Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाबालिग से दुष्कर्म के चार आरोपियों का कोतवाली पुलिस ने निकाली रैली 17 सितंबर शाम साढ़े 7 बजे,सिटी कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण व, दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 5 घंटे के भीतर,चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुरुवार शाम साढ़े 7 बजे पुलिस ने चारों आरोपियों की रैली भी निकाली। गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार उम्र 24 वर्ष, राहुल मंडावी उम्र 20 वर्ष, गुपेश कुमार दर्रो उम्र 21 वर्ष और, मनीष सेवता उम्र 28 वर्ष सभी ग्राम धोड़दा, थाना कोरर क्षेत्र निवासी हैं। बालिका के बयान के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, गाली गलौज व,पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। चारों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Ashish parihar
नाबालिग से दुष्कर्म के चार आरोपियों का कोतवाली पुलिस ने निकाली रैली 17 सितंबर शाम साढ़े 7 बजे,सिटी कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण व, दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 5 घंटे के भीतर,चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुरुवार शाम साढ़े 7 बजे पुलिस ने चारों आरोपियों की रैली भी निकाली। गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार उम्र 24 वर्ष, राहुल मंडावी उम्र 20 वर्ष, गुपेश कुमार दर्रो उम्र 21 वर्ष और, मनीष सेवता उम्र 28 वर्ष सभी ग्राम धोड़दा, थाना कोरर क्षेत्र निवासी हैं। बालिका के बयान के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, गाली गलौज व,पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। चारों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- NH 30 में बेकाबू बस ने बाइक सवार को 5 KM तक घसीटा, @हुई दर्दनाक मौ T हादसा इतना भयावह था कि बाइक चालक बस के नीचे फंस गया, जिसे करीब 5 किलोमीटर दूर जगतरा टोल प्लाजा तक घसीटता ले गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में कांकेर जिला के निवासी जीवन सिन्हा की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक जीवन सिन्हा को बुधवार को सीने मे अचानक दर्द होने के कारण इलाज के लिए वह अपनी बाइक से धमतरी जिला अस्पताल आ रहा था, तभी बालोदगहन के पास मनीष ट्रेवल्स की एक बेकाबू बस ने उसे अपनी चपेट मे ले लिया। घटना के बाद नेशनल हाईवे मे बुरी तरह क्षत विक्षत पड़े शव के टुकड़े को पॉलीथिन के जरिए एकत्र किया गया। फिर पोस्टमार्टम के लिए गुरूर मर्च्यूरी भेज दिया गया। घटना के बाद पुरूर पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर लिया है।1
- कोंडागांव: जंगल के कच्चे रास्ते से बाइक पर पहुंचे विधायक नीलकंठ टेकाम, किया पौधारोपण ग्राम पंचायत सालेभाट के वनपरिक्षेत्र आरएफ 11-12 में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। जंगल के कच्चे रास्ते के चलते विधायक बाइक से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।1
- अभिषेक शर्मा ने मचाया तूफान! 30 गेंदों में शतक, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/नई दिल्ली, 17 सितंबर 2026। अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज टी20आई शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के पास था, जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था। अभिषेक की धमाकेदार पारी स्कोर: 108 रन (34 गेंदों पर) बाउंड्री: 9 चौके और 11 छक्के स्ट्राइक रेट: 317.64 शतक 30 गेंदों में (9 चौके + 10 छक्के) पूरा किया। संजू सैमसन के साथ पहली विकेट की 142 रनों की साझेदारी। राशिद खान के हाथों आउट (कैच बाउंड्री पर नहीं, विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों)। अभिषेक ने पारी की शुरुआत से ही अफगान गेंदबाजों पर हमला बोला। पावरप्ले में भारत ने 100/0 रन बनाए, जो टी20आई में भारत का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। उन्होंने 16 गेंदों में पचास पूरा किया और पांचवें ओवर तक 60+ रन बना चुके थे। रिकॉर्ड्स की बरसात भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज टी20आई शतक (30 गेंदें) — रोहित शर्मा का 35 गेंदों का रिकॉर्ड टूटा। फुल मेंबर (टेस्ट खेलने वाले) देशों के बल्लेबाजों में सबसे तेज टी20आई शतक। समग्र रूप से टी20आई इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक (एसोसिएट देशों के कुछ तेज शतकों के बाद)। यह अफगानिस्तान के खिलाफ और टेस्ट राष्ट्र के खिलाफ सबसे तेज शतकों में शामिल है। भारत इस सीरीज में पहले ही 2-0 से जीत चुका था। तीसरे मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अभिषेक की तूफानी पारी के बाद भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया। अभिषेक शर्मा ने हाल के मैचों में लगातार धमाल मचाया है। पहले टी20 में भी उन्होंने 32 गेंदों पर 82 रन बनाए थे। उनकी यह आक्रामक बल्लेबाजी टी20 क्रिकेट में उन्हें सबसे खतरनाक ओपनरों में शामिल कर रही है। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ — हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ। (स्रोत: मैच स्कोरकार्ड और लाइव रिपोर्ट्स से अपडेटेड जानकारी) स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- हाई टेक हॉस्पिटल चोरी और गबन किये और फिर सुरु हुआ,,, साथ ही पूछ ताच होगा रहा है... हाई टेक हॉस्पिटल में गबन हूँ लाखों जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार क़र पूछ ताच क़र रही है ----1
- ग्राम जुगड़ा जंगल हत्याकांड में नक्सली आरोपी को उम्रकैद 17 सितंबर शाम साढ़े 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, ग्राम जुगड़ा के जंगल में वर्ष दो हजार 19 में ग्रामीण,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या के मामले में,विशेष अपर सत्र न्यायालय भानुप्रतापपुर ने,नक्सली आरोपी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम को दोषी ठहराते हुए,आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 26 अगस्त दो हजार 19 को नक्सलियों ने,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या की थी। मामले में अपहरण, हत्या, बलवा, आर्म्स एक्ट और विधिविरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम की धाराओं में,अपराध दर्ज किया गया था। प्रत्यक्षदर्शी साक्षियों के न्यायालयीन कथन और,विवेचना में जुटाए गए मौखिक, परिस्थितिजन्य व अन्य साक्ष्यों के आधार पर,अभियोजन आरोप साबित करने में सफल रहा। दोषी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम उम्र 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय नोहरूराम, निवासी इमलीपारा कागबरस, थाना कोयलीबेड़ा है।1
- ग्राम मोहारा मे करैत सांप के काटने से 32 वर्षीय महिला की हुई मौत मृतिका केकती बाई सिन्हा धमतरी जिले के ग्राम अरौद (अर्जुनी) की रहने वाली थी,जो गुरुर ब्लॉक के ग्राम मोहारा मे तीजा का त्योहार मनाने मायके आई थी, रात करीब 12 बजे वह जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके दाहिने पैर के अंगूठे के पास काट लिया। परिजनों ने लाइट जलाई तो बिस्तर के पास काले रंग का करैत सांप लिपटा मिला। परिजनो ने रात में ही सांप को मार दिया तथा केकती बाई को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, बालोद मे पीएम के बाद पुलिस द्वारा मर्ग जांच की जा रही है।1
- कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपियों को 5 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार 17 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और,उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में,पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस और,साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना के करीब 5 घंटे के भीतर,आरोपियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, परिजन की रिपोर्ट पर पहले अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। बालिका के दस्तयाब होने के बाद उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और, गाली गलौज सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार उम्र 24 वर्ष, राहुल मंडावी उम्र 20 वर्ष, गुपेश कुमार दर्रो उम्र 21 वर्ष और,मनीष सेवता उम्र 28 वर्ष सभी निवासी धोड़दा, थाना कोरर क्षेत्र शामिल हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।1
- धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर* *धमधा, दुर्ग।* धमधा से बेमेतरा मुख्य मार्ग पर ग्राम देवरी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मौहभाठा निवासी ब्लॉक साजा बाइक क्रमांक CG 07 AK 8673 में सवार अश्वनी साहू (उम्र 16 वर्ष) और पूरब साहू (उम्र 19 वर्ष) धमधा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक *CG 08 K 1921* ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 112 को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। इलाज के दौरान पूरब साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल अश्वनी साहू का इलाज स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।4
- बालोद गहन नाला के पास दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, शव कई किमी तक घिसटता रहा चारामा में मजदूर संघों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, बस जब्त कर चालक गिरफ्तार कांकेर। बालोद गहन नाला के पास 16 सितंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री संघ के सह-सचिव एवं बिल्डिंग ठेकेदार जीवन सिन्हा (40), निवासी लल्तू नगर चारामा, की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार मनीष ट्रैवल्स की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक के वाहन नहीं रोकने के कारण जीवन सिन्हा का शरीर बस के निचले हिस्से में फंस गया और कई किलोमीटर तक घिसटता चला गया। बताया गया कि हादसे के बाद बस बालोद गहन नाला से जकतरा टोल प्लाजा की ओर बढ़ती रही। इस दौरान शव सड़क पर घिसटता रहा। जकतरा टोल प्लाजा के पास सड़क पर पड़े शव के हिस्से को गुरूर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लिया। वहीं, मृतक का एक पैर बस के निचले हिस्से में फंसा रहा, जो बस के चारामा बस स्टैंड पहुंचने के बाद निकाला गया। बस चालकों की रफ्तार पर मजदूर संघों में आक्रोश हादसे के बाद क्षेत्र के मजदूर संघों में आक्रोश फैल गया। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्गों पर कई बस चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं और ओवरटेकिंग की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उनका कहना है कि तेज रफ्तार के कारण राहगीरों और मवेशियों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। मजदूर संघों ने हादसे को चालक की गंभीर लापरवाही बताते हुए बस चालकों की गति और मनमानी पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। विश्वकर्मा पूजा छोड़ सड़क पर उतरे मजदूर 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होने के बावजूद साथी जीवन सिन्हा की मौत से आक्रोशित मजदूरों ने इस बार पर्व का आयोजन नहीं किया। संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। राजमिस्त्री संघ, इलेक्ट्रीशियन संघ और प्लंबर संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से करीब 10 से 15 मिनट तक NH-30 पर चक्काजाम कर नारेबाजी की। इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद मजदूर संघों के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला और थाना प्रभारी सुरेश राठौर को ज्ञापन सौंपकर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा क्षेत्र में तेज रफ्तार बसों पर नियंत्रण की मांग की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि घटना गुरूर थाना क्षेत्र की होने के कारण गुरूर थाने में आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बसों की रफ्तार और चालकों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मजदूर संघों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।1