Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंटी कुमार सहरिया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- करैरा :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा मे भर्ती मरीजो को गुणवत्ताविहीन भोजन परोसे जाने की घटना के बाद आज करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने स्वास्थ्य केंद्र करैरा का आकस्मिक निरिक्षण किया।जहाँ विधायक व्यवस्थाओ से खिन्न दिखे। भर्ती मरीजो के ईलाज के दौरान बरती जा रही लापरवाही व देरी को लेकर संबंधित स्टॉफ से गहरी नाराजगी जताई।1
- शाहाबाद उपखंड मुख्यालय सहित उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस दौरान कहीं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया तो कहीं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया तो कहीं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया कहीं प्रसाद वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष मे जगह-जगह हनुमान जी के मंदिरों पर सुबह से ही दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही शाहाबाद स्थित सियारी घाटी हनुमान मंदिर, मेला वाले हनुमान मंदिर, गुटकैया बालाजी सहित गूंगा जी वाले हनुमान मंदिर पर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया तथा उन्हें चोला चढ़ाया गया सभी जगह विशेष पूजा अर्चना की गई तथा लोगों ने हनुमान जी के जन्मोत्सव पर मंदिरों पर जाकर माथा टेका वही शाहाबाद स्थित गूंगा जी वाले हनुमान मंदिर पर युवाओं द्वारा साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया जिसे सैकड़ो की संख्या में लोगों ने ग्रहण किया इस दौरान नीरज शर्मा, नीरज शर्मा, मधुकांत मित्तल, अनुज बंसल, मनीष बंसल, हरि सिंह हाड़ा, पवन शर्मा सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- बारां जिले के अंता में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बालाजी विकास समिति के तत्वाधान में अजीतपुरा बालाजी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया । विशाल भंडारे के आयोजन को लेकर समिति द्वारा सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियों सोपी गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े । दूसरे ओर देर रात्रि तक चले इस भंडारे की व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा भी माकूल इंतजाम किए गए ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी कोई परेशानी न हो सके । इससे पूर्व बुधवार को महिलाओं द्वारा कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया वही रात्रि को महा आरती के साथ भव्य आतिशबाजी की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया बाद में सुंदर कांड का पाठ किया गया ।3
- जय हनुमान, शक्ति अनंत: फ्रेंड्स महिला क्लब ने *श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव* बारां "संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा"— इसी आस्था के साथ फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा हनुमान जन्मोत्सव कापावन पर्व बड़े ही धूमधाम और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से संकटमोचन हनुमान मंदिर में भक्तों और आमजन के लिए शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया गया। *भक्ति और भजनों की बयार* कार्यक्रम की शुरुआत संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात महिला क्लब की सदस्यों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय वातावरण मे सभी महिलाएं झूम उठीं और भजनों पर नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। *सेवा का संकल्प: शरबत वितरण* भीषण गर्मी को देखते हुए क्लब की संस्थापिका और अध्यक्ष सपना गोयल के नेतृत्व में सभी भक्तों को ठंडा-ठंडा शरबत पिलाया गया। सेवा के इस कार्य में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हनुमान जन्मोत्सव का महत्व इस अवसर पर अध्यक्ष सपना गोयल ने हनुमान जन्मोत्सव के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा: "हनुमान जी शक्ति, साहस और निस्वार्थ भक्ति एंव मेनेजमेंट गुरू के प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं। आज के इस आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति और सेवा का संदेश फैलाना है।" कार्यक्रम में मुख्य सहयोग: इस सफल आयोजन में क्लब की प्रमुख सदस्य सुशीला पिपलानी, और रुचि जैन , योगिता चौधरी सहित अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा।4
- Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी1
- #अयोध्यासे_जानेकेबाद_हनुमानको मिले पूर्ण परमात्मा ⚜️ हनुमान जी, दशरथ पुत्र रामचंद्र की भक्ति करते थे या फिर आदिराम की? जानने के लिए देखिए Sant Rampal Ji Maharaj यूट्यूब चैनल1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर के ग्राम मवासा में निकाली भव्य शोभायात्रा छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद तहसील के ग्राम मवासा में सभी ग्राम वासियों ने मिलकर के श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद के अधिकांश कार्यकर्ता भी पहुंचे। छीपाबड़ौद तहसील में भारतीय किसान संघ के जनक प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामनाथ मालव और जगदीश घुसडीया के सानिध्य में छीपाबड़ौद तहसील अध्यक्ष ओम आचोलिया ढोलम ने बताया कि ग्रामीणों ने रामायण पाठ कर रात्रि में भजन संध्या का आयोजन कर पूर्णाहुति की। इसके पश्चात दिन के 3:00 बजे भव्य शोभा यात्रा का पूरे गांव में भ्रमण कर हनुमान मंदिर पर पहुंचे जहां पर आरती और प्रसाद वितरण के बाद समाप्त हुआ। आचोलिया ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि हमें भी श्री हनुमान जी के चरित्र को अपने अपने जीवन में उतारना चाहिए जिससे हम भी निस्वार्थ भाव से, साहसपूर्वक मानव और किसानों के हितों के कार्यों को करते रहें।2