Shuru
Apke Nagar Ki App…
अशोकनगर कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
अशोकनगर कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी1
- भोपाल में 'युवा विधायक सम्मेलन' का दूसरा दिन मध्य प्रदेश विधानसभा के तत्वावधान में भोपाल में आयोजित 'युवा विधायक सम्मेलन' का आज दूसरा और अंतिम दिन है। इस सम्मेलन में प्रदेश के युवा प्रतिनिधि विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय गरिमा और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। आज के सत्रों में अनुभवी राजनीतिज्ञ युवा विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली के गुर सिखाएंगे।1
- मुंगावली। नगर में एक वार फिर संप्रदायिक सौहार्द व हिंदु-मुस्लिम एकता कि एक शानदार मिसाल देखने को मिली है, जहां हनुमान जयंती की शोभायात्रा में शामिल भक्तो पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की वर्षा की फूलों की पत्तियां वर्षाकर जोरदार स्वागत किया है। हिंदू-मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की यह खूबसूरत तस्वीर मुंगावली के अथाई मौहल्ले से सामने आई है, हर साल कि तरह इस साल भी ज़लील खां जमींदार परिवार के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के द्वारा जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षाकर स्वागत किया है। और सभी को हिन्दुस्तान की गौरवशाली गंगा जमनी तहजीब का पैगाम दिया है, इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सभी श्रद्धालुओं के लिए शरबत व ठंडे का वितरण भी किया है। इस दौरान जलील खां जमींदार ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम सिख ईसाई हमारे हिंदुस्तान के एक गुलदस्ते के फूल हैं। हम लोग अमन चैन और भाईचारे को पंसद करने वाले लोग हैं। हम एक दूसरे के त्योहारों में दिल से शामिल होते हैं। सालों से चली आ रही यह गौरवशाली हिंदू मुस्लिम एकता की परंपरा आगे भी इसी तरह से कायम रहेगी। श्रद्धालुओं पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा फूलों की पत्तियां बरसाते हुए इस तस्वीर ने सभी के दिलों को छू लिया, इस नेक कार्य के जरिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्यार, मोहब्बत और एकता का संदेश न सिर्फ जिले वासियों को दिया, बल्कि पूरे देशवासियों तक पहुंचाया है, यह स्वागत इस बात का गवाह है कि धर्म और समुदाय से परे मानवता और भाईचारा ही सबसे बड़ा धर्म है।4
- बीना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान याचिकाकर्ता प्रदीप राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत जो याचिका दायर की है, उसमें उनके पास ठोस सबूत मौजूद हैं।1
- लोकल न्यूज बीना बीना विधायक निर्मला सप्रे के दल बदल पर सियासत तेज, कांग्रेस नेता प्रदीप राय की प्रेस वार्ता बीना विधायक निर्मला सप्रे के दल बदल के मामले ने सियासी माहौल गरमा दिया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता प्रदीप राय ने प्रेस वार्ता कर भाजपा और विधायक पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बीना में राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। विधायक निर्मला सप्रे के दल बदल के मुद्दे पर कांग्रेस ने खुलकर विरोध जताया है। कांग्रेस नेता प्रदीप राय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि यह जनता के विश्वास के साथ धोखा है और लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव और लालच में आकर दल बदल किया गया है, जिससे जनता के जनादेश का अपमान हुआ है। प्रदीप राय ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन करेगी। वहीं इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान आज हनुमान जयंती के उपलक्ष में अहिरवार समाज द्वारा निकल गया जुलूस1
- पिछोर (शिवपुरी) - मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे "स्कूल चले हम" कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल को पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामोर डामरोंन में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और साइकिलें वितरित कीं। विधायक लोधी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और बच्चों को तिलक लगाकर उनका विद्यालय में स्वागत किया। बच्चों के आग्रह पर उन्होंने वाटर कूलर देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जो हमें आगे बढ़ने में मदद करता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्राचार्य ने किया।1
- Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी1