित हुआ, जिसकी सूचना सबसे पहले बनारस चौक के एक फल विक्रेता को फोन के माध्यम से मिली। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते राकेश अग्रवाल के फर्नीचर शोरूम और बगल में स्थित सक्षम ई-रिक्शा (मारुति ऑटो) के शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारुति इलेक्ट्रॉनिक्स के समीप स्थित इन दुकानों से उठती लपटों ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे शोरूम के भीतर खड़ी दर्जनों ई-रिक्शा और फर्नीचर का बेशकीमती स्टॉक जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
​इस अग्निकांड की चपेट में आने से फर्नीचर शोरूम से लगे ऑटो पार्ट्स की दुकान और सैलून को भी भारी क्षति पहुँची है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस हृदयविदारक घटना में करोड़ों रुपये के माल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • जिला पंचायत अध्यक्ष जननेता सालिक साय राजनीति ही नही क्रिकेट के भी है धुरंधर व्यस्तम दिनचर्या के बाद अपनो संग वल अपने गांव पोंगरो में क्रिकेट का आनंद उठाते हुए
    1
    जिला पंचायत अध्यक्ष जननेता सालिक साय राजनीति ही नही क्रिकेट के भी है धुरंधर
व्यस्तम दिनचर्या के बाद अपनो संग वल अपने गांव पोंगरो  में क्रिकेट का आनंद उठाते हुए
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • जशपुर। जिले के ग्राम बुमतेल में पीएचई विभाग द्वारा नल जल योजना के अंतर्गत निर्मित की जा रही पानी टंकी के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुसार नहीं किया जा रहा था, जिससे भविष्य में यह संरचना ग्रामीणों के लिए खतरे की घंटी बन सकती थी। मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दिए जाने के बाद पीएचई विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण की गुणवत्ता की जांच नहीं होती, तो इससे जान-माल का जोखिम बढ़ सकता था। फिलहाल विभाग द्वारा निर्माण कार्य की जांच की जा रही है और मापदंडों के अनुरूप सुधार के बाद ही आगे काम शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।
    1
    जशपुर। जिले के ग्राम बुमतेल में पीएचई विभाग द्वारा नल जल योजना के अंतर्गत निर्मित की जा रही पानी टंकी के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुसार नहीं किया जा रहा था, जिससे भविष्य में यह संरचना ग्रामीणों के लिए खतरे की घंटी बन सकती थी।
मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दिए जाने के बाद पीएचई विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण की गुणवत्ता की जांच नहीं होती, तो इससे जान-माल का जोखिम बढ़ सकता था।
फिलहाल विभाग द्वारा निर्माण कार्य की जांच की जा रही है और मापदंडों के अनुरूप सुधार के बाद ही आगे काम शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.