logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर के बीचों-बीच स्थित करीब 200 साल पुराना ऐतिहासिक ताईबाई महल भरभराकर गिरा; जर्जर हालत के चलते पहले ही खाली कराया गया था भवन। ऐतिहासिक धरोहर जमींदोज/बड़ा हादसा टला: जालौन ➡️ छुट्टी का दिन होने से टली बड़ी जनहानि; वर्षों तक इस ऐतिहासिक इमारत में संचालित होता रहा है तहसील कार्यालय। ➡️ 1857 की क्रांति से जुड़ा है इतिहास: महारानी ताईबाई ने रानी लक्ष्मीबाई व तात्या टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा था युद्ध; आभूषण बेचकर तैयार की थी सेना। ➡️ जालौन, कालपी, कोंच व उरई समेत पूरे बुंदेलखंड में अंग्रेजी हुकूमत की ईंट से ईंट बजाने वाली वीरांगना ताईबाई की प्रतिमा लगाने की लंबे समय से उठ रही है मांग। ➡️ ऐतिहासिक इमारत ध्वस्त होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश; बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व रखरखाव पर उठे गंभीर सवाल!

5 hrs ago
user_Ravindra Gautam
Ravindra Gautam
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

नगर के बीचों-बीच स्थित करीब 200 साल पुराना ऐतिहासिक ताईबाई महल भरभराकर गिरा; जर्जर हालत के चलते पहले ही खाली कराया गया था भवन। ऐतिहासिक धरोहर जमींदोज/बड़ा हादसा टला: जालौन ➡️ छुट्टी का दिन होने से टली बड़ी जनहानि; वर्षों तक इस ऐतिहासिक इमारत में संचालित होता रहा है तहसील कार्यालय। ➡️ 1857 की क्रांति से जुड़ा है इतिहास: महारानी ताईबाई ने रानी लक्ष्मीबाई व तात्या टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा था युद्ध; आभूषण बेचकर तैयार की थी सेना। ➡️ जालौन, कालपी, कोंच व उरई समेत पूरे बुंदेलखंड में अंग्रेजी हुकूमत की ईंट से ईंट बजाने वाली वीरांगना ताईबाई की प्रतिमा लगाने की लंबे समय से उठ रही है मांग। ➡️ ऐतिहासिक इमारत ध्वस्त होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश; बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व रखरखाव पर उठे गंभीर सवाल!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रामपुरा की नई बस्ती उमरी स्टैंड में रविवार को एक मकान में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। लीकेज के कारण आग तेजी से फैली, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाला और आग बुझाई। थाना अध्यक्ष केपी सरोज भी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। रामपुरा की नई बस्ती उमरी स्टैंड में रविवार को एक मकान में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। लीकेज के कारण आग तेजी से फैली, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाला और आग बुझाई। थाना अध्यक्ष केपी सरोज भी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे।
    1
    रामपुरा की नई बस्ती उमरी स्टैंड में रविवार को एक मकान में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। लीकेज के कारण आग तेजी से फैली, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाला और आग बुझाई। थाना अध्यक्ष केपी सरोज भी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे।
रामपुरा की नई बस्ती उमरी स्टैंड में रविवार को एक मकान में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। लीकेज के कारण आग तेजी से फैली, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाला और आग बुझाई। थाना अध्यक्ष केपी सरोज भी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • कोंच,मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश सुना, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रहे मौजूद कोंच (जालौन)। नगर के सुभाष नगर स्थित बूथ संख्या 520 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कोषाध्यक्ष अनिल कपूर के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन बूथ संख्या 520 पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से साझा किए गए विभिन्न विषयों और संदेशों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को देशवासियों के सामने रखते हैं। इससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम में राजेंद्र दुबे, सभासद अनिल वर्मा, महेंद्र सोनी, नरेश कुशवाहा, अवध यादव, विकास धनोरा, अरविंद मिश्रा, मान सिंह चौहान, अवधेश पटेल सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और इसके बाद आपस में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
    1
    कोंच,मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश सुना, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रहे मौजूद
कोंच (जालौन)। नगर के सुभाष नगर स्थित बूथ संख्या 520 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कोषाध्यक्ष अनिल कपूर के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन बूथ संख्या 520 पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से साझा किए गए विभिन्न विषयों और संदेशों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को देशवासियों के सामने रखते हैं। इससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन की मजबूती का आधार है।
कार्यक्रम में राजेंद्र दुबे, सभासद अनिल वर्मा, महेंद्र सोनी, नरेश कुशवाहा, अवध यादव, विकास धनोरा, अरविंद मिश्रा, मान सिंह चौहान, अवधेश पटेल सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और इसके बाद आपस में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    55 min ago
  • *भोगनीपुर में धुलाई सेंटरों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई।* उप जिलाधिकारी, भोगनीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि धुलाई सेंटरों के संचालन के संबंध में बीती रात्रि क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कोई भी धुलाई सेंटर संचालित अवस्था में नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त, NHAI की टीम के सहयोग से संबंधित केंद्रों तक आवागमन के रास्तों को JCB के माध्यम से कटवा दिया गया है, जिससे इन स्थानों पर धुलाई सेंटरों का संचालन न हो सके। उप जिलाधिकारी, भोगनीपुर ने बताया कि क्षेत्र में निरंतर चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा धुलाई सेंटरों के संचालन को पूर्णतया बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    *भोगनीपुर में धुलाई सेंटरों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई।*
उप जिलाधिकारी, भोगनीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि धुलाई सेंटरों के संचालन के संबंध में बीती रात्रि क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कोई भी धुलाई सेंटर संचालित अवस्था में नहीं पाया गया।
इसके अतिरिक्त, NHAI की टीम के सहयोग से संबंधित केंद्रों तक आवागमन के रास्तों को JCB के माध्यम से कटवा दिया गया है, जिससे इन स्थानों पर धुलाई सेंटरों का संचालन न हो सके।
उप जिलाधिकारी, भोगनीपुर ने बताया कि क्षेत्र में निरंतर चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा धुलाई सेंटरों के संचालन को पूर्णतया बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मूसलाधार बारिश से भरभराकर गिरा घर, दो बकरियों की मौत व पीड़ित परिवार मूसलाधार बारिश से भरभराकर गिरा घर, दो बकरियों की मौत पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास की लगाई गुहार रौरा। ग्राम पंचायत रौरा में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के चलते एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर के अंदर बंधी दो बकरियों की दबकर मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य जानवर घायल बताए जा रहे हैं। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रौरा निवासी रंजना देवी पत्नी पर्वत सिंह का मकान बारिश के कारण अचानक धराशायी हो गया। परिवार के मुताबिक बारिश के दौरान मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं और देखते ही देखते पूरा घर गिर गया। हादसे के समय घर में मौजूद सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। मकान गिरने से परिवार की दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य पशु घायल अवस्था में हैं। परिवार के सामने अब अपने घायल पशुओं की देखभाल के साथ-साथ रहने के लिए सुरक्षित स्थान की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घर गिरने के बाद उनके पास फिलहाल सिर छिपाने के लिए उचित आश्रय नहीं बचा है। पीड़ित रंजना देवी ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि बारिश के कारण उनका घर पूरी तरह नष्ट हो गया है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और अपने स्तर से दोबारा मकान बनाना संभव नहीं है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजकर नुकसान का सर्वे कराया जाए और पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता, आवास तथा पशुओं के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। पत्रकार कपिल रावत जालौन
    4
    मूसलाधार बारिश से भरभराकर गिरा घर, दो बकरियों की मौत व पीड़ित परिवार 

मूसलाधार बारिश से भरभराकर गिरा घर, दो बकरियों की मौत
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास की लगाई गुहार
रौरा। ग्राम पंचायत रौरा में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के चलते एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर के अंदर बंधी दो बकरियों की दबकर मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य जानवर घायल बताए जा रहे हैं। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रौरा निवासी रंजना देवी पत्नी पर्वत सिंह का मकान बारिश के कारण अचानक धराशायी हो गया। परिवार के मुताबिक बारिश के दौरान मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं और देखते ही देखते पूरा घर गिर गया। हादसे के समय घर में मौजूद सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
मकान गिरने से परिवार की दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य पशु घायल अवस्था में हैं। परिवार के सामने अब अपने घायल पशुओं की देखभाल के साथ-साथ रहने के लिए सुरक्षित स्थान की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घर गिरने के बाद उनके पास फिलहाल सिर छिपाने के लिए उचित आश्रय नहीं बचा है।
पीड़ित रंजना देवी ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि बारिश के कारण उनका घर पूरी तरह नष्ट हो गया है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और अपने स्तर से दोबारा मकान बनाना संभव नहीं है।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजकर नुकसान का सर्वे कराया जाए और पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता, आवास तथा पशुओं के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। पत्रकार कपिल रावत जालौन
    user_KD पत्रकारMEDIA
    KD पत्रकारMEDIA
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ज्ञानेश गद्दार की तलाश में उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक निवास पहुंचे IYC के बब्बर शेर, साथ में अध्यक्ष @UdayBhanuIYC भी मौजूद है 🔥 ज्ञानेश तुम्हे न तो विदेश भागने देंगे, और न ही फिर से डकैती अंजाम देने देंगे, तुम जहां भी रहोगे, हम तुम्हे दिखते रहेंगे। तब तक, जब तक लोकतंत्र की डकैती का हिसाब नही होता। ज्ञानेश गद्दार की तलाश में उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक निवास पहुंचे IYC के बब्बर शेर, साथ में अध्यक्ष @UdayBhanuIYC भी मौजूद है 🔥 ज्ञानेश तुम्हे न तो विदेश भागने देंगे, और न ही फिर से डकैती अंजाम देने देंगे, तुम जहां भी रहोगे, हम तुम्हे दिखते रहेंगे। तब तक, जब तक लोकतंत्र की डकैती का हिसाब नही होता।
    1
    ज्ञानेश गद्दार की तलाश में उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक निवास पहुंचे IYC के बब्बर शेर, साथ में अध्यक्ष @UdayBhanuIYC भी मौजूद है 🔥

ज्ञानेश तुम्हे न तो विदेश भागने देंगे, और न ही फिर से डकैती अंजाम देने देंगे, तुम जहां भी रहोगे, हम तुम्हे दिखते रहेंगे।

तब तक, जब तक लोकतंत्र की डकैती का हिसाब नही होता।
ज्ञानेश गद्दार की तलाश में उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक निवास पहुंचे IYC के बब्बर शेर, साथ में अध्यक्ष @UdayBhanuIYC भी मौजूद है 🔥
ज्ञानेश तुम्हे न तो विदेश भागने देंगे, और न ही फिर से डकैती अंजाम देने देंगे, तुम जहां भी रहोगे, हम तुम्हे दिखते रहेंगे।
तब तक, जब तक लोकतंत्र की डकैती का हिसाब नही होता।
    user_Radha Kishan
    Radha Kishan
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 🚨 माधौगढ़ थाने में DM-SP का औचक निरीक्षण माधौगढ़ (जालौन)। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने थाना माधौगढ़ का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण में 48 हिस्ट्रीशीटर दर्ज मिले। कुछ रिकॉर्ड में जन्मतिथि और पुराने फोटो की त्रुटियां मिलने पर सभी का नए सिरे से सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। आगामी विधानसभा चुनाव और त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील गांवों, मतदान केंद्रों और विवाद संभावित स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। CCTV, बीट व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा हुई। #Jalaun #Madhogarh #JalaunPolice #DMJalaun #SPJalaun
    1
    🚨 माधौगढ़ थाने में DM-SP का औचक निरीक्षण

माधौगढ़ (जालौन)। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने थाना माधौगढ़ का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण में 48 हिस्ट्रीशीटर दर्ज मिले। कुछ रिकॉर्ड में जन्मतिथि और पुराने फोटो की त्रुटियां मिलने पर सभी का नए सिरे से सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

आगामी विधानसभा चुनाव और त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील गांवों, मतदान केंद्रों और विवाद संभावित स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। CCTV, बीट व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा हुई।

#Jalaun #Madhogarh #JalaunPolice #DMJalaun #SPJalaun
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद जालौन रिपोर्टर निखिल तिवारी मो9335270943 रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निनावली जागीर में किसान हरनारायण को खेत पर जहरीले जीव जंतु द्वारा काट लेने पर किसान के परिजन आनंनं-फानन में रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले आइ जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई घटना घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है जिसमें मृतक के एक 15 वर्षीय बेटा है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई शुरू कर दी है जनपद जालौन रिपोर्टर निखिल तिवारी मो9335270943 रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निनावली जागीर में किसान हरनारायण को खेत पर जहरीले जीव जंतु द्वारा काट लेने पर किसान के परिजन आनंनं-फानन में रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले आइ जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई घटना घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है जिसमें मृतक के एक 15 वर्षीय बेटा है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई शुरू कर दी है
    1
    जनपद जालौन 
रिपोर्टर निखिल तिवारी 
मो9335270943

रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निनावली जागीर में किसान हरनारायण को खेत पर जहरीले जीव जंतु द्वारा काट लेने पर किसान के परिजन आनंनं-फानन में रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले आइ जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई घटना घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है जिसमें मृतक के एक 15 वर्षीय बेटा है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई शुरू कर दी है
जनपद जालौन 
रिपोर्टर निखिल तिवारी 
मो9335270943
रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निनावली जागीर में किसान हरनारायण को खेत पर जहरीले जीव जंतु द्वारा काट लेने पर किसान के परिजन आनंनं-फानन में रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले आइ जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई घटना घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है जिसमें मृतक के एक 15 वर्षीय बेटा है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई शुरू कर दी है
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर "परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों का आयोजन, 6 परिवारों में आपसी सहमति से कराया गया सफल समझौता पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर संचालित *"परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों में दोनों पक्षों की निष्पक्ष, संवेदनशील एवं धैर्यपूर्ण काउंसलिंग कर आपसी संवाद एवं समझौते के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी समाधान का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के दौरान सर्किल अकबरपुर में 5 तथा सर्किल डेरापुर में 1 परिवार में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इस प्रकार कुल 6 परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ते हुए उनके पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। शेष प्रकरणों में प्रभावी काउंसलिंग करते हुए अगली तिथि नियत की गई।परिवार जागृति विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से निस्तारण करते हुए परिवारों में संवाद, विश्वास एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
    1
    जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर "परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों का आयोजन, 6 परिवारों में आपसी सहमति से कराया गया सफल समझौता
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर संचालित *"परिवार जागृति" विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों में दोनों पक्षों की निष्पक्ष, संवेदनशील एवं धैर्यपूर्ण काउंसलिंग कर आपसी संवाद एवं समझौते के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी समाधान का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के दौरान सर्किल अकबरपुर में 5 तथा सर्किल डेरापुर में 1 परिवार में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इस प्रकार कुल 6 परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ते हुए उनके पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। शेष प्रकरणों में प्रभावी काउंसलिंग करते हुए अगली तिथि नियत की गई।परिवार जागृति विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से निस्तारण करते हुए परिवारों में संवाद, विश्वास एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोंच तहसील के ग्राम गोरा करनपुर में बारिश से पशुबाड़ा भरभराकर ढहा, मलबे में दबे कई पशु जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरकरणपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे अचानक एक पशुबाड़ा भरभराकर ढह गया। हादसे के समय पशुबाड़े में कई पशु मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पशुओं को मलबे से निकालने का प्रयास शुरू किया गया। हादसे में कई पशुओं के घायल होने की सूचना है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण पशुबाड़े की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रविवार सुबह अचानक पूरा पशुबाड़ा भरभराकर गिर पड़ा। पशुबाड़े में रखा भूसा और आटा भी मलबे में दब गया, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण गांव में पिछले कुछ दिनों के दौरान करीब चार से पांच मकान भी ढह चुके हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने कच्चे मकानों को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी घटनाओं के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल टीम भेजकर बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों और पशुबाड़ों का आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों को अब और मकानों के गिरने का डर सता रहा है।
    1
    कोंच तहसील के ग्राम गोरा करनपुर में बारिश से पशुबाड़ा भरभराकर ढहा, मलबे में दबे कई पशु

जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरकरणपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे अचानक एक पशुबाड़ा भरभराकर ढह गया। हादसे के समय पशुबाड़े में कई पशु मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पशुओं को मलबे से निकालने का प्रयास शुरू किया गया। हादसे में कई पशुओं के घायल होने की सूचना है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण पशुबाड़े की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रविवार सुबह अचानक पूरा पशुबाड़ा भरभराकर गिर पड़ा। पशुबाड़े में रखा भूसा और आटा भी मलबे में दब गया, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण गांव में पिछले कुछ दिनों के दौरान करीब चार से पांच मकान भी ढह चुके हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने कच्चे मकानों को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी घटनाओं के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल टीम भेजकर बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों और पशुबाड़ों का आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों को अब और मकानों के गिरने का डर सता रहा है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.