Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव
Sheetal prajapat
ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव
More news from राजस्थान and nearby areas
- ब्यावर। उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने शनिवार को ब्यावर स्थित ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। इस दौरान रिकॉर्ड, गैस वितरण व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है।1
- रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में उपखंड अधिकारी का गैस एजेंसियों पर निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश उपखंड अधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश ब्यावर में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने आज ब्यावर गैस सर्विस एवं गोयल गैस सर्विस के कार्यालय और गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले ग्राहकों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने गोदाम एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए । ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।1
- *रायपुर में तीन दिवसीय शीतला माता के मेला में दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़*1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का साध्य कालीन ताजा अपडेट। मुख्यमंत्री भजनलाल जलदाय मंत्री कन्हैया लाल पटेल ने युद्ध स्तर पर राजस्थान सूवे में हर शहर जिला गांव ढाणी तक पानी पहुंचाने की पुरी कवायत कर ली है। जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैया लाल जी ने राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल रमेश गांधी से वैवाक बातचीत करते हुए कहा कि पानी की किल्लत होने नहीं देंगे। आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल के नेतृत्व में दो युवक रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार। लोकसभा सभापती ने आज अपने संसदीय कार्यालय में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल भेट की चेहरे पर उनकी मुस्कुराहट देखकर बिरला भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बीबीसी के पूर्व संवाददाता कोटा को पत्रकारिता की अपनी कर्म स्थली बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय नारायण बरैठ जी की श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ो पत्रकारों ने नाम आंखों से विदाई दी और पुष्पांजलि अर्पित की। ग्रेटर प्रेस क्लब के महासचिव अनिल भारद्वाज ने स्वर्गीय नारायण जी की स्मृति में 11000 रुपए का प्रतिवर्ष पुरस्कार देने की भी घोषणा की1
- अजमेर के प्रताप नगर क्षेत्र में नाला निर्माण को लेकर क्षेत्रवासी ने जताई नाराजगी, कहां नल को ऊपर उठकर किया जा रहा है निर्माण, जिसके चलते घरों में चला जाता है गंदा पानी, लगभग तीन सालों से चलती आ रही है परेशानी, 2 दिन पूर्व रुकवाया था नाला निर्माण का कार्य, आज क्षेत्र वासियों ने विरोध प्रदर्शन कर जताई नाराजगी, प्रशासन से जल्द मामले में कार्रवाई करने की रखी मांग।।1
- जैतारण कि पावन धरा पर महर्षि गोतम आश्रम में दिव्य भव्य आयोजन शिव पार्वती पुत्र श्री गजानंद पघारो कि वंदना के साथ भजन गायक संजय पंचारिया ने गाना, गाना शुरू किया तो भगतो को इतना आनंद आया कि भगतों को नाचने पर मजबुर होना पड़ा ।भजन गायक संजय पंचारिया ने ऐसे भजन गाये कि सबको हर एक भजन में शक्ति थी कि सबको अपनी गायकी कि मघुर आवाज से सबका मन मोह लिया। इस मोके गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय एवं राजेश शर्मा, भंवरलाल सरकार, घेवर चन्द, सुखदेव तिवारी ठाकरवास, कैलाशगील डिगरना, नेहरू लाल पंचारिया, मुकेश शर्मा सेवरिया, रतनलाल शर्मा भुमबलिया, भंवरलाल पंचारिया, सहित गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति माताओं-बहनों सहित गुर्जर गोड़ समाज के प्रवासी गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठजन, माताओं-बहनों, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ,2
- बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में कपड़ा फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई करने उतरे जीजा-साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जहरीली गैस के कारण तीनों मजदूर बेहोश हो गए थे। साथी मजूदरों ने उनको बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12.30 बजे लालजी वाला मिल्स (कपड़ा फैक्ट्री) में गुमनाराम (25), विशंभर तिवारी (54) और श्रवण (32) निवासी बालोतरा स्लज टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। साथी मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और तीनों को टैंक से बाहर निकाला। एंबुलेंस से तीनों को राजकीय नाहटा अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।1
- अजमेर। ख्वाजा की मस्तानी के नाम से मशहूर विद्या देवी, जो असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर से जुड़ी हैं, ने एक बार फिर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (र.अ.) की दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाई। गरीब नवाज के दरबार में गहरी आस्था रखने वाली विद्या देवी 2006 से लगातार अजमेर आ रही हैं। इस बार उन्होंने महखली चादर और चांदी का मुकट पेश कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाज़ी ने विद्या देवी को ज़ियारत करवाई और उन्हें दरगाह शरीफ का तबर्रुक (प्रसाद) प्रदान किया। विद्या देवी को लोग ख्वाजा की जोगन, ख्वाजा की दीवानी और ख्वाजा की जोगन ,मस्तानी के नाम से भी पुकारते हैं। उनकी यह यात्रा हिंदू-मुस्लिम एकता और सूफी संत के सार्वभौमिक संदेश का जीवंत प्रतीक है। विद्या देवी ने अपनी भावुकता व्यक्त करते हुए बताया कि 2006 में जब वे पहली बार परिवार के साथ अजमेर आई थीं, तो उनकी गाड़ी खराब हो गई थी। उनके पास पैसे भी खत्म हो चुके थे, लेकिन ख्वाजा गरीब नवाज के आशीर्वाद से वे मुंबई तक सुरक्षित पहुंच गईं। उन्होंने कहा, "इससे बड़ा कोई चमत्कार नहीं हो सकता। तब से आज तक ख्वाजा साहब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और दे रहे हैं।" उन्होंने इस चमत्कार को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा करिश्मा बताया। विद्या देवी ने गरीब नवाज के दरबार में 1000 रोजेदारों के लिए इफ्तारी और लंगर का किया । "ये सब बाबा खुद करवाते हैं। मैं सिर्फ माध्यम हूं," उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा। उनकी यह सेवा सूफी परंपरा की उदारता और गरीबों की मदद के संदेश को मजबूत करती है। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम सद्भाव पर जोर देते हुए कहा, "देश में हिंदू-मुस्लिम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। कुछ लोग अपनी राजनीति चलाने के लिए हिंदू-मुस्लिम करते हैं, लेकिन भारत देश सभी धर्मों के लोगों का है। यहां के लोग एक साथ रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं।"1
- राष्ट्र की शांति सुरक्षा संरक्षा समृद्धि के अंतर्गत कामना हेतु #जय हिंद जय भारत#1