कोंच तहसील के ग्राम गोरा करनपुर में बारिश से पशुबाड़ा भरभराकर ढहा, मलबे में दबे कई पशु जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरकरणपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे अचानक एक पशुबाड़ा भरभराकर ढह गया। हादसे के समय पशुबाड़े में कई पशु मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पशुओं को मलबे से निकालने का प्रयास शुरू किया गया। हादसे में कई पशुओं के घायल होने की सूचना है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण पशुबाड़े की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रविवार सुबह अचानक पूरा पशुबाड़ा भरभराकर गिर पड़ा। पशुबाड़े में रखा भूसा और आटा भी मलबे में दब गया, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण गांव में पिछले कुछ दिनों के दौरान करीब चार से पांच मकान भी ढह चुके हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने कच्चे मकानों को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी घटनाओं के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल टीम भेजकर बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों और पशुबाड़ों का आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों को अब और मकानों के गिरने का डर सता रहा है।
कोंच तहसील के ग्राम गोरा करनपुर में बारिश से पशुबाड़ा भरभराकर ढहा, मलबे में दबे कई पशु जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरकरणपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे अचानक एक पशुबाड़ा भरभराकर ढह गया। हादसे के समय पशुबाड़े में कई पशु मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पशुओं को मलबे से निकालने का प्रयास शुरू किया गया। हादसे में कई पशुओं के घायल होने की सूचना है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण पशुबाड़े की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रविवार सुबह अचानक पूरा पशुबाड़ा भरभराकर गिर पड़ा। पशुबाड़े में रखा भूसा और आटा भी मलबे में दब गया, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण गांव में पिछले कुछ दिनों के दौरान करीब चार से पांच मकान भी ढह चुके हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने कच्चे मकानों को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी घटनाओं के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल टीम भेजकर बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों और पशुबाड़ों का आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों को अब और मकानों के गिरने का डर सता रहा है।
- कोंच,लोडर-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर, मेडिकल कॉलेज भेजा भैंसों से लदी लोडर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल भैंसों से लदी लोडर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर1
- 200 साल पुराना ताईबाई महल भरभराकर ध्वस्त, बाल-बाल टला हादसा जालौन। नगर के बीचों-बीच स्थित करीब 200 साल पुराना बताया जा रहा ऐतिहासिक ताईबाई महल शनिवार को अचानक भरभराकर गिर गया। जर्जर हो चुके इस भवन में वर्षों तक तहसील कार्यालय संचालित रहा। भवन की खराब हालत को देखते हुए तहसील पहले ही नए भवन में स्थानांतरित हो चुकी थी। गनीमत रही कि अवकाश के दिन भवन गिरने से कर्मचारी और आम लोग मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय इतिहास में इस भवन को महारानी ताईबाई के महल से जोड़ा जाता है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में ताईबाई के अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का उल्लेख मिलता है। ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने और ताईबाई की प्रतिमा स्थापित करने की मांग के बीच महल के धराशायी होने से संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब लोगों ने जालौन की अन्य ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की मांग उठाई है। ✍️ संजय कुमार पत्रकार जालौन1
- जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खनुआ में लगातार हो रही बारिश के चलते गांव का मुख्य रास्ता जलमग्न हो गया है। रास्ते पर पानी भर जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी रास्ते पर ही जमा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात शुरू होने से पहले जल निकासी की व्यवस्था को लेकर उचित कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते अब स्थिति विकराल हो गई है। पानी भरे रास्ते से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को हो रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करा दी जाती तो यह समस्या नहीं होती। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खनुआ में लगातार हो रही बारिश के चलते गांव का मुख्य रास्ता जलमग्न हो गया है। रास्ते पर पानी भर जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी रास्ते पर ही जमा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात शुरू होने से पहले जल निकासी की व्यवस्था को लेकर उचित कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते अब स्थिति विकराल हो गई है। पानी भरे रास्ते से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को हो रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करा दी जाती तो यह समस्या नहीं होती। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- महीनों से टूटा पड़ा विद्युत पोल, शिकायतों के बावजूद नहीं जागा विभाग जालौन। घुआताल मोहल्ले में विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक विद्युत पोल पिछले कई महीनों से खराब हालत में पड़ा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक, पोल को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले में जब एसडीओ ऋषभ राजपूत से बात की गई तो उन्होंने जेई को अवगत कराने की बात कही। वहीं, जेई कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि टेंडर होने के बाद पोल को बदलने की कार्रवाई की जाएगी। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। खराब पोल के कारण स्थानीय लोगों में रोष है और वे जल्द से जल्द नया विद्युत पोल लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि विद्युत विभाग इस जर्जर पोल को कब तक बदलता है और संभावित हादसे को रोकने के लिए कब प्रभावी कदम उठाए जाते हैं।1
- रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निनावली जागीर में किसान हरनारायण को खेत पर जहरीले जीवk के काटने से मौत रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निनावली जागीर में किसान हरनारायण को खेत पर जहरीले जीव जंतु द्वारा काट लेने पर किसान के परिजन आनंनं-फानन में रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले आइ जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई घटना घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है जिसमें मृतक के एक 15 वर्षीय बेटा है4
- जालौन में अधिक बारिश से किसान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग!! जालौन। ब्लॉक रामपुरा क्षेत्र के ग्राम लिटावली में लगातार हो रही बारिश से किसान राजवीर सिंह गुड्डू की फसल बर्बाद हो गई। खेत में पानी भरने और तेज बारिश के कारण फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान के अनुसार मेहनत और लागत के बाद तैयार हो रही फसल बारिश की भेंट चढ़ गई। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसान ने प्रशासन से मौके पर फसल नुकसान का सर्वे कराकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।2
- नगर के बीचों-बीच स्थित करीब 200 साल पुराना ऐतिहासिक ताईबाई महल भरभराकर गिरा; जर्जर हालत के चलते पहले ही खाली कराया गया था भवन। ऐतिहासिक धरोहर जमींदोज/बड़ा हादसा टला: जालौन ➡️ छुट्टी का दिन होने से टली बड़ी जनहानि; वर्षों तक इस ऐतिहासिक इमारत में संचालित होता रहा है तहसील कार्यालय। ➡️ 1857 की क्रांति से जुड़ा है इतिहास: महारानी ताईबाई ने रानी लक्ष्मीबाई व तात्या टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा था युद्ध; आभूषण बेचकर तैयार की थी सेना। ➡️ जालौन, कालपी, कोंच व उरई समेत पूरे बुंदेलखंड में अंग्रेजी हुकूमत की ईंट से ईंट बजाने वाली वीरांगना ताईबाई की प्रतिमा लगाने की लंबे समय से उठ रही है मांग। ➡️ ऐतिहासिक इमारत ध्वस्त होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश; बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व रखरखाव पर उठे गंभीर सवाल!1
- कोंच,मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश सुना, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रहे मौजूद कोंच (जालौन)। नगर के सुभाष नगर स्थित बूथ संख्या 520 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कोषाध्यक्ष अनिल कपूर के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन बूथ संख्या 520 पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से साझा किए गए विभिन्न विषयों और संदेशों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को देशवासियों के सामने रखते हैं। इससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम में राजेंद्र दुबे, सभासद अनिल वर्मा, महेंद्र सोनी, नरेश कुशवाहा, अवध यादव, विकास धनोरा, अरविंद मिश्रा, मान सिंह चौहान, अवधेश पटेल सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और इसके बाद आपस में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।1