Shuru
Apke Nagar Ki App…
अशोकनगर कांग्रेस विधायक हरि बाबू राय ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण खुली व्यवस्था की पोल जताई नाराजगी
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
अशोकनगर कांग्रेस विधायक हरि बाबू राय ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण खुली व्यवस्था की पोल जताई नाराजगी
More news from Mungaoli and nearby areas
- *ज्ञानालय परिवार के मुखिया अर्जुन सिंह यादव जी की पहल सभी खिलाड़ियों का तिलक लगाकर किया जाता है अर्जुन कप में सम्मान* मुंगावली। अर्जुन कप 4.0 का पहला मैच *रमपुरा हासरी बनाम मोलाडेम टीटोर* के मध्य हुआ इस मैच को मोलाडेम टीटोर ने 7 विकेट से जीता हराया मैन ऑफ द मैच अनिकेत रहे। दूसरा मैच *मड़खेड़ा बनाम फोजूखेड़ी* के मध्य हुआ इस मैच में मड़खेड़ा ने 48 रनों से जीता इस मैच के मैन ऑफ द मैच सक्षम शर्मा रहे। तीसरा मैच *ढेकन बनाम सिरसोरा* के मध्य हुआ इस रोमांचक मैच में ढेकन को 6 ओवर मे 38 रन बनाने में कड़ा संघर्ष करना पड़ा ये मैच ढेकन ने आखिरी ओवर में 5 विकेट शेष रहते हुआ जीता। चौथा मैच *रेल्वेफाटक बनाम मढ़ी गदूली* के मध्य हुआ इस मैच को रेल्वेफाटक ने 7 विकेट से अपने नाम किया.मैच का मैन ऑफ द मैच फूल सिंह बागड़ी रहे। रात्रि का अंतिम पांचवा मैच *ढेकन बनाम सावलहेड़ा* के मध्य हुआ इस मैच को ढेकन ने 10 विकेट से जीता इस मैच के मैन ऑफ द मैच ढेकन सरपंच हरवीर यादव रहे। मुख्य अतिथि के रूप में -: मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी,डॉक्टर अमित कुमार आर्य, डॉक्टर धर्मवीर सिंह यादव,डॉक्टर रघुराज सिंह राजपूत,डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव,शिक्षक मनोज सरवैया उपस्थित रहे.लाइव स्कोरिंग एवं टीम कॉलिंग अंशुल शर्मा,अनिकेत भार्गव,अरविंद प्रजापति ने निभाई।4
- लोकल न्यूज बीना बीना विधायक निर्मला सप्रे के दल बदल पर सियासत तेज, कांग्रेस नेता प्रदीप राय की प्रेस वार्ता बीना विधायक निर्मला सप्रे के दल बदल के मामले ने सियासी माहौल गरमा दिया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता प्रदीप राय ने प्रेस वार्ता कर भाजपा और विधायक पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बीना में राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। विधायक निर्मला सप्रे के दल बदल के मुद्दे पर कांग्रेस ने खुलकर विरोध जताया है। कांग्रेस नेता प्रदीप राय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि यह जनता के विश्वास के साथ धोखा है और लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव और लालच में आकर दल बदल किया गया है, जिससे जनता के जनादेश का अपमान हुआ है। प्रदीप राय ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन करेगी। वहीं इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।1
- Post by नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी1
- कुंडा के फरेंदुपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लड़की अपने प्यार को पाने के लिए टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी और अपनी जान की परवाह किए बिना ऊंचाई पर जाकर प्रदर्शन करने लगी। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी, वहीं लोगों की भीड़ जमा हो गई। सवाल यह है कि क्या प्यार के लिए अपनी जान को खतरे में डालना सही है? ऐसे मामलों पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। #Kunda #LoveStory #viralreels #UP #Farendupur LoveDrama @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- Post by बंटी कुमार सहरिया1
- *गौ माता की रक्षा में ‘नंदिनी’ ने दी जान वफादारी और प्रेम की ऐसी मिसाल, जिसने सबको रुला दिया* दिनारा । कहते हैं कि सच्चा प्रेम और दोस्ती किसी भाषा या प्रजाति की मोहताज नहीं होती—और इसका जीता-जागता उदाहरण दिनारा स्थित अशोक होटल के पास संचालित एक निजी गौशाला में देखने को मिला, जहां एक छोटी सी बिल्ली ‘नंदिनी’ ने गौ माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। यह घटना न सिर्फ भावुक कर देने वाली है, बल्कि इंसानियत को भी आईना दिखाती है। गौ सेवक कल्लू महाराज को सूचना मिली कि गौशाला के बाहर एक बिल्ली और काले सांप के बीच भयंकर संघर्ष हो रहा है। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य दिल दहला देने वाला था—बिल्ली और सांप एक-दूसरे से जकड़े हुए थे, जैसे जीवन-मरण की लड़ाई चल रही हो। *कल्लू महाराज ने साहस दिखाते हुए दोनों को अलग किया*। सांप तो वहां से भाग गया, लेकिन बहादुर ‘नंदिनी’ बुरी तरह घायल होकर वहीं तड़पने लगी। कल्लू महाराज ने उसे गोद में उठाया, हर संभव उपचार किया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। कुछ ही देर में नंदिनी ने अंतिम सांस ले ली। सबसे भावुक कर देने वाला दृश्य तब सामने आया, जब गौ माता उस घायल बिल्ली के पास आकर बैठ गईं। जैसे ही नंदिनी ने दम तोड़ा, गौ माता की आंखों से आंसू बहने लगे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं—और खुद गौ सेवक कल्लू महाराज भी भावुक होकर रो पड़े। *कल्लू महाराज ने बताया कि नंदिनी कोई साधारण बिल्ली नहीं थी*, बल्कि गौशाला की “सुरक्षा गार्ड” थी। वह हर समय गौवंश के साथ रहती थी, उनकी देखभाल करती थी और हर खतरे के सामने डटकर खड़ी हो जाती थी। गौ माता और नंदिनी के बीच गहरा लगाव था—दोनों एक-दूसरे के बिना रह नहीं पाती थीं। उन्होंने कहा, “जिसका इस दुनिया में कोई नहीं होता, उसका हम बनते हैं। हमारी गौशाला में हर जीव—चाहे वह गाय हो, कुत्ता हो, बिल्ली हो या पक्षी हमारा परिवार है। *नंदिनी ने आज यह साबित कर दिया कि सच्ची दोस्ती क्या होती है*। उसने अपनी जान देकर गौ माता की रक्षा की।” *नंदिनी के निधन के बाद उसे विधि-विधान के साथ दफनाया गया। पूरे गौशाला परिसर में शोक का माहौल रहा*। कल्लू महाराज ने भगवान से प्रार्थना की—“हे प्रभु, नंदिनी को अच्छा जन्म देना, उसने बहुत बड़ा काम किया है।” यह घटना एक गहरा संदेश भी देती है *प्रेम और दोस्ती सबसे बड़ी ताकत है* *हर जीव की रक्षा करना हमारा धर्म है* *संवेदनाएं सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं होतीं* आज नंदिनी भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी बहादुरी, उसकी वफादारी और उसका बलिदान हमेशा जिंदा रहेगा… और हर कोई यही कह रहा है— *ऐसी दोस्ती और ऐसा प्रेम, शायद इंसानों में भी कम ही देखने को मिलता है*1
- Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी1
- लोकल न्यूज बीना से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आ रही है, जहां नानक वार्ड हाई स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। नानक वार्ड हाई स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यालय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर रही अशिका कुशवाहा, द्वितीय स्थान पर सुरभी रेकवार और तृतीय स्थान पर कचन कुशवाहा को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। नानक वार्ड पार्षद बी डी रंजक द्वारा प्रथम छात्रा को 501 रुपये, द्वितीय को 251 रुपये और तृतीय को 101 रुपये की राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को पुस्तकें और पेन वितरित किए गए तथा मिठाई खिलाकर प्रवेश उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद बी डी रंजक, प्राचार्या सुदेश पथी, प्रीति तिवारी, सुनीता विश्वकर्मा, सरिता बालन, विनिता जैन, साधना सोनी और भागीरथ रेकवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। “बच्चों की शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है, ऐसे कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।” कुल मिलाकर यह प्रवेश उत्सव न केवल नए छात्रों के स्वागत का अवसर बना, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने का भी एक सराहनीय प्रयास रहा। बीना से लक्ष्मण सिंह राजपूत की रिपोर्ट1
- #अयोध्यासे_जानेकेबाद_हनुमानको मिले पूर्ण परमात्मा ⚜️ हनुमान जी और ऋषि मुनीन्द्र जी बीच हुआ अनसुना संवाद जानने के लिए देखिए Sant Rampal Ji Maharaj यूट्यूब चैनल1