असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर से हिन्दू बहन विद्या देवी जियारत करने पहुचीं ख्वाजा गरीब नवाज की दरग़ाह, अजमेर। ख्वाजा की मस्तानी के नाम से मशहूर विद्या देवी, जो असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर से जुड़ी हैं, ने एक बार फिर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (र.अ.) की दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाई। गरीब नवाज के दरबार में गहरी आस्था रखने वाली विद्या देवी 2006 से लगातार अजमेर आ रही हैं। इस बार उन्होंने महखली चादर और चांदी का मुकट पेश कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाज़ी ने विद्या देवी को ज़ियारत करवाई और उन्हें दरगाह शरीफ का तबर्रुक (प्रसाद) प्रदान किया। विद्या देवी को लोग ख्वाजा की जोगन, ख्वाजा की दीवानी और ख्वाजा की जोगन ,मस्तानी के नाम से भी पुकारते हैं। उनकी यह यात्रा हिंदू-मुस्लिम एकता और सूफी संत के सार्वभौमिक संदेश का जीवंत प्रतीक है। विद्या देवी ने अपनी भावुकता व्यक्त करते हुए बताया कि 2006 में जब वे पहली बार परिवार के साथ अजमेर आई थीं, तो उनकी गाड़ी खराब हो गई थी। उनके पास पैसे भी खत्म हो चुके थे, लेकिन ख्वाजा गरीब नवाज के आशीर्वाद से वे मुंबई तक सुरक्षित पहुंच गईं। उन्होंने कहा, "इससे बड़ा कोई चमत्कार नहीं हो सकता। तब से आज तक ख्वाजा साहब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और दे रहे हैं।" उन्होंने इस चमत्कार को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा करिश्मा बताया। विद्या देवी ने गरीब नवाज के दरबार में 1000 रोजेदारों के लिए इफ्तारी और लंगर का किया । "ये सब बाबा खुद करवाते हैं। मैं सिर्फ माध्यम हूं," उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा। उनकी यह सेवा सूफी परंपरा की उदारता और गरीबों की मदद के संदेश को मजबूत करती है। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम सद्भाव पर जोर देते हुए कहा, "देश में हिंदू-मुस्लिम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। कुछ लोग अपनी राजनीति चलाने के लिए हिंदू-मुस्लिम करते हैं, लेकिन भारत देश सभी धर्मों के लोगों का है। यहां के लोग एक साथ रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं।"

- ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव1
- ब्यावर। उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने शनिवार को ब्यावर स्थित ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। इस दौरान रिकॉर्ड, गैस वितरण व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है।1
- News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01 🎉 लिकी में भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह आमेट के निकट ग्राम लिकी में सूर्यवंशी महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल व ग्रामवासियों के सहयोग से चैत्र मास की अष्टमी पर भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पूर्व भगवान चारभुजा नाथ जी का जुलूस निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। — राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #लिकी #आमेट #राजसमंद #गैरनृत्य #होलीमिलन1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- रायपुर (ब्यावर) राजस्थान दिवस पर “विकसित रन” का आयोजन, 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग ब्यावर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा रविवार को प्रातः 7 बजे मिशन ग्राउंड से “विकसित रन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता का संदेश देते हुए ब्यावर को स्वच्छ जिला बनाने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। विकसित रन मिशन ग्राउंड से प्रारंभ होकर चांग गेट, राजकीय महाविद्यालय, अंबेडकर भवन, आशापुरा माता मंदिर, श्याम मंदिर मेवाड़ी गेट और अजमेरी गेट होते हुए पुनः मिशन ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र, एसीईओ गोपाल लाल, नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, जिला खेल अधिकारी दिनेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 मार्च से 19 मार्च तक राज्य सहित जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में विकसित रन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन के जवानों ने रन में भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय ब्यावर के कर्मचारी एवं विद्यार्थी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी/एनएसएस के कैडेट तथा विभिन्न खेल अकादमियों के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में चिकित्सकीय स्टाफ तथा नर्सिंग विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनमें महावीर इंटरनेशनल, भारत विकास परिषद, सीए एसोसिएशन, हार्टफुलनेस, लक्ष्य एकेडमी तथा मेवाड़ फोर्स एकेडमी के सदस्य शामिल रहे। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इन आयोजनों को सफल बनाएं। उन्होंने विकसित रन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं संस्थाओं का आभार भी व्यक्त किया।1
- निरीक्षण किया – ब्यावर के उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय व गोदाम का निरीक्षण किया। ग्राहकों की समस्याएं सुनी – निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर आए उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को सुना। समाधान के निर्देश – समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों व एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। व्यवस्थाओं का अवलोकन – गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। समय पर सिलेंडर वितरण – एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए। शिकायत निस्तारण – उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश। रिकॉर्ड की जांच – गैस वितरण से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी समीक्षा की गई। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा – गोदाम में मौजूद सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। बेहतर सेवा पर जोर – उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू गैस सेवा उपलब्ध कराने के लिए एजेंसियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश।1
- विश्व उपभोक्ता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजितविश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं उनके संरक्षण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान बताया गया कि उपभोक्ता किसी भी वस्तु या सेवा में गड़बड़ी होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय बिल अवश्य लेना चाहिए और वस्तुओं की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट तथा एमआरपी की जांच कर लेनी चाहिए। इससे किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा उपभोक्ता हित में चल रही योजनाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तुरंत शिकायत करें। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।1
- बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में कपड़ा फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई करने उतरे जीजा-साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जहरीली गैस के कारण तीनों मजदूर बेहोश हो गए थे। साथी मजूदरों ने उनको बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12.30 बजे लालजी वाला मिल्स (कपड़ा फैक्ट्री) में गुमनाराम (25), विशंभर तिवारी (54) और श्रवण (32) निवासी बालोतरा स्लज टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। साथी मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और तीनों को टैंक से बाहर निकाला। एंबुलेंस से तीनों को राजकीय नाहटा अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1