Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kamlesh Meena
More news from झारखंड and nearby areas
- पाकुड़ अपडेट : महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्र कर रही है घटिया राजनीति, इस बात की खुलासा करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया जा रहा है, लेकिन भाजपा देश की महिलाओं को गुमराह करने का कार्य कर रही है। विपक्ष का कहना है कि परिसीमन लागू होने के बाद महिला आरक्षण को लागू किया जाएं, क्योंकि अभी सीट कम है और परिसीमन लागू होने के बाद सीट की बढ़ोतरी होगी, उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण का बिल कांग्रेस शासन में ही पारित किया गया था बस इसे लागू होना था। वही प्रदेश नेता सह जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम महिलाओं को विशेष आरक्षण देने का कार्य किया जा रहा है जिसका हम एवं पार्टी स्वागत करती है, इससे वार्ड से लेकर सांसद तक महिलाओं की नेतृत्व बढ़ेगी लेकिन हमारा मकसद परिसीमन लागू होने के बाद यह बिल लागू हो लेकिन केंद्र में बैठे भाजपा हमारी बातों को घुमाकर बदनाम करने प्रयास किया जा रहा है कि हम महिलाओं के विरोध है, आज कांग्रेस पार्टी में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि कोई है तो वो महिलाएं है, कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया है।1
- किशनगंज में बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी की हाईलेवल मीटिंग1
- कटिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा गांव का है। जानकारी के अनुसार, कुरेठा स्थित काली स्थान के समीप एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि युवक घर में अकेला रहता था और उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक की बहन की भी कुछ समय पहले इसी तरह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि युवक का पैर जमीन से सटा हुआ था, जो कई सवाल खड़े करता है। घटना की सूचना मिलते ही मनसाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या फिर हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।3
- यहां बच्चों के पोषण, शिक्षा और देखभाल से जुड़ी योजनाएं पूरी तरह से कागजों तक सिमटती नजर आ रही है. विद्यालय परिसर में एक ही स्थान पर तीन आंगनबाड़ी केंद्र केंद्र संख्या 242 (अनूपलाल महतो टोला), केंद्र संख्या 245 (बाहरखाल महादलित टोला) तथा एक अन्य केंद्र संचालित हो रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत इन केंद्रों की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल रही है. केंद्र संख्या 242 में न तो सेविका मौजूद थी और न ही सहायिका. यह केंद्र सहायिका की पुत्री के द्वारा संचालित होते मिला. केंद्र पर न बच्चे उपस्थित थे और न ही किसी प्रकार का पोषाहार उपलब्ध था. केंद्र संख्या 245 की स्थिति भी कुछ अलग नहीं दिखी. यहां सेविका अनुपस्थित मिली और केंद्र केवल सहायिका के भरोसे चल रहा था. सहायिका ने बताया कि केंद्र में बच्चों को सिर्फ बिस्कुट के सहारे रखा जाता है. सरकार की ओर से नाश्ता और भोजन की स्पष्ट व्यवस्था है. तीसरे केंद्र में सेविका अनीता देवी उपस्थित मिलीं लेकिन उन्होंने भी स्वीकार किया कि सहायिका का पद रिक्त है. संचालन प्रभावित हो रहा है. सबसे गंभीर बात यह रही कि केंद्र संख्या 242 और 245 में सुबह 10 से 11 बजे के बीच ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई, जो नियमों के विपरीत है. इन केंद्रों में न तो बच्चों को निर्धारित नाश्ता मिल रहा है और न ही भोजन, पोशाक और पोषण तत्वों का भी कोई अता-पता नहीं है. आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के मासूम बच्चों के साथ इस तरह की लापरवाही उनके भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है. सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जमीनी स्तर पर किस तरह दम तोड़ रही हैं.1
- रवि चौहान जिस समय नबी हुसैन पर हमला किया था उस समय वहां पर इंसानों की भीड़ लगी हुई थी लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया अगर उस दिन रवि चौहान को रोकने मैं कामयाब हो जाता तो रवि चौहान भी जिंदा रहता और नबी हुसैन को भी कुछ नहीं होता1
- यह लड़की देखी1
- पाकुड़ पुलिस ने फरार चल रहे दो अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गैर-जमानती वारंट के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पहले मामले में, कालिदासपुर निवासी भैया सोरेन को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर लापरवाही से गाड़ी चलाकर किसी को जख्मी करने का आरोप है। वहीं, झिकरहट्टी गांव के मनवारुल शेख को महिला प्रताड़ना के मामले में पकड़ा गया है। माननीय न्यायालय में लंबे समय से लंबित इन मामलों में पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।1
- कोसी रेलवे पुल के समीप फायरिंग, एक आरोपी देसी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी नदी स्थित रेलवे पुल के समीप शनिवार की शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कटरिया गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह पर एक अपराधी ने गोली चला दी, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। गोली उनके बाएं तरफ से निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई।घटना के बाद रंजीत कुमार सिंह मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाते हुए अपने गांव पहुंचे और सहयोगियों को इसकी जानकारी दी। गोली की आवाज सुनकर पुल के आसपास मौजूद किसान और अन्य लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे।मिली जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार सिंह ऑपरेटिव सोसाइटी के सिपाही हैं और रेलवे की जमीन पर खेती करने वाले किसानों से फसल का 20 प्रतिशत हिस्सा लेने पहुंचे थे, जिसे सोसाइटी में जमा किया जाता है। इसी दौरान घात लगाए बैठे अपराधी ने उन पर फायरिंग कर दी।सूचना मिलते ही कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों ने कुरसेला थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बरारी थाना क्षेत्र सेमापुर सिक्कट निवासी धीरज कुमार यादव उर्फ हवलेश यादव के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में तरबूज और खीरा के किसानों से रंगदारी वसूलने पहुंचा था। इसी दौरान रंजीत कुमार सिंह भी किसानों से फसल का हिस्सा लेने पहुंचे थे, तभी यह फायरिंग की घटना हुई।घटना के बाद कोसी पुल के आसपास के किसानों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी मांगे जाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे किसान परेशान रहते हैं।इधर, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट और फायरिंग के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।1
- 50 वर्षो से रह रहे गरीब परिवार के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर बेघर परिवार।। ये मामला मधेपुरा जिला अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत का हैं।1