राजस्थान दिवस पर ओडीओपी प्रदर्शनी आयोजित, स्थानीय कलाकारों व उद्यमियों को मिला प्रशासन का सहयोग राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र परिसर में शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक *वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)* प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के चयनित उत्पाद फेल्डस्पार पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिससे आगंतुकों को जिले के प्रमुख उत्पाद और उससे जुड़े उद्योगों की जानकारी मिली। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ब्यावर के कलाकारों द्वारा बनाई जा रही पिछवाई चित्रकला अत्यंत उत्कृष्ट है और इसके ऑर्डर अन्य जिलों से भी प्राप्त हो रहे हैं। यहां तैयार उत्पाद विभिन्न स्थानों पर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को ई-कॉमर्स जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बाजार तक पहुंचाना चाहिए, ताकि उन्हें व्यापक बाजार और बेहतर पहचान मिल सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। प्रदर्शनी में कलेक्टर ने हस्तशिल्प, चित्रकला और बुनकर उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया तथा लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। प्रदर्शनी में कई सम्मानित कलाकारों और उद्यमियों ने भाग लिया, जिनमें कल्याणमल साहू, ओंकार लाल, हरि सिंह, हीरा सिंह, सत्यनारायण बालोदिया, रामलाल, बाबूलाल, महेश जीनगर (चमड़े की जूती, जैतारण), उद्यमी मुकेश कुमार गर्ग तथा समाजसेवी बलवंत सिंह भाटी सहित अन्य शामिल रहे। सहायक आयुक्त सुश्री आर्ची जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य ओडीओपी उत्पादों को प्रोत्साहन देना तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी में पेंटिंग, हस्तशिल्प और बुनकर उत्पादों सहित स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के 15 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहां आगंतुकों को स्थानीय उत्पादों की विविधता देखने और खरीदने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों को उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ सकें। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र ने प्रदर्शनी में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाले सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

- ब्यावर। उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने शनिवार को ब्यावर स्थित ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। इस दौरान रिकॉर्ड, गैस वितरण व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है।1
- News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01 🎉 लिकी में भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह आमेट के निकट ग्राम लिकी में सूर्यवंशी महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल व ग्रामवासियों के सहयोग से चैत्र मास की अष्टमी पर भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पूर्व भगवान चारभुजा नाथ जी का जुलूस निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। — राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #लिकी #आमेट #राजसमंद #गैरनृत्य #होलीमिलन1
- रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में उपखंड अधिकारी का गैस एजेंसियों पर निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश उपखंड अधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश ब्यावर में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने आज ब्यावर गैस सर्विस एवं गोयल गैस सर्विस के कार्यालय और गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले ग्राहकों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने गोदाम एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए । ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।1
- *रायपुर में तीन दिवसीय शीतला माता के मेला में दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़*1
- अजमेर के प्रताप नगर क्षेत्र में नाला निर्माण को लेकर क्षेत्रवासी ने जताई नाराजगी, कहां नल को ऊपर उठकर किया जा रहा है निर्माण, जिसके चलते घरों में चला जाता है गंदा पानी, लगभग तीन सालों से चलती आ रही है परेशानी, 2 दिन पूर्व रुकवाया था नाला निर्माण का कार्य, आज क्षेत्र वासियों ने विरोध प्रदर्शन कर जताई नाराजगी, प्रशासन से जल्द मामले में कार्रवाई करने की रखी मांग।।1
- जैतारण कि पावन धरा पर महर्षि गोतम आश्रम में दिव्य भव्य आयोजन शिव पार्वती पुत्र श्री गजानंद पघारो कि वंदना के साथ भजन गायक संजय पंचारिया ने गाना, गाना शुरू किया तो भगतो को इतना आनंद आया कि भगतों को नाचने पर मजबुर होना पड़ा ।भजन गायक संजय पंचारिया ने ऐसे भजन गाये कि सबको हर एक भजन में शक्ति थी कि सबको अपनी गायकी कि मघुर आवाज से सबका मन मोह लिया। इस मोके गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय एवं राजेश शर्मा, भंवरलाल सरकार, घेवर चन्द, सुखदेव तिवारी ठाकरवास, कैलाशगील डिगरना, नेहरू लाल पंचारिया, मुकेश शर्मा सेवरिया, रतनलाल शर्मा भुमबलिया, भंवरलाल पंचारिया, सहित गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति माताओं-बहनों सहित गुर्जर गोड़ समाज के प्रवासी गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठजन, माताओं-बहनों, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ,2
- बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में कपड़ा फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई करने उतरे जीजा-साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जहरीली गैस के कारण तीनों मजदूर बेहोश हो गए थे। साथी मजूदरों ने उनको बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12.30 बजे लालजी वाला मिल्स (कपड़ा फैक्ट्री) में गुमनाराम (25), विशंभर तिवारी (54) और श्रवण (32) निवासी बालोतरा स्लज टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। साथी मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और तीनों को टैंक से बाहर निकाला। एंबुलेंस से तीनों को राजकीय नाहटा अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।1
- रायपुर (ब्यावर) ब्यावर कलेक्ट्रेट में विहिप का प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं हुई तो खुद तोड़ने की चेतावनी ब्यावर। जालिया रोड पर सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना लाइसेंस मीट की दुकान की आड़ में बिना प्रशासनिक स्वीकृति के अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष सुरेश वैष्णव, सह मंत्री राजीव मिश्रा, संयोजक जगदीश वैष्णव, एडवोकेट लोकेंद्र सिंह रावत, अजय फुलवारी सहित कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग की और कलेक्टर कार्यालय के बाहर रामधुनी गाकर विरोध जताया। इसी दौरान कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी का माहौल बन गया जब विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कलेक्टर के सुरक्षा कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। कार्यकर्ता कलेक्टर और विधायक को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे और कुछ लोग कार्यालय में घुसकर विरोध जताने लगे। कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, बाद में जिला कलेक्टर और विधायक बाहर आए और पदाधिकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक अवैध निर्माण पर प्रशासन बुलडोजर चलाकर कार्रवाई नहीं करता है तो मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अपने स्तर पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई करेंगे।1
- अजमेर। ख्वाजा की मस्तानी के नाम से मशहूर विद्या देवी, जो असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर से जुड़ी हैं, ने एक बार फिर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (र.अ.) की दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाई। गरीब नवाज के दरबार में गहरी आस्था रखने वाली विद्या देवी 2006 से लगातार अजमेर आ रही हैं। इस बार उन्होंने महखली चादर और चांदी का मुकट पेश कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाज़ी ने विद्या देवी को ज़ियारत करवाई और उन्हें दरगाह शरीफ का तबर्रुक (प्रसाद) प्रदान किया। विद्या देवी को लोग ख्वाजा की जोगन, ख्वाजा की दीवानी और ख्वाजा की जोगन ,मस्तानी के नाम से भी पुकारते हैं। उनकी यह यात्रा हिंदू-मुस्लिम एकता और सूफी संत के सार्वभौमिक संदेश का जीवंत प्रतीक है। विद्या देवी ने अपनी भावुकता व्यक्त करते हुए बताया कि 2006 में जब वे पहली बार परिवार के साथ अजमेर आई थीं, तो उनकी गाड़ी खराब हो गई थी। उनके पास पैसे भी खत्म हो चुके थे, लेकिन ख्वाजा गरीब नवाज के आशीर्वाद से वे मुंबई तक सुरक्षित पहुंच गईं। उन्होंने कहा, "इससे बड़ा कोई चमत्कार नहीं हो सकता। तब से आज तक ख्वाजा साहब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और दे रहे हैं।" उन्होंने इस चमत्कार को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा करिश्मा बताया। विद्या देवी ने गरीब नवाज के दरबार में 1000 रोजेदारों के लिए इफ्तारी और लंगर का किया । "ये सब बाबा खुद करवाते हैं। मैं सिर्फ माध्यम हूं," उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा। उनकी यह सेवा सूफी परंपरा की उदारता और गरीबों की मदद के संदेश को मजबूत करती है। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम सद्भाव पर जोर देते हुए कहा, "देश में हिंदू-मुस्लिम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। कुछ लोग अपनी राजनीति चलाने के लिए हिंदू-मुस्लिम करते हैं, लेकिन भारत देश सभी धर्मों के लोगों का है। यहां के लोग एक साथ रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं।"1