Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकरनगर में बड़ा एक्शन: ट्रांसफर के बाद भी जमे पुलिसकर्मियों को SP का सख्त अल्टीमेटम । #अम्बेडकरनगर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन। पुलिस अधीक्षक ने विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि जिन पुलिसकर्मियों का गैर जनपद में ट्रांसफर हो चुका है, उन्हें तत्काल जिला छोड़ना होगा। जानकारी के अनुसार, ऐसे कई पुलिसकर्मी शामिल हैं जो ट्रांसफर के बावजूद अपनी पकड़ के चलते अब तक थानों और चौकियों पर जमे हुए थे। अब सभी को हर हाल में रिलीव कर नए तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले से विभाग में हड़कंप मच गया है और लंबे समय से जमे कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
BALRAM
अम्बेडकरनगर में बड़ा एक्शन: ट्रांसफर के बाद भी जमे पुलिसकर्मियों को SP का सख्त अल्टीमेटम । #अम्बेडकरनगर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन। पुलिस अधीक्षक ने विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि जिन पुलिसकर्मियों का गैर जनपद में ट्रांसफर हो चुका है, उन्हें तत्काल जिला छोड़ना होगा। जानकारी के अनुसार, ऐसे कई पुलिसकर्मी शामिल हैं जो ट्रांसफर के बावजूद अपनी पकड़ के चलते अब तक थानों और चौकियों पर जमे हुए थे। अब सभी को हर हाल में रिलीव कर नए तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले से विभाग में हड़कंप मच गया है और लंबे समय से जमे कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
- अंबेडकरनगर में बढ़ती गर्मी और लू के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक ही चलेंगे। IMD के अलर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है।1
- संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइन स्थित जीर्णोद्धारित पुलिस कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कैंटीन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं वस्तुओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। ड्यूटी की व्यस्तता के बीच कर्मियों को आवश्यक सुविधाएं सहजता से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह कैंटीन पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि कैंटीन का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। जीर्णोद्धार के बाद कैंटीन को आधुनिक रूप दिया गया है। इसमें सामानों के बेहतर रख-रखाव के लिए रैक, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंटीन में उपलब्ध वस्तुओं की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कर्मियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। #SantKabirNagar #PoliceNews #UPPolice #SandeepKumarMeena #PoliceCanteen #Inauguration #PublicService #PoliceWelfare #DigitalIndia #GoodGovernance #NewsUpdate #hindinewsupdate #liveuponenews2
- सब-हेडलाइन: सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प जहानागंज (आजमगढ़): नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।” स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। वीडियो में देखे सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस लाइन संतकबीरनगर के परिसर में स्थित जीर्णोद्धार कराए गए पुलिस कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा कैंटीन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं गुणवत्ता का जायजा लिया । उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता उनके मानसिक और शारीरिक कल्याण पर निर्भर करती है। ड्यूटी की व्यस्तता के बीच पुलिस कर्मियों को बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिल सकें, इसके लिए पुलिस प्रशासन सदैव प्रयासरत है । यह कैंटीन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । उद्देश्य पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए, उन्हें रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली दैनिक उपयोगी वस्तुएं और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना । सुविधाएं जीर्णोद्धार के पश्चात कैंटीन को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। इसमें सामानों के रख-रखाव के लिए बेहतर रैक, बैठने की समुचित व्यवस्था और डिजिटल भुगतान की सुविधा सुनिश्चित की गई है । गुणवत्ता पर जोर उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंटीन में सामानों की शुद्धता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए ।4
- Post by Vipin Rai Journalist1
- trending music short video1
- संत कबीर नगर। पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, बधाई देने वालों का लगा सुबह से ही लग रहा तांता। फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से दिनभर बधाईयों का सिलसिला चलता रहा। शाम को पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता का जन्मदिन शहर के एक निजी होटल में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, मित्रगण एवं समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का मुख्य आकर्षण केक कटिंग कार्यक्रम रहा, जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने टी एन गुप्ता को केक खिलाकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया , जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टी.एन. गुप्ता हमेशा लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं और समाज में उनकी विशेष पहचान है। अंत में सभी ने एकजुट होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। #liveuponenews #TNGupta #BirthdayCelebration #SammanSamaroh #LocalNews #HappyBirthday #Respect #SocialWork #PublicLeader #Celebration #IndiaNews #TrendingNews3
- अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती (कलवारी)। भीषण गर्मी और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कलवारी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर इन दिनों उपभोक्ताओं के सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है। आरोप है कि पंप पर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। "तेल नहीं है" का बहाना बनाकर राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों इंतजार कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मनमानी की हद: घंटों इंतजार, फिर भी खाली हाथ स्थानीय लोगों और पंप पर आए ग्राहकों का सीधा आरोप है कि पंप संचालक और कर्मचारी अपनी मर्जी से सप्लाई को नियंत्रित कर रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि जब वे तेल लेने पहुंचते हैं, तो कर्मचारी टालमटोल वाला रवैया अपनाते हैं। कई बार घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का सवाल: "अगर टैंक में तेल मौजूद है, तो उसे मशीनों तक क्यों नहीं पहुँचाया जा रहा? क्या प्रशासन की नाक के नीचे तेल की किल्लत का कृत्रिम संकट खड़ा किया जा रहा है?" सप्लाई में 'बाधा' या कोई बड़ी साजिश? हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहाँ जिला प्रशासन निर्बाध आपूर्ति के दावे करता है, वहीं कलवारी का यह पंप अपनी अलग ही रफ़्तार से चल रहा है। लोगों का मानना है कि स्टॉक होने के बावजूद सप्लाई रोकना किसी बड़ी लापरवाही या 'ब्लैक मार्केटिंग' की मंशा की ओर इशारा करता है। इस स्थिति से सबसे ज्यादा परेशान वो राहगीर हैं जिन्हें लंबी दूरी तय करनी है और रास्ते में ईंधन खत्म होने के डर से वे इस चिलचिलाती धूप में घंटों रुकने को मजबूर हैं। कार्रवाई की मांग नाराज ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि: पंप के स्टॉक रजिस्टर और मशीन रीडिंग की तत्काल जांच की जाए। उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले कर्मचारियों और संचालक पर कठोर कार्रवाई हो। क्षेत्र में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किया जाए। ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती।1
- *पब्लिक का भी ग़ज़ब हाल है!* *हापुड में रेलवे लाइन के पास पालीथीन में महिला की हेयर विग पड़ी थीं।* *किसी ने पुलिस को सूचना सरका दी,रेलवे लाइन के पास "महिला का सिर कटा पड़ा है"।* *पुलिस पहुंची,जांच की तो कटे सर का रहस्य पुलिस की समझ में आ गया।* *मौके पर बरामद स्टाइलिश हेयर विग को देखकर पुलिस भी हंसी नहीं रोक पाई।*1