विश्व उपभोक्ता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक2 में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद विश्व उपभोक्ता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजितविश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं उनके संरक्षण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान बताया गया कि उपभोक्ता किसी भी वस्तु या सेवा में गड़बड़ी होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय बिल अवश्य लेना चाहिए और वस्तुओं की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट तथा एमआरपी की जांच कर लेनी चाहिए। इससे किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा उपभोक्ता हित में चल रही योजनाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तुरंत शिकायत करें। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
विश्व उपभोक्ता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक2 में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद विश्व उपभोक्ता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजितविश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं उनके संरक्षण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान बताया गया कि उपभोक्ता किसी भी वस्तु या सेवा में गड़बड़ी होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय बिल अवश्य लेना चाहिए और वस्तुओं की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट तथा एमआरपी की जांच कर लेनी चाहिए। इससे किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा उपभोक्ता हित में चल रही योजनाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तुरंत शिकायत करें। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
- अजमेर के प्रताप नगर क्षेत्र में नाला निर्माण को लेकर क्षेत्रवासी ने जताई नाराजगी, कहां नल को ऊपर उठकर किया जा रहा है निर्माण, जिसके चलते घरों में चला जाता है गंदा पानी, लगभग तीन सालों से चलती आ रही है परेशानी, 2 दिन पूर्व रुकवाया था नाला निर्माण का कार्य, आज क्षेत्र वासियों ने विरोध प्रदर्शन कर जताई नाराजगी, प्रशासन से जल्द मामले में कार्रवाई करने की रखी मांग।।1
- राष्ट्र की शांति सुरक्षा संरक्षा समृद्धि के अंतर्गत कामना हेतु #जय हिंद जय भारत#1
- हेडलाइन रायपुर : शीतला माता मेले के आखिरी दिन उमड़ी भारी भीड़ सब हेडलाइन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी मेले में पहुंचे। विवरण मेले में खिलौनों, खाने-पीने की दुकानों और झूलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चकरी और अन्य झूलों में झूलकर मेले का भरपूर आनंद लिया। AVA/RJ/BAR/260221/01 राजू — आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #रायपुर #शीतला_माता_मेला #ब्यावर #राजस्थान_समाचार #ग्रामीण_मेला #लोकल_न्यूज़ #आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़ #मेले_की_रौनक #राजस्थान_अपडेट #ग्राउंड_रिपोर्ट1
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझे वर्षों पुराने विवाद, 907 प्रकरणों का निस्तारण ब्यावर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को ब्यावर न्यायक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । जिसमें वर्षों से लंबित मामलों का आपसी राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश हारून ने फीता काटकर किया। उन्होंने लोक अदालत को सुलभ और त्वरित न्याय का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि यहां बिना कटुता के विवादों का स्थायी समाधान संभव है। लोक अदालत में ब्यावर मुख्यालय सहित बर, जैतारण, बिजयनगर, मसूदा और रायपुर में कुल 8 न्यायिक बैंचों का गठन किया गया। इन बैंचों के माध्यम से न्यायालयों में लंबित 577 तथा प्री-लिटीगेशन के 330 मामलों सहित कुल 907 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एडीजे-1 डॉ. वीनू नागपाल, एडीजे-2 गिरिजा भारद्वाज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल कुमार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज सांखला, न्यायिक मजिस्ट्रेट सतीश फानिन सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला बार संघ अध्यक्ष राकेश प्रजापत, सचिव श्यामप्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, विभिन्न बैंक व वित्तीय संस्थानों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पक्षकार भी उपस्थित रहे।3
- राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र परिसर में शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक *वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)* प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के चयनित उत्पाद फेल्डस्पार पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिससे आगंतुकों को जिले के प्रमुख उत्पाद और उससे जुड़े उद्योगों की जानकारी मिली। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ब्यावर के कलाकारों द्वारा बनाई जा रही पिछवाई चित्रकला अत्यंत उत्कृष्ट है और इसके ऑर्डर अन्य जिलों से भी प्राप्त हो रहे हैं। यहां तैयार उत्पाद विभिन्न स्थानों पर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को ई-कॉमर्स जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बाजार तक पहुंचाना चाहिए, ताकि उन्हें व्यापक बाजार और बेहतर पहचान मिल सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। प्रदर्शनी में कलेक्टर ने हस्तशिल्प, चित्रकला और बुनकर उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया तथा लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। प्रदर्शनी में कई सम्मानित कलाकारों और उद्यमियों ने भाग लिया, जिनमें कल्याणमल साहू, ओंकार लाल, हरि सिंह, हीरा सिंह, सत्यनारायण बालोदिया, रामलाल, बाबूलाल, महेश जीनगर (चमड़े की जूती, जैतारण), उद्यमी मुकेश कुमार गर्ग तथा समाजसेवी बलवंत सिंह भाटी सहित अन्य शामिल रहे। सहायक आयुक्त सुश्री आर्ची जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य ओडीओपी उत्पादों को प्रोत्साहन देना तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी में पेंटिंग, हस्तशिल्प और बुनकर उत्पादों सहित स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के 15 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहां आगंतुकों को स्थानीय उत्पादों की विविधता देखने और खरीदने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों को उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ सकें। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र ने प्रदर्शनी में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाले सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।1
- पीसांगन में आहूत लोक अदालत में विभिन्न प्रकरणों का हुआ निस्तारण (पंकज बाफना)पीसांगन स्थित ग्राम न्यायालय में वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत न्यायाधिकारी,ग्राम न्यायालय पीसांगन भावना सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुई। जिसमें सदस्य के रूप में तहसीलदार भागीरथ चौधरी उपस्थित हुये। लोक अदालत बैच के समक्ष लोक अदालत की भावना से पक्षकारों के मध्य सुलह समझाईस की जाकर ग्राम न्यायालय पीसांगन के घरेलू हिंसा से जुड़े 04 प्रकरणों का एवं तहसील व उपखंड कार्यालय पीसांगन के अंतिम लोक अदालत से इस लोक अदालत तक कुल 4160 राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर न्यायाधिकारी,ग्राम न्यायालय पीसांगन भावना सिंह ने कहा कि "लोक अदालत का एक ही सार, ना किसी की जीत,ना किसी की हार" के मूल उद्देश्य के साथ ही जनहित से जुड़ी समस्याओं व पक्षकारों को स्थाई लोक अदालतों के माध्यम से त्वरित राहत दिलवाना पहला लक्ष्य है। न्यायाधिकारी भावना सिंह ने कहा कि जो हकदार व जरूरतमंद है। उन तक उनका हक व फायदा पहुंचे। यही न्यायपालिका की पहली मंशा है।1
- जैतारण कि पावन धरा पर महर्षि गोतम आश्रम में दिव्य भव्य आयोजन शिव पार्वती पुत्र श्री गजानंद पघारो कि वंदना के साथ भजन गायक संजय पंचारिया ने गाना, गाना शुरू किया तो भगतो को इतना आनंद आया कि भगतों को नाचने पर मजबुर होना पड़ा ।भजन गायक संजय पंचारिया ने ऐसे भजन गाये कि सबको हर एक भजन में शक्ति थी कि सबको अपनी गायकी कि मघुर आवाज से सबका मन मोह लिया। इस मोके गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय एवं राजेश शर्मा, भंवरलाल सरकार, घेवर चन्द, सुखदेव तिवारी ठाकरवास, कैलाशगील डिगरना, नेहरू लाल पंचारिया, मुकेश शर्मा सेवरिया, रतनलाल शर्मा भुमबलिया, भंवरलाल पंचारिया, सहित गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति माताओं-बहनों सहित गुर्जर गोड़ समाज के प्रवासी गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठजन, माताओं-बहनों, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ,2
- अजमेर। ख्वाजा की मस्तानी के नाम से मशहूर विद्या देवी, जो असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर से जुड़ी हैं, ने एक बार फिर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (र.अ.) की दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाई। गरीब नवाज के दरबार में गहरी आस्था रखने वाली विद्या देवी 2006 से लगातार अजमेर आ रही हैं। इस बार उन्होंने महखली चादर और चांदी का मुकट पेश कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाज़ी ने विद्या देवी को ज़ियारत करवाई और उन्हें दरगाह शरीफ का तबर्रुक (प्रसाद) प्रदान किया। विद्या देवी को लोग ख्वाजा की जोगन, ख्वाजा की दीवानी और ख्वाजा की जोगन ,मस्तानी के नाम से भी पुकारते हैं। उनकी यह यात्रा हिंदू-मुस्लिम एकता और सूफी संत के सार्वभौमिक संदेश का जीवंत प्रतीक है। विद्या देवी ने अपनी भावुकता व्यक्त करते हुए बताया कि 2006 में जब वे पहली बार परिवार के साथ अजमेर आई थीं, तो उनकी गाड़ी खराब हो गई थी। उनके पास पैसे भी खत्म हो चुके थे, लेकिन ख्वाजा गरीब नवाज के आशीर्वाद से वे मुंबई तक सुरक्षित पहुंच गईं। उन्होंने कहा, "इससे बड़ा कोई चमत्कार नहीं हो सकता। तब से आज तक ख्वाजा साहब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और दे रहे हैं।" उन्होंने इस चमत्कार को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा करिश्मा बताया। विद्या देवी ने गरीब नवाज के दरबार में 1000 रोजेदारों के लिए इफ्तारी और लंगर का किया । "ये सब बाबा खुद करवाते हैं। मैं सिर्फ माध्यम हूं," उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा। उनकी यह सेवा सूफी परंपरा की उदारता और गरीबों की मदद के संदेश को मजबूत करती है। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम सद्भाव पर जोर देते हुए कहा, "देश में हिंदू-मुस्लिम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। कुछ लोग अपनी राजनीति चलाने के लिए हिंदू-मुस्लिम करते हैं, लेकिन भारत देश सभी धर्मों के लोगों का है। यहां के लोग एक साथ रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं।"1